Saturday, June 20निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

डंपिंग प्वाइंट हटाने की मांग पर अड़े ग्रामीण:बोले – हड्डारोड़ी ​​​​​​​पर स्टे लिया तो कचरा डिपो बना दिया, नहीं डालने देंगे शहर का कचरा

डंपिंग प्वाइंट हटाने की मांग पर अड़े ग्रामीण:बोले – हड्डारोड़ी ​​​​​​​पर स्टे लिया तो कचरा डिपो बना दिया, नहीं डालने देंगे शहर का कचरा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर गांव छह जैड ए में डंपिंग प्वाइंट पर शहर का कचरा डालने के विरोध में ग्रामीणों का धरना जारी है। गांव के लोग अपनी बात पर अड़े हैं। उनका कहना है कि जिला प्रशासन ने बिना उनसे कोई बातचीत किए यहां डंपिंग प्वाइंट बना दिया। पहले यहां हड्डारोड़ी बनाई गई और जब गांव के लोगों ने इस मामले पर स्टे ले लिया तो अब यहां डंपिंग प्वाइंट बना दिया गया। डंपिंग प्वाइंट के विरोध में अब ग्रामीण अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि प्रशासन यहां से डंपिंग प्वाइंट हटाए। ऐसा नहीं हुआ तो संघर्ष समिति डंपिंग प्वाइंट तक कोई कचरे से लदी ट्राली नहीं जाने देगी। कई टन कचरा हुआ एकत्र गांव छह जैड में डंपिंग प्वाइंट में कई टन कचरा इकट्‌ठा हो चुका है। यहां पॉलिथिन सहित बड़ी संख्या में ऐसा कचरा है जो आसपास की जमीन को बंजर कर रहा है। वहीं आसपास के खेतों में पानी फैल जाने से वहां भी किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं। उनका क...
गली-गली में कचरा; शहर से उठाव नहीं होने के कारण बिगड़ा सफाई सिस्टम

गली-गली में कचरा; शहर से उठाव नहीं होने के कारण बिगड़ा सफाई सिस्टम

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश संवाददाता.श्रीगंगानगरचक छह जैड में कचरा प्लांट हटाने के लिए धरना दे रही संयुक्त संघर्ष समिति और प्रशासन के बीच एडीएम (प्रशासन) की अगुवाई में हुई वार्ता विफल हो गई। इधर पांच दिन से शहर से कचरा उठाव नहीं होने के कारण हालात काफी खराब हो गए है। शहर में शायद ही ऐसा कोई कचरा पात्र या कचरा पॉइन्ट ऐसा हो जहां कचरा पसरा ना हो। लगातार कचरे का उठाव नहीं होने के कारण अब यह सड़ांध मारने लगा है। जिससे शहर की जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि हर के पदमपुर रोड, बस स्टैंड के पास,दुर्गा मन्दिर, मुख्य बाजार, अशोक नगर, पुरानी आबादी सहित सभी इलाकों में कचरे का उठाव नहीं हो पा रहा। इससे नाराज पार्षदों ने गुरुवार को आयुक्त और सभापति से मुलाकात की। पार्षदों ने आयुक्त से समस्या के हर हाल में समाधान करवा के लिए कहा ताकि जनता को राहत मिल सके। पार्षदों ने तो आयुक्त को यहां तक कह...
सोनोग्राफी सेंटर्स पर पहुंचे चिकित्सा अधिकारी, ट्रैकर और दस्तावेज जांचे

सोनोग्राफी सेंटर्स पर पहुंचे चिकित्सा अधिकारी, ट्रैकर और दस्तावेज जांचे

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश संवाददाताश्रीगंगानगर। पीसीपीएनडीटी अधिनियम की सख्ती से पालना के उद्देश्य से गुरुवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला मुख्यालय पर विभिन्न सोनोग्राफी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. मनमोहन गुप्ता ने व्यवस्थाएं देखीं एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। वहीं एक्टिव ट्रेकर आदि की जांच की गई। सीएमएचओ डॉ. गुप्ता ने आमजन से अपील की है कि मुखबिर योजना के तहत कन्या भू्रण हत्या करने वालों एवं भू्रण लिंग जांच करने वालों की हमें सूचना दें ताकि कार्रवाई की जा सके। सीओआईईसी विनोद बिश्रोई ने बताया कि गुरुवार को सीएमएचओ डॉ. मनमोहन गुप्ता व पीसीपीएनडीटी प्रभारी रणदीप सिंह ने विभिन्न सोनोग्राफी सेंटरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान लालगढिया हॉस्पीटल, पारस डायग्रोस्टिक सेंटर, चौधरी अल्ट्रासाउंड सेंटर व ईश इमेजिंग एण्ड अल्ट्रासाउंड सेंटरा,त...
पहले बनाई खराब सड़क, अब पैचवर्क भी घटिया

