प्रधानाचार्या से दुर्व्यवहार का मामला : शिक्षकों ने उपखण्ड कार्यालय पर किया प्रदर्शन, ग्रामीणों ने शिविर स्थल पर लगाया धरना
रायसिंहनगर. महंगाई राहत शिविरों के सफल क्रियान्वयन में लगा हर एक कर्मचारी प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा है। प्रशासनिक व्यवस्था को बनाए रखना संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। जिसके लिए संबंधित अधिकारी की ओर से निर्देशित करना दुर्व्यवहार नहीं माना जा सकता है।यह बात उपखण्ड अधिकारी प्रतीक जुईकर चन्द्रशेखर ने ग्राम पंचायत झोटांवाली में आयोजित महंगाई राहत शिविर में पंचायत समिति विकास अधिकारी रामराज व प्रधानाचार्या ललिता शर्मा के बीच उपजे विवाद के बाद शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों से कही।प्रधानाचार्या को कारण बताओ नोटिस दिए जाने से आक्रोशित विभिन्न शिक्षक संगठनों ने शुक्रवार को उपखण्ड कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उपखण्ड अधिकारी को अवगत करवाया कि शिविर के सफल क्रियान्वयन को लेकर शिक्षक महात्पूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन अधिकारियों के इस ...








