11 साल की उम्र में सुमोना चक्रवर्ती ने आमिर खान की फिल्म से किया था डेब्यू, सालों बाद अब इंडस्ट्री में नहीं मिल रहा काम
द कपिल शर्मा शो में भूरी का किरदार निभाकर सबकों हंसाने वालीं सुमोना चक्रवर्ती आज पूरे 35 सालों की हो चुकी हैं। बड़े अच्छे लगते हैं टेलीविजन शोज से फेम हासिल करने वाली सुमोना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत आमिर खान जैसे बड़े कलाकार की फिल्म से किया था जिसके सालों बाद उन्हें टेलीविजन शोज के जरिए पहचान हासिल हो सकी। आज एक्ट्रेस के जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें-
24 जून 1986 में लखनऊ में जन्मीं सुमोना चक्रवर्ती ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट महज 11 साल की उम्र में मन फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म में आमिर खान और मनीषा कोइराला लीड रोल में थे। पहली फिल्म के 6 सालों बाद सुमोना ने कसम से शो से टेलीविजन डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस डिटेक्टिव डॉल, कस्तूरी, सुन यार चिल मार, सपनों से भरे नैना और खोटे सिक्के जैसे शोज का भी हिस्सा रहीं, हाल...








