Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

विंडीज को 200 रन से रौंदकर भारत ने शृंखला जीती

विंडीज को 200 रन से रौंदकर भारत ने शृंखला जीती

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
तारोबा (वार्ता). भारत ने शुभमन गिल (85) की अगुवाई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद मुकेश कुमार (30/3) और शार्दुल ठाकुर (37/4) की घातक गेंदबाजी की बदौलत तीसरे वनडे में वेस्ट इंडीज को 200 रन से रौंदकर तीन मैचों की शृंखला 2-1 से जीत ली है।भारत ने मंगलवार को खेले गये मुकाबले में विंडीज के सामने 352 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में कैरिबियाई टीम 151 रन पर आॅलआउट हो गयी।गिल के अलावा ईशान किशन (77), संजू सैमसन (51) और हार्दिक पांड्या (70 नाबाद) ने भी भारत के लिये अर्द्धशतक जड़े। इसके बाद मुकेश ने पावरप्ले के अंदर वेस्ट इंडीज के तीन विकेट मात्र 17 रन पर गिराकर उसकी जीत की संभावनाएं क्षीण कर दीं।वेस्ट इंडीज के लिये गुडाकेश मोती ने सर्वाधिक 39 रन बनाये, हालांकि यह मेजबान टीम को जीत दिलाने के लिये नाकाफी था। शार्दुल ने भारत के लिये सर्वाधिक चार विकेट चटकाये। कुलदीप यादव ने दो विकेट लिये, जबकि ...
बांदा ने किया महिला विश्व कप का 1000वां गोल

बांदा ने किया महिला विश्व कप का 1000वां गोल

स्पोर्ट्स
वेलिंग्टन / वार्ता जाम्बिया की बारबरा बांदा ने सोमवार को कोस्टा रिका के खिलाफ ग्रुप-सी मुकाबले के 31वें मिनट में पेनल्टी किक से महिला विश्व कप इतिहास का 1,000वां गोल किया।जाम्बिया की 23 वर्षीय कप्तान ने अपने चतुर रनअप से गोलकीपर डेनिएला सोलेरा को छकाया और आसानी से गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। इसके तुरंत बाद, फीफा ने सोशल मीडिया पर बांदा के लिये बधाई पोस्ट की।पिछले दो मुकाबलों में हारने वाली जाम्बिया ने अंतत: कोस्टा रिका को 2-1 से हराकर अपने विश्व कप अभियान का सकारात्मक अंत किया। कोस्टा रिका जीत का स्वाद चखे बिना ही टूर्नामेंट से बाहर हो गयी।गौरतलब है कि जाम्बिया पहली बार महिला विश्व कप में हिस्सा ले रहा था। यह महिला विश्व कप में इस टीम का दूसरा गोल था। जाम्बिया का पहला गोल मैच के तीसरे मिनट में लुशोमो म्वेम्बा ने किया था।...
निकोलस पूरन ने 55 गेंदों पर 137 की पारी खेली:13 छक्के लगाकर जीता मेजर लीग टी-20 का फाइनल

निकोलस पूरन ने 55 गेंदों पर 137 की पारी खेली:13 छक्के लगाकर जीता मेजर लीग टी-20 का फाइनल

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
डालास MI न्यू यॉर्क ने अमेरिका की मेजर लीग टी-20 का पहला खिताब जीत लिया है। टीम ने फाइनल में सीटल ओरकास को 7 विकेट से हराकर पहला खिताब जीता। MI के कप्तान निकोलस पूरन ने 16 गेंद पर फिफ्टी लगाने के बाद 40 गेंद पर सेंचुरी लगाई। पूरन 137 रन के स्कोर पर नॉट आउट रहे और अपनी टीम को चैम्पियन बनाया। डालास के ग्रैंड पीयर स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी ओरकास टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 183 रन बनाए। जवाब में MI ने कप्तान पूरन की विस्फोटक पारी के दम पर 16 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया। ओरकास से क्विंटन डी कॉक की फिफ्टीग्रैंड पीयर स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी ओरकास को 5वें ओवर में ही पहला झटका लगा। ओपनर नौमान अनवर 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद शेहान जयसूर्या 16 और हेनरिक क्लासेन भी 4 रन बनाकर ही आउट हो गए। एक एंड से लगातार विकेट गिर रहे थे, लेकिन दूसरे एंड से क्...
पाकिस्तान ने श्रीलंका को पारी से हराया, शृंखला 2-0 से जीती

