Wednesday, June 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मैच जीतकर टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त पहले ही हासिल कर चुकी है। कप्तान रोहित शर्मा की निगाह अब रविवार को तीसरे और अंतिम मैच में क्लीन स्वीप करने पर होगी।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021: फाइनल में पहुंचा तमिलनाडु, हैदराबाद को आठ विकेट से हराया

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021: फाइनल में पहुंचा तमिलनाडु, हैदराबाद को आठ विकेट से हराया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट 2021 का पहला सेमीफाइनल तमिलनाडु और हैदराबाद के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मैच में तमिलनाडु ने एकतरफा मुकाबले में हैदराबाद को आठ विकेट से रौंदकर फाइनल में जगह बना ली। पूरे मैच के दौरान तमिलनाडु की टीम छाई रही और उसने हर विभाग में विपक्षी टीम को बौना साबित कर दिया। अब फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन तमिलनाडु का मुकाबला कर्नाटक और विदर्भ के बीच खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। इस स्पर्धा का खिताबी मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा।  पी सरवन कुमार की कातिलाना गेंदबाजी तमिलनाडु के कप्तान विजय शंकर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। टीम के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के भरोसे को सही साबित किया। तामिलनाडु की ओर से पी सरवन कुमार घातक गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद के खिलाड़ियों को टिकने नहीं दिया। उन्होंने 3.3 ओवर की ग...
धोनी की राह पर पंत: इस साल भारत के लिए एक हजार से ज्यादा रन बनाए, इससे पहले धोनी 11 बार कर चुके हैं यह कारनामा

धोनी की राह पर पंत: इस साल भारत के लिए एक हजार से ज्यादा रन बनाए, इससे पहले धोनी 11 बार कर चुके हैं यह कारनामा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत धोनी के नक्शे कदम पर आगे बढ़ रहे हैं। फील्ड पर अक्सर वो धोनी की तरह ही रन आउट करने की कोशिश करते हैं और विकेट के पीछे से गेम चलाने की कोशिश भी करते हैं। आईपीएल दिल्ली की कप्तानी करते हुए पंत इसमें बहुत हद तक सफल भी रहे हैं। अब उनके आंकड़े भी इस बात की गवाही देने लगे हैं। साल 2021 में पंत ने भारत के लिए एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। धोनी के बाद वो दूसरे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने यह कारनामा किया है। धोनी ने 11 बार एक साल में एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं, जबकि पंत ने पहली बार ऐसा किया है।  धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में साल 2005 से लेकर 2014 तक लगातार एक हजार से ज्यादा रन बनाए थे। इसके बाद 2017 में भी उन्होंने 11वीं बार यह कारनामा किया। इसके बाद 2021 में पंत यह काम कर पाए हैं।  धोनी भारत के सबसे सफल कप्...
इंडोनेशिया मास्टर्स 2021: सेमीफाइनल में हारीं पीवी सिंधु, जापान की अकाने यामागुची ने सीधे गेम में हराया

इंडोनेशिया मास्टर्स 2021: सेमीफाइनल में हारीं पीवी सिंधु, जापान की अकाने यामागुची ने सीधे गेम में हराया

स्पोर्ट्स
बाली बाली में खेले जा रहे इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन स्पर्धा में भारत की उम्मीदों को झटका लगा है। देश की स्टार बैडमिेंटन महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु इस स्पर्धा के सेमीफाइऩल में हार गईं। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में उन्हें जापान की अकाने यामागुची ने सीधे गेम में हराया।.इसके साथ ही जापानी खिलाड़ी ने फाइनल में जगह बना ली। ...
ओपनिंग जोड़ी की जंग: भारत के रोहित-राहुल और पाकिस्तान के बाबर-रिजवान के बीच कांटे की टक्कर, पांच बार शतकीय साझेदारी की

ओपनिंग जोड़ी की जंग: भारत के रोहित-राहुल और पाकिस्तान के बाबर-रिजवान के बीच कांटे की टक्कर, पांच बार शतकीय साझेदारी की

स्पोर्ट्स
रांची भारत के ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की बराबरी कर ली है। इस टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान के लिए कमाल करने वाले बाबर और रिजवान ने टी-20 क्रिकेट में पांच बार शतकीय साझेदारी की है। अब भारत के रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने भी मिलकर यह कारनामा किया है। इन दोनों जोड़ियों के अलावा दूसरी कोई भी ओपनिंग जोड़ी अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में यह कारनामा नहीं कर पाई है।  टी-20 वर्ल्डकप 2021 के शुरुआती दो मैचों में रोहित और राहुल लय में नहीं थे। इस वजह से टीम इंडिया को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। वहीं बाबर और रिजवान ने मिलकर पाकिस्तान को कई मैच जिताए थे। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय ओपनर लय में लौटे और उसके बाद से लगातार रन बनाए हैं। इसी वजह से भारतीय टीम लगातार मैच जीत रही है। ...
डीविलियर्स के संन्यास लेते ही सोशल मीडिया पर छा गया मातम

