Wednesday, June 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

पेंग शुआई ने ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर बात की, बोलीं- मैं सुरक्षित और ठीक हूं

पेंग शुआई ने ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर बात की, बोलीं- मैं सुरक्षित और ठीक हूं

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली चीन की स्टार टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष थॉमक बाक से वीडियो काल के जरिए बातचीत की है। इस दौरान पेंग ने कहा कि वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं और ठीक हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारी पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। इसके बाद वो अचानक गायब हो गईं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महिला टेनिस संघ सहित कई खिलाड़ियों ने उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद उन्होंने लगभग 30 मिनट तक वीडियो कॉल पर बात की है।  पेंग के साथ थॉमस की वीडियो कॉल के बाद अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी की तरफ से कहा गया "उन्होंने कहा कि वो सुरक्षित हैं और ठीक हैं। वो बीजिंग में अपने घर में ही रह रही हैं। लेकिन वो चाहती हैं कि इस समय उनके निजी मामले से छेड़छाड़ न की जाए। इसी वजह से वो इस समय परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद कर रही हैं। हालांकि वो ट...
खरी-खरी: पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री पर भड़के गौतम गंभीर, कहा- द्रवि़ड़ से कभी ऐसे बयान की उम्मीद मत कीजिए

खरी-खरी: पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री पर भड़के गौतम गंभीर, कहा- द्रवि़ड़ से कभी ऐसे बयान की उम्मीद मत कीजिए

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने यह बताया कि रवि शास्त्री में क्या कमियां थीं और राहुल द्रविड़ की विशेषताएं क्या हैं। संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले गए टी-20 कप के बाद रवि शास्त्री का कार्यकाल समाप्त हो गया था। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया विश्व कप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। यहां तक भारत सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाया। टीम इंडिया के साथ शास्त्री का कार्यकाल पूरा होने के बाद राहुल द्रविड़ को मु्ख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई।  गंभीर ने बताईं शास्त्री की कमियां मीडिया से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, यह सही है कि उनके कार्यकाल में भारत दो बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीता, भारत नंबर वन टेस्ट टीम बना, टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में जाकर सीरी...
जार्जियाई कोच शाको और बजरंग का छूटेगा पुराना साथ, उक्रेनी कोच से की जा रही बातचीत

जार्जियाई कोच शाको और बजरंग का छूटेगा पुराना साथ, उक्रेनी कोच से की जा रही बातचीत

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया और रवि कुमार दहिया को जल्द नए विदेशी कोच का साथ मिलने जा रहा है। इसके साथ ही बजरंग और उनके पुराने जार्जियाई कोच शाको बेनटिनिड्स का लंबा साथ छूटने जा रहा है। भारतीय कुश्ती संघ चाहता था कि बजरंग शाको के स्थान पर नए कोच की तलाश करें। जिस पर बजरंग ने हामी भर दी है। कुश्ती संघ ने एक नामी उक्रेनी कोच से बात आगे भी बढ़ाई है, लेकिन इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप के बाद होगा रवि के कोच पर फैसलारवि को ओलंपिक से पहले रूसी कोच कमाल मालिकोव कोचिंग दे रहे थे। वहीं टोक्यो में कांस्य पदक से चूकने वाले दीपक पूनिया को मुराद गाईदोरोव कोचिंग दे रहे थे। लेकिन टोक्यो में मुराद के एक रेफरी से भिडने के चलते विवाद खड़ा हो गया था। ...
एटीपी फाइनल्स 2021: अलक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता खिताब, फाइनल में दानिल मेदवेदेव को सीधे सेटों में हराया

एटीपी फाइनल्स 2021: अलक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता खिताब, फाइनल में दानिल मेदवेदेव को सीधे सेटों में हराया

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली विश्व के तीसरे वरीयता प्राप्त जर्मनी के अलक्जेंडर ज्वेरेव ने इटली के तूरिन में खेली गई प्रतियोगिता एटीपी फाइनल्स का खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल मुकाबले मे दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी रूस के दानिल मेदवेदेव को सीधे सेटो में हराया। इस खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने मेदवेदेव को 6-4, 6-4 से शिकस्त दी। जर्मनी के खिलाड़ी का यह दूसरा एटीपी फाइनल्स खिताब है। इससे पहले उन्होंने साल 2018 में यह ट्रॉफी अपने नाम की थी।  फाइनल में ज्वेरेव को टक्कर नहीं दे पाए मेदवेदेव फाइनल मुकाबले में अलकजेंडर ज्वेरेव के सामने रूसी स्टार दानिल मेदवेदेव टिक नहीं पाए। वह दोनों सेटों में बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। ज्वेरेव की झन्नाटेदार शॉट्स का मेदवेदेव के पास कोई जवाब नहीं था। जर्मनी के खिलाड़ी ने उन पर दबाव बनाते हुए पहला सेट 6-4 से अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे सेट में मेदवेदे...
डेब्यू मैच में फील्डिंग के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाड़ी को लगी चोट

