Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

ग्राम पंचायत वाइज लक्ष्य पूरे करने होंगे : मोहम्मद जुनैद

ग्राम पंचायत वाइज लक्ष्य पूरे करने होंगे : मोहम्मद जुनैद

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूज. सादुलशहर। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद जुनैद ने जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन कर रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को पंचायत समिति सादुलशहर का निरीक्षण किया एवं बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में जो स्वीकृतियां जारी हुई तथा प्रथम किश्त जारी हो गई है, वे लाभार्थी आवास निर्माण प्रारम्भ करें। जो भवन प्रगतिरत हैं, उन्हें पूर्ण करने के निर्देश दिए। मोहम्मद जुनैद ने नरेगा कार्याें, टास्क व भुगतान से संबंधित जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। पंचायत समिति हॉल में ग्राम विकास अधिकारियों एवं अन्य कार्मिकों की बैठक ली। प्रधान निशान सिंह संधू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सीईओ मोहम्मद जुनैद ने कहा कि नियम विरुद्ध कोई कार्य नहीं करें तथा कार्यों के प्रति कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने ग्राम पंचायत वाइज लक्ष्य...
बंदियों को गुणवत्ता वाला भोजन व अखबार दिया जाए

बंदियों को गुणवत्ता वाला भोजन व अखबार दिया जाए

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूज. रायसिंहनगर। एसडीएम अर्पिता सोनी ने उप कारागृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप कारागृह में क्षमता से अधिक बंदियों को अन्य जेल में स्थानांतरण करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बंदियों के लिए भोजन की गुणवत्ता का ख्याल रखने और उनके लिए अखबारों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। रंग रोगन करवाने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखने के निर्देश दिए।...
नए भवन का प्रधान ने किया शिलान्यास

नए भवन का प्रधान ने किया शिलान्यास

श्री गंगानगर
मानकसर (सीमा सन्देश)। सूरतगढ़ पंचायत समिति की नवसृजित पंचायत 2 एपी सरदारपुरा लाडाना का शिलान्यास प्रधान हजारी राम मील ने किया। इस मौके पर सरपंच विकास कड़वासरा, सरपंच राधा गोदारा, सुभाषचंद्र गोदारा, कानाराम गोदारा, जि.प. सदस्य जुले खां बेगम, पं.स. सदस्य जैसाराम नायक, चंद्रपाल कस्वां, भूराराम मेघवाल, कालूराम खीचड़, सोहनलाल नाई, प्रधानाध्यापक श्योप्रकाश शर्मा, वीडीओ लिच्छुराम जाखटिया, उपसरपंच ओमप्रकाश, पंच व समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।।दानदाता सम्मानित: पंचायत भवन के लिए 1 बीघा भूमि दान देने वाले गांव के भामाशाह भीयांराम कड़वासरा को प्रधान हजारीराम मील ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में आए अन्य जनप्रतिनिधियों व अन्य लोगों ने भी भामाशाह का अभिनंदन किया।35 लाख रुपए होंगे खर्च : वीडीओ लिच्छुराम ने बताया कि इस 1 बीघा भूमि पर पंचायत का नया भवन 35 लाख रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। नया भवन बनने पर ग्रामीण...
मेटों को लगानी होगी आॅनलाइन हाजिरी

मेटों को लगानी होगी आॅनलाइन हाजिरी

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश संवाददाता. घड़साना। पंचायत समिति के विकास अधिकारी यशपाल असीजा ने कई ग्राम पंचायतों का दौरा कर मनरेगा कार्यों की जानकारी ली। मनरेगा में कार्यरत मेटों द्वारा श्रमिकों की आॅनलाइन हाजरी नहीं लगाई जा रही थी, जबकि राज्य सरकार के स्पष्ट आदेश हैं कि मनरेगा श्रमिकों की आॅनलाइन हाजरी लगाई जाए। इसकी पालना नहीं करने पर मौके पर ही जालवाली, 5 एमएलडी ग्राम पंचायत में आॅनलाइन हाजरी विकास अधिकारी द्वारा स्वयं लगाई गई। मेटों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। उन्हें कहा गया कि भविष्य में आॅनलाइन हाजरी नहीं पाई गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कनिष्क तकनीकी सहायकों के विरुद्ध अनुबंधित शर्तों के अनुरूप कार्रवाई हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी गंगानगर को भेजा गया है।...
सम्पर्क पोर्टल प्रकरणों को समय पर निस्तारित करें अधिकारी : एसडीएम

सम्पर्क पोर्टल प्रकरणों को समय पर निस्तारित करें अधिकारी : एसडीएम

श्री गंगानगर
ब्लॉक बैठक में 9 में से 5 प्रकरणों का निस्तारणसीमा सन्देश न्यूज. रायसिंहनगर। उपखंड कार्यालय में एसडीएम अर्पिता सोनी की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कुल 9 प्रकरणों पर चर्चा की गई। इनमें से पांच प्रकरण निस्तारित कर शेष चार प्रकरणों के लिए संबंधित अधिकारी को आगामी बैठक से पूर्व निस्तारण करने के दिए निर्देश दिए। वहीं निस्तारण किए गए प्रकरणों में से 4 विकास अधिकारी पंचायत समिति से संबंधित थे। कुलवंत सिंह निवासी 85 एलएलपी ने गली आम में अतिक्रमण की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत की जांच करवाई जाने पर पाया कि प्रार्थी ने रंजिशवंश शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं दूसरा प्रकरण गली में शौचालय बनाकर अतिक्रमण करने की शिकायत का रहा। प्रार्थी उमेश कुमार की शिकायत पर शौचालय हटाने के निर्देश दिए गए। अन्य प्रकरण गांव 11 पीएस की गली में बने बाबा रामदेव मंदिर के अतिक्रम...
प्रत्येक पात्र को मिले फ्लेगशिप योजनाओं का लाभ : डॉ. नीरज

