Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

अध्यक्ष के लिए भावना स्वामी और सीताराम बिश्नोई के बीच टक्कर

अध्यक्ष के लिए भावना स्वामी और सीताराम बिश्नोई के बीच टक्कर

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। बार संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए होने वाले त्रिकोणिय मुकाबले को एक प्रत्याशी ने महिला अधिवक्ता के समर्थन में अपना नामांकन वापिस लेकर इसे और रोचक बना दिया है। अध्यक्ष पद के लिए सशक्त उम्मीदवार माने जा रहे विजय चावला ने जैसे ही नामांकन पत्र वापस लिया अन्य प्रत्याशियों की ओर से जनसम्पर्क और तेज हो गया। जानकारी अनुसार अधिवक्ता विजय चावला ने नामांकन वापसी के आखरी दिन भावना स्वामी को समर्थन देते हुए नामांकन पत्र उठाया।...
मानवाधिकार जिंदा रहने की संजीवनी

मानवाधिकार जिंदा रहने की संजीवनी

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। दूरदर्शन के पूर्व उप महानिदेशक प्रो. डॉ. केके रत्तू ने कहा है कि मानवाधिकार जिंदा रहने की संजीवनी है। जब-जब दिल में संघर्ष का नाद बजता है, तब-तब मानवाधिकारों की बात होती है। वे शुक्रवार को यहां टांटिया विवि में विश्व मानवाधिकार दिवस पर आयोजित ‘मानवाधिकारों में मीडिया की भूमिका’ विषयक कार्यशाला को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे।...
महिला थाना के बाहर दो पक्षों में चले लात घूसे, पुलिस ने 4 लोगों को काबू किया

महिला थाना के बाहर दो पक्षों में चले लात घूसे, पुलिस ने 4 लोगों को काबू किया

श्री गंगानगर
हनुमानगढ़ में महिला पुलिस थाना के बाहर आज दो पक्षों में एकाएक झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों के पुरुष व महिलाएं एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान एक दो व्यक्तियों के कपड़े भी फट गए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।वहीं बाहर मेन रोड पर आ जा रहे लोगों का हुजूम जुट गया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग तथा शांत किया।झगड़ा और मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के चार व्यक्तियों को पकड़कर थाने में ले जाया गया। हासिल जानकारी के अनुसार यह झगड़ा लडके और लड़की के परिवार वालों में हुआ। लड़की वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने मारपीट कर उनकी लड़की को घर से निकाल दिया। ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपए की मांग करते हैं। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आज दोपहर को थाने में आए थे, लेकिन फिर एकाएक थाने के बाहर दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप को लेकर तनातन...
मोबाइल बेचते बेचते ऐसे पाकिस्तान के लिए जासूसी करने लगा था नवाब खान

मोबाइल बेचते बेचते ऐसे पाकिस्तान के लिए जासूसी करने लगा था नवाब खान

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर।पिछले दिनों जैसलमेर के चांधन इलाके से पकड़ा गया जासूस नवाब खान हालांकि अब जेल में है। उससे पूछताछ के बाद दो और जासूसों को सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया गया।नबाब पिछले 5 साल से पाकिस्तान के लिए भारत की जासूसी कर रहा था और भारत की खुफिया सूचना दुश्मन देश के पास पहुंचा रहा था। खुफिया विभाग की पिछले लंबे समय से नवाब खान पर नजर बनी हुई थी। साधारण से मोबाइल की दुकान चलाने वाले नवाब के पास अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी होने से वह विभाग की नजरों में आया।यहां तक की पिछले 7 सालों में कई बार पाकिस्तान जाकर आ चुका था।नवाब खान पहली बार 2014 में पाकिस्तान गया था। दूसरी बार 2015 में वह 30 दिन तक पाकिस्तान में अपने मामा शरीफ उस्मान के पास रहा।इसके बाद 2016-2017 लगातार पाकिस्तान जाता रहता था।पाकिस्तान में हालांकि उसका ननिहाल है लेकिन नवाब खान जब भी पाकिस्तान जाता तो वहां के आईएसआई एजेंट और अधिकारि...
सादुलशहर में  चोरी एवं छीना-झपट्टी की घटनाओं से रोष

सादुलशहर में चोरी एवं छीना-झपट्टी की घटनाओं से रोष

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
संदिग्ध बदमाश पुलिस की पकड से बाहरश्रीगंगानगर। सादुलशहर में इन दिनों चोरी एवं छीना-झपट्टी की घटनाएं काफी बढ चुकी है। आए दिन अज्ञात चोर घरों के ताले तोडकर, दीवारे फांदकर जहां चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, वहीं सरे दोपहर काउंटर का लॉक तोडकर जहां नकदी ले जाने की घटना को अंजाम दे रहे हैं। बदमाशों का हौंसला इतना बढ चुका है कि गत रात्रि वाडर् नंबर 8 में तो घर के आगे खडी एक महिला से मोबाइल छीनने एवं गले में पहनी सोने की चैन तोडने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि महिला ने मुकाबला किया और शोर सुनकर परिजन घर के बाहर आते देख बदमाश भाग निकला। इससे पूवर् दीपावली की रात वार्ड नंबर 18 में अज्ञात चोर द्वारा तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद 6 नवंबर को श्री सत्यनारायण मंदिर के पास दो नकाबपोश बाइक सवार युवक ई-मित्रा संचालक की दराज का लॉक तोडकर 99 हजार रूपए सरे दोपहर चोरी कर ले गए। इस बी...
बार संघ चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