डेब्यू मैच में फील्डिंग के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाड़ी को लगी चोट

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली वेस्टइंडीज के जेरेमी सोलोजानो अपने पहले ही मैच में गंभीर रूप से चोटिल हो गए। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में शॉर्ट लेग में फील्डिंग के दौरान उनके सिर पर गेंद लगी और इसके बाद उन्हें एंबुलेंस पर अस्पताल ले जाया गया। मैच के पहले सेशन में 24वां ओवर रोस्टन चेज कर रहे थे। उनकी छोटी गेंद पर श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने पुल शॉट खेला और गेंद सीधे जाकर सोलोजानो के सिर पर लगी। इसके बाद वो मैदान पर ही गिर गए।  26 साल के जेरेमी पहले त्रिदिनाद के लिए खेलते थे। गेंद उनके हेलमेट की ग्रिल पर लगी और हेलमेट के पीछे का हिस्सा बाहर आ गया। जेरेमी वहीं पर मैदान में गिर गए और खिलाड़ियों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। फिजियो ने मैदान में आकर उन्हें देखा और उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाकर मैदान से बाहर ले जाया गया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए उन्हें सीधे अस्पताल ले जाया गया। ...
टी-20 में न्यूजीलैंड को पहली बार क्लीन स्वीप कर सकता है भारत

टी-20 में न्यूजीलैंड को पहली बार क्लीन स्वीप कर सकता है भारत

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है और तीसरा मैच जीतकर कीवी टीम का सूपड़ा साफ करना चाहेगी। टी-20 फॉर्मेट में भारतीय टीम अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ कभी भी 3-0 से जीत नहीं दर्ज कर पाई है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में यह कीर्तिमान बनाना चाहेंगे। हालांकि टीम इंडिया के व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए उन्हें अगले मैच में आराम भी दिया जा सकता है।...
मेगा ऑक्शन से पहले आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी, कहा- नीलामी में केएल राहुल को मिल सकते हैं 20 करोड़ से ज्यादा

मेगा ऑक्शन से पहले आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी, कहा- नीलामी में केएल राहुल को मिल सकते हैं 20 करोड़ से ज्यादा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से सबसे महंगे खिलाड़ी के लिए भविष्यवाणी की है। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए उन्होंने टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को सबसे महंगा खिलाड़ी बताया है। आकाश चोपड़ा ने यह बात रांची में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के बाद कही। कीवी टी के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में केएल राहुल ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली थी। ...
एटीपी फाइनल्स: जोकोविच को हराकर फाइनल में पहुंचे ज्वेरेव

एटीपी फाइनल्स: जोकोविच को हराकर फाइनल में पहुंचे ज्वेरेव

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली दुनिया के दूसरे वरीयता प्राप्त पुरुष टेनिस खिलाड़ी जर्मनी क अलक्जेंडर ज्वेरेव इटली के तूरिन में खेली जा रहे एटीपी फाइऩल्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 2-1 से हराया। ज्वेरेव ने यह मैच 7-6, 4-6, 6-3 के अंतर से अपने नाम किया। अब फाइनल में अलक्जेंडर ज्वेरेव की टक्कर विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी रूस दानिल मेदवेदेव से होगी। ...
कामरान अकमल ने रोहित शर्मा की तारीफ में पढ़े कसीदे

कामरान अकमल ने रोहित शर्मा की तारीफ में पढ़े कसीदे

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच आज कोलकाता में खेला जाएगा। सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले चुकी रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया का इरादा में मैच में कीवियों का सूपड़ा साफ करने पर होगा। भारत ने इससे पहले न्यूजीलैंड को जयपुर और रांची में खेले गए मुकाबलों हराया है। भारत की टी-20 टीम के पू्र्णकालिक कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा कप्तानी और बैटिंग में लाजवाब प्रदर्शन कर रहे हैं। हिटमैन की इस परफॉर्मेंस को देखते हुए पाकिस्तान के क्रिकेटर कामरान अकमल ने उनकी तारीफ की है। ...
कार्रवाई: मैनचेस्टर यूनाइटेड ने मैनेजर ओले गुन्नार सोलस्कर को पद से हटाया

कार्रवाई: मैनचेस्टर यूनाइटेड ने मैनेजर ओले गुन्नार सोलस्कर को पद से हटाया

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब ने टीम के मैनेजर ओले गुन्नार सोलस्कर को पद से बर्खास्त कर दिया है। क्लब ने यह फैसला शनिवार को वार्टफोर्ड के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद लिया। इस मुकाबले में वाटफोर्ड ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को 4-1 से शिकस्त दी। सोलस्कर ने यह स्वीकार करते हुए कहा कि कि टीम की सात मैचों में से पाचवीं हार से वह शर्मिंदा थे। वाटफोर्ड के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद बोर्ड की आपातकालीन बैठक हुई जिसके बाद नॉर्वे के सोलस्कर के तीन साल के कार्यकाल को समाप्त कर दिया गया।...