अप्रैल से शुरू हो सकता है आईपीएल का अगला सीजन, फाइनल चार या पांच जून को, पहला मैच चेन्नई में
नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट बोर्ड दो अप्रैल 2022 से आईपीएल के अगले सीजन की शुरुआत कर सकता है। हालांकि अभी पूरा शेड्यूल फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन बीसीसीआई ने अपने प्रमुख शेयरधारकों को बताया है कि दो अप्रैल से यह टूर्नामेंट शुरू हो सकता है। चेन्नई के मैदान में पहला मैच खेला जा सकता है। आईपीएल का 15वां सीजन 10 टीमों के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 60 दिनों के अंदर 17 मैच होंगे। खबरों के अनुसार बीसीसीआई ने यह भी बताया है कि इस बार आईपीए 60 दिनों से ज्यादा समय तक चलेगा और फाइनल मैच चार या पांच जून को हो सकता है। सभी टीमें कुल 14 मैच खेलेंगी। इनमें से सात मुकाबले घरेलू मैदान में और सात बाहरी मैदान में खेले जाएंगे।
चेन्नई में होगा पहला मैचआईपीएल 15 का पहला मैच चेन्नई के मैदान में खेला जाएगा, क्योंकि चेन्नई ने पिछला सीजन जीता है। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि पहले मैच में चेन्नई...








