Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

56 मिनट में जीतीं सिंधु:दूसरे गेम में 18-20 से पीछे थीं भारतीय खिलाड़ी, यहां से लगातार 4 पॉइंट जीतकर मुकाबला अपने नाम किया

56 मिनट में जीतीं सिंधु:दूसरे गेम में 18-20 से पीछे थीं भारतीय खिलाड़ी, यहां से लगातार 4 पॉइंट जीतकर मुकाबला अपने नाम किया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु लगातार दूसरे ओलिंपिक गेम्स में महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। एक और जीत से उनका मेडल जीतना पक्का हो जाएगा। सिंधु ने सेमीफाइनल मुकाबले में चौथी सीड जापान की अकाने यामागूची को 56 मिनट में 21-13, 22-20 से हराया। इस मुकाबले में सिंधु दूसरे गेम के दौरान एक समय 18-20 से पिछड़ गई थीं। वहां से उन्होंने लगातार चार पॉइंट अपने नाम करते हुए अंतिम-4 में जगह पक्की कर ली। सिंधु अब शनिवार को सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेंगी। इसमें उनका सामना वर्ल्ड नंबर-1 ताइवान की ताई जू यिंग या थाईलैंड की रात्चानोक इंतानोन से होगा। चलिए जानते हैं इस मैच को सिंधु ने किस तरह अपने नाम किया। सिंधु इस ओलिंपिक में पहले की तुलना में काफी इम्प्रूव्ड खिलाड़ी नजर आ रही हैं। पहले गेम में एकतरफा जीतपहले गेम में दोनों खिलाड़ियों ने दमदार शुरुआत की और एक समय मुकाबला 6-6 की बराबरी...
दूसरे ओलिंपिक मेडल की दहलीज पर सिंधु:टोक्यो में सेमीफाइनल में पहुंचीं सिंधु; माता-पिता वॉलीबॉल प्लेयर, 9 साल की उम्र से गोपीचंद की एकेडमी में ट्रेनिंग शुरू की

दूसरे ओलिंपिक मेडल की दहलीज पर सिंधु:टोक्यो में सेमीफाइनल में पहुंचीं सिंधु; माता-पिता वॉलीबॉल प्लेयर, 9 साल की उम्र से गोपीचंद की एकेडमी में ट्रेनिंग शुरू की

स्पोर्ट्स
टोक्यो रियो ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु टोक्यो में भी मेडल जीतने से एक कदम दूर हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जापान की अकाने यामागूची को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की है। अब उनकी नजर सिल्वर या गोल्ड मेडल पर होगी। अगर सेमीफाइनल में वे हार भी जाती हैं, तो उन्हें ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलना होगा। सिंधु टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली इकलौती भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्हाेंने टोक्यो जाने से पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत सरकार की ओर से दिए गए सम्मान और पुरस्कारों को सार्थक करना है। 9 साल की उम्र से गोपीचंद की एकेडमी में ट्रेनिंग शुरू की​पीवी सिंधु का जन्म 5 जुलाई 1995 को आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में हुआ था। उनके माता-पिता राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी थे। पिता पीवी रमाना 1986 के सियोल एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वा...
पीवी सिंधु मेडल से एक जीत दूर, हॉकी में भारत ने जापान को हराया, बॉक्सिंग में भारत का एक मेडल पक्का

पीवी सिंधु मेडल से एक जीत दूर, हॉकी में भारत ने जापान को हराया, बॉक्सिंग में भारत का एक मेडल पक्का

