Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

अस्पताल में अधिकारियों ने जताई नाराजगी, पीएमओ ने लगाई फटकार

अस्पताल में अधिकारियों ने जताई नाराजगी, पीएमओ ने लगाई फटकार

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। भारत सरकार एक टीम अगले सप्ताह जिला अस्पताल आएंगी। अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। इसको लेकर पीएमओ सहित अस्पताल के सभी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बुधवार को अस्पताल का निरीक्षण किया गया।इस दौरान परिसर में सफाई नियमित रूप से नहीं होने व कई वार्डों में एमरजेंसी ट्रै खाली तथा कईयों में पर्याप्त मात्रा में दवाईयां नहीं मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए नर्सिग अधीक्षक को हर रोज निरीक्षण करने के निर्देश दिए।पीएमओ डॉ. बलदेवसिंह ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्थाएं देखने के लिए अगले सप्ताह में भारत सरकार के दो अधिकारियों एक टीम आ रही है।एनक्यूएएस की टीम के निरीक्षण के दौरान की गई व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के लिए डीसी डॉ. प्रेम बजाज, डीएचएम सविन्द्रसिंह और नर्सिग अधीक्षक एसपी लखेसर सहित कई यूनिट प्रभारियों के साथ किए गए निरीक्षण में कई खामियां मिली...
संयुक्त व्यापार मंडल पदाधिकारियों का किया सम्मान

संयुक्त व्यापार मंडल पदाधिकारियों का किया सम्मान

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। संयुक्त व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का श्रीगंगानगर ग्लास ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से सम्मान किया गया। एसो. अध्यक्ष हेमंत नागौरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संरक्षक महेन्द्रपाल जगोता, सचिव मनीष जसूजा, परवेज खान, सुमित अग्रवाल, पवन कुमार वर्मा, मिलाप जगोता आदि पदाधिकारियों व सदस्यों ने संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष तरसेम गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन बत्तरा, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गर्ग ‘काका’, सचिव राधेश्याम अग्रवाल व निश्चय जनवेजा, कोषाध्यक्ष हरिओम लूथरा व आॅडिटर नरेन्द्र चौधरी का माल्यार्पण कर सम्मान किया। अध्यक्ष तरसेम गुप्ता को लगातार तीसरी बार एवं कोषाध्यक्ष हरिओम लूथरा को लगातार आठवीं बार विजयी होने तथा व्यापारी हितों के लिए कार्य करने पर वरिष्ठ व्यापारी नेता किशनलाल मील को सम्मानित किया गया। गुप्ता व मील ने ग्लास ट्रेडर्स एसो. को पूर्ण सहयोग कर...
चुनाव जीतने के बाद अधिवक्ताओं का जताया आभार

चुनाव जीतने के बाद अधिवक्ताओं का जताया आभार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ तालमेल बना जल्द शुरू करवाएंगे कामश्रीगंगानगर। बार एसोसिएशन के चुनाव समाप्त होने के बाद पहले दिन नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने सभी अधिवक्ताओं एक-एक चैम्बर में पहुंच आभार जताया। वहीं अध्यक्ष निर्वाचित हुए सीताराम बिश्नोई और उपाध्यक्ष बने विक्रम गोदारा को आज दूसरे दिन भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा दोपहर को एसोसिएशन कार्यालय परिसर में सभी अधिवक्ताओं को आमंत्रित किया गया। जहां लड्डू बांट कर सभी का मुंह मीठा करवाया गया। उधर, अध्यक्ष पद पर पराजित प्रत्याशी श्रीमती भावना स्वामी ने भी जिला कलक्टरेट परिसर और न्यायालय परिसरों में जाकर अधिवक्ताओं का आभार जताया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीताराम बिश्नोई बताया कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में कार्यभार ग्रहण कर नई कार्यकारिणी का गठन करने के तुरंत बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग(पीडब्ल्यूड...
30 दिसम्बर को श्रीगंगानगर से किन्नू लेकर रवाना होगी ‘किसान स्पेशल ट्रेन’