पहले बनाई खराब सड़क, अब पैचवर्क भी घटिया

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूज. श्रीगंगानगरकांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चांडक ने उधम सिंह चौक से जस्सा सिंह मार्ग तक पदमपुर रोड पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा करवाए जा रहे गुणवत्ता हीन पैच वर्क का मुद्दा जिला कलेक्टर के समक्ष उठाते हुए इसकी जांच करवाए जाने की मांग की है। चांडक ने पदमपुर रोड पर पीडब्ल्यूडी द्वारा करवाए जा रहे पैच वर्क कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कलक्टर को बताया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा अभी दो-तीन माह पूर्व ही करोड़ों रुपए की लागत से सड़क का निर्माण किया गया था। बरसात के मौसम मे बरसात की वजह से कार्य गुणवत्ता पूर्ण नहीं होने पर सड़क बीच-बीच में से उखड़ गई। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा अब उस पर पैच वर्क का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र का दौरा करने जाते वक्त देखने पर पाया कि ठेकेदार द्वारा पैच वर्क का कार्य गुणवत्ता पूर्ण नहीं करवाया जा रहा था। इस पर चांडक ने घटिया निर्माण की स...
तीसरे दिन भी 6 जैड में नहीं डालने दिया कचरा, उठाव रुकने से लगे ढेर

तीसरे दिन भी 6 जैड में नहीं डालने दिया कचरा, उठाव रुकने से लगे ढेर

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। चक छह जैड में नगरपरिषद द्वारा निस्तारित किए जा रहे कचरे के विरोध में संयुक्त संघर्ष समिति श्रीगंगानगर कचरा प्लांट हटाओ के बैनर तले आसपास की कॉलोनियों के लोगों व किसानों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों को समर्थन देने वालों ने धरना स्थल पर पहुंच उनकी मांग को जायज ठहराया। पड़ाव पर पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसी भी स्थिति में 6 जैड में अब कचरा नहीं डालने दिया जाएगा। इसे हटाने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। प्रशासन से वार्ता के बाद लिखित में आश्वासन तक मिल चुके है। परन्तु लिखित समझौता होने और बार-बार प्रशासन द्वारा इसके लिए समय मांगने के बावजूद आज तक इस समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा। लगातार तीन दिन से कचरे का निस्तारण नहीं होने से शहर में रखे सभी कचरा पात्र पूरी तरह भर चुके है। ऐसे में अब कचरा इनसे बाहर निकल कर...
खम्मा खम्मा ओ धणियां रूणिचे रा धणियां…

खम्मा खम्मा ओ धणियां रूणिचे रा धणियां…

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
बड़ी संख्या में बाबा के भगतों ने दर्शन कर मांगी मन्नतेंश्रीगंगानगर। शहर में सूरतगढ़ रोड स्थित लोकदेवता बाबा रामदेव मंदिर में भादवा सुदी दशमी मेले पर आज शहर सहित आस-पास के गांवों से भी बड़ी संख्या में बाबा के भगतों ने मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन किये और मन्नतें मांगी। मंदिर में महिला व पुरूषों के प्रवेश व बाबा के दर्शन हेतु काफी दूरी में बैरिकेड्स लगाकर अलग-अलग व्यवस्था की गई। सेवादारों द्वारा खोया पाया व जूता स्टेण्ड की व्यवस्था भी की गई। मंदिर प्रांगण में खुले स्थान पर बाबा का जम्मा लगाने वाले मेघवंशी परिवारों के लोग भी बाबा का दरबार लगाकर व तंदूरा, ढोलक बाजा आदि साज-बाज के साथ बैठे थे, जहां मुख्य मंदिर में बाबा के दर्शनों के बाद बाबा के भगत महिला-पुरूष बच्चे बाबा के पांच परचे सुनते देखे गये। मंदिर में भीड़ नियंत्रण सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं में सेवादार पूरे मन से जुटे रहे। असामाजिक तत्वों से ...
खाटू धाम में राधा अष्टमी उत्सव आज

