Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

मेदवेदेव क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, सबालेंका और हालेप उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर

मेदवेदेव क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, सबालेंका और हालेप उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर

स्पोर्ट्स
मेलबर्न  अमेरिकी ओपन चैंपियन दानिल मेदवेदेव ने आस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी मेदवेदेव ने मैक्सिम क्रेसी को 6-2, 7-6, 6-7, 7-5 से हराया। रूस के मेदवेदेव का सामना अब नौवीं वरीयता प्राप्त फेलिक्स आगर एलियास्सिमे से होगा जिसने 2014 अमेरिकी ओपन चैंपियन मारिन सिलिच को 2-6, 7-6, 6-2, 7-6 से मात दी। पुरुष वर्ग में चौथी वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सिटसिपास भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे। उन्होंने चौथे दौर में अमेरिका के टेलर फ्रिट्स को 4-6, 6-4, 4-6, 6-3, 6-4 से हराया। दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और इस दौरान सिटसिपास दो बार पिछड़े भी लेकिन अंत में उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए जीत हासिल की। अन्य मुकाबले में इटली के जानिक सिनर ने आस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनोर को 7-6, 6-3, 6-4 से हराया और क्वार्टरफाइनल में पहुंचे...
एएफसी महिला एशियाई कप से बाहर हुई भारतीय टीम

एएफसी महिला एशियाई कप से बाहर हुई भारतीय टीम

स्पोर्ट्स
मुंबई भारत को रविवार को एएफसी महिला एशियाई कप से बाहर होने के लिए बाध्य होना पड़ा। टीम की 12 खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद चीनी ताइपे के खिलाफ ग्रुप ए मैच शुरू होने से चंद मिनट पहले ही रद्द करना पड़ा। कोविड मामलों के आलवा दो खिलाड़ी चोटिल होने के कारण बाहर हो गईं थीं। भारत जरूरी न्यूनतम 13 खिलाड़ियों के नाम देने में विफल रहा। एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय टीम ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है और भारत के सभी मैच रद्द कर दिए गए हैं।  चीनी ताइपे की टीम मैदान पर वार्म-अप कर रही थी लेकिन भारतीय टीम का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। भारत को बुधवार को अपना अंतिम ग्रुप मैच चीन के खिलाफ खेलना था लेकिन इसके भी होने की संभावना नहीं है। टीम के पास शुरुआती एकादश उतारने के लिए पर्याप्त खिलाड़ी नहीं हैं। नाकआउट 30 जनवरी से शुरू होंगे जिससे टूर्नामेंट के आयोजको...
10 में सात टीमों के कप्तान तय, किसे मिलेगी कोलकाता

10 में सात टीमों के कप्तान तय, किसे मिलेगी कोलकाता

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 15वां सीजन इस साल 27 मार्च से शुरू होगा। टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 12-13 फरवरी को बेंगलुरु में होनी है। इस बार आईपीएल में आठ की जगह 10 टीमें होंगी। अहमदाबाद और लखनऊ की एंट्री हुई है। दोनों ने अपने-अपने कप्तानों के नाम का एलान कर दिया है। अहमदाबाद ने मुंबई इंडियंस के पूर्व ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और लखनऊ ने पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान केएल राहुल को कमान सौंपी है। इस तरह आईपीएल की 10 में से सात टीमों के कप्तान तय हो गए हैं। तीन टीमों की तलाश जारी है।...
पीवी सिंधु ने जीता महिला एकल का खिताब, फाइनल में मालविका बंसोड़ को हराया