पाकिस्तान ने श्रीलंका को पारी से हराया, शृंखला 2-0 से जीती

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
कोलंबो (वार्ता). अब्दुल्लाह शफीक (201) के दोहरे शतक और नोमान अली (70/7) की तिलस्मी गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने गुरुवार को दूसरे टेस्ट में श्रीलंका को पारी और 222 रन से हराकर दो मैचों की शृंखला 2-0 से जीत ली।श्रीलंका को पहली पारी में 166 रन पर समेटने के बाद पाकिस्तान ने 576/5 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर 410 रन की विशाल बढ़त बनायी। नोमान की अबूझ स्पिन के आगे श्रीलंकाई टीम चौथे दिन दूसरी पारी में 188 रन पर आॅलआउट हो गयी। एंजलो मैथ्यूज 127 गेंद पर सात चौकों और दो छक्कों की सहायता से 63 रन बनाकर नाबाद रहे लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिल सका।पाकिस्तान ने दिन की शुरूआत में मोहम्मद रिजवान (50 नाबाद) का अर्द्धशतक पूरा होते ही पारी घोषित कर दी। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों ने 69 रन की साझेदारी कर दिन की अच्छी शुरूआत की, लेकिन जल्द ही नोमान अली ने मेजबान टीम को अपनी फिरकी में फंसा लिया।सलामी ब...
भारत-बंगलादेश के बीच वनडे सीरीज टाई

भारत-बंगलादेश के बीच वनडे सीरीज टाई

स्पोर्ट्स
ढाका (वार्ता). भारत और बंगलादेश के बीच शनिवार को खेला गया रोमांचक तीसरा महिला एकदिवसीय मुकाबला टाई रहा।बंगलादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाये। भारतीय टीम 41 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 191 रन बना चुकी थी, लेकिन निचले क्रम की निराशाजनक बल्लेबाजी के कारण पूरी टीम 49.3 ओवर में 225 रन पर आॅलआउट हो गयी।बंगलादेश के लिये महिला एकदिवसीय क्रिकेट में पहला शतक जड़ते हुए फर्गना हक ने 160 गेंद पर सात चौकों की सहायता से 107 रन बनाये। भारत की ओर से मंधाना और हरलीन ने अर्द्धशतक जड़े, जबकि छह अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।इस टाई के साथ भारत और बंगलादेश के बीच तीन मैचों की महिला एकदिवसीय शृंखला भी 1-1 पर समाप्त हुई। भारत ने इससे पहले टी20 सीरीज 2-1 से जीती थी।...
रोमांचक जीत के साथ फाइनल में पहुंचे सात्विक-चिराग

रोमांचक जीत के साथ फाइनल में पहुंचे सात्विक-चिराग

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
योसू (वार्ता). सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने अपने विजय रथ को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को कोरिया ओपन 2023 के फाइनल में कदम रखा।विश्व की नंबर तीन भारतीय जोड़ी ने रोमांचक सेमीफाइनल में अपने से बेहतर रैंकिंग वाले चीन के लियांग वेई केंग और वांग चैंग को मात्र 40 मिनट में 21-15, 24-22 से मात दी। यह शानदार फॉर्म में चल रहे सात्विक-चिराग की लियांग-चैंग के विरुद्ध तीन मुकाबलों में पहली जीत थी।इस साल इंडोनेशिया ओपन और स्विस ओपन के खिताब जीतने वाले सात्विक-चिराग फाइनल में इंडोनेशिया के शीर्ष वरीयता प्राप्त फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो से भिड़ेंगे।दूसरी वरीयता प्राप्त चीनी युगल इससे पहले सात्विक-चिराग को दो बार हरा चुका था, लेकिन इस बार दोनों जोड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।पहले गेम में भारतीय जोड़ी की जीत के बाद दूसरे गेम में दोनों पक्षों ने ए...
कर्नाटक में विजय पताका फहराते हुए भटनेर के लाल ने जीता सोना

कर्नाटक में विजय पताका फहराते हुए भटनेर के लाल ने जीता सोना

हनुमानगढ़, स्पोर्ट्स
साजन का जिला जूडो क्लब में हुआ स्वागतहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कर्नाटक में आयोजित हुई नेशनल केडिट जूडो चैम्पियनशिप 2023 में उम्दा प्रदर्शन व अपने दांवपेच से प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों को पटखनी देते हुए साजन कुमार ने न केवल स्वर्ण पदक जीतकर हनुमानगढ़ का नाम रोशन किया बल्कि बेस्ट प्लेयर का खिताब भी अपनी झोली मे डाला। एक तरफ साजन ने हनुमानगढ़ का नाम रोशन किया तो वहीं हनुमानगढ़ के लोगों ने भी उसके स्वागत में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी और साजन की घर वापसी पर उसको पलक-पावड़ों पर बैठा लिया। ढ़ोल-नगाड़ों पर नाचते-गाते उसको कंधों पर बैठाकर जीत का जश्न मनाया। जंक्शन स्थित जिला जूडो क्लब में बुधवार को जिला जूडो संघ सदस्यों व खेल प्रेमियों ने साजन के स्वागत में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर मौजूद गणमान्य नागरिकों, जूडो खिलाड़ियों एवं उनके परिजनों ने साजन और साजन के परिवार के सदस्यों को फूल मालाओं से लाद ...
बंगलादेश को रौंदकर भारत ने शृंखला बराबर की

