Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

कांग्रेस में शामिल हुईं काम्या पंजाबी ने साझा कीं तस्वीरें

कांग्रेस में शामिल हुईं काम्या पंजाबी ने साझा कीं तस्वीरें

मनोरंजन
मनोरंजन जगत का राजनीति से हमेशा ही गहरा संबंध रहा है। बॉलीवुड और टीवी जगत के बहुत से कलाकार राजनीतिक पार्टियों में शामिल होते हैं और कुछ सितारों को इसमें जबरदस्त सफलता भी मिली है। हाल ही में टीवी की मशहूर अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया। काम्या ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी जॉइन की है।...
सीधे खेत से सब्जियां खाती नजर आईं शिल्पा शेट्टी

सीधे खेत से सब्जियां खाती नजर आईं शिल्पा शेट्टी

मनोरंजन
शिल्पा शेट्टी कभी पति राज कुंद्रा तो कभी अपने बालों को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। एक बार फिर शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सुर्खियों में है। इस वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को अब तक लाखों रिएक्शन, कमेंट और लाइक्स मिल चुके हैं।  शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा सीधे खेतों से सब्जियां खाते हुए दिखाई दे रही हैं। उनके इस वीडियो को करीब दो लाख लोग लाइक कर चुके हैं। अपने इस वीडियो के साथ शिल्पा ने एक कैप्शन भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'सीधे खेत से…खाना कोई नुकसान नहीं करता! जीवन को सरल और सौम्य रखें'। लोग शिल्पा के इस वीडियो पर जबरदस्त रेस्पॉन्स दे रहे हैं।...
श्रद्धा कपूर बोलीं: निजी जिंदगी के बारे में बात करने से नहीं हटता काम से ध्यान, सेट पर वापसी से खुश हूं

श्रद्धा कपूर बोलीं: निजी जिंदगी के बारे में बात करने से नहीं हटता काम से ध्यान, सेट पर वापसी से खुश हूं

मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि निजी जिंदगी के बारे में बात करने से काम से ध्यान नहीं हटता है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि अगर आप पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हैं, तो काम से ध्यान हट जाता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मैंने कभी वास्तव में अपने निजी जीवन को लेकर ज्यादा बात नहीं की है। अभिनेत्री का कहना है कि वह लव सर के साथ फिल्म की शूटिंग कर रही हैं और अगले साल अपनी फिल्म आने का इंतजार कर रही हैं। गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर इस वक्त दिल्ली में शूटिंग कर रही हैं और उन्होंने यह बात अपने एक इंटरव्यू में कही है। श्रद्धा अक्सर अपने निजी जीवन को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। हालांकि यह भी सच है कि वह अपने निजी जीवन के बारे में खुलकर कभी कुछ नहीं कहती हैं। यह भी खबरें आई थी कि वह फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं। इसके साथ ही रोहन श्रेष्ठ के साथ उनकी शादी की अफव...
सुमित भारद्वाज की टेलीविजन पर वापसी

सुमित भारद्वाज की टेलीविजन पर वापसी

मनोरंजन
मुंबई कलर्स चैनल के शो ‘ससुराल सिमर का 2’ के मौजूदा प्लॉट में सिमर और आरव का रोमांस पूरे जोर पर है। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और अपनी शादी से खुश हैं। हालांकि सुमित भारद्वाज अभिनीत एक नए किरदार की एंट्री से शो की कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। धारावाहिक ‘ससुराल सिमर का 2’ में सुमित एक जुनूनी म्यूजिक कम्पोजर समर खन्ना की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। कहानी के नए मोड़ के मुताबिक आरव जल्द ही समर को सिमर का म्यूजिक एलबम बनाने के लिए कहने वाला है। ऊंचे दर्जे के बड़े आर्टिस्ट्स के साथ काम कर चुका यह कम्पोजर सिमर की क्षमता को लेकर पूरी तरह से यकीन में नहीं है, लेकिन अपना काम करने का फैसला करता है और सिमर से मिलता है। बस इसी के बाद सिमर की जिंदगी में नई हलचल होने वाली है जो धारावाहिक के...
‘गंगाजल’ की अपूर्वा कुमारी का कितना बदल गया लुक

‘गंगाजल’ की अपूर्वा कुमारी का कितना बदल गया लुक

मनोरंजन
आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद समीर वानखेड़े की खूब चर्चा हो रही है। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने उनकी शादी और मजहब पर भी सवाल उठा दिए। नवाब मलिक को जवाब देने के लिए वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर भी मैदान में कूद चुकी हैं। क्रांति ने ओपन लेटर लिखकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने लिखा है कि शिवसेना के राज्य में एक महिला की गरिमा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मजाक हो रहा है आज बालासाहेब ठाकरे होते तो निश्चित ही ये उन्हें मंजूर नहीं होता। क्रांति ने अपने पत्र में आगे लिखा कि बचपन से मराठी आदमी के न्याय हक के लिए लड़ने वाली शिवसेना को देखते हुए मैं एक मराठी लड़की बड़ी हुई हूं। बाला साहब ठाकरे और छत्रपति शिवाजी से सीखा कि किसी पर अन्याय मत करो और खुद पर अन्याय मत सहो।...
आर्यन की बेल पर बहस, आरोपियों के वकील ने कहा- जो गुनाह हुआ नहीं उस पर गिरफ्तारी हुई

