Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

स्टार पावर न होने के बावजूद तड़प ने कमाए 4.5 करोड़, जॉन अब्रहाम की ‘सत्‍यमेव जयते 2’ को पछाड़ा

स्टार पावर न होने के बावजूद तड़प ने कमाए 4.5 करोड़, जॉन अब्रहाम की ‘सत्‍यमेव जयते 2’ को पछाड़ा

मनोरंजन
फिल्म तड़प ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेधार शुरुआत की है। फिल्म की ओपनिंग 4.5 करोड़ रुपए की है, ट्रेंड पंडितों की इस्टिमेट कलेक्शन से ज्यादा कमाए हैं। इस फिल्म से सुनील शेट्‌टी के बेटे अहान शेट्‌टी ने डेब्यू किया है। तड़प में कोई स्टार पावर नहीं थी, वहीं सलमान खान स्टारर अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' का पहले दिन का बिजनेस 4.75 करोड़ का था। 'तड़प' ने 'सत्‍यमेव जयते 2' को पछाड़ापिछले हफ्ते दो फिल्में रिलीज हुईं थी एक 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' और दूसरी 25 नवंबर को 'सत्‍यमेव जयते 2'। इस फिल्‍म में जॉन अब्राहम और दिव्‍या खोसला कुमार की जोड़ी है। सुपरहिट फिल्‍म के सीक्‍वल के बाजवूद 'सत्‍यमेव जयते 2' ओपनिंग डे पर सिर्फ 3 करोड़ रुपये की कमा पाई थी। तड़प की कमाई इसलिए भी अहम हो जाती है, क्योंकि 'अंतिम' और 'सत्‍यमेव जयते 2' के मुकाबले 'तड़प' को मल्‍टीप्‍लेक्‍स की आधी स्‍क्रीन्‍स ही मिली हैं।...
कटरीना की शाही शादी से पहले बहन इजाबेल कैफ ऑटो में आईं नजर

कटरीना की शाही शादी से पहले बहन इजाबेल कैफ ऑटो में आईं नजर

मनोरंजन
विक्की कौशल और कटरीना कैफ इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। दोनों 7 से 10 दिसंबर के बीच राजस्थान में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेस फोर्ट में शादी की लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बीच कटरीना की बहन इजाबेल कैफ को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया है। जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में इजाबेल ऑटो में बैठकर कहीं जाते नजर आ रही हैं।...
कंगना रनोट ने फिर दिखाए तेवर:बोलीं- मैंने किसी से माफी नहीं मांगी, कृषि कानूनों के हक में बोलती रहूंगी

कंगना रनोट ने फिर दिखाए तेवर:बोलीं- मैंने किसी से माफी नहीं मांगी, कृषि कानूनों के हक में बोलती रहूंगी

मनोरंजन
चंडीगढ़ पंजाब में विरोध झेलने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने फिर तेवर दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे न किसी ने माफी मांगने को कहा और न ही मैंने किसी से माफी मांगी है। कंगना ने सोशल मीडिया पर यह लिखकर पोस्ट किया है। कंगना रनोट को शुक्रवार को कीरतपुर में विरोध झेलना पड़ा था। हिमाचल से पंजाब में प्रवेश करते ही किसानों ने कंगना को घेर लिया। उन्हें किसानों को खालिस्तानी कहने, महिलाओं के 100 रुपए को लेकर प्रदर्शन करने और किसान आंदोलन के बारे में बयानबाजी पर माफी मांगने को कहा गया था। करीब एक घंटे के विरोध के बाद कंगना का काफिला गांवों में घुसते हुए चंडीगढ़ पहुंचा था।...
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी का कार्ड हुआ आउट

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी का कार्ड हुआ आउट

मनोरंजन
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन से 3 दिसंबर को मराठी रीति रिवाज से शादी कर ली है, लेकिन आने वाले 14 दिसंबर को अंकिता जैन रीति-रिवाजों के अनुसार विक्की के साथ सात फेरे लेंगी। अब हाल ही में एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने सोशल मीडिया के जरिए अंकिता की शादी के वेडिंग कार्ड की झलक अपने फैन्स के साथ शेयर की है। श्रद्धा ने अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर इस खूबसूरत वेडिंग कार्ड का वीडियो अपलोड किया है। कार्ड पर बाहर श्रद्धा और उनके पति यानि रिसीव करने वाले का नाम लिखा है और फिर कार्ड खोलते ही अंकिता और विक्की का नाम लिखा है। कार्ड पर गौर करने की बात ये है कि वेडिंग कार्ड पर शादी की डेट नहीं दिख रही है। कार्ड पर सिर्फ 'दिसंबर 2021' लिखा हुआ है। श्रद्धा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "और अब मेरी फेवरेट लड़की की बारी है। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं...
कंगना रनोट पर पंजाब में हमला:रोपड़ में भीड़ ने एक्ट्रेस की कार को घेरकर माफी मांगने को कहा

कंगना रनोट पर पंजाब में हमला:रोपड़ में भीड़ ने एक्ट्रेस की कार को घेरकर माफी मांगने को कहा

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
चंडीगढ़ कंगना रनोट ने सोशल मीडिया स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने लिखा है कि 'जैसे ही उन्होंने पंजाब में कदम रखा, भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। वे लोग कह रहे हैं कि वे किसान हैं।' कंगना को किसानों के गुस्से का शिकार इसलिए होना पड़ रहा है क्योंकि उन पर किसानों को खालिस्तानी आतंकवादी कहने का आरोप लगा है।...
पार्टी में रेखा को देख सरप्राइज हो गए नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा

