प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोहर के प्राथमिक अनुभाग में स्थित संदर्भ केंद्र में दो दिवसीय वातावरण निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रणवीर सिंह शर्मा, प्रधानाचार्य महेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ व्याख्याता अनिल कुमार सेवदा, महेंद्र प्रताप शर्मा ने किया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रणवीर शर्मा ने ब्लॉक विशेष शिक्षा टीम को विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ दिव्यांग विद्यार्थियों तक पहुंचाने की बात कही। प्रधानाचार्य महेंद्र मिश्रा ने इन विद्यार्थियों को विलक्षण प्रतिभा के धनी बताते हुए इनके विशेष सहयोग की बात विभाग एवं अभिभावकों से कही। इस मौके पर दिव्यांग विद्यार्थियों को अध्ययन की मुख्य धारा से जोडनÞे एवं अध्ययन को रुचिकर बनाने के लिए नृत्य, गायन, चित्रकला तथा निबंध आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गय...








