Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

श्वेता देहडा मिसेज इंडिया यूनिवर्स वर्ल्ड के लिए चयनित

श्वेता देहडा मिसेज इंडिया यूनिवर्स वर्ल्ड के लिए चयनित

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर।श्वेता देवड़ा मिसेज इंडिया यूनिवर्स वर्ल्ड के लिए चुनी गई हैं। जयपुर में तीन दिवसीय आयोजित चयन प्रतियोगिता में श्वेता देहड़ा ने अनेक प्रतियोगियों को पछाडते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। सेना में कर्नल रमन देहड़ा की पत्नी श्वेता(42) इस वर्ष नवंबर में दुबई में आयोजित होने वाली मिसेज वर्ल्ड एंड मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग लेंगी। जयपुर के एक हेरिटेज होटल में यह प्रतियोगिता 35 से 47 वर्ष के प्रतियोगियों के लिए प्लैटिनम और 21 से 35 वर्ष आयु वर्ग के प्रतियोगियों के लिए क्लासिक कैटेगरी में आयोजित की गई। इस में देश के विभिन्न राज्यों से 22 महिलाओं ने भाग लिया। जयपुर निवासी श्वेता बीए, बीएड क्वालिफाइड हैं।वे सर्टिफाइड फिटनेस ट्रेनर और वैलनेस कोच भी हैं। श्वेता मॉडलिंग भी करती हैं। उन्होंने इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया और विजेता घोषित हुईं। पशु प्रेमियों की संस्था पेटा ...
प्रदेश सरकार की मंशा,जंग लगी मशीनों को फिर से चलाना-अरोडा

प्रदेश सरकार की मंशा,जंग लगी मशीनों को फिर से चलाना-अरोडा

श्री गंगानगर
केन्द्र की गलत नीतियों को बताया बेरोजगारी की वजहश्रीगंगानगर। राजस्थान उद्योग विकास निगम राज्य सीखो के अध्यक्ष राज्यमंत्री राजीव अरोड़ा का कहना है कि प्रदेश सरकार की मंशा जंग के औद्योगिक मशीनों को फिर से चलाने की है उन्होंने बढ़ रही बेरोजगारी के लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियों को दोषी ठहराया है। दौसा में पत्रकारों से रूबरू होते हुए राजीव अरोड़ा ने कहा कि राजस्थली एम्पोरियम का राजस्व पांच गुणा बढाया जाएगा,जिस से प्रदेश के हस्तशिल्पकारों को विकसित होने का अवसर मिले। श्री अरोडा ने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के चलते बेरोजगारी में उछाल आया हैं।मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत ने इस वर्ष के बजट में लघु व सूक्ष्म उद्योगों को खास तबज्जो दी है, जिस से कोरोना से आहत उद्योग फिर से पनप सकें।राजीव अरोडा का सोमनाथ सर्किल पर कांग्रेसी पार्षद ममता शर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया।राजीव अरोडा ने कहा कि ...
जितना दर्द होता है, उतना प्यारा लगता है यह खेल

जितना दर्द होता है, उतना प्यारा लगता है यह खेल

श्री गंगानगर
पांच सौ साल पुरानी परंपरा है बीकानेर की डोलची मार होलीश्रीगंगानगर। होली आगमन के साथ ही पूरा बीकानेर शहर अब होली के उत्साह में रंगने लगा है। हर्ष व व्यास जाति के लोगों तथा उनके सगे संबंधियों के बीच हर्षों की ढाल पर परंपरागत पानी डोलची मार खेल मंगलवार को खेला गया।करीब 2 घण्टे तक चले इस डोलची मार खेल में दोनों जातियों के लोगो ने एक दूसरे की पीठ पर डोलची से जमकर वार किया।डोलची मार खेल में बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के सजातीय बंधुओं ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।इस अनूठे आयोजन को देखने के लिये घरों की छतों पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। खेल को देखने के लिए महिलायें भी छत पर डटी रहीं । लगभग दो घंटे तक चले इस पारंपरिक खेल में व्यास जाति के लोग गेर के रूप में हर्षों की ढाल पर पहुंचे। उन्होंने हर्ष जाति के लोगों को डोलची खेल के लिए आमंत्रित किया।डोलची मार खेल समाप्ति पर हर्ष जाति के लोगों ने गु...
महिला वर्ग में रेलवे व पुरुष वर्ग में हरियाणा को खिताब

