Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

श्रीगंगानगर में आईवीएफ सेंटर की शुरूआत

श्रीगंगानगर में आईवीएफ सेंटर की शुरूआत

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। इलाके के प्रतिष्ठित नागपाल परिवार ने नागपाल किडनी एण्ड सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के 6 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर क्षेत्र के संतानहीन लोगों के लिए एडवांस्ड आईवीएफ एण्ड फर्टीलिटी सेन्टर नामक नये संस्थान की शुरूआत की है। यह इलाके का पहला आईवीएफ व टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर है। जवाहरनगर में गगन पथ पर इस एडवांस्ड आईवीएफ एण्ड फर्टीलिटी सेन्टर की शुरूआत गुरुवार प्रात: 10 बजे स्वामी ब्रह्मदेव परमहंस ने फीटा काटकर की। उन्होंने नागपाल परिवार को इस नए चिकित्सा संस्थान की बधाई दी और इसके माध्यम से क्षेत्र के संतानहीन दम्पतियों के घर-आंगन में बच्चे के रूप में खुशियां प्रदान करने हेतु सेवा के लिए प्रेरित किया।संस्थान प्रमुख डॉ. शालिनी नागपाल को क्षेत्र में कृत्रिम गर्भधारण की इस सुविधा को उपलब्ध करवाने के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर बलदेव नागपाल, डॉ. मोहित नागपाल एवं डॉ. शाल...
आयकर अधिकारियों ने समस्या सुन समाधान बताये

आयकर अधिकारियों ने समस्या सुन समाधान बताये

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। आयकर के विभिन्न बिंदुओ पर उद्योगपतियों व व्यापारियों में फैली विभिन्न भ्रांतियों व जिज्ञासा के संबंध में आयकर विभाग के अधिकारियों ने लघु कार्यशाला के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं को सुना व उनकी समस्याओं के समाधान के सम्बन्द्ध में जानकारी दी।रीको के असोसिएशन भवन में आयोजित इस कार्यशाला में आयकर विभाग के अधिकारी के.के. अरोड़ा ने आयकर के लागू किये गये नये प्रारूप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। आयकर निरीक्षक सन्नी रमण छाबड़ा, जतिन चावला व रजत नागपाल ने विस्तृत जानकारी देते हुए उद्योगपतियों की जिज्ञासाओं का समाधान दिया। रीको इंडस्ट्रीज असो. सचिव सुनील अग्रवाल ने पधारे सभी आगन्तुकों का स्वागत किया तथा जगदीश राजोतिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला में श्याम सोनी, राजेश जैन, मनीष पारीक व हेमंत बिश्नोई सहित व्यापारी व उद्योगपति उपस्थित रहे।...
पुलिस चौकी के सामने ही दुकानों में हो गई चोरी

पुलिस चौकी के सामने ही दुकानों में हो गई चोरी

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। मीरा चौक पुलिस चौकी के सामने एसएसबी रोड पर लगातार रात को दुकानों में चोरियां होने से दुकानदारों में आक्रोश फैल गया। एक दुकान में चोरी कर रहे युवक को रंगे हाथ लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। दुकानदारों में आज आक्रोश फैल गया। उन्होंने जवाहरनगर थाना के सामने नारेबाजी की और धरना आरंभ कर दिया। दुकानदारों की मांग है कि चोरियां कर रहे युवकों की नकेल कसी जाए।...
बसों का रूट बदलने से यातायात व्यवस्था बिगड़ी

बसों का रूट बदलने से यातायात व्यवस्था बिगड़ी

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। शहर में हनुमानगढ़ मार्ग और पदमपुर मार्ग के निर्माण कार्य को देखते हुए यातायात मार्गों में बदलाव किया गया है। बदली हुई व्यवस्था बुधवार से प्रभावी हुई है, लेकिन पहले दिन ही हालात बिगड़ गए। लोगों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि केंद्रीय बस अड्डा से कोडा चौक, रविंद्र पथ, बीरबल चौक, गौशाला मार्ग, सुखाड़िया सर्किल, सुखाड़ियानगर मार्ग, मीरा चौक और एसएसबी रोड पर पहले से ही यातायात का अत्याधिक दबाव है।...
श्रीगुरु रविदास का जन्मोत्सव मनाया

श्रीगुरु रविदास का जन्मोत्सव मनाया

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। संत श्री गुरु रविदास जी महाराज का 645वां जन्मोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव पर गुरुद्वारा साहिब में दिन भर धार्मिक समागम चला। सुबह शबद गायन के साथ गुरुवाणी का गुणगान किया गया। इसके बाद 11.30 बजे पाठ का भोग डाला गया। दोपहर में संगत के लिए लंगर बरताया गया।श्री गुरु रविदास सेवा समिति मीडिया प्रभारी रणजीत सहगल ने बताया कि पाठ भोग के उपरान्त शब्द कीर्तन हुआ। सुबह से ही बड़ी संख्या में संगत का गुरुघर में आगमन शुरू हो गया जो शाम तक जारी रहा। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद के पूर्व सभापति अजय चांडक ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि गुरु के वचन को अपने जीवन में उतारे और नशा प्रवृति से दूर होते हुए बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षित करने के साथ खेले में भी आगे लागए। इस अवसर पर राघव चांडक ने नगर परिषद की तरफ से श्री गुरु रव...
भारत-पाक बॉर्डर पर भरता है मोहब्बत का मेला, यहीं दोनों ने तोड़ा था दम

