Tuesday, June 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

जीत से शुरुआत को बेताब महिला हॉकी टीम

जीत से शुरुआत को बेताब महिला हॉकी टीम

स्पोर्ट्स
डोंगहे (दक्षिण कोरिया) भारतीय महिला हॉकी टीम रविवार को थाईलैंड के खिलाफ एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में उतरेगी तो उसका इरादा शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करने का होगा। टोक्यो ओलंपिक में पदक से चूककर चौथे स्थान पर रहने के बाद भारत का यह पहला टूर्नामेंट है। 2016 में भारत ने जीता था खिताब और तीन साल पहले उपविजेता रही थी।  कप्तान और गोलकीपर सविता ने कहा कि टीम चुनौती के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, 'टीम का फोकस इस समय अच्छी शुरुआत पर है। यह ओलंपिक के बाद हमारा पहला टूर्नामेंट है और पहले मैच से पूर्व बेचैनी रहती ही है।' एक पूल की प्रतियोगिता में भारत के अलावा चीन, कोरिया, जापान और मलयेशिया भी खेल रहे हैं। ...
मुंबई टेस्ट में एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ रचा कीर्तिमान

मुंबई टेस्ट में एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ रचा कीर्तिमान

स्पोर्ट्स
मुंबई भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले जा रहे टेस्ट मैच में कीवी टीम के गेंदबाज एजाज पटेल नया कीर्तिमान स्थापित करने में सफल रहे। पहली पारी में टीम इंडिया के सभी 10 विकेट चटकाने वाले एजाज ने दूसरी इनिंग्स में भी प्रभावशाली गेंदबाज की। वह भारत की दूसरी पारी में चार विकेट झटकने में सफल रहे। वह इस मुकाबले में कुल 14 विकेट लेने में सफल रहे। इस मामले में उन्होंने इयान बॉथम के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 276 रन बनाकर घोषित की और न्यूजीलैंड को 540 रनों का टारगेट दिया।...
फाइनल में हारी पीवी सिंधु, दक्षिण कोरिया की सेयॉन्ग ने सिर्फ 39 मिनट में हराया

फाइनल में हारी पीवी सिंधु, दक्षिण कोरिया की सेयॉन्ग ने सिर्फ 39 मिनट में हराया

स्पोर्ट्स
बाली बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के फाइनल मैच में पीवी सिंधु को हार का सामना करना पड़ा है। दक्षिण कोरिया की सेयॉन्ग ने उन्हें सीधे सेटों में मात दी। सिर्फ 39 मिनट तक चले इस मैच में सिंधु कभी भी अपनी लय में नहीं दिखीं और उन्हें 21-16, 21-12 से हार का सामना करना पड़ा। मैच की शुरुआत से ही सेयॉन्ग ने शानदार खेल दिखाया और सिंधु को कभी भी वापसी करने का मौका नहीं दिया। दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई और सिंधु सिर्फ इस बढ़त कम कर पाईं वो मैच में कभी भी सेयॉन्ग पर दबाव नहीं बना पाईं।  सिंधु पिछले कई टूर्नामेंट के फाइनल और सेमीफाइनल में पहुंची हैं, लेकिन खिताब अपने नाम नहीं कर पाई हैं। इस टूर्नामेंट में भी उनके साथ ऐसा ही हुआ है। उन्हें अपने खेल और मानसिकता में बदलाव करना होगा और बड़े मैच के दबाव में आने से बचना होगा। सिंधु अक्सर ग्रुप स्टेज के मैचों में अच्छा प्रदर्श...
नीरज ने स्कूली छात्रों को दिए चैंपियन बनने के गुर