महिला वर्ग में रेलवे व पुरुष वर्ग में हरियाणा को खिताब

श्री गंगानगर, स्पोर्ट्स
35वीं फेडरेशन कप ऑफ वॉलीबॉल चैंपियनशिपश्रीगंगानगर। 35 वीं फेडरेशन कप आफ वालीबाल चैंपियनशिप में महिला वर्ग का खिताब रेलवे ने रोमांचक मैच में गत विजेता केरल को 3-2 हराकर अपने नाम किया है।राजस्थान की टीम तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में फाइनल में हरियाणा ने गत विजेता सर्विसेज को 3-2 से हराया। भीलवाड़ा में आयोजित इस चैंपियनशिप के कल देर रात हुए फाइनल मुकाबले में सर्विसेज लगातार दो सेट में आगे रहा। इसके बाद हरियाणा ने तीन सेट जीत कर विजेता बना।समापन एवं पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने प्रतियोगिता में महिला वर्ग की कांस्य पदक विजेता महिला टीम के प्रत्येक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की घोषणा की।प्रतियोगिता के विजेता टीमों को खेल मंत्री अशोक चांदना, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, जिला कलक्टर आशीष मोदी व बांगड़ ग्रुप के डायरेक्टर दुर्गेश बांगड़ सहित ने ट्राफी प्रदा...
नशीली गोलियों और कफ सिरप की शीशियों के साथ दो युवक गिरफ्तार

नशीली गोलियों और कफ सिरप की शीशियों के साथ दो युवक गिरफ्तार

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में कल देर रात को पुलिस ने दो युवकों को भारी मात्रा में नशीली गोलियों और नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाले कफ सिरप की शीशियों सहित गिरफ्तार किया।पुरानी आबादी थाना प्रभारी कश्यपसिंह राघव ने बताया कि थाने के समीप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (मल्टीपरपज) के पीछे खेल मैदान के समीप कल देर रात को संदिग्ध अवस्था में युवक हैप्पी मजहबी सिख (26) को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से कफ सिरप की 131 शीशियां बरामद हुईं। हैप्पी खेल मैदान के पास का ही रहने वाला है।उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी प्रकार पुरानी आबादी के साथ लगते चक 6-जैड के रास्ते पर कल देर रात संदिग्ध अवस्था में एक और युवक कुलदीप सोनी (26) निवासी वार्ड नंबर 7 पकड़ा गया।उसके कब्जे से नशीली गोलियों के 93 पत्ते बरामद हुए। कुल 930 नशीली गोलियां मिली हैं। कुलदीप सोनी पर भी एनडीपीएस...
बस से गिरने से मृत वृद्ध की शिनाख्त

बस से गिरने से मृत वृद्ध की शिनाख्त

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। तबीयत खराब होने पर बस से उतरते समय गिर जाने से गंभीर घायल अवस्था में स्थानीय जिला अस्पताल में दम तोड़ जाने वाले एक वृद्ध की आज शिनाख्त हो गई। सदर थाना में एएसआई हरपालसिंह ने बताया कि मृतक रेशमसिंह (68) निकटवर्ती 11-जैड का निवासी है। उसके पुत्र हरविंदर सिंह द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई।आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।उन्होंने बताया कि रेशमसिंह श्रीकरनपुर के वार्ड नंबर 23 में अपने दूसरे बेटे जगविंदरसिंह के पास रहता था। वहां से 12 मार्च की सुबह बिना बताए रेशम सिंह अबोहर (पंजाब) में अपने किसी रिश्तेदार के यहां चला गया। अबोहर में फाजिल्का रोड चुंगी नाका के पास अचानक तबीयत खराब हो गई। वह उल्टियां करने लगा चालक ने बस रोक दी।रेशयसिंह बस से उतरने लगा तो लड़खड़ा कर गिर गया, जिससे उसके चेहरे और सिर पर चोटें लगी। उसे तत्काल अबोहर सिविल अस्पताल ले ज...
गहलोत के जादू से सब चमत्कृत,जी-23 नेताओं के मंसूबों पर फिरा पानी

गहलोत के जादू से सब चमत्कृत,जी-23 नेताओं के मंसूबों पर फिरा पानी

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। कांग्रेस के कई नेता नेहरू परिवार से छुटकारे की ख्वाहिश तो रखते हैं,लेकिन इनमे एक भी ऐसा नेता नहीं है जो नेहरू परिवार के किसी सदस्य के सामने नजर भी मिला सके।सब के सब भीगी बिल्ली बनकर रह जाते हैं।इन हालातों में कांग्रेस सोनिया अथवा राहुल या प्रियंका से निजात पा लेंगी,इसकी सम्भवना नजर नहीं आती।कार्यसमिति की बैठक से पूर्व जी-23 के सदस्य बदलाव को लेकर काफी उछल रहे थे।इन्होंने बाकायदा मुकुल वासनिक को अपना अध्यक्ष भी मान लिया था,लेकिन कार्यसमिति की बैठक में वासनिक का नाम पेश करना तो दूर रहा,कोई बोलने तक की हिम्मत तक नहीं जुटा पाया।सब भीगी बिल्ली की तरह चुपचाप सुनते रहे।ऐसे विद्रोह का क्या औचित्य,जिसे अमल करने से पार्टी के नेता खौफ खाते हो।विगत शुक्रवार को गुलाम नबी आजाद के घर हुई बैठक में नेतृत्व परिवर्तन पर सहमति बनी,लेकिन जब जी-23 के सदस्य कल शाम कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे तो ये...
स्टेट एथलेटिक्स आए में दो खिलाड़ियों ने तेजाब डालकर मैदान और ट्रैक को खराब किया