स्पोर्ट्स
टोक्यो टोक्यो ओलिंपिक में शुक्रवार का दिन भारत के लिए बेहतरीन रहा। महिला मुक्केबाज लवलिना बोरगोहेन ने महिलाओं की 69 किलोग्राम वेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में जगह बना ली। इसके साथ ही भारत का एक और मेडल पक्का हो गया। बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए खुद से ऊंची रैंकिंग वाली जापान की अकाने यामागूची को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब एक मैच जीतते ही सिंधु का मेडल पक्का हो जाएगा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीत का सिलसिला कायम रखते हुए अपने आखिरी लीग मैच में 5-3 से हराया। महिला हॉकी टीम ने भी आयरलैंड को हराकर क्वार्टर फाइनल में एंट्री की उम्मीद कायम रखी। तीरंदाजी में भारत को निराशा झेलनी पड़ी। मेडल की दावेदार दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल में कोरियाई तीरंदाज से हार गईं। भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी नेहा आयरलैंड की डिफेंडर्स को छकाने की कोशिश में। महिला हॉकी ने आयरलैंड को 1-...
फोटोज में लवलिना की ऐतिहासिक जीत:ओलिंपिक में मेडल जीतने वाली तीसरी भारतीय बॉक्सर बनीं लवलिना; मेरीकॉम और विजेंद्र सिंह ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके

फोटोज में लवलिना की ऐतिहासिक जीत:ओलिंपिक में मेडल जीतने वाली तीसरी भारतीय बॉक्सर बनीं लवलिना; मेरीकॉम और विजेंद्र सिंह ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके

स्पोर्ट्स
टोक्यो लवलिना बोरगोहेन बॉक्सिंग में मेडल जीतने वाली तीसरी बॉक्सर बन गई हैं। उन्हें गोल्ड, सिल्वर या ब्रॉन्ज मेडल मिलेगा, इसका फैसला आने वाले मुकाबलों में तय होगा। अब तक भारत के दो बॉक्सर ओलिंपिक में देश के लिए मेडल जीत चुके हैं। सबसे पहले 2009 बीजिंग ओलिंपिक में विजेंद्र सिंह और 2012 लंदन ओलिंपिक में मेरीकॉम ने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था। लवलिना असम की दूसरी खिलाड़ी हैं, जो ओलिंपिक में भाग ले रही हैं। उनसे पहले बॉक्सिंग में ही शिव थापा ने 2012 लंदन ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। लवलिना बोरगोहेन ने क्वार्टर फाइनल में चाइनीज ताइपे की चिन निएन चेन को हराया। तीनों राउंड में लवलिना ने प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाज को टिकने नहीं दिया। जीत के बाद लवलिना खुशी से झूम उठीं। लवलिना और चेन के खिलाफ पहला बाउट काफी नजदीकी रहा। इस बाउट में 5 में से 3 जजों ने लवलिना के...
चहल और कृष्णप्पा गौतम कोरोना पॉजिटिव:क्रुणाल के कॉन्टैक्ट में आए थे, श्रीलंका दौरे पर संक्रमित पाए गए तीनों खिलाड़ी भारत नहीं लौटेंगे

चहल और कृष्णप्पा गौतम कोरोना पॉजिटिव:क्रुणाल के कॉन्टैक्ट में आए थे, श्रीलंका दौरे पर संक्रमित पाए गए तीनों खिलाड़ी भारत नहीं लौटेंगे

स्पोर्ट्स
टोक्यो भारत की सीनियर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह दोनों क्रुणाल पंड्या के क्लोज कॉन्टैक्ट में थे। इस वजह से वे आखिरी 2 टी-20 भी नहीं खेल सके थे। पहले टी-20 के बाद 27 जुलाई को क्रुणाल भी संक्रमित मिले थे। ये तीनों खिलाड़ी अब भारत नहीं लौटेंगे। क्रुणाल के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टी-20 मैच को टाल दिया गया था। ये मुकाबला 27 जुलाई को होना था, जो बाद में 28 जुलाई को खेला गया। चहल और गौतम के अलावा हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, पृथ्वी शॉ, मनीष पांडेय और ईशान किशन भी क्रुणाल के संपर्क में आए थे। ये सभी खिलाड़ी कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से श्रीलंका के खिलाफ दूसरे और तीसरे टी-20 में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। शॉ और सूर्यकुमार फिलहाल कोलंबो में ही रुकेंगेटीम के बाकी खिलाड़ी कोलंबो स...
लवलिना ने 3 साल पुराना हिसाब चुकता किया:तीनों राउंड में चेन पर भारी पड़ीं भारतीय मुक्केबाज, 2018 वर्ल्ड चैंपियनशिप में चेन से मिली थी हार

