Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

हॉकी में लौट रहा भारत का पुराना दौर:37 साल बाद ओलिंपिक में पुरुष टीम ने ग्रुप स्टेज में 3 मुकाबले जीते, अब 49 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी का मौका

हॉकी में लौट रहा भारत का पुराना दौर:37 साल बाद ओलिंपिक में पुरुष टीम ने ग्रुप स्टेज में 3 मुकाबले जीते, अब 49 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी का मौका

स्पोर्ट्स
टोक्यो भारत की पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक में गुरुवार को अर्जेंटीना को 3-1 से हराया। अर्जेंटीना की टीम रियो ओलिंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट रही है। इस बार भारतीय टीम ने जैसा प्रदर्शन किया उससे यही संकेत मिल रहे हैं कि इस खेल में भारत अब पुरानी प्रतिष्ठा दोबारा हासिल करने की राह पर है। ग्रुप राउंड में तीन मैच जीतकर भारतीय टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया है। 37 साल बाद भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में 3 मुकाबले जीतने में सफल रही है। आखिरी बार भारत ने यह कारनामा 1984 में किया था। नहीं टिकने दिया ओलिंपिक चैंपियन कोभारतीय टीम ने गुरुवार को पूल ए के मुकाबले में अर्जेंटीना को एकतरफा अंदाज में 3-1 से हराया। चारों क्वार्टर के खेल में भारतीय टीम ने दबदबा बनाए रखा। पहले दो क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर सकी, लेकिन सर्कल पेनिट्रेशन में भारत आगे रहा। भारत के लिए पहला गोल वरुण कुमार ने मैच के 43वें मि...
पीवी सिंधु करेंगी सुशील की बराबरी?:दूसरा ओलिंपिक मेडल जीतने से दो जीत दूर हैं भारतीय बैडमिंटन स्टार, अब होंगे मुश्किल मुकाबले

पीवी सिंधु करेंगी सुशील की बराबरी?:दूसरा ओलिंपिक मेडल जीतने से दो जीत दूर हैं भारतीय बैडमिंटन स्टार, अब होंगे मुश्किल मुकाबले

स्पोर्ट्स
टोक्यो भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु टोक्यो ओलिंपिक में महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। सिंधु ने लगातार दूसरी बार ओलिंपिक के अंतिम-8 में जगह बनाई हैं। उन्होंने 2016 रियो ओलिंपिक में भी यह कारनामा किया था। सिंधु रियो में फाइनल तक पहुंचीं और सिल्वर मेडल जीता था। अगर वे टोक्यो में भी मेडल अपने नाम करती हैं तो किसी इंडिविजुअल इवेंट में दो ओलिंपिक मेडल जीतने वाली भारत की दूसरी खिलाड़ी बन जाएंगी। पहलवान सुशील कुमार यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलिंपिक में ब्रॉन्ज और 2012 लंदन ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। अब जापानी खिलाड़ी से मुकाबलाक्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना जापान की अकाने यामागूची से होगा। सिंधु की वर्ल्ड रैंकिंग 7 है वहीं, यामागूची 5वें नंबर की खिलाड़ी हैं। यामागूची के खिलाफ सिंधु का ओवरऑल रिकॉर्ड 11-7 का है। लेकिन, दोनों खिलाड़ियो...
ओलिंपिक में गोल्ड का दावेदार कोरोना पॉजिटिव:अमेरिका के पोल वॉल्ट एथलीट सैम केनड्रिक्स पॉजिटिव आए, 44 खिलाड़ियों को आइसोलेट किया गया

ओलिंपिक में गोल्ड का दावेदार कोरोना पॉजिटिव:अमेरिका के पोल वॉल्ट एथलीट सैम केनड्रिक्स पॉजिटिव आए, 44 खिलाड़ियों को आइसोलेट किया गया

स्पोर्ट्स
टोक्यो कोरोनाकाल में हो रहे टोक्यो ओलिंपिक में गुरुवार को अमेरिका के पोल वॉल्ट एथलीट सैम केनेड्रिक्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मौजूदा वर्ल्ड तैंपियन केनेड्रिक्स ओलिंपिक से बाहर गए हैं। कोरोनो के खतरे को देखते हुए 44 एथलीटों को आइसोलेट किया गया था। इनमें से 41 को अब ट्रेनिंग की इजाजत मिल गई है। ऑस्ट्रेलिया के 3 एथलीट अब भी आइसोलेशन में हैं। रियो ओलिंपिक के मेडलिस्ट हैं केनेड्रिक्सकेनेड्रिक्स का बाहर होने अमेरिकी एथलेटिक्स दल के लिए झटका माना जा रहा है। उन्होंने 2016 में हुए रियो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके बाद 2017 और 2019 में वर्ल्ड चैंपियन बनने से टोक्यो में उन्हें गोल्ड मेडल का दावेदार भी माना जा रहा था। ऑस्ट्रेलिया के तीनों एथलीट का हुआ कोरोना टेस्टकेनेड्रिक्स के कॉन्टैक्ट में आए तीनों ऑस्ट्रेलियाई एथलीट का आरटी पीसीआर टेस्ट कराया गया। अच्छी बात यह है कि इन तीनों की...
ओलिंपिक में गर्मी से बेहाल टेनिस स्टार:रूस के मेदवेदेव ने अंपायर से पूछा-अगर मैं मर गया तो जिम्मेदार कौन होगा, स्पेन की खिलाड़ी व्हील चेयर पर बाहर गईं

ओलिंपिक में गर्मी से बेहाल टेनिस स्टार:रूस के मेदवेदेव ने अंपायर से पूछा-अगर मैं मर गया तो जिम्मेदार कौन होगा, स्पेन की खिलाड़ी व्हील चेयर पर बाहर गईं

स्पोर्ट्स
टोक्यो कोरोनाकाल में कई तरह की पाबंदियों के बीच आयोजित हो रहे टोक्यो ओलिंपिक में एथलीट्स को गर्मी की मार भी झेलनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा बुरा हाल टेनिस सितारों का हो रहा है। इटली के फाबियो फोगनिनी के खिलाफ मुकाबले के दौरान रूस के डेनिल मेदवेदेव काफी परेशान दिखे। मैच के बीच में उन्होंने चेयर अंपायर से पूछा-अगर मैं मर गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? क्या इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन इसकी जिम्मेदारी लेगा। मेदवेदेव ने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला सीधे सेटों में जीता। मेदवेदेव ने मैच पूरा किया, क्वार्टर फाइनल में पहुंचेमेदवेदेव 30 से 33 डिग्री सेल्सियस तापमान में के बीच कई बार परेशान दिखे। उन्होंने अंपायर से यह भी कहा-मैं मैच खत्म कर सकता हूं लेकिन इस दौरान मैं मर भी सकता हूं। 25 साल के मेदवेदेव ने आखिरकार न सिर्फ मैच पूरा किया बल्कि इसे 6-2 3-6 6-2 से जीत कर क्वार्टर फाइनल में जगह भी ब