बार संघ चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। बार संघ के वार्षिक चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के अन्तिम दिन अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव कौशिक, अजय मेहता और महादेव प्रसाद मिड्डा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता श्रीमती भावना स्वामी, सीताराम बिश्नोई और विजय चावला ने नामांकन पत्र जमा करवाए। दोपहर 3 बजे समय समाप्त होने तक अध्यक्ष पद के लिए यहीं तीन नामांकन पत्र जमा हुए।...
सेवादल पदाधिकारियों से रैली पर चर्चा

सेवादल पदाधिकारियों से रैली पर चर्चा

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गत दिवस जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश के सेवादल नेताओं को आमंत्रित कर उनसे रैली संबंधी चर्चा की।उन्होंने 12 दिसंबर की जयपुर में होने वाली सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की ‘महंगाई हटाओ महारैली’ में सेवादल के पदाधिकारियों ड्यूटी लगाई।इस अवसर पर पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डिसूजा, प्रभारी महासचिव नीतू वर्मा, सेवादल प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अजय चड्ढ़ा, ज्योति रोतेला, शहनाज हक, परप्रीत कौर, रेहाना रियाज, प्रकाश भारतीय, मधु गुरुंग, कमल कल्ला व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने रैली को सफल बनाने के संबंध में अपने सुझाव दिए।...
थोक विके्रताओं की मनमर्जी, आम आदमी की जेब भारी

थोक विके्रताओं की मनमर्जी, आम आदमी की जेब भारी

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। फल सब्जी के बढ़ते दामों ने इस दिनों आम आदमी की जेब और रसोई बजट को बिगाड़ कर रख दिया। कुछ लोगों द्वारा इस मंहगाई के पीछे बढते पेट्रोल-डीजल तो कुछ लोगों द्वारा पीछे से सब्जी की कम आवक का हवाला दिया जा रहा है। परन्तु इन दोनों के एक और ऐसी कड़ी है जो आम आदमी के रसोई का बजट बिगाड़ने में सबसे बड़ा अहम कारण बना हुआ है, वह फल व सब्जी के थोक विक्रेता, जी हां आपने सही सुना। मण्डी में बड़े-बड़े फल सब्जी विक्रेता ही वह कड़ी है जो बढ़ी महंगाई में आम आदमी तक इनकी पहुंच से पूर्व इनकी बिक्री के दौरान नियम विरूद्ध बारदाने के एवज में छोटे दुकानदारों और रेहड़ी वालों से पैसे वसूलते हैं। जबकि उनकी तक इनकी पहुंच वारदाना काट कर आती है।...
शहीदी दिवस पर भव्य नगर कीर्तन आयोजित, जगह-जगह हुआ स्वागत

शहीदी दिवस पर भव्य नगर कीर्तन आयोजित, जगह-जगह हुआ स्वागत

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। ‘हिंद दी चादर’ कहे जाने वाले नौवें गुरु, श्री तेगबहादुर के शहीदी दिवस पर बुधवार को शहर में पंज प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। विनोबा बस्ती स्थित गुरुद्वारा कलगीधर से दोपहर में आरंभ नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शहर के मुख्य मार्गों से होकर नगर कीर्तन निकला। जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए रास्ते में अनेक स्थानों पर चाय और अल्पाहार के लंगर लगाए गए। नगर कीर्तन में श्रद्धालुओं का एक जत्था आगे सड़क मार्गों की सफाई करते और पानी का छिड़काव करते हुए चल रहा था। तत्पश्चात पंज प्यारों की अगुवाई में फूलों से सुसज्जित वाहन में गुरु ग्रंथ साहब की पावन सवारी थी। इसके पीछे श्रद्धालु नर-नारियों का बड़ा समूह गुरबाणी का जस गाते हुए चल रहा था। कीर्तन के रास्ते में हजारों लोगों ने गुरु ग्रंथ साहब की सुसज्जित ...
डॉ. अम्बेडकर के चित्र के समक्ष दीप जलाए

डॉ. अम्बेडकर के चित्र के समक्ष दीप जलाए

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 65वें महापरिनिर्वाण दिवस पर राष्ट्रीय संचालक मदन सिरसवाल व प्रदेशाध्यक्ष अनिल धारीवाल तथा सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि के नेतृत्व में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रदेशाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने बताया कि कृष्णा टाकीज के समीप स्थित वाल्मीकि बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सभापति श्याम धारीवाल सहित वाल्मीकि समाज के गण्यमान्य व्यक्तियों तथा भावाधस पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर दीपक जलाकर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए गए। तथा दो मिनट का मौन रखा गया। वक्ताओं ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।...