लवलिना ने 3 साल पुराना हिसाब चुकता किया:तीनों राउंड में चेन पर भारी पड़ीं भारतीय मुक्केबाज, 2018 वर्ल्ड चैंपियनशिप में चेन से मिली थी हार

स्पोर्ट्स
टोक्यो महिला मुक्केबाज लवलिना बोरगोहेन ने टोक्यो ओलिंपिक में भारत का एक और मेडल पक्का कर दिया है। पहली बार ओलिंपिक में हिस्सा ले रहीं 23 साल की लवलिना 69 किलोग्राम वेट कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चाइनीज ताइपे की चिन निएन चेन को एकतरफा मुकाबले में हरा कर अंतिम-4 में एंट्री कर ली है। चेन वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे नंबर की मुक्केबाज थीं। लवलिना ने इसके साथ ही 2018 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में चेन के हाथों मिली हार का हिसाब भी चुकता कर दिया। 2018 में चेन वर्ल्ड चैंपियन भी बनी थीं। लवलिना ओलिंपिक में मेडल पक्का करने वाली तीसरी मुक्केबाज बन गई हैं। विजेंदर सिंह ने 2008 बीजिंग ओलिंपिक और एमसी मेरीकॉम ने 2012 लंदन ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता। लवलिना इंडिविजुअल कैटेगरी में ओलिंपिक मेडल जीतने वालीं असम की पहली एथलीट हैं। अब वर्ल्ड नंबर-1 की चुनौतीअगर लवलिना को फाइनल में जगह बनानी है ...
लवलिना के बॉक्सर बनने की कहानी:जुड़वा बहनों से प्रेरित होकर लवलिना ने किक बॉक्सिंग की शुरुआत की; वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल भी जीत चुकी हैं

लवलिना के बॉक्सर बनने की कहानी:जुड़वा बहनों से प्रेरित होकर लवलिना ने किक बॉक्सिंग की शुरुआत की; वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल भी जीत चुकी हैं

स्पोर्ट्स
टोक्यो भारत की बॉक्सर लवलिना ने क्वार्टर फाइनल में 69 किग्रा वेट में अपना मुकाबला जीतकर ओलिंपिक में अपना मेडल पक्का किया। असम के गोलाघाट जिले की रहने वाली लवलिना ओलिंपिक में भाग लेने वाली असम की पहली महिला खिलाड़ी हैं। लवलिना बॉक्सिंग में आने से पहले किक बॉक्सिंग करती थीं। वे किक बॉक्सिंग में नेशनल लेवल पर मेडल जीत चुकी हैं। लवलिना ने अपनी जुड़वा बहनों लीचा और लीमा को देखकर किक बॉक्सिंग करना शुरू किया था। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के असम रीजनल सेंटर में सिलेक्शन होने के बाद वे बॉक्सिंग की ट्रेनिंग लेने लगी थीं। उनकी दोनों बहनें भी किक बॉक्सिंग में नेशनल स्तर पर मेडल जीत चुकी हैं। लवलिना को बचपन में काफी संघर्ष करना पड़ा। उनके पिता टिकेन बोरगोहेन की छोटी सी दुकान थी। शुरुआती दौर में लवलिना के पास ट्रैकसूट तक नहीं था। इक्विपमेंट और डाइट के लिए संघर्ष करना पड़ता था। मां के...
टोक्यो ओलिंपिक:पीवी सिंधु, बॉक्सर सतीश और हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में, अतनु दास ने दो बार के गोल्ड मेडलिस्ट को हराया, मेरीकॉम हारीं