प्रत्येक पात्र को मिले फ्लेगशिप योजनाओं का लाभ : डॉ. नीरज

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश न्यूज)। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने कहा कि फ्लैगशिप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, जिससे राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को इनका त्वरित लाभ मिल सके। संभागीय आयुक्त गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के चारों जिलों में फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत और अधिक प्रभावी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के तहत दवा वितरण काउंटरों का औचक निरीक्षण करें तथा दवा वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता मिले तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कोटपा एक्ट के प्रावधानों का सघन प्रचार प्रसार करने तथा उल्लंघन पाए जाने पर चालान सहित अन्य कार्रवाई करने के न...
विशाल ध्वज यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

विशाल ध्वज यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। पुरानी आबादी स्थित सिद्धपीठ श्रीझांकी वाले बालाजी मंदिर में पांच दिवसीय अखण्ड राम नाम संकीर्तन गुरुवार से शुरू हुआ। इससे पहले गाजे बाजे के साथ निकाली गई ध्वज यात्रा में बड़ी संख्या में इलाके के श्रद्धालु शामिल हुए। अखण्ड राम नाम संकीर्तन 14 फरवरी सायं 6 बजे तक चलेगा। यह ध्वज यात्रा उधम सिंह चौक से श्री जगदम्बा अंध विद्यालय के संस्थापक स्वामी ब्रह्मदेव जी के सान्निध्य में शुरू होकर उदाराम चौक समीप स्थित मंदिर तक पहुंची। श्रद्धालुओं ने उन पर पुष्प वर्षा कर सत्कार किया। इसमें श्रद्धालु हाथों में ध्वजा लिए डीजे पर बाबा के भजनों के साथ नाचते गाते चल रहे थे। मंदिर पहुंचते ही वहां श्रद्धालुओं ने बालाजी के जयकारों से मंदिर को गुंजायमान कर दिया। भजन मंडल के सदस्य मदन गोपाल अग्रवाल, सुरेन्द्र सिंगल ह्यपुजारी’ एवं अन्य भजन मंडल के सदस्यों ने ‘अब हरो विघ्न सब दूर गजानंद गोरी ...
लोगों के विरोध पर मोबाइल टावर की एनओसी रद्द

लोगों के विरोध पर मोबाइल टावर की एनओसी रद्द

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। जवाहर नगर क्षेत्र में लगाए जा रहे मोबाइल टावर के विरोध में बुधवार को वार्ड के लोगों ने धरना लगा दिया। इसके साथ लोगों ने पार्षद ओमी मित्तल की अगुवाई में आयुक्त से मुलाकात कर इसकी एनओसी निरस्त करने की मांग की।वार्ड 48 पार्षद ओमी मित्तल, पार्षद कृष्ण कुमार गुल्लू, नरेश सेतिया, नरेन्द्र सेतिया ने कहा कि रिहायशी इलाके में मोबाइल टावर लगने से क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। लोगों के विरोध और एनओसी रद्द नहीं होने तक विरोध जारी करने की घोषणा के बाद आयुक्त ने कार्यालय आदेश क्रमांक 2158 जारी कर उक्त टावर को लगाने के लिए पूर्व में जारी अनापत्ति को तुरन्त प्रभाव से निरस्त कर दिया गया।वार्ड वासियों के अनुसार टावर की स्वीकृति के बाद आक्रोशित लोगों ने वार्ड नं. 48 स्थित मोबाइल कम्पनी कार्यालय के समक्ष धरना भी लगाया गया। जिसमें राजेन्द्र शर्मा, दिनेश शर्मा, न...
जगजीत की स्मृति में बने आॅडिटोरियम

जगजीत की स्मृति में बने आॅडिटोरियम

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। श्रीगंगानगर की धरती पर जन्मे गजल सम्राट स्वर्गीय जगजीतसिंह के नाम से श्रीगंगानगर में आॅडिटोरियम जल्द बनना चाहिए। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश गोदारा ने केंद्रीय कला एवं संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से आग्रह किया है।
जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष उम्मीदवार ने वोट मांगे

जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष उम्मीदवार ने वोट मांगे

श्री गंगानगर
नेतेवाला (सीमा सन्देश)। चक 16 एलएनपी बांठोंवाली ढाणी निवासी व जल उपयोक्ता संगम अकांवाली एलएनपी नहर के अध्यक्ष पद के लिए रणधीर सिंह उर्फ धीरासिंह अपना भाग्य आजमा रहे हैं। प्रत्याशी रणधीरसिंह ने अपने समर्थकों के साथ सोमवार को गांव लाधूवाला, चक मनफूलसिंहवाला में वोट मांगे। रणधीर सिंह के समर्थकों का दावा कि वे हर किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले व सुख दुख में काम आने वाले उम्मीदवार है। जनसंपर्क के दौरान इनके साथ किसान बिंदरसिंह बांठ, बीरबल गोदारा, दीपक नैण, विक्रम नैण व अन्य समर्थक काश्तकार भी मौजूद रहे।...