Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

नि:शुल्क आर्टिफिशियल लिम्ब माप शिविर कल

नि:शुल्क आर्टिफिशियल लिम्ब माप शिविर कल

श्री गंगानगर
चयनित दिव्यांगों का होगा नि:शुल्क आॅपरेशन, मिलेंगे कृत्रिम अंगश्रीगंगानगर। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा जन्मजात दिव्यांग जांच, आॅपरेशन के लिए चयन व आॅर्टिफिशियल लिम्ब माप शिविर शनिवार को आयोजित किया जाएगा। सेलिब्रेशन पैलेस में यह शिविर प्रात: 9 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। समाज सेवी ओमप्रकाश सुखीजा ने बताया कि आस्था किडनी एवं जनरल हॉस्पीटल का शिविर में सहयोग रहेगा। शाखा संयोजक बिंदू गोस्वामी ने कहा कि संस्था द्वारा पूर्व पोलियो आॅपरेशन, दवाई, केलिपर, व्हील चेयर, ट्राइसाइकिल, वैशाखी, एक्स-रे, यूरेनियन, ब्लड टेस्ट आदि सभी सुविधाएं नि:शुल्क प्रदान की जाती है। उदयपुर से आए शिविर प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि इस शिविर में चयनित दिव्यांगों का नि:शुल्क आॅपरेशन उदयपुर स्थित संस्थान हॉस्पीटल में किया जाएगा। दुर्घटना में हाथ-पैर गंवाने वाले दिव्यांगों का शिविर में माप लिया जाएगा तथा आगामी म...
सीवरेज प्रथम चरण के घरों को सीवर लाइन से जोड़ने का काम अटका

सीवरेज प्रथम चरण के घरों को सीवर लाइन से जोड़ने का काम अटका

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। सीवरेज प्रथम चरण में शामिल घरों को सीवर लाइन से जोड़ने का काम तीन साल बाद भी आज तक पूरा नहीं हो पाया है। प्रथम चरण के तहत शामिल कॉलोनियों में करीब 5 हजार घरों को नगरपरिषद ने सीवर लाइन से जोड़ने के लिए निविदाएं लगाई थी। परन्तु अब तक मात्र 1900 घरों को ही इससे जोड़ा गया है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
छात्रा वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में चक महाराजका और गुरुनानक बालिका स्कूल की टीमें विजेता रहीं

छात्रा वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में चक महाराजका और गुरुनानक बालिका स्कूल की टीमें विजेता रहीं

श्री गंगानगर, स्पोर्ट्स
श्रीगंगानगर । 65 वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (छात्रा वर्ग)का आयोजन पुरानी आबादी में स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (नंबर 2) के तत्वावधान में किया गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबलों में क्रमश: 16 और 9 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के संयोजक और विद्यालय नंबर 2 के प्रधानाचार्य पवन सेतिया ने बताया कि अंडर-17 वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चक महाराज का विजेता,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चक 6-एलपीएम उपविजेता तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चक 8- केएनडी की टीमें तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 वर्ग के मुकाबलों में गुरुनानक बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीगंगानगर विजेता, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ताखरांवाली उपविजेता और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ठुकराना की टीम तीसरे स्थान पर रही। आज समापन...
होमलैंड सिटी से कनेक्शन ठेकेदार लापता

होमलैंड सिटी से कनेक्शन ठेकेदार लापता

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर । सदर थाना अंतर्गत सूरतगढ़ मार्ग पर होमलैंड सिटी निवासी एक कंस्ट्रैक्शन ठेकेदार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। पुलिस के अनुसार परमेश्वरी देवी (42) द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर उसके पति राजेंद्र मेघवाल (45)के लापता हो जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। परमेश्वरी देवी ने बताया है कि परसों मंगलवार शाम लगभग 5 बजे राजेंद्र होमलैंड सिटी के मेन गेट के पास से कहीं गायब हो गया। राजेंद्र को उसका पुत्र ही गेट पर छोड़ कर आया था। वहां पहुंचने पर राजेंद्र ने पुत्र को वापस भेज दिया और कहा कि कुछ देर बाद घर आ जाएगा, लेकिन तब से उसका कुछ पता नहीं है। जांच कर रहे हवलदार झाबरमल ने बताया कि राजेंद्र मकान बनाने के ठेके लेता है। वह अपना मोबाइल फोन साइलेंट करके घर छोड़ गया। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल को चेक किया जा रहा है। उसके द्वारा इन दिनों शहर में दो-तीन कालोनियों में मकानों के निर्माण करव...
पर्यावरण संरक्षण संदेश साइकिल यात्री अभिनव भारती का स्वागत

पर्यावरण संरक्षण संदेश साइकिल यात्री अभिनव भारती का स्वागत

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। लायंस क्लब सैंटर और आरडी बर्मन फैंस क्लब(आरडीबीएफसी) ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए साइकिल यात्रा कर रहे अभिनव भारती का स्वागत किया। उनसे पार्क में पौधारोपण करवाया। लायंस क्लब सैंटर के अध्यक्ष परविंदर लूना व आरडी बर्मन के अध्यक्ष श्याम गौस्वामी ने बताया कि अभिनव भारती 7 अक्तूबर से साइकिल यात्रा कर रहे हैं। अब तक वे 1800 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। अभिनव भारती का उद्देश्य पूरे भारत की यात्रा कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। क्लब सचिव कमल चराया व ललित डोडा ने बताया की आज सुबह कार्यक्रम की शुरुआत अभिनव भारती से पौधारोपण करवाकर की गई। दोनो संस्थाओं ने संयुक्त रूप से अभिनव भारती को सम्मानित किया। अभिनव भारती ने वृक्षों के हमारे जीवन में महत्त्व पर प्रकाश डाला। निवर्तमान जोन चेयरपर्सन आशीष अरोड़ा, निवर्तमान अध्यक्ष केवल सचदेवा, लायंस सेंट्रल के अध्यक्ष एलड...
थाना परिसरों में पूजा स्थल नहीं बनाये जाने के निर्देश की सराहना

थाना परिसरों में पूजा स्थल नहीं बनाये जाने के निर्देश की सराहना

श्री गंगानगर
एनएफआईडब्ल्यू द्वारा धार्मिक भवन एवं स्थल अधिनियम की पूर्णसख्ती से क्रियान्वयन की मांगश्रीगंगानगर। नेशनल फेडरेशन वूमैन ऑफ इंडिया(एनएफआईडब्ल्यू)ने प्रसन्नता व सहमति जताई है कि पुलिस महानिदेशक ने 25 अक्टूबर को सर्क्युलर निकालकर थानों में पूजा स्थलों का निर्माण निषेध कर दिया है। पुलिस भवन व थानों में मंदिर निर्माण की गतिविधियां राजस्थान धार्मिक भवन एंव स्थल अधिनियम 1954 का पूर्ण उल्लंघन है।यह अधिनियम भारत के धर्मनिरपेक्ष राज्य की बुनियाद है। संगठन की प्रदेश महासचिव निशा सिद्धू के अनुसार यह कानून स्पष्ट रूप से दो बातें कहता है-पहला कोई भी सरकारी स्थल, भवन, सार्वजिक स्थान, पार्क इत्यादि में कोई भी धर्म का स्थल नहीं बनाया जा सकता, जब तक जिला कलेक्टर या अन्य उचित सरकारी अधिकारी अनुमति न दे। दूसरा-कोई भी धर्म का ढांचा सार्वजनिक स्थानों पर नहीं बनाया जा सकता है। चाहे वह मंदिर हो, मस्जिद हो, चर्च हो...
परचून दुकान करने वाले दो भाई भारी मात्रा में नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार

परचून दुकान करने वाले दो भाई भारी मात्रा में नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार

श्री गंगानगर
कैमिस्ट और सप्लायर को किया नामजदश्रीगंगानगर। नई मंडी घड़साना थाना पुलिस ने गांव में परचून की दुकान करने वाले दो भाइयों को मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में नशीली गोलियां लेकर जाते हुए गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि कल देर रात को पुरानी मंडी घड़साना निवासी सुनील और अनिल अरोड़ा (पुत्र जोगिंदरपाल) को संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल पर जाते हुए पकड़ा। इनके पास एक कार्टून में 21 हजार 350 नशीली गोलियां बरामद हुईं। इन भाइयों की निकटवर्ती जनतांवाली गांव में परचून की दुकान है। दुकान की आड़ में नशा करने वालों को अवैध रूप से नशीली गोलियां बेचते थे। इनके बारे में कुछ दिनों से गोपनीय रूप से सूचनाएं भी मिल रही थीं। थाना अधिकारी के अनुसार पूछताछ करने पर पता चला कि घडसाना के ही एक मेडिकल स्टोर संचालक ने करीब 15 दिन पहले एक सप्लायर से नशीली गोलियों की बड़ी खेप इन भाइयों को दिलवाई थी। उ...
सरकार के दबाव में आकर टूट गए पेट्रोल पंप डीलर

सरकार के दबाव में आकर टूट गए पेट्रोल पंप डीलर

श्री गंगानगर
आश्वासन तक नहीं मिला और खोल दिए पेट्रोल पंपश्रीगंगानगर ।पहली बार अभूतपूर्व एकजुटता प्रदर्शित करते हुए बीकानेर संभाग के चारों जिलों सहित प्रदेश के लगभग 10 जिलों में पूर्ण रूप से हड़ताल पर गए पेट्रोल पंप डीलर आखिरकार सरकार के दबाव के आगे टिक नहीं पाए। सरकार द्वारा बनाए गए चौतरफा दबाव के चलते तीसरे दिन आज दोपहर पेट्रोल पंप डीलर्स हड़ताल से अपने कदम पीछे खींच लिए। सरकार की तरफ से उनकी मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए कोई आश्वासन तक नहीं दिया गया है। आज जयपुर में राजस्थान पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सरकार की कोई वार्ता नहीं हुई। अलबत्ता कल दोपहर 12 बजे मांगों पर चर्चा करने के लिए एसोसिएशन को निमंत्रण किया गया है। इधर,श्रीगंगानगर में जिला कलेक्टर जाकिर हुसैन के साथ 2-3 पेट्रोल पंप मालिकों की बैठक हुई। इस बैठक में क्या बातचीत हुई, इसका खुलासा नहीं किया गया लेकिन दोपहर बाद ...
विधायक गौड़ ने डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया

विधायक गौड़ ने डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। विधायक राजकुमार गौड़ जयपुर से आते ही तत्काल बुधवार को जिला चिकित्सालय पहुंचे तथा डेंगू वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पीएमओ को आवश्यक निर्देश दिये। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)
प्रदेश के सात जिलों में पेट्रोल पंपों की पूर्णत: हड़ताल

प्रदेश के सात जिलों में पेट्रोल पंपों की पूर्णत: हड़ताल

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर, श्री गंगानगर
आज से नागौर और जालौर जिलों में भी बंद रहेंगे पेट्रोल पंपडीजल पेट्रोल के लिए भटकते रहे वाहन लेकर लोगश्रीगंगानगर । बीकानेर संभाग के 4 जिलों सहित प्रदेश के 7 जिलों में पेट्रोल पंपों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से शुरू हो गई। कल मंगलवार से नागौर और जालौर जिला में भी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।हड़ताल के कारण आज लोगों को डीजल पेट्रोल के लिए वाहन लेकर एक से दूसरे पेट्रोल पंप पर भटकते हुए देखा गया।राज्य सरकार द्वारा अभी तक पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन द्वारा रखी गई मांगों के समाधान के लिए कोई प्रयास शुरू नहीं किए गए हैं। अलबत्ता श्रीगंगानगर में राज्य सरकार के निर्देश पर जिला कलेक्टर जाकिर हुसैन ने जिला पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के शिष्टमंडल को बुलाकर बातचीत की। इसमें एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष तरसेम गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मील शामिल हुए। इंडियन ऑयल कारपोरेश...