पीवी सिंधु ने जीता महिला एकल का खिताब, फाइनल में मालविका बंसोड़ को हराया

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली  भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपिक चैंपियन पीवी सिंधु ने सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में भारत की ही युवा शटलर मालविका बंसोड़ को हराया। रविवार को लखनऊ में खेले गए फाइनल में सिंधु ने मालविको को लगातार गेमों में 21-13, 21-16 से हराया। यह शीर्ष वरीयता प्राप्त सिंधु का दूसरा सैयद मोदी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 300 इवेंट खिताब है। इससे पहले उन्होंने यह टाइटल 2017 में जीता था। फाइनल मुकाबला 35 मिनट तक चला।  साइना तीन बार जीत चुकी हैं खिताबसैयद मोदी इंटरनेशनल में महिला एकल में सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड साइना नेहवाल के नाम है। साइना ने 2009, 2014 और 2015 में खिताब जीता था। वहीं, पुरुषों में चेतन आनंद (2009), पारुपल्ली कश्यप (2015), किदांबी श्रीकांत (2016) और समीर वर्मा (2017, 2018) एकल का खिता...
पाकिस्तान का यह बल्लेबाज बना 2021 का सर्वश्रेष्ठ टी-20 खिलाड़ी, पिछले साल 1326 रन बनाए

पाकिस्तान का यह बल्लेबाज बना 2021 का सर्वश्रेष्ठ टी-20 खिलाड़ी, पिछले साल 1326 रन बनाए

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पिछले साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी-20 खिलाड़ी घोषित किया है। उनकी टक्कर इंग्लैंड के जोस बटलर, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श से थी। रिजवान साल 2021 में शानदार फॉर्म में रहे थे। उन्होंने टी-20 में पिछले साल सबसे ज्यादा रन बनाए। वहीं, महिलाओं में इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाजी टैमी ब्यूमोंट को 2021 की सर्वश्रेष्ठ टी-20 खिलाड़ी का अवॉर्ड मिला है। ब्यूमोंट ने पिछले साल खूब रन बनाएब्यूमोंट ने पिछले साल नौ मैचों में 33.66 की औसत से 303 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतकीय पारियां भी खेलीं। ब्यूमोंट 2021 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इंग्लैंड की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं। ब्यूमोंट को पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में मैन ऑफ दी सीरीज का अवॉर्ड भी मिला। न्यूजीलैंड के ...
209 रन बनाने के बावजूद हारा भारत, इमरान ताहिर ने लगाया तूफानी अर्धशतक

209 रन बनाने के बावजूद हारा भारत, इमरान ताहिर ने लगाया तूफानी अर्धशतक

स्पोर्ट्स
ओमान लीजेंड लीग क्रिकेट के तीसरे मैच में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में भारतीय टीम ने एशिया लॉयंस को छह विकेट से हराया था। वहीं दूसरे मैच में एशिया लॉयंस की टीम ने वर्ल्ड जाइंट्स को छह विकेट से मात दी थी। अब वर्ल्ड जाइंट्स ने भारत को तीन विकेट से हराकर अंकतालिका को रोचक बना दिया है। अब तीनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं। अब तीनों टीमें आपस में फिर एक-एक मैच खेलेंगी और बेहतर प्रदर्शन करने वाली दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 29 जनवरी को खेला जाएगा।  टूर्नामेंट के तीसरे मैच में वर्ल्ड जाइंट्स की टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। भारत के लिए विकेटकीपर नमन ओझा ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 69 गेंदों में 140 रन बनाए। उनकी इस पारी में 15 चौके और नौ छक्के शामिल थे। उनके अलावा कप्तान मोहम्मद कैफ ने 47...
क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल में पाकिस्तान या ऑस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला

क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल में पाकिस्तान या ऑस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला

स्पोर्ट्स
एंटीगुआ  वेस्टइंडीज में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप के लीग मैच खत्म हो चुके हैं। भारत ने अपने सभी लीग मैच बड़े अंतर से जीते हैं और ग्रुप-बी में पहले पायदान पर काबिज है। अब टीम इंडिया क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। यह मैच जीतने के बाद सेमीफाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान या ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अब तक शानदार खेल दिखाया है, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भारत को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भारत के कप्तान यश धुल और उपकप्तान शेख रसीद सहित कई खिलाड़ी कोरोना संक्रमिक लोगों के संपर्क में आ चुके हैं और फिलहाल क्वारैंटीन हैं। इन खिलाड़ियों के संक्रमित होने के बाद भारत ने आयरलैंड और युगांडा जैसी कमजोर टीमों के खिलाफ मैच खेले हैं। ये दोनों मैच भारत आसानी से जीता है, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच में भारत क...
क्वार्टर फाइनल में पहुंची सानिया और राम की जोड़ी, एलेन पेरेज और मैटवे मिडेलकूप को सीधे सेटों में हराया

