Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

नोवाक जोकोविच ने विंबलडन में रचा इतिहास, टेनिस की दुनिया में ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी

नोवाक जोकोविच ने विंबलडन में रचा इतिहास, टेनिस की दुनिया में ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। विंबलडन ओपन 2023 में फैंस को रोज रोमांचक मुकाबले देखने मिल रहे हैं। नोवाक जोकोविच बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके नाम सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने का रिकॉर्ड हैं। उन्होंने 23 ग्रैंडस्लैम जीते हैं। विंबलडन ओपन में वह अच्छा खेल दिखा रहे हैं। विंबडलन ओपन के दूसरे दौर में उन्होंने आॅस्ट्रेलिया के जोर्डन थाम्पसन को हराया और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।नोवाक जोकोविच ने आॅस्ट्रेलिया के जोर्डन थाम्पसन को 6-3, 7-6, 7-5 से हराया। इसी के साथ वह अपने ग्रैंडस्लैम करियर का 350वां मुकाबला जीतने में सफल रहे। टेनिस ग्रैंडस्लैम में 350 से ज्यादा मुकाबले जीतने वाले वह तीसरे खिलाड़ी बने हैं। रोजर फेडरर (369 मैच) और सेरेना विलियम्स (365 मैच) ने ग्रैंडस्लैम में उनसे ज्यादा मैच जीते हैं।तीन पर्यावरण कार्यकतार्ओं को मैदान पर नारंगी रंग के कागज के टुकड़े फेंककर मैच में बाधा पहुंचाने के कारण ...
गेंदबाजों ने उत्तर क्षेत्र को दिलायी बढ़त

गेंदबाजों ने उत्तर क्षेत्र को दिलायी बढ़त

स्पोर्ट्स
बेंगलुरु (वार्ता). उत्तर क्षेत्र ने गेंदबाजों के संयुक्त प्रयास की बदौलत दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल की पहली पारी में गुरुवार को दक्षिण क्षेत्र पर तीन रन की बढ़त बना ली।पहली पारी में 198 रन बनाने वाले उत्तर क्षेत्र ने मैच के दूसरे दिन दक्षिण क्षेत्र को 195 रन पर आॅलआउट किया। उत्तर क्षेत्र के लिये वैभव अरोड़ा और जयंत यादव ने तीन-तीन विकेट लिये, जबकि बलतेज सिंह और हर्षित राणा को दो-दो विकेट प्राप्त हुए।दक्षिण क्षेत्र के लिये सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने सर्वाधिक 76 रन बनाये। उन्होंने इस पारी में 115 गेंद खेलकर 10 चौके जड़े। तिलक वर्मा ने उनका साथ देते हुए 101 गेंद पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली।मयंक-तिलक ने दक्षिण क्षेत्र के लिये दिन की शुरूआत 63/4 से। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिये 110 रन की साझेदारी की, हालांकि 145 के स्कोर पर मयंक का विकेट गिरते ही दक्षिण की पा...
टीम इंडिया से बाहर हुए पुजारा दलीप ट्रॉफी में फेल

टीम इंडिया से बाहर हुए पुजारा दलीप ट्रॉफी में फेल

स्पोर्ट्स
सूर्यकुमार 7, सरफराज 0 पर आउट हुए; शिवम मावी को 4 विकेटअलुर/बेंगलुरु. भारत की टेस्ट टीम से बाहर हुए चेतेश्वर पुजारा दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में भी कुछ खास नहीं कर सके। वेस्ट जोन से खेलते हुए पुजारा 103 गेंदों में महज 28 रन ही बना सके। उन्हें सेंट्रल जोन के कप्तान शिवम मावी ने अमनदीप खरे के हाथों कैच आउट कराया।वेस्ट जोन से 2 और टॉप बैटर्स सेमीफाइनल के पहले दिन फेल रहे। सूर्यकुमार यादव 7 और सरफराज खान जीरो रन पर आउट हुए। सभी को शिवम मावी ने आउट किया।भारत के लिए 103 टेस्ट में 7,195 रन बना चुके पुजारा ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच पिछले महीने खेला था। वह आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत से खेलने उतरे और 2 पारियों में 14 और 27 रन ही बना सके थे। हळउ फाइनल में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें वेस्टइंडीज दौरे की टेस्ट टीम में जगह नहीं दी गई।कर्नाटक के अलुर में दलीप ट्रॉफी का पहला स...
पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, साई प्रणीत बाहर

पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, साई प्रणीत बाहर

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु और लक्ष्य सेन यहां अपने-अपने मैच जीतकर कनाडा ओपन 2023 बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 इवेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने बुधवार रात शुरूआती दौर में कनाडा की दुनिया की 62वें नंबर की खिलाड़ी तालिया एनजी पर 21-16, 21-9 से आसान जीत दर्ज की।शुरूआती दौर में सिंधु और तालिया आमने-सामने थीं। स्कोर 13-आॅल पर बराबर होने पर, भारतीय दिग्गज ने बढ़त हासिल करने के लिए कई स्मैश लगाए और पहला गेम अपने नाम कर लिया। 28 वर्षीय सिंधु ने दूसरे गेम में भी लय कायम रखी और शुरूआत में तालिया एनजी से 4-0 से आगे रहीं। कनाडाई ने अंतर को 6-5 तक कम करने के लिए एक संक्षिप्त प्रतिरोध की पेशकश की। हालांकि, स्थानीय शटलर भारतीय की तीव्रता का मुकाबला करने में विफल रही क्योंकि सिंधु ने लगातार सात अंक हासिल किए और मैच आसानी से समाप्त कर दिया।नवीनतम महिला एकल रैंक...
बंगलादेश पर रोमांंचक जीत के साथ फाइनल में कुवैत

बंगलादेश पर रोमांंचक जीत के साथ फाइनल में कुवैत

स्पोर्ट्स
बेंगलुरु (वार्ता). अब्दुल्लाह अल-बुलूशी के दर्शनीय गोल की बदौलत कुवैत ने सैफ चैंपियनशिप के रोमांचक सेमीफाइनल में शनिवार को बंगलादेश पर 1-0 की जीत के साथ फाइनल में जगह बना ली।श्री कांतीरवा स्टेडियम पर खेले गये गलाकाट मुकाबले में 192वीं रैंक वाले बंगलादेश ने 141वीं रैंक वाली कुवैत को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अल-बुलूशी (105+2वां मिनट) ने अतिरिक्त समय में गोल जमाकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।मुकाबले के पहले हाफ में कुवैत का दबदबा रहा। विशेष निमंत्रण पर टूनार्मेंट में हिस्सा ले रही पश्चिम एशियाई टीम ने गेंद ज्यादातर अपने कब्जे में रखी, लेकिन बंगलादेश के चौकस डिफेंस ने उसे खाता खोलने का कोई मौका नहीं दिया। राकिब हुसैन ने भी 45+1वें मिनट सहित कुवैत के गोल पर दो निशाने लगाये, लेकिन उनमें से एक भी बंगलादेश को बढ़त नहीं दिला सका।कुवैत के दबदबे के बीच राकिब ने 54वें मिनट में भी कुवैत के गोलपोस्ट पर ...
अंपायर की एक गलती श्रीलंका पर पड़ी भारी, डऊक मैच में इस गेंदबाज ने फेंक दिए 10 से ज्यादा ओवर

अंपायर की एक गलती श्रीलंका पर पड़ी भारी, डऊक मैच में इस गेंदबाज ने फेंक दिए 10 से ज्यादा ओवर

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। श्रीलंका और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस मैच में अंपायर से एक बहुत बड़ी गलती हो गई। जिसका खामियाजा श्रीलंका को भुगतना पड़ा और वह मैच हार गया। इस सीरीज का दूसरा वनडे मैच गॉल आंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 116 रन के बड़े अंतर से हराकर सीरीज 1-1 से बराबार कर ली। इस मैच में जब न्यूजीलैंड की टीम गेंदबाजी कर रही थी तब उनकी एक गेंदबाज ने 10 ओवर से ज्यादा फेंक दिए।दरअसल जब न्यूजीलैंड गेंदबाजी कर रही थी तब अंपायर से एक गलती हो गई। न्यूजीलैंड की गेंदबाज एडेन कारसन ने 10 की जगह 11 ओवर फेंक दिये। कारसन बेहतरीन गेंदबाजी कर रही थी। ऐसे में उनसे एक अतिरिक्त ओवर करवाना श्रीलंका पर भारी पड़ा। कारसन ने अपने 11 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट चटकाए। मैच रेफरी वैनसिया डि सिल्वा ने भी ध्यान नहीं दिया और बड़ी गलती हो गई। इस मै...
एशियाई चैंपियन निकिता, कीर्ति फाइनल में

एशियाई चैंपियन निकिता, कीर्ति फाइनल में

स्पोर्ट्स
भोपाल (वार्ता). एशियाई जूनियर चैंपियन निकिता चंद और कीर्ति ने यहां जारी छठी यूथ महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है।उत्तराखंड की निकिता (60 किग्रा) ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में शुक्रवार को मध्य प्रदेश की खुशी सिंह को सर्वसम्मत निर्णय से 5-0 से हराया। निकिता शुरू से ही अपनी प्रतिद्वंदी पर हावी रहीं और उन्होंने चपलता एवं सटीकता का उपयोग करते हुए खुशी को मुकाबले में वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया।दूसरी ओर, महाराष्ट्र की कीर्ति (81+) को अपने मुकाबले में बिल्कुल संघर्ष नहीं करना पड़ा। पहले राउंड में रेफरी द्वारा प्रतियोगिता (आरएससी) रोके जाने के बाद उन्होंने अपने राज्य की जागृति को आसानी के साथ हरा दिया।फाइनल में निकिता की टक्कर दिल्ली की सिया से होगी, जबकि कीर्ति का मुकाबला राजस्थान की निरझरा बाबा से होगा।इसी बीच, एशिया...
मध्य ने पूर्वी को 170 रन से रौंदा

