Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

गोलू गोल्ड और अंतरा सिंह का गाना ‘छठ के बरत कईसे सईया होला’ रिलीज

गोलू गोल्ड और अंतरा सिंह का गाना ‘छठ के बरत कईसे सईया होला’ रिलीज

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
देशभर में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो हई हैं। आठ नवंबर से देशभर में छठ पूजा शुरू होने जा रही है। ऐसे में छठ के मौके पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लगभग हर स्टार अपने अपने छठ गाने लेकर आ रहे हैं। इस बीच गोलू गोल्ड और अंतरा सिंह का भोजपुरी गाना 'छठ के बरत कईसे सईया होला' रिलीज हो गया है। खासबात ये हैं कि रिलीज के कुछ ही घंटो बाद ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है। छठ के मौके पर इस गाने को बेहद पसंद किया जा रहा है। गाने में दिखाया गया है कि अभिनेत्री को छठ पूजा करनी नहीं आती, ऐसे में अभिनेता उन्हें बताते हैं कि छठ पूजा कैसे की जाती है। गोलू गोल्ड और अंतरा सिंह के इस गाने को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। 7 नवंबर को भोजपुरी गाना 'छठ के बरत कईसे सईया होला' बेव म्यूजिक एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वहीं इस गाने को रोशन विश्वास ने लिखा है, जबकि प्रियांशु सिं...
करवा चौथ व्रत ने बचाई इस दिग्गज अभिनेता की जान

करवा चौथ व्रत ने बचाई इस दिग्गज अभिनेता की जान

मनोरंजन
दिग्गज अभिनेता जितेंद्र ने एक अहम खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे करवा चौथ व्रत ने उनकी जिंदगी बचाई। द कपिल शर्मा शो में अपनी बेटी एकता कपूर के साथ पहुंचे जितेंद्र ने बताया कि कैसे एक बार वह मौत के मुंह से बाल-बाल बचे थे। जितेंद्र ने कहा कि उनके उड़ान में देरी गई थी जिस कारण वह मरते-मरते बचे। उन्होंने यह किस्सा साझा करते हुए कहा कि उन्हें उस वक्त चेन्नई के लिए एक फ्लाइट में होना चाहिए था, लेकिन उनकी पत्नी शोभा कपूर के आग्रह पर उन्होंने यात्रा में देरी कर दी। बाद में उन्होंने उस विमान से आग की लपटों को आते हुए देखा।...
ऐसा क्या हुआ संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के बीच, जो हमेशा के लिए हो गए जुदा!

ऐसा क्या हुआ संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के बीच, जो हमेशा के लिए हो गए जुदा!

मनोरंजन
बड़े पर्दे पर अक्सर एक हीरो होता है और एक हीरेइन, लाख मुसीबतों के बाद भी दोनों का मिलना लगभग तय ही होता है। इन प्रेम कहानियों को देखकर दर्शक तालियां पीटते नहीं थकते, कई लोग इन कहानियों को देखकर अपनी प्रेम कहानियों के सपने देखने लगते हैं। कई बार फिल्मों में दिखने वाली ये जोड़ी असल जिंदगी में भी एक दूसरे को दिल दे बैठती हैं। ऐसी ही कहानी संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की भी है। दोनों साथ काम करते करते एक दूसरे से प्यार कर बैठे। बात शादी तक पहुंचने ही वाली थी कि अचानक दोनों एक दूसरे से ऐसे जुदा हुए कि कभी पलटकर एक दूसरे की तरफ नहीं देखा।...
एकता कपूर का खुलासा: बचपन में पिता को लेकर थी ‘पजेसिव’

एकता कपूर का खुलासा: बचपन में पिता को लेकर थी ‘पजेसिव’

मनोरंजन
टीवी दुनिया की मशहूर धारावाहिक निर्माता एकता कपूर का कहना है कि वह बचपन में अपने पिता जितेंद्र को लेकर बहुत ही पजेसिव थीं। एकता कपूर और जितेंद्र शनिवार को द कपिल शर्मा शो में नजर आये। यहां उन्होंने कई तरह के खुलासे किये। 'द कपिल शर्मा शो' के दिवाली स्पेशल एपिसोड में एकता कपूर ने कहा, मैं पापा को लेकर बहुत पजेसिव थी। मैं उन्हें किसी के साथ शूटिंग करने नहीं देती थी। उन्होंने बताया कि पिता के साथ काम करने वाली नायिकाओं को देखकर उन्हें जलन होती थी। उन्होंने यहां तक कहा कि वह बचपन में पिता जितेंद्र की हीरोइन्स पर अटैक तक कर सकती थीं।...
रातों रात टीवी के इन मशहूर सितारों ने शो को कह दिया अलविदा

रातों रात टीवी के इन मशहूर सितारों ने शो को कह दिया अलविदा

मनोरंजन
छोटे पर्दे पर सीरियल शुरु होते हैं और बंद भी हो जाते हैं। वहीं कई सीरियलों में काम करने वाले इनके सितारे भी खूब नाम कमाते हैं। यहां तक कि फैंस भी उन्हें असली नाम से नहीं बल्कि किरदार के नाम से जानते हैं। आज के समय में अब दर्शकों की पसंद में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। दर्शक भी अच्छे कंटेंट पसंद करते हैं और साथ ही उन्हें अच्छा अभिनय ही देखना सही लगता है। वहीं टीवी पर काम करने वाले सितारे भी कभी खुद की भलाई सोचते हुए तो कभी कोई और फैसला करते हुए कई बार सितारे शो को अलविदा कह देते हैं या फिर शो बंद हो जाते हैं।...
कपिल के साथ फिल्म करने को तैयार हुए अक्षय कुमार

कपिल के साथ फिल्म करने को तैयार हुए अक्षय कुमार

मनोरंजन
अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी को खूब तारीफ मिल रही है। हालांकि, फिल्म के दूसरे दिन की कमाई में गिरावट आई है। सूर्यवंशी ने दूसरे दिन करीब 24 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि पहले दिन इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ 26 करोड़ रुपये कमाये थे। फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ के साथ ही रणवीर सिंह और अजय देवगन भी हैं। फिल्म में कटरीना कैफ, अक्षय कुमार की बीवी का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार और कटरीना कैफ कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में मेहमान के तौर पर पहुंचने वाले हैं। शो में सभी जमकर मस्ती करते हुए दिखेंगे।...
‘सूर्यवंशी’ का नहीं बना रिकॉर्ड, पहले दिन इतनी रही कमाई

‘सूर्यवंशी’ का नहीं बना रिकॉर्ड, पहले दिन इतनी रही कमाई

Uncategorized, What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई निर्माता करण जौहर और रिलायंस एंटरटेनमेंट की रोहित शेट्टी निर्देशित अक्षय कुमार व कटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की पहले दिन की ओपनिंग के आंकड़े आ गए हैं। फिल्म ने उम्मीद से कम कारोबार किया है। वहीं, फिल्म को पंजाब में आंदोलनकारी किसानों का विरोध झेलना पड़ रहा है और खबरों के मुताबिक वहां कुछ सिनेमाघरों ने उनकी ये फिल्म हटानी भी शुरू कर दी है। फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की पहले दिन की ओपनिंग के करीब 30 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन इसके पहले दिन के जो आंकड़े आए हैं, उनके मुताबिक फिल्म ने पूरे देश में करीब 26.75 करोड़ रुपये का नेट कारोबार पहले दिन किया है। मतलब कि ये फिल्म अक्षय कुमार की ही फिल्म ‘मिशन मंगल’ के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से पीछे रह गई है।...
प्रियंका-निक ने यूएस वाले नए घर में मनाई पहली दिवाली

प्रियंका-निक ने यूएस वाले नए घर में मनाई पहली दिवाली

मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजेलिस वाले अपने नए घर में पति निक जोनस के साथ दिवाली मनाई है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने घर की तस्वीरें पोस्ट की हैं, साथ ही उन सभी के लिए एक बेहद प्यारा संदेश भी लिखा है जो उनके दिवाली पार्टी में शामिल हुए थे। इस दौरान निक जोनस भी पारंपरिक भारतीय पोशाक पहने हुए नजर आए, दोनों कपल ने एकदम देसी अंदाज में दिवाली मनाई।...
फिल्मी कहानी से कम नहीं है कमल हासन की निजी जिंदगी

फिल्मी कहानी से कम नहीं है कमल हासन की निजी जिंदगी

मनोरंजन
सात नंवबर 1954 को जन्में कमल हासन ने मनोरंजन जगत में अपनी दमदार पहचान बनाई है। सिर्फ दक्षिण भारत ही नहीं बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी उनका बोलबाला रहा है। कमल एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ साथ निर्देशक, स्क्रीनराइटर, प्रोड्यूसर, प्लेबैक सिंगर भी हैं। साथ ही फिल्मों में नाम कमाने के बाद अब वह राजनेता भी बन चुके हैं।कमल ने बाल कलाकार के तौर पर फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं 1975 में 'अपूर्वा रागांगल' से उन्होंने डेब्यू किया था।...
पवन सिंह के इन गानों से साथ शुरू करें छठ की तैयारियां

पवन सिंह के इन गानों से साथ शुरू करें छठ की तैयारियां

मनोरंजन
देश विदेश में छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत सोमवार को नहाय खाय से होगी और 11 नवंबर को सुबह का अर्घ्य दिया जाएगा। बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के इलाकों में छठ के व्रत का काफी महत्व माना जाता है। छठ पूजा की तैयारी महीने भर से ही शुरू हो जाती है। छठ में गीतों का भी बहुत महत्व होता है। पवन सिंह के छठ गीत भी इन दिनों खूब सुने जाते हैं…चलिए हम आपको सुनाते हैं पवन सिंह द्वारा गाए कुछ छठ गीत…...