खाटू धाम में राधा अष्टमी उत्सव आज

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश न्यूज)। सिद्ध धाम खाटू श्याम धाम मंदिर में सुदामा नगर में 4 सितम्बर रविवार को राधा अष्टमी महापर्व उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। मंदिर के मुख्य सेवादार सन्दीप शेरेवाला ने ताया कि उत्सव की शुरुआत प्रात: 6 बजे से 8 बजे तक राधा के रसिकों द्वारा राधा रानी के भजनों के कार्यक्रम में रहेगी। सम्भवत: गंगानगर शहर में पहली बार इतना भव्य आयोजन राधा अष्टमी के पावन पर्व पर होगा। शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक श्याम संकीर्तन आयोजित किया जाएगा। मुख्य संयोजक हनी बवेजा, संजय मित्तल, केके शर्मा होंगे। विशेष प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी होगा। श्रद्धालुओं को सम्मानित भी किया जाएगा।...
4 दिन से लगातार बढ़ रहा टैंप्रेचर चालीस के करीब:तापमान में तेजी और गर्मी से सड़कों पर निकले लोग हुए परेशान, 5 को बारिश के आसार

4 दिन से लगातार बढ़ रहा टैंप्रेचर चालीस के करीब:तापमान में तेजी और गर्मी से सड़कों पर निकले लोग हुए परेशान, 5 को बारिश के आसार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर इलाके में इन दिनों टैंप्रेचर खूब तेजी से बढ़ रहा है। पिछले एक सप्ताह में ही यह पौने चार डिग्री के करीब बढ़ कर 39.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। ऐसे में शुक्रवार दोपहर में शहर की सड़कों पर आवाजाही काफी कम रही। महिलाएं और युवतियां सिर और चेहरा पूरी तरह ढके दिखीं। सड़क किनारे लगने वाले ठेले वालों ने दोपहर में पर्दे लगाकर गर्मी और धूप से बचाव किया। शहर की सब्जी मंडी में दोपहर में ग्राहकी काफी कम रही। कुछ लोगों ने गर्मी से निजात पाने के लिए पार्कों में पेड़ों के नीचे शरण ली। शहर के प्रमुख इलाकों सिविल लाइन्स, गांधी चौक, लक्कड़मंडी, स्टेशन रोड, गौशाला रोड, रवींद्र पथ आदि पर गर्मी के चलते दोपहर के समय लोगों की आवाजाही काफी कम रही। तीन दिन तक बढ़ सकती है गर्मीइलाके में अगले तीन दिन तक गर्मी बढ़ सकती है। वेदर एक्सपर्ट्स के अनुसार अगले दो से तीन तक तापमान बढ़ने की संभावना है। व...
गैस एजेंसी के सप्लायर से लूट के तीनों आरोपित गिरफ्तार

गैस एजेंसी के सप्लायर से लूट के तीनों आरोपित गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
-35 हजार 500 रूपए, मोबाईल फोन ले गए थे युवकश्रीगंगानगर (सीमा संदेश)। शहर की एक गैस एजेंसी के होम डिलीवरी करने वाले सप्लायर से तीन युवकों ने चाकू की नोक पर नगदी व मोबाइल फोन इत्यादि लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस को आपबीती बताते हुए न्याय की गुहार लगाई। मामले में पुलिस ने वारदात करने वाले तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी आनंद शर्मा के अनुसार साधुवाली वार्ड नंबर 09 निवासी बलराम पुत्र बनवारी लाल ने जवाहरनगर पुलिस थाने में एक रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें बताया कि परिवादी इंडेन गैस एजेंसी में होम डिलेवरी का काम करता है। रोजाना की तरह गुरूवार को शाम करीब 5:50 बजे टैÑक्टर ट्रॉली से गैस सिलेंडर की सप्लाई कर साधुवाली से आ रहा था। इस दौरान जैड माईनर से चार जैड के बीच एक बाइक सवार तीन युवकों ने परिवादी को आवाज देकर ट्रैक्टर के सामने बाइक लगा दी। उक्त तीन युवकों में एक सुखजिंद्र सिंह नामक युवक था, जो कि अ...
श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। रेलवे द्वारा गोगामेडी मेले के अवसर पर श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा का गोगामेड़ी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 14701 श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 2 से 5 सितम्बर तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी। गोगामेड़ी स्टेशन पर 2.27 बजे के स्थान पर 2.08 बजे आगमन एवं 2.29 बजे के स्थान पर 2.10 बजे प्रस्थान करेगी।...