नीरज ने स्कूली छात्रों को दिए चैंपियन बनने के गुर

स्पोर्ट्स
अहमदाबाद भालाफेंक में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने शनिवार को महत्वाकांक्षी मेल-मिलाप कार्यक्रम के तहत अहमदाबाद के संस्कारधाम में 75 से अधिक स्कूलों के बच्चों के साथ बातचीत करके उन्हें अच्छा खिलाड़ी बनने के टिप्स दिए। नीरज ने न केवल भालाफेंक के गुर सिखाए बल्कि उनके साथ कई खेल में शामिल हुए। भारत को ट्रैक एंड फील्ड में ओलंपिक का पहला स्वर्ण दिलाने वाले नीरज ने छात्रों को संतुलित आहार, फिटनेस और खेलों के महत्व के बारे में बताया। जब उनसे उनके पसंदीदा खाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि उन्हें कम मसाले वाली शाकाहारी बिरयानी पकाना अच्छा लगता है, और साथ में दही हो, तो मजा आ जाता है। इसमें सब्जियों और कार्बोहाइड्रेड के सही मिश्रण के कारण भरपूर खनिज होते हैं। उन्होंने सही चीजें खाने और फिटनेस के लिये सही व्यायाम के गुर साझा किए। ...
एजाज पटेल ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास

एजाज पटेल ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मुंबई न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे और  न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने सबसे पहले शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया। इसके बाद एक ही ओवर में उन्होंने विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा को शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेजा। मुंबई में जन्मे 33 वर्षीय एजाज ने किसी भी भारतीय खिलाड़ी को अपने आगे नहीं टिकने दिया और एक-एक करके सभी को अपना शिकार बनाया।    एजाज की उपलब्धि पर दुनियाभर से उन्हें बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट लेने वाले भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले ने भी उन्हें बधाई दी। कुंबले ने ट्वीट कर कहा, 'क्लब में स्वागत है एजाज पटेल, बढ़िया गेंदबाजी।'...
कुंबले और एजाज पटेल के ऐतिहासिक रिकॉर्ड के गवाह बने ये दो पूर्व खिलाड़ी

कुंबले और एजाज पटेल के ऐतिहासिक रिकॉर्ड के गवाह बने ये दो पूर्व खिलाड़ी

स्पोर्ट्स
मुंबई न्यूजीलैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में कीवी स्पिनर एजाज पटेल ने एक पारी में सभी 10 विकेट लेकर अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो यह कारनामा करने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले भारत के अनिल कुबंले और इंग्लैंड के जिम लेकर ने यह कारनामा किया था। कुंबले ने 1999 में यह कारनामा किया था, जबकि जिम लेकर ने 1956 में 10 विकेट लिए थे। भारत के दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और जवागल श्रीनाथ अनिल कुंबले और एजाज पटेल के इस ऐतिहासिक कारनामे के गवाह बने हैं।  साल 1999 में जब कुंबले ने पाकिस्तान के सभी 10 विकेट लिए थे, तब द्रविड़ और श्रीनाथ उनके साथ भारतीय टीम का हिस्सा थे। वहीं जब एजाज पटेल ने भारत के सभी विकेट लिए तब द्रविड़ भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में पवेलियन में बैठकर मैच देख रहे थे। वहीं जवागल श्रीनाथ मैच रेफरी के रूप में स्टेडियम में मौजूद थे। ...
जोकोविच के ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने पर असमंजस बरकरार

जोकोविच के ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने पर असमंजस बरकरार

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त पुरुष टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलेंगे या नहीं इस पर उन्होंने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। इस मामले में वह आगामी कुछ दिनों में निर्णय लेंगे। यह बात उन्होंने डेविस कप सेमीफाइनल मैच के बाद में कही जिसमें क्रोएशिया ने सर्बिया को 2-1 से शिकस्त दी।  कोरोना वैक्सीन की जानकारी देने से किया इनकार 34 वर्षीय सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने यह यह बताने से इनकार किया है कि उन्होंने कोरोना का टीका लगवाया है या नहीं। उनके पिता सरजन ने बीते हफ्ते सर्बिया के प्रावा टीवी को बताया कि दुनिया का नंबर वन टेनिस खिलाड़ी शायद इस बार टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। कोरोना वैक्सीन के लेकर जोकोविच ने कहा था कि यह उनका निजी मामला हैं कि वह कोरोना वैक्सीन लगवाएंगे या नहीं। मैड्रिड में पत्रकारों से बात करते हुए जोकोविच ने कहा मैं ज...
इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने अश्विन

इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने अश्विन

स्पोर्ट्स
मुंबई न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में चार विकेट लेने वाले अश्विन इस साल टेस्ट के सबसे सफल गेंदबाज बन चुके हैं। अश्विन ने अब तक आठ मैचों में 48 विकेट अपने नाम किए हैं और एक बार फिर उनके पास एक साल में 50 विकेट पूरे करने का मौका है। वो इससे पहले तीन बार एक साल में 50 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं। उन्होंने 2015 से लेकर 2017 तक यह कारनामा किया था। इस साल उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी को पीछे छोड़ा है। अफरीदी ने अब तक नौ मैचों में 44 विकेट अपने नाम किए हैं।  अश्विन ने इस साल 15 पारियों में 342.4 ओवरों की गेंदबाजी की है और 810 रन दिए हैं। इस दौरान उन्होंने 69 मेडन ओवर फेंके हैं और हर 43वीं गेंद पर विकेट लिया है। एक पारी में उनका सबसे बेहतरीन गेंदबाजी रिकॉर्ड 61 रन देकर छह विकेट रहा है। वहीं उनका औसत 16.87 का रहा है और उन्होंने त...
भारत ने बदला फैसला: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेगी हॉकी टीम

भारत ने बदला फैसला: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेगी हॉकी टीम

स्पोर्ट्स
भुवनेश्वर भारत ने अगले साल बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी हॉकी टीम के न भेजने के फैसले को बदल दिया है। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के एक अधिकारी ने कहा कि अगर भारत की हॉकी टीम कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई करती है तो बर्मिंघम में खेले जाने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेगी। सीजीए के अधिकारी ने यह बयान शनिवार को भुवनेश्वर में दिया।  हॉकी इंडिया ने टीम को नहीं भेजने का किया था फैसला हॉकी इंडिया ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि वह 2022 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम में अपनी टीम को बर्मिंघम नहीं भेजेगा। हॉकी इंडिया ने फैसला कोरोना संक्रमण के अलावा हांगझोउ में होने वाले एशियन गेम्स के बीच कम दिनों के अंतर को देखते हुए लिया था। एशियाई खेल भारतीय हॉकी टीम के लिए पेरिस ओलंपिक के क्वालीफायर हैं। ...
एशियाई स्क्वॉश चैंपियनशिप : नौ साल बाद पुरुष स्क्वॉश टीम ने फाइनल में किया प्रवेश

एशियाई स्क्वॉश चैंपियनशिप : नौ साल बाद पुरुष स्क्वॉश टीम ने फाइनल में किया प्रवेश

स्पोर्ट्स
कुआलालंपुर भारतीय पुरुष टीम ने हांगकांग को 2-0 से हराकर नौ साल में पहली जबकि कुल तीसरी बार एशियाई स्क्वॉश टीम चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम इससे पहले 1981 और 2012 में खिताबी मुकाबले में पहुंची थी। दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी सौरव घोषाल ने यिप त्ज फंग को 55 मिनट में 10-12, 11-6, 11-6, 15-13 से पराजित कर टीम को फाइनल में पहुंचाया। इससे पहले रमित टंडन ने हेनरी लायुंग को 37 मिनट में 4-11, 11-5, 11-8, 11-5 से हराकर शानदार शुरुआत दिलाई। भारत का फाइनल में सामना मलयेशिया से होगा। महिला टीम हारी : तीसरी वरीयता प्राप्त महिला टीम को हांगकांग के हाथों 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। जोशना चिनप्पा ने जीत दर्ज की लेकिन सुनैना कुरुविला और उर्वशी जोशी को अपने-   अपने मुकाबले में हार मिली।...