मध्य ने पूर्वी को 170 रन से रौंदा

स्पोर्ट्स
अलुर (वार्ता). मध्य क्षेत्र ने सौरभ कुमार (आठ विकेट) की नायाब गेंदबाजी की मदद से दलीप ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल में शनिवार को पूर्वी क्षेत्र को 170 रन से रौंदकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।मध्य क्षेत्र ने पूर्वी क्षेत्र के सामने 300 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में पूर्वी क्षेत्र की पूरी टीम 129 रन पर सिमट गयी। बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार ने दूसरी पारी में कुल आठ विकेट लेकर मध्य क्षेत्र की जीत में बहुमूल्य योगदान दिया।पूर्वी क्षेत्र ने चौथे दिन के खेल की शुरूआत 69/6 के स्कोर से की और उसका हारना कुछ देर की बात थी। सौरभ ने दिन का आगाज रियान पराग (06) का विकेट लेकर किया, जबकि कुछ देर बाद उन्होंने शाहबाज नदीम को पवेलियन लौटाया। आकाश दीप ने 14 गेंद पर तीन छक्कों की मदद से 24 रन बनाकर पूर्वी क्षेत्र की हार को विलंबित किया, हालांकि सौरभ ने लगातार गेंदों पर आकाश और इशान पोरेल के विकेट चटकाकर पूर्वी क्षे...
उत्तर ने पूर्वोत्तर को 501 रन से पीटा

उत्तर ने पूर्वोत्तर को 501 रन से पीटा

स्पोर्ट्स
बेंगलुरु (वार्ता). उत्तर क्षेत्र ने निशांत सिंधु (150 रन, दो विकेट) और हर्षित राणा (122, दो विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत दलीप ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में शनिवार को पूर्वोत्तर क्षेत्र को 511 रन से पीटकर सेमीफाइनल में कदम रख लिया।उत्तर क्षेत्र ने पूर्वोत्तर के सामने 666 रन का विशालकाय लक्ष्य रखा था। पूर्वोत्तर इसके जवाब में मैच के चौथे दिन 154 रन पर आॅलआउट हो गया।पूर्वोत्तर ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 58 रन पर सिर्फ तीन विकेट गंवाये थे, हालांकि वह जीत से 608 रन दूर था। पालजोर तमांग और निलेश लमिछाने ने चौथे विकेट के लिये 57 रन की साझेदारी की, हालांकि इस जोड़ी के पवेलियन लौटते ही पूर्वोत्तर के विकेटों का पतन शुरू हो गया।दूसरी पारी में उत्तर क्षेत्र के लिये सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले पुलकित नारंग ने तमांग को आउट करने के बाद प्रफुल्लोमणि सिंह, फिरोजम जोतिन और दिप्पू संगमा को भी आउट क...
डायमंड लीग लुसाने में शीर्ष पर रहे नीरज

डायमंड लीग लुसाने में शीर्ष पर रहे नीरज

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
लुसाने (वार्ता). टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए डायमंड लीग के लुसाने चरण में शीर्ष स्थान हासिल किया है।चोट से लौटे नीरज ने शुक्रवार रात हुए भाला फेंक आयोजन में 87.66 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ इस सीजन लगातार दूसरी जीत दर्ज की। डायमंड लीग के गत चैंपियन नीरज ने इससे पहले दोहा चरण में भी 88.67 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पहला स्थान हासिल किया था।नीरज ने पिछले महीने प्रशिक्षण के दौरान मांसपेशियों में आये खिंचाव के कारण तीन शीर्ष स्पधार्ओं में भाग नहीं लिया था। उन्होंने लुसाने में फाउल से शुरूआत की जबकि दूसरे और तीसरे प्रयास में 83.52 एवं 85.04 मीटर के थ्रो किये। उनका चौथा प्रयास भी फाउल रहा लेकिन पांचवें प्रयास में नीरज ने 87.66 मीटर की विजयी थ्रो फेंकी। उनका छठा और आखिरी थ्रो 84.15 मीटर का रहा।जर्मनी के जूलियन वेबर 87.03 मीटर के सर्वश्रेष्ठ ...