बंगलादेश को रौंदकर भारत ने शृंखला बराबर की

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मीरपुर (वार्ता). भारत ने जेमीमाह रोड्रिग्ज (86 रन, चार विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन और देविका वैद्य (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत बुधवार को दूसरे महिला एकदिवसीय मैच में बंगलादेश को 108 रन से रौंदकर तीन मैचों की शृंखला 1-1 से बराबर कर ली।जेमीमाह और हरमनप्रीत कौर (52) के अर्द्धशतकों ने भारत को 50 ओवर में 228 रन तक पहुंचाया। इसके जवाब में मेजबान बंगलादेश 120 रन पर आॅलआउट हो गई।भारत की इस दमदार जीत के बाद वनडे सीरीज बराबरी पर खड़ी है और चैंपियन का फैसला शनिवार को तीसरे वनडे के बाद होगा।पिछले मैच में भारत को चित्त करने वाली बंगलादेश टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, हालांकि इस बार भारतीय बल्लेबाज अधिक सूझ बूझ के साथ खेलते नजर आए।मारूफा अख़्तर ने प्रिया पूनिया को बोल्ड जबकि यस्तिका भाटिया को रनआउट किया लेकिन स्मृति मंधाना एक छोर पर खड़ी रहीं।मंधाना ने शुरूआती ओवरों की मुश्किलों का साम...
दूसरा टी20 जीतकर भारत ने शृंखला में बनायी अजेय बढ़त

दूसरा टी20 जीतकर भारत ने शृंखला में बनायी अजेय बढ़त

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
ढाका (वार्ता)। भारत ने दीप्ति शर्मा (12/3), मिन्नू मणि (9/2) और शेफाली वर्मा (15/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत मंगलवार को रोमांच से भरे दूसरे महिला टी20 में बंगलादेश को आठ रन से हराकर तीन मैचों की शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।बल्लेबाजों की असफलता के कारण भारत 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 95 रन ही बना सका, लेकिन गेंदबाजों ने बंगलादेश को 20 ओवर में 87 रन पर आॅलआउट कर दिया।गेंदबाजों की अगुवाई दीप्ति ने की जिन्होंने चार ओवर में 12 रन देते हुए तीन विकेट लिये, जिसमें बंगलादेश के लिये सर्वाधिक रन बनाने वाली कप्तान निगार सुल्ताना (38) का विकेट भी शामिल रहा। अपना दूसरा टी20 खेल रहीं मिन्नू ने चार ओवर में नौ रन देकर दो विकेट लिये, जबकि बरेड्डी अनुषाने चार ओवर में 20 रन देकर एक विकेट हासिल किया।बंगलादेश को आखिरी ओवर में 10 रन की दरकार थी। शेफाली ने इस ओवर में मात्र एक रन देते हुए तीन व...
टॉप सीड इगा स्वियातेक का कमाल

टॉप सीड इगा स्वियातेक का कमाल

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। फेमस ग्रैंडस्लेम टूनार्मेंट विंबलडन में दुनियाभर के स्टार टेनिस खिलाड़ी एक-दूसरे का सामना कर रहे हैं। टॉप सीड महिला खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने बुधवार को विंबलडन के दूसरे दौर में जगह बना ली है। उनके अलावा और भी कई दिग्गज खिलाड़ी अगले राउंड में पहुंच चुके हैं।इगा स्वियातेक ने सीधे सेट में जीत दर्ज की जबकि पुरुष एकल में तीसरे वरीय दानिल मेदवेदेव भी अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहे। पोलैंड की स्वियातेक ने स्पेन की सारा सोरिबोस टोर्मो को 6-2, 6-0 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। रूस के तीसरे वरीय मेदवेदेव ने ब्रिटेन के 20 साल के आर्थर फेरी को पहले दौर के मुकाबले में सीधे सेटों में 7-5, 6-4, 6-3 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज और फ्रांसिस टियाफो भी विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहे। 9वें वरीय फ्रिट्ज ने एक सेट से पिछड़ने के बा...