30 दिसम्बर को श्रीगंगानगर से किन्नू लेकर रवाना होगी ‘किसान स्पेशल ट्रेन’

श्री गंगानगर
बंगाल के बनगांव स्टेशन पर उतरेगा,वहाँ से ट्रकों में बांग्लादेश पहुंचेगाश्रीगंगानगर। इलाके से बांगलादेश के लिए किन्नू को लेकर किसान स्पेशल ट्रेन ( गुड्स ट्रैन)इसी माह 30 तारीख को पहली बार दूरस्थ क्षेत्रों के लिये रवाना होगा। किन्नू संघ के अध्यक्ष अरविंद गोदारा व सचिव श्यामलाल बगड़िया ने इस सम्बंध में सोमवार को जेडआरयूसीसी सदस्य भीम शर्मा की मौजूदगी में श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन के सीबीएस सुशील कुमार सिंह व सीपीएस कपिल भम्बरी को किन्नू संघ की ओर से डिमांड व किराये की अग्रिम राशि जमा करवा दी। जेडआरयूसी सदस्य भीम शर्मा ने बताया कि फिलहाल किन्नू से सम्बंधित व्यापारियों, किसानों व वैक्सिंग प्लांट संचालकों की संस्था किन्नू संघ की ओर से पश्चिम बंगाल के बनगाँव जंक्शन के लिये रैक की डिमांड की गयी हैं। किन्नू के सही समय व सुरक्षित बांग्लादेश तक पहुंचने के बाद व्यापारी इस पर आगे और रैक की डिमांड करेंगे।...
पार्षद प्रतिनिधि व लेखाकार के बीच हाथापाई की नौबत

पार्षद प्रतिनिधि व लेखाकार के बीच हाथापाई की नौबत

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। नगरपरिषद में महिला पार्षद प्रतिनिधि द्वारा किसी ठेकेदार का बिल पास करवाने के लिए अनुचित दबाव बनाया गया। बात यहां पर खत्म नहीं हुई और लेखा शाखा के अधिकारी द्वारा बिल में आक्षेप का हवाला देने पर पार्षद प्रतिनिधि ने इस अधिकारी से गाली गलौच तक डाली। साथ ही उसके मारपीट करने की धमकी दी।...
मोबाइल सेलर्स एसो. ने किया रक्तदान

मोबाइल सेलर्स एसो. ने किया रक्तदान

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। श्रीगंगानगर मोबाइल सेलर्स एसोसिएशन ने रक्तदान कर हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सीडीएस जनरल रावत, उनकी पत्नी सहित समस्त शहीद सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी। सचिव नवरंग वर्मा ने बताया कि जवाहरनगर स्थित तपोवन ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर के प्रारम्भ में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया। एमरा प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप अनेजा तथा गंगानगर अध्यक्ष रोहित अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर में 41 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस मौके पर तपोवन ब्लड बैंक अध्यक्ष उदयपाल झाझड़िया, पार्षद प्रियंक भाटी, कमल नारंग मौजूद थे। जिन्होंने एसो. के सेवा कार्यों की सराहना की। रक्तदान शिविर में अरूण मुंजाल, लविश धमीजा, राजेन्द्र तथा अन्य स्टाफ का सहयोग रहा। इस अवसर पर रोहित अग्रवाल, विक्की सनेजा, रोहित भाटिया, नवरंग वर्मा, विवेक उपनेजा, राहुल उपवेजा, सोनू गजरा स...
लायंस डिस्ट्रिक डायरेक्ट्री का विमोचन