पार्टी में रेखा को देख सरप्राइज हो गए नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा

मनोरंजन
टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा (जो शो में पाखी और विराट की भूमिका निभाते हैं) हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों की शादी 30 नवंबर को उज्जैन में हुई थी, जिसके बाद उन्होंने मुंबई में अपना वेडिंग रिसेप्शन रखा, जिसमें उनके फैमिली और फ्रेंड्स शामिल हुए। लेकिन इस स्पेशल दिन में न्यूली वेड्स कपल के लिए सरप्राइज के रूप में उन्हें आशीर्वाद देने पहुंची एक्ट्रेस रेखा। रिसेप्शन में रेखा ने कांचीवरम की गोल्डन साड़ी पहनी थी।...
अंकिता-विक्की की मराठी वेडिंग:अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन से की शादी

अंकिता-विक्की की मराठी वेडिंग:अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन से की शादी

मनोरंजन
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन 14 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले थे। लेकिन अब अंकिता और विक्की ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज पोस्ट की हैं, जिसे देखकर हर कोई कन्फ्यूज हो रहा है। इन फोटोज में दोनों मराठी दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में नजर आ रहे हैं। फोटोज में अंकिता ने पिंक और गोल्डन बॉर्डर वाली सिंपल ग्रीन साड़ी पहनी है। वहीं विक्की ने सिंपल कुर्ता पहना है। बता दें अंकिता मराठी हैं इसलिए उन्होंने अभी मराठी रीति रिवाज से शादी की है, लेकिन 14 दिसंबर को अंकिता जैन रीति-रिवाजों के अनुसार विक्की के साथ सात फेरे लेंगी।...
शादी के लिए विक-कैट का प्लान:मीडिया और भीड़ से बचने के लिए वेडिंग वेन्यू तक हेलिकॉप्टर से जाएंगे

शादी के लिए विक-कैट का प्लान:मीडिया और भीड़ से बचने के लिए वेडिंग वेन्यू तक हेलिकॉप्टर से जाएंगे

मनोरंजन
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की वेडिंग सेरेमनी शुरू होने में महज 4 दिन बाकी हैं, लेकिन कपल अभी तक चुप्पी साधे है। अब ये खबर सामने आई है कि मीडिया और पैपराजी से बचने के लिए विक्की और कैट 5 दिसंबर को जयपुर से वेडिंग वेन्यू यानी सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा तक चॉपर से जाएंगे। जयपुर से बरवाड़ा की दूरी करीब 181 किमी है। बाय रोड वेडिंग वेन्यू तक पहुंचने में 2 घंटे लगते हैं।...
अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र के सेट की फोटो की पोस्ट, जेरार्ड बटलर के साथ ‘कंधार’ में एक्शन करेंगे अली फजल

अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र के सेट की फोटो की पोस्ट, जेरार्ड बटलर के साथ ‘कंधार’ में एक्शन करेंगे अली फजल

मनोरंजन
डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के बिहाइंड द सीन की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। अयान ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ढाई साल पहले मैंने इस इंस्टाग्राम की शुरुआत ब्रह्मास्त्र के साथ की थी, फिर हमें फिल्म को बेहतर बनाने के लिए और समय चाहिए था। लेकिन दिनों बाद कुछ समय के लिए पूरी दुनिया रुक सी गई थी। इस फिल्म का एक्सपीरिएंस बहुत एक्साइटिंग है। हमने इसे बनाने के लिए अपना जीवन दिया है! हम जल्द ही इसकी रिलीज डेट एनाउंस करेंगे।...
‘बंटी बबली 3’ के लिए तैयार हैं रानी मुखर्जी, बोलीं- इस फिल्म में हमने अभिषेक बच्चन को किया मिस

‘बंटी बबली 3’ के लिए तैयार हैं रानी मुखर्जी, बोलीं- इस फिल्म में हमने अभिषेक बच्चन को किया मिस

मनोरंजन
मुंबई बंटी बबली 1 में धमाल मचा चुकी रानी मुखर्जी एक बार फिर से बंटी बबली 2 में धमाल मचाने की लिये तैयार हैं। उनका उत्साह इसी बात से समझा जा सकता है कि वो सीजन 3 के लिए अभी से तैयार हैं। हालांकि बंटी बबली 2 में अभिषेक बच्चन नही होंगे, जिनको शूट के दौरान रानी ने मिस भी किया। शूट और निजी जिंदगी पर रानी से खास बातचीत - कभी पुलिस तो कभी चोर किसमे ज्यादा मजा आता है?मजा दोनो आता है, क्योंकि मर्दानी में लोगों को धोने में मजा आता है तो वहीं बंटी और बबली में कॉमेडी करने में मजा आता है। फिल्म में नकली बंटी और बबली आए हैं उस वक्त कितना गुस्सा आया और फिल्म में कॉपी आ गए है लेकिन अब तक आपको असल जिंदगी में कोई कॉपी नही कर पाया?इस फिल्म में मिलेनियस वर्सेज ओरिजनल्स हैं। 2005 में बंटी और बबली की जोड़ी टेक्नो सेवी नहीं थी। अभी के जो बंटी बबली हैं वह बहुत ही टेक्नो सेवी हैं। असली और नकली बंटी बबली क...