टीम इंडिया का 2022 का शेड्यूल है पावर पैक्ड, आप भी कर लीजिए नोट
नई दिल्ली
साल 2022 की शुरुआत हो चुकी है और इस नए साल का पहला महीना भी समाप्त होने को है। ऐसे में जान लीजिए कि भारत की क्रिकेट टीम का शेड्यूल इस साल कैसा रहने वाला है। भारतीय टीम किस-किस देश के खिलाफ मुकाबले खेलेगी और किस-किस टूर्नामेंट में कौन-कौन से महीने में खेलने उतरेगी। एक तरह से देखा जाए तो टीम इंडिया का 2022 का शेड्यूल काफी पावर पैक्ड है, जिसमें दो मल्टी नेशन टूर्नामेंट भी खेले जाने हैं।
जनवरी का महीना बीत चुका है, जिसमें भी भारतीय टीम ने क्रिकेट खेली है, लेकिन आगे के शेड्यूल को देखें तो फरवरी से लेकर दिसंबर कोई ऐसा महीना नहीं जाएगा, जब भारतीय क्रिकेट मैदान पर नहीं उतरेंगे। यहां तक कि दो महीने तक को हर दिन क्रिकेट आईपीएल के रूप में देखी जा सकेगी। पावर पैक्ड शेड्यूल इसलिए भी है, क्योंकि पिछले दो साल में कोरोना वायरस महामारी के कारण बहुत कम क्रिकेट खेली गई है।
...