क्वार्टर फाइनल में पहुंची सानिया और राम की जोड़ी, एलेन पेरेज और मैटवे मिडेलकूप को सीधे सेटों में हराया

स्पोर्ट्स
मेलबर्न  सानिया मिर्जा और उनके साथी राजी राम के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अब तक ऑस्ट्रेलियन ओपने में भारतीय चुनौती बची हुई है। सानिया इस टूर्नामेंट में अकेले भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। सानिया मिर्जा और उनके अमेरिकी जोड़ीदार राजीव राम की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपेन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। सानिया-राम की जोड़ी ने एलेन पेरेज और मैटवे मिडेलकूप पर सीधे सेटों में हराया।  भारतीय-अमेरिकी जोड़ी ने कोर्ट 3 पर दूसरे दौर के मैच में ऑस्ट्रेलियाई पेरेज़ और डच मिडलकोप को 7-6 (8/6), 6-4 से हराया।  एक घंटे 27 मिनट तक चले इस मैच में सानिया और राम बेहतरीन लय में नजर आए। पहले सेट में पेरेज और मिडलकोप ने संघर्ष किया और करीबी अंतर से हारे, लेकिन दूसरे सेट में वो वापसी नहीं कर पाई और भारतीय अमेरिकी जोड़ी ने यह सेट भी जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।  क्वार्टर फाइनल में किससे होगा मुक...
कोरोना से जूझ रही भारतीय टीम में किसे मिलेगा मौका, क्या होगी प्लेइंग 11

कोरोना से जूझ रही भारतीय टीम में किसे मिलेगा मौका, क्या होगी प्लेइंग 11

स्पोर्ट्स
त्रिनिदाद अंडर-19 वर्ल्डकप में टीम इंडिया का तीसरा मुकाबला युंगाडा के खिलाफ है। शुरुआती दो मैच में बड़ी जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचे चुकी है। युगांडा के खिलाफ मैच में जीत दर्ज कर भारत यह सुनिश्चित करना चाहेगा कि क्वार्टर फाइनल में उसका सामना ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के खिलाफ हो। ऐसे में भारत का सामना बांग्लादेश या यूएई के साथ होगा।  इस वर्ल्डकप में भारतीय टीम कोरोना से भी जूझ रही है। टीम के कप्तान यश धुल और उपकप्तान शेख रसीद कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और टीम से बाहर है। आलम यह है कि भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ किसी तरह संतुलन बनाकर खेली थी। इसमें बल्लेबाजों की काफी कमी थी और किसी भी मजबूत टीम के खिलाफ यह टीम परेशानी में आ सकती है। ...
दोनों पारियों में नीचे गिरे ऋषभ पंत तो एक ही छोर पर पहुंचे दो भारतीय बल्लेबाज पर नहीं गिरा विकेट

दोनों पारियों में नीचे गिरे ऋषभ पंत तो एक ही छोर पर पहुंचे दो भारतीय बल्लेबाज पर नहीं गिरा विकेट

स्पोर्ट्स
पार्ल  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच भारत सात विकेट से हार गया। इस सीरीज का पहला मैच भी टीम इंडिया ने 31 रन से गंवा दिया था और दूसरी हार के साथ भारत यह सीरीज भी हार चुका है। सीरीज के दूसरे मैच में कई ऐसा घटनाएं हुईं, जिससे फैंस का खूब मनोरंजन हुआ। भले ही भारत को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन पंत की बेहतरीन पारी ने भारतीय फैंस का खूब मनोरंजन किया।  कप्तान लोकेश राहुल इस मैच में फ्लॉप रहे। उन्होंने बल्ले से भले ही खूब रन बनाए हों, लेकिन कप्तान के रूप में वो कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए। उनकी कप्तानी में भारत अब तक कोई मैच नहीं जीत पाया है। ...