इंटरनेट पर आपत्तिजनक कंटेंट वीडियो सर्च करने वाले हो जाएं सावधान, पुलिस रख रही है कड़ी नजर
श्रीगंगानगर।अब कोई भी व्यक्ति इंटरनेट के जरिए आपत्तिजनक कंटेंट, वीडियो और फोटो को अपलोड कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करता है तो उसके खिलाफ पुलिस कड़ा एक्शन लेगी। निरंतर आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने वालों के घर जाकर पुलिस पहले समझाने का प्रयास करेगी। परिवार के सदस्यों को बताएगी। वह व्यक्ति नेट के जरिए क्या सर्च कर रहा हैं। अगर उसके बाद भी कोई दोबारा से गलती करेगा तो उसके खिलाफ साइबर एक्ट में मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर ने एक रिसर्च का हवाला देते हुए बताया कि यूज ऑफ इंटरनेट दो साल में बहुत बढ़ा है। रिसर्च के अनुसार हर व्यक्ति 6 घंटे 36 मिनट इंटरनेट पर बिता रहा है। चौंकाने वाली बात यह भी है कि गूगल सर्च में टॉप 20 की-वर्डस जो हैं, वह अश्लील कंटेट को सर्च करने के लिए पाए गये हैं। इसलिए यह एक बहुत बड़ी समस्या है जो आने वाले दिनों में हर परिवार के सामने आने वाली है। अगर इस स...