लायंस डिस्ट्रिक डायरेक्ट्री का विमोचन

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। लायंस क्लब्स इंटरनेशनल की प्रांतीय डायरेक्ट्री ‘सोनाक्षर’ का विमोचन केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरदित्य सिंधिया द्वारा गत दिवस ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में किया गया। क्लब के जोन चेयरपर्सन आशीष अरोड़ा ने बताया कि सुनील गोयल व राका पाठक के नेतृत्व में प्रांत की टीम ने उनको वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई दी। पीआरओ प्रशांत जैन ने बताया कि इस अवसर पर जगदीश अग्रवाल, गुरप्रीत रानो, मनवीर सेठी, हिमेश दंडोतिया, लवी खंडेलवाल, नरेंद्र अग्रवाल, कपिल जैन सहित कई वरिष्ठ लॉयन उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने प्रांतीय टीम को शुभकामनाएं दी व सेवा कार्यों की सराहना की। सुनील गोयल ने इस डायरेक्ट्री को प्रांत के लिए उपयोगी बताया।...
बार संघ चुनाव की सरगर्मियों तेज, अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने ताकत झोंकी

बार संघ चुनाव की सरगर्मियों तेज, अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने ताकत झोंकी

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। बार संघ के वार्षिक चुनाव की गतिविधियों ने अब पूरा जोर पकड़ लिया है। नाम वापस लिए जाने की अवधि समाप्त होने के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों के लिए दो-दो उम्मीदवार मैदान में हैं। दोनों पदों पर सीधी टक्कर है। आज महीने के द्वितीय शनिवार का अवकाश होने के बावजूद कचहरी और न्यायालय परिसरों में अधिवक्ताओं की काफी गहमागहमी रही, क्योंकि आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन था। इस वजह से अधिवक्ताओं को आना पड़ा। इनमें चुनाव को लेकर ज्यादा चर्चा रही। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती भावना स्वामी ने समर्थकों के साथ दोनों परिसरों में उपस्थित अधिवक्ताओं से मिलकर समर्थन जुटाया। उन्होंने दावा किया कि अधिकांश अधिवक्ताओं का समर्थन उनके साथ है। अध्यक्ष बनने पर उनका मुख्य उद्देश्य पुरानी शुगर मिल वाली जगह पर प्रस्तावित करीब 120 करोड़ की लागत से नए कोर्ट कंपलेक्स का जल्द से जल्द निर्माण...
मतदान निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से हो : कलक्टर

मतदान निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से हो : कलक्टर

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। पंचायती राज आम चुनाव 2021 के दौरान पंचायत समिति क्षेत्र अनूपगढ़, श्रीवजयनगर, घड़साना क्षेत्र में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन के लिये 11 दिसम्बर को डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविधालय से मतदान दलों को रवानगी दी जायेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी जाकिर हुसैन ने बताया कि चुनाव में जिन कार्मिकों की मतदान दलों में डयूटी है, वे प्रात: 8.30 बजे रिपोर्टिंग करेंगे तथा द्वितीय प्रशिक्षण के पश्चात ईवीएम व मतदान सामग्री लेकर अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिये रवाना होंगे। 12 दिसम्बर को प्रात: 7.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक मतदान होगा। मतदान दल 11 दिसम्बर को ही सायं तक अपने मतदान केन्द्र को मतदान के लिये तैयार करेंगे।...
भारत तिब्बत सहयोग मंच ने मनाया मानवाधिकार दिवस

भारत तिब्बत सहयोग मंच ने मनाया मानवाधिकार दिवस

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। तिब्बत में तिब्बतियों भाई बहनों पर चीन द्वारा हो रहे मानवाधिकार हनन के खिलाफ आवाज उठाई गई। विश्व मानवाधिकार दिवस पर श्रीगंगानगर स्थित तिब्बती मार्केट में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही मानवाधिकार हनन को लेकर रोष जताया गया। इस दौरान भारत तिब्बत सहयोग मंच श्रीगंगानगर की जिला इकाई के अध्यक्ष शरद अग्रवाल, विजेंद्र पाल सिंह, डॉ. हिमांशु आहूजा, मनीष प्रजापत आदि ने भाग लिया।...