डीविलियर्स के संन्यास लेते ही सोशल मीडिया पर छा गया मातम

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी। साल 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके डिवीलियर्स ने आईपीएल 2021 में अपना आखिरी मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेला था। क्रिकेट के सभी प्रारूपों से उनके संन्यास लेने के बाद सोशल मीडिया पर मातम छा गया। क्रिकेट फैंस उन्हें हमेशा क्रिकेट मैदान पर मिस करेंगे। एबी डीविलियर्स का शुमार दुनिया के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में किया जाता था। उन्होंने अपनी खतरनाक बल्लेबाजी के जरिए अलग पहचान बनाई। डीविलियर्स के अंदर मैदान के चारों तरफ स्ट्रोक लगाने की अद्भुत क्षमता थी। इसीलिए वह मिस्टर 360 के नाम से जाने जाते थे। आरसीबी के कप्तान रहे विराट कोहली भी उनके संन्यास पर आवाक रह गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि डीविलियर्स के इस फैसले से दिल पर चोट लगी है। ...
जैसा कोई नहीं: सुपरमैन और रॉकस्टार नाम से मशहूर, हर जगह खुद को किया साबित

जैसा कोई नहीं: सुपरमैन और रॉकस्टार नाम से मशहूर, हर जगह खुद को किया साबित

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। 17 फरवरी 1984 को जन्मे डीविलियर्स ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से वह मई 2018 में ही संन्यास ले चुके हैं। अब वह आईपीएल में भी खेलते नहीं दिखाई देंगे। अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट की दुनिया में लोहा मनवाने वाले दक्षिण अफ्रीका के इस घातक बल्लेबाज अब्राहम बेंजामिन डीविलियर्स के नाम एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड दर्ज है। उनको कोई सुपरमैन कहता है, तो कोई रॉकस्टार तो, कोई उन्हें अवॉर्ड मशीन के नाम से बुलाता है।...
डीविलियर्स ने एक हाथ से उड़कर लिया था कैच

डीविलियर्स ने एक हाथ से उड़कर लिया था कैच

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और दुनिया के महान खिलाड़ियों में शुमार एबी डीविलियर्स अब आईपीएल में खेलते भी नहीं दिखाई देंगे। फैंस उनके इस फैसले से हैरान हैं। आईपीएल में डीविलियर्स की बल्लेबाजी और फील्डिंग का कोई जवाब नहीं था। आईपीएल 2018 में उन्होंने एक ऐसा कैच पकड़ा था, जिसके बाद डीविलियर्स का नाम बदलकर सुपरमैन रख दिया गया था।...
वेटलिफ्टिंग में डोपिंग: खेल में फिर उजागर हुआ डोपिंग का मामला, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सिलवैंको पर कसा शिकंजा

वेटलिफ्टिंग में डोपिंग: खेल में फिर उजागर हुआ डोपिंग का मामला, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सिलवैंको पर कसा शिकंजा

स्पोर्ट्स
लंदन ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट रूस की ओक्साना सिलवैंको पर डोपिंग के चार्जेज लगे हैं। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ने बताया कि सिलवैंको का नाम उन 13 यूरोपियन वेटलिफ्टर्स के लिस्ट में शामिल है जो 2012 लंदन गेम्स के दौरान क्वालिफिकेशन के दौरान डोप में फंसी थीं। यह मामला अप्रैल 2012 में हुए यूरोपियन चैंपियनशिप्स यानी लंदन ओलंपिक से चार महीने पहले का है। आईटीए ने पुराने सैंपल्स की नए तरीकों से जांच की। तुर्की में हुए इस चैंपियनशिप में आठ देशों के 13 वेटलिफ्टर्स जिन्होंने 11 मेडल्स जीते थे डोप टेस्ट में फेल हुए हैं। जब तक उनके मामलों का समाधान नहीं हो जाता, तब तक उन सभी को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।...
अलविदा चैंपियन: सही मायने में 360 डिग्री खिलाड़ी थे डिविलियर्स, नौ खेलों के अलावा संगीत और साइंस में भी किया कमाल

अलविदा चैंपियन: सही मायने में 360 डिग्री खिलाड़ी थे डिविलियर्स, नौ खेलों के अलावा संगीत और साइंस में भी किया कमाल

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। इसके साथ ही एक युग का अंत हो गया। डिविलियर्स ने टी-20 क्रिकेट में बल्लेबाजी की नई परिभाषा लिखी। मैदान के चारों तरफ शॉट लगाने की क्षमता के कारण उन्हें मिस्टर 360 कहा जाने लगा, लेकिन असल जीवन में भी वो मिस्टर 360 ही थे। अपने करियर में उन्होंने जिस चीज को हाथ लगाया वो सोना हो गई। उनके क्रिकेट में उनके आंकड़े और बाकी रिकॉर्ड इसकी गवाही देते हैं। डिविलियर्स ने क्रिकेट सहित नौ खेलों में अपना जलवा दिखाया। इसके अलावा साइंस प्रोजेक्ट के लिए मेडल जीता और संगीत की दुनिया में भी जलवा दिखाया। ...