टोक्यो ओलिंपिक:पीवी सिंधु, बॉक्सर सतीश और हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में, अतनु दास ने दो बार के गोल्ड मेडलिस्ट को हराया, मेरीकॉम हारीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
टोक्यो दिग्गज महिला मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम की हार को छोड़ दें तो गुरुवार का दिन टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए शानदार रहा। बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। पुरुष हॉकी टीम ने अर्जेंटीना को 3-1 से हराकर अंतिम-8 में जगह बना ली है। तीरंदाजी में अतनु दास 2 बार के ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को हराकर पुरुष सिंगल्स के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं, मुक्केबाज में सतीश कुमार ने सुपर हैवी वेट (91+ किलोग्राम) कैटेगरी के अंतिम-8 में जगह बना ली है। 25 मीटर महिला एयर पिस्टल के पहले क्वालिफाइंग राउंड में युवा शूटर मनु भाकर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। कड़े मुकाबले में हारीं मेरीकॉमभारतीय फैंस को गुरुवार को सबसे बड़ी निराशा मेरीकॉम की हार के रूप में झेलनी पड़ी। 51 किलोग्राम वेट कैटेगरी के प्री क्वार्टर फाइनल में मेरीकॉम को कोलंबिया की विक्टोरिया इन...
ओलिंपिक में भारतीय जोड़े का कमाल:दीपिका और अतनु 8 साल तक एक-दूसरे का चेहरा नहीं देखना चाहते थे, 2016 में हुआ प्यार और अब टोक्यो में मेडल के दावेदार

ओलिंपिक में भारतीय जोड़े का कमाल:दीपिका और अतनु 8 साल तक एक-दूसरे का चेहरा नहीं देखना चाहते थे, 2016 में हुआ प्यार और अब टोक्यो में मेडल के दावेदार

स्पोर्ट्स
टोक्यो ओलिंपिक में भारत से 128 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें पति-पत्नी का एक जोड़ा भी शामिल है और यह जोड़ा अपने प्रदर्शन से देश और दुनिया का दिल भी जीत रहा है। हम बात कर रहे हैं तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास की। दोनों टोक्यो ओलिंपिक में अपने-अपने वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं। अतनु गुरुवार को जब दो बार के ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट के खिलाफ पिछड़ रहे थे तब दीपिका ने स्टैंड से उनकी हौसला अफजाई की। इसके बाद अतनु ने बड़ा उलटफेर करते हुए मुकाबला भी जीत लिया। आज एक-दूसरे के प्रति इनके लगाव और समर्पण को देखकर कोई सोच भी नहीं सकता है कि एक समय ऐसा भी बीता है जब इनके बीच अनबन के कारण करीब 8 साल तक बातचीत नहीं हुई थी। 2008 में टाटा आर्चरी एकेडमी में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। 13 साल पहले टाटा आर्चरी एकेडमी में हुई थी पहली मुलाकातदीपिका और अतनु दोनों ही जमशेदपुर म...
भारत V/S श्रीलंका तीसरा टी-20 आज:5 बैट्समैन के साथ बड़ा स्कोर बनाना टीम इंडिया के लिए चुनौती; चोटिल सैनी की जगह अर्शदीप को मिल सकता है मौका

भारत V/S श्रीलंका तीसरा टी-20 आज:5 बैट्समैन के साथ बड़ा स्कोर बनाना टीम इंडिया के लिए चुनौती; चोटिल सैनी की जगह अर्शदीप को मिल सकता है मौका

स्पोर्ट्स
कोलंबो भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और निर्णायक मैच आज कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच रात 8 बजे से शुरू होगा। 3 मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी परेशानी उसकी बल्लेबाजी है। 9 अहम खिलाड़ियों के आइसोलेशन में जाने के बाद टीम के पास सिर्फ 5 बल्लेबाज बचे हैं। कप्तान शिखर धवन को इस मैच में भी उन्हीं के साथ उतरना होगा। वहीं पिछले मैच में तेज गेंदबाज नवदीप सैनी चोटिल हो गए थे। उनकी जगह अर्शदीप सिंह या इशान पोरेल में से किसी एक को मौका मिल सकता है। श्रीलंका के खिलाफ लगातार छठी सीरीज जीतने का मौकाटीम इंडिया के पास श्रीलंका के खिलाफ लगातार छठी द्विपक्षीय टी-20 सीरीज जीतने का मौका है। भारतीय टीम अब तक एक बार भी श्रीलंका से द्विपक्षीय टी-20 सीरीज नहीं हारी है। दोनों टीमों के बीच इससे पहले 7 टी-20 सीरीज खेली गई हैं। इसमें भारत ने 6 सीरी...