भारत-पाक बॉर्डर पर भरता है मोहब्बत का मेला, यहीं दोनों ने तोड़ा था दम

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर सोमवार को वैलेंटाइन डे, प्यार के इजहार का दिन है। दुनियाभर में इस खास दिन काे लवर्स की ओर से सेलिब्रेट किया जाएगा। इस खास दिन से एक दिन पहले हम आपको बताते हैं कि राजस्थान में एक ऐसी जगह के बारे में, जहां मोहब्बत का मेला भरता है। 10 से 14 जून तक भरने वाले मेले में देशभर से प्रेमी जोड़े आते हैं। श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में लैला-मजनूं की मजार है। यह मजार मजनूं पोस्ट के नाम से भी फेमस है। जिंदगी भर साथ रखने के लिए मन्नत का धागा बांधते हैं। इस मजार पर 1960 से मन्नत का धागा बांधा जा रहा है। मन्नत पूरी होने के बाद वापस धागा खोला जाता है। हर धर्म से जुड़े प्रेमी यहां चादर भी चढ़ाकर जाते हैं।...
बंगाल की फर्म ने झांसा देकर हड़पे चालीस हजार

बंगाल की फर्म ने झांसा देकर हड़पे चालीस हजार

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर घरों में इंटीरियर डेकोरेशन का काम करने वाले श्रीगंगानगर के एक व्यापारी को मध्यप्रदेश और पंश्चिम बंगाल के दो सेलर्स ने बेस्ट क्वालिटी का झांसा देकर घटिया क्वालिटी का सामान भेज दिया। व्यापारी के तमाम प्रयास करने के बावजूद इन लोगों ने न तो पीड़ित का रुपया लौटाया और न ही अच्छी क्वालिटी का समान ही भेजा। थक-हार कर आखिर इंटीरियर डेकोरेटर ने मध्यप्रदेश और बंगाल के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।...
नैनो तकनीक से तैयार हुई फर्टिलाइजर बॉटल, किसान की ट्रांसपोर्टेशन लागत घटेगी, जमीन को भी होगा कम नुकसान

नैनो तकनीक से तैयार हुई फर्टिलाइजर बॉटल, किसान की ट्रांसपोर्टेशन लागत घटेगी, जमीन को भी होगा कम नुकसान

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर यूरिया का थैला वह भी आधा लीटर की बोतल में। सुनने में भले ही अजीब हो लेकिन आने वाले समय में ऐसा ही होने वाला है। अब बाजार में यूरिया के भारी भरकम थैलों की बजाय आधा लीटर की बोतल में यूरिया खेत तक पहुंच जाएगी। किसान के लिए इसे खेत तक ले जाना आसान होगा। उसकी ट्रांसपोर्टेशन कोस्ट को घटाएगा और साथ ही उसके प्रोडक्शन को भी बढ़ाएगा। कॉपरेटिव सैक्टर की कंपनी इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कॉपरेटिव लिमिटेड यानी इफको ने यह नई शुरुआत की है। कंपनी ने इसे बाजार में लांच कर दिया है। हालांकि अभी यह दानेदार यूरिया का पूरी तरह से विकल्प नहीं है लेकिन खड़ी फसल के लिए बेहद उपयोगी है। ऐसे में श्रीगंगानगर इलाके के किसान इस इजी पोर्टेबल फर्टिलाइजर को पसंद करने लगे हैं।...
भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अधिवक्ताओं के लिए नए कोर्ट कांपलेक्स में एडवोकेट चैंबर्स की संख्या बढ़ाओ

भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अधिवक्ताओं के लिए नए कोर्ट कांपलेक्स में एडवोकेट चैंबर्स की संख्या बढ़ाओ

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
— एडवोकेट चैंबर्स की संख्या बढ़ेगी, तीन की जगह 6 मंजिला भवन के निर्माण पर सहमतिश्रीगंगानगर। पुरानी शुगर मिल वाली जगह पर निमार्णाधीन मिनी सचिवालय परिसर में 18 बीघा जमीन में 118 करोड़ की लागत से प्रस्तावित नए कोर्ट कांपलेक्स के लिए तीन बीघा अतिरिक्त भूमि की मांग की गई है। जिले के इंस्पेक्टिंग जस्टिस मनोज कुमार गर्ग के आज श्रीगंगानगर आगमन पर बार असोसिएशन के अध्यक्ष सीताराम बिश्नोई की अगुवाई में एक शिष्टमंडल ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश की उपस्थिति में मुलाकात की। असोसिएशन की ओर से इंस्पेक्टिंग जस्टिस को ज्ञापन सौंपते हुए आग्रह किया गया कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अधिवक्ताओं के लिए नए कोर्ट कांपलेक्स में प्रस्तावित एडवोकेट चैंबर्स की संख्या में इजाफा किया जाए। साथ ही नए कोर्ट कांपलेक्स और मिनी सचिवालय की प्रस्तावित बिल्डिंग के मध्य साथ लगती तीन बीघा जमीन को भी नए कोर्ट कंपलेक्स में शामिल किय...
पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर आज

पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर आज

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा के प्रयासों से जिला पुलिस व मेदांता एसएन अस्पताल द्वारा 12 फरवरी शनिवार को प्रात: 9 से दोपहर 12 बजे तक पुलिस लाइन में स्पर्श मल्टीस्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में हृदय, पेट , आंत व लीवर, न्यूरो, स्त्री रोग, ईएनटी, हड्डी व जोड़ रोग, मूत्र व गुर्दा रोग आदि की जांच नि:शुल्क कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक के अनुसार इस शिविर को कोई भी नागरिक लाभ उठा सकता है।इस शिविर के पोस्टर का जिला पुलिस मुख्यालय में एडीशनल एसपी सहीराम बिश्नोई व मेदांता के निदेशक विकास सिहाग की उपस्थिति में गत दिवस विमोचन किया गया।...