स्टेट एथलेटिक्स आए में दो खिलाड़ियों ने तेजाब डालकर मैदान और ट्रैक को खराब किया

श्री गंगानगर, स्पोर्ट्स
एथलेटिक्स एसोसिएशन ने 10 हजार का जुर्माना लगाया, खेल अधिकारी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्जश्रीगंगानगर। स्टेट एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने आए जयपुर और चूरू के दो खिलाड़ियों ने ऐसी घिनौनी हरकत कर डाली,जिससे खेल भावना को ठेस पहुंची ही वही करोड़ों की लागत से महाराजा गंगासिंह स्टेडियम में नवनिर्मित रेसिंग ट्रैक और मैदान को भी क्षति पहुंची। इन खिलाड़ियों ने तेजाब डालकर मदान और ट्रैक को क्षतिग्रस्त कर दिया। एथलेटिक्स एसोसिएशन ने इन इन खिलाड़ियों पर इस हरकत के लिए 10 हजार का जुर्माना लगाया है, वही प्रभारी जिला खेलकूद अधिकारी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने इन पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली में जयपुर के सुनील धेतरवाल और चूरू के अमित कुमार के विरुद्ध दर्ज मुकदमे की जांच कर रहे एएसआई महेंद्रसिंह ने आज हिंदू...
बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट की वॉक एंड रन एक्सरसाइज में सीने ने में दर्द होने से मौत

बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट की वॉक एंड रन एक्सरसाइज में सीने ने में दर्द होने से मौत

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। झुंझुनू जिले के निवासी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) मैं डिप्टी कमांडेंट अजीतसिंह तंवर (55) की वॉक एंड रन एक्सरसाइज करते समय अचानक सीने में दर्द होने से निधन हो गया हासिल जानकारी के अनुसार साउथ बंगाल फ्रंटियर पर तैनात अजीतसिंह तंवर कल रविवार सुबह सवेरे सीमा चौकी शोभापुर से बटालियन हेड क्वार्टर वैष्णवनगर तक वॉक एंड रन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यह कार्यक्रम बीएसएफ की 78 वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर की उपस्थिति में आयोजित किया जा रहा था, जिसमें बीएसएफ के अधिकारियों सहित 25 जवान शामिल हुए। जानकारी के अनुसार जवानों की यह टोली बटालियन हेडक्वार्टर वैष्णवनगर से लगभग 5 किमी पीछे थी, तभी डिप्टी कमांडेंट अजीतसिंह तंवर का संतुलन बिगड़ा और वह जमीन पर गिर गए। संभलने के बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। उनको तत्काल बीएसएफ एंबुलेंस से नजदीक एनटीपीसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक...
राजीव अरोड़ा का विभिन्न संस्थाओं और समाज के लोगों द्वारा नागरिक अभिनंदन

राजीव अरोड़ा का विभिन्न संस्थाओं और समाज के लोगों द्वारा नागरिक अभिनंदन

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर।सदभावना के सिपाही संगठन द्वारा राजस्थान लघु उद्योग निगम(राजसिको) के चेयरमैन राजीव अरोड़ा का समारोहपूर्वक सम्मान किया गया। जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सदभावना के सिपाही संगठन के संयोजक शिवराजसिंह शेखावत, अध्यक्ष हाजी उस्मान खान तथा आयोजन सचिव विक्रमसिंह पंवा द्वारा सम्मानित किया गया। राजीव अरोड़ा का सम्मान जयपुर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है। राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्रसिंह शेखावत, राजेश गोयल,राय कॉलोनी विकास समिति हसनपुरा जयपुर से गुलाम रसूल, अपना परिवार विकास समिति से मोहम्मद अयूब चौहान,आलोक गुप्ता, नीरज, शारदा भगोरिया, नरेश गोयल राजस्थान ब्राह्मण महासभा से कैलाश शर्मा ैगुरूजी॑', रेगर समाज से लादूराम दुलारिया, माली समाज के हनुमान सहाय सैनी, ब्रजबाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल झोटवाड़ा से श्रीचंद्र कुड़िया, विजय कुड़िया , अखिल राजस्थान सिंधु सभा...