आर्यन की बेल पर बहस, आरोपियों के वकील ने कहा- जो गुनाह हुआ नहीं उस पर गिरफ्तारी हुई

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है। आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी ने मंगलवार को कोर्ट में आर्यन का पक्ष रखा था। अमित देसाई ने कहा- तीन अक्टूबर को गिरफ्तारी के मेमो में कहीं भी साजिश या तस्करी की बात नहीं है। सिर्फ ड्रग्स के सेवन की बात है। जो गुनाह हुआ ही नहीं उस पर गिरफ्तारी हुई। ड्रग्स के निजी इस्तेमाल का है मामला: देसाईदेसाई: ये मामला ड्रग्स के निजी इस्तेमाल से ज्यादा का नहीं है। केस को बेवजह बड़ा किया जा रहा है। तीनों के साथ गिरफ्तार महिला का पंचनामा नहीं किया गया।गिरफ्तारी गैरकानूनी तरीके से की गई: देसाईअमित देसाई की दलील: 41ए में नोटिस जारी कर जांच में मदद मांगनी चाहिए थी। अरबाज पर सिर्फ ड्रग्स सेवन का आरोप लगा है। जब साजिश नहीं थी तो गिरफ्तारी क्यों की गई। बेल नियम है जबकि जेल अपवाद होना चाहिए।हाई कोर्ट में तर्कों के तीरआरो...
चार सौ बीसी के मुकाबले से पहले सजा डांस मुकाबले का मंच

चार सौ बीसी के मुकाबले से पहले सजा डांस मुकाबले का मंच

मनोरंजन
यशराज फिल्म्स की अगले महीने रिलीज होने जा रही फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ में अलग अलग पीढ़ियों के ठगों का दिलचस्प मुकाबला तो देखने को मिलेगा ही, फिल्म में दोनों जोड़े ये साबित करने की कोशिश करते भी नजर आएंगे कि उनमें से कौन सा कपल ज्यादा चतुर और चालाक है। और, मुकाबला सिर्फ दूसरों को बुद्धू बनाने तक ही सीमित नहीं है, दोनों का एक धमाल डांस मुकाबला भी फिल्म में बनता दिखाई दे रहा है। फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ के गुरुवार को रिलीज होने जा रहे गाने की जो पहली तस्वीरें हमें मिली हैं, उन्हें देखकर यही लगता है कि सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी अपने धमाकेदार स्टेप्स्ट से नवोदित सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी को तगड़ी चुनौती देने जा रहे हैं।...
आर माधवन के बेटे ने स्विमिंग में जीते 7 नेशनल अवॉर्ड

आर माधवन के बेटे ने स्विमिंग में जीते 7 नेशनल अवॉर्ड

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर आर माधवन हमेशा से अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। बॉलावुड में होने वाली पार्टियों से दूर वह अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार को देते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले माधवन अपने परिवार और त्यौहारों की तस्वीर फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलते। हाल में ही माधवन ने अपने बेटे वेदांत माधवन के साथ अपनी तस्वीर को साझा किया था। जिसे लोगों का ढेरों प्यार मिला। दरअसल, वेदांत माधवन एक बेहतरीन स्विमर हैं। वेदांत ने एक बार फिर से अपने माता पिता और देश का नाम रौशन किया है। वेदांत ने हाल में ही स्वमिंग में 7 नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। जिसके बाद से ही फैंस आर माधवन को बधाईयां दे रहे हैं और उनकी परवरिश की तारीफ करते नहीं थक रहे।...
रणबीर और आलिया की शादी पर सोनी राजदान ने दी प्रतिक्रिया

रणबीर और आलिया की शादी पर सोनी राजदान ने दी प्रतिक्रिया

मनोरंजन
शादियों का सीजन एक बार फिर शुरू हो चुका है और बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सेलेब्स शादी कर रहे हैं। वहीं कुछ कपल्स ऐसे भी हैं जिनकी शादी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इसमें हैंडसम हंक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नाम शामिल है। आलिया और रणबीर के प्यार की शुरुआत फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुई। यह फिल्म अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन आलिया और रणबीर के प्यार की चर्चा शादी तक पहुंच चुकी है।...
अमिताभ बच्चन ने कहा- उम्र हो गई है अब

अमिताभ बच्चन ने कहा- उम्र हो गई है अब

मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ संवाद करते रहते हैं। अमिताभ इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए अपने जीवन और फिल्मों से जुड़ी यादों को साझा करते रहते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बुधवार को अपनी एक तस्वीर शेयर की है और उसके कैप्शन में जो लिखा है, उस पर यूजर्स की काफी प्रतिक्रिया आ रही है। इस तस्वीर पर अमिताभ ने फनी कैप्शन लिखा है, जिस पर यूजर्स न सिर्फ मौज ले रहे हैं, बल्कि हंसी-मजाक भी कर रहे हैं।...