Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

सौरव गांगुली ने पुजारा और रहाणे को रणजी ट्रॉफी में खेलने की दी सलाह- वापस जाओ और रन बनाओ; हम सभी ने टूर्नामेंट खेला है

सौरव गांगुली ने पुजारा और रहाणे को रणजी ट्रॉफी में खेलने की दी सलाह- वापस जाओ और रन बनाओ; हम सभी ने टूर्नामेंट खेला है

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली दो साल के अंतराल के बाद भारतीय क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी की वापसी होने वाली है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण बीसीसीआई को इस शीर्ष घरेलू प्रतियोगिता को स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़ा। पहले के कार्यक्रम के मुताबिक इसे 13 जनवरी से खेला जाना था। महामारी के कारण पिछले सत्र में टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया था। भारत की प्रमुख प्रथम श्रेणी घरेलू प्रतियोगिता दो चरणों में खेली जाएगी - पहला इस महीने के अंत में और फिर आईपीएल के बाद (जून में) नॉकआउट चरण। अपने समृद्ध इतिहास में पहली बार रद्द हुई रणजी ट्रॉफी खिलाड़ियों, मैच अधिकारियों और मैदान कर्मियों की वित्तीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। इसे भारतीय क्रिकेट का रीढ़ भी माना जाता है। वर्षों से, रणजी ट्रॉफी ने भारतीय क्रिकेट सुपरस्टारों को दिया है, और आने वाला सीजन भारतीय क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी को चमकने के ल...
कोविड पॉजिटिव पाए गए शिखर धवन ने किया ट्वीट, फैंस का हाथ जोड़कर किया शुक्रिया अदा

कोविड पॉजिटिव पाए गए शिखर धवन ने किया ट्वीट, फैंस का हाथ जोड़कर किया शुक्रिया अदा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के के शुरू होने के चार दिन पहले, भारत के कई खिलाड़ियों का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि शिखर धवन, नवदीप सैनी, श्रेयस अय्यर और ऋतुराज गायकवाड की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने गुरुवार (3 फरवरी) को सोशल मीडिया पर अपने शुभचिंतकों को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है।  शिखर धवन ने ट्वीट करके लिखा, "आपकी शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं अच्छा कर रहा हूं और मुझे जो प्यार मिला है उससे मैं खुश हूं।"...
PSL 2022: कैच पकड़ने के चक्कर में आपस में भिड़े हफीज और फखर, ड्रेसिंग रूम में जाकर उतारा गुस्सा

PSL 2022: कैच पकड़ने के चक्कर में आपस में भिड़े हफीज और फखर, ड्रेसिंग रूम में जाकर उतारा गुस्सा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली लाहौर कलंदर ने आधा दर्जन कैच टपकाने के बावजूद पाकिस्तान सुपर लीग के मैच में पेशावर जाल्मी को 29 रन से हरा दिया। इस बीच  पेशावर जाल्मी की पारी के दौरान लाहौर कलंदर के फील्डर फखर जमान और मोहम्मद हफीज के बीच कैच पकड़ने को लेकर हुई गलतफहमी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।  पाकिस्तान सुपर लीग के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी कैच छूटने का वीडियो शेयर किया गया है। दरअसल पेशावर जाल्मी की पारी के 11वें ओवर के दौरान हैदर अली ने कामरान की गेंद पर लंबा शॉट लगाने का प्रयास किया। लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए बैकवर्ड प्वाइंट की ओर गई, जहां पर मोहम्मद हफीज और फखर जमान कैच पकड़ने के प्रयास में आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच गलत तालमेल की वजह से टक्कर हुई और हैदर अली का कैच फखर के हाथ से छूट गया। इस खराब फील्डिंग से हफीज खुश नजर नहीं आए और ड्रेस...
काइल जेमीसन ने बताई वजह क्यों IPL 2022 मेगा ऑक्शन में नहीं ले रहे हैं हिस्सा

काइल जेमीसन ने बताई वजह क्यों IPL 2022 मेगा ऑक्शन में नहीं ले रहे हैं हिस्सा

स्पोर्ट्स
ऑकलैंड न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन ने इस साल आइसोलेशन और बायो बबल से दूर रहकर घर पर समय बिताने और अपने खेल में सुधार के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नहीं खेलने का फैसला किया है। जेमीसन पिछले साल आईपीएल में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 15 करोड़ रुपये में खरीदा था। जैमीसन ने 'ईएसपीएन क्रिकइन्फो' से कहा, 'मैंने कई कारणों से यह फैसला लिया है। पिछले 12 महीने बायो बबल और आइसोलेशन में काफी समय बिताया। अगले 12 महीने के शेड्यूल को देखते हुए अब परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं।' भारत के खिलाफ फरवरी 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले जेमीसन 12 टेस्ट, पांच वनडे और आठ टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उन्होंने कहा, 'दूसरी बात यह है कि मैं इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत नया हूं। दो ही साल हुए हैं तो मैं अपने खेल पर मेहनत करना चाहता...
क्या इस साल भारत में ही होगा आईपीएल? बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दिया जवाब

क्या इस साल भारत में ही होगा आईपीएल? बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दिया जवाब

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का आयोजन भारत में होगा या नहीं इसको लेकर लगातार चर्चा हो रही है। पिछला आईपीएल दो फेज में खेला गया था, पहला फेज भारत में खेला गया था, जबकि दूसरे फेज के मैच युनाइटेड अरब अमीरात में हुए थे। पिछले साल पहले फेज के दौरान बायो बबल में खिलाड़ियों के कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद टूर्नामेंट को बीच में रद्द करना पड़ा था। इस साल आईपीएल का आयोजन भारत में होगा या नहीं इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष ने अपनी बात रखी है। स्पोर्ट्स स्टार को दिए इंटरव्यू में जब सौरव गांगुली से आईपीएल 2022 के आयोजन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'इस साल इसका आयोजन भारत में ही होगा अगर कोविड-19 की सिचुएशन देश में बदतर नहीं होती है तो। जहां तक वेन्यू की बात है मैचों का आयोजन महाराष्ट्र (मुंबई और पुणे) में होगा। नॉकआउट स्टेज के मैचों के आयोजन...
U19 वर्ल्ड कप 2022: टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाने वाले यश ढुल ने जानिए क्या कहा

U19 वर्ल्ड कप 2022: टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाने वाले यश ढुल ने जानिए क्या कहा

स्पोर्ट्स
ओसबोर्न आईसीसी अंडर19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम अंडर19 वर्ल्ड कप इतिहास में इकलौती ऐसी टीम है, जो लगातार चार बार फाइनल में पहुंच रही है। कप्तान यश ढुल ने सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 110 रनों की शानदार पारी खेली और मैच के बाद बताया कि मुश्किल परिस्थिति से निकालने के लिए उन्होंने उप-कप्तान शेख रशीद के साथ मिलकर क्या प्लानिंग की थी। ढुल ने कहा कि वह और रशीद आखिरी तक विकेट पर टिके रहना चाहते थे। ढुल ने मैच के बाद कहा, 'रशीद और मैं आखिर तक बल्लेबाजी करना चाहते थे और यह प्लान काफी हद तक कामयाब रहा। टूर्नामेंट में शतक बनाने वाला तीसरा भारतीय कप्तान बनना गर्व की बात है।' उन्होंने कहा, 'बहुत शॉट्स खेले बिना, डटकर बल्लेबाजी करनी थी। हम दोनों का तालमेल अच्छा था।' टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे काम...
भारत के लिए खतरे की घंटी, वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने टी20 रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, मोईन अली को भी फायदा

भारत के लिए खतरे की घंटी, वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने टी20 रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, मोईन अली को भी फायदा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंग्लैंड के मोईन अली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार हरफनमौला प्रदर्शन किया था। उनको इस शानदार प्रदर्शन का ईनाम आईसीसी की ताजा टी20 प्लेयर रैंकिंग में मिला है। वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड सहित अन्य वेस्टइंडीज खिलाड़ियों को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। बारबाडोस में पांच मैचों की सीरीज में 3-2 से हारने के बावजूद मोईन अली को रैंकिंग में फायदा हुआ है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन ने 146 के स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाए और साथ ही 13 ओवरों में 7.15 की इकॉनमी से पांच विकेट लिए थे। ब्रिजटाउन में इंग्लैंड खिलाफ पांचवें और निर्णायक मैच में वेस्टइंडीज की 17 रन की जीत में अहम भूमिका निभाने बायें हाथ के स्पिनर अकील हुसैन और तेज गेंदबाज जेसन होल्डर ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है। पुरुष रैंकिंग में साप्ताहिक अपडेट में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की सीरीज के अंतिम तीन मैच के प...
न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल को मिला आईसीसी ‘स्पिरिट ऑफ क्रिकेट’ अवॉर्ड, बोले- हमारी टीम भी ऐसी है

न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल को मिला आईसीसी ‘स्पिरिट ऑफ क्रिकेट’ अवॉर्ड, बोले- हमारी टीम भी ऐसी है

स्पोर्ट्स
दुबई न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल को अबुधाबी में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में दिखायी खेल भावना के लिये आईसीसी 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट' पुरस्कार दिया गया। मिशेल ने पिछले साल 10 नवंबर को अबुधाबी में इंग्लैंड के खिलाफ दबाव भरे विश्व कप सेमीफाइनल में गेंदबाज आदिल राशिद के रास्ते में रूकावट डालने के बाद एक रन लेने से इनकार कर दिया था। मिशेल यह पुरस्कार जीतने वाले न्यूजीलैंड के चौथे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले डेनियल विटोरी, ब्रैंडन मैकुलम और केन विलियमसन यह पुरस्कार जीत चुके हैं।...
न्यूजीलैंड की टीम को लगा बड़ा झटका, कप्तान केन विलियमसन हुए टेस्ट सीरीज से बाहर

न्यूजीलैंड की टीम को लगा बड़ा झटका, कप्तान केन विलियमसन हुए टेस्ट सीरीज से बाहर

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली न्यूजीलैंड की टीम अपने घर में दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। यह सीरीज 17 फरवरी 2022 से शुरू होने वाली है। इस सीरीज से पहले कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है। इस श्रृंखला के लिए अपने कप्तान और बल्लेबाज केन विलियमसन उपलब्ध नहीं होंगे। विलियमसन वर्तमान में कोहनी की चोट के कारण क्रिकेट एक्शन से दूर हैं और वे रिहैबिलेशन के दौर से गुजर रहे हैं और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले वापसी नहीं कर पाएंगे।...
दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले कीगन पीटरसन कोविड-19 पॉजिटिव

दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले कीगन पीटरसन कोविड-19 पॉजिटिव

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की घरेलू टेस्ट सीरीज में जीत के नायक रहे कीगन पीटरसन बुधवार को कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आने के कारण न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो गए, जिससे टीम की उम्मीदों को झटका लगा है। टीम में इस बल्लेबाज की जगह जुबेर हम्जा लेंगे।  क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने एक बयान में कहा कि पीटरसन ठीक हैं और उन्हें कोई लक्षण नहीं हैं। बयान के अनुसार, ''क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की चिकित्सा टीम उनसे संपर्क में रहेगी ताकि उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल की जा सके। '' टीम बुधवार को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी। भारत की मजबूत टीम के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 28 साल के पीटरसन ने छह पारियों में 46 के औसत से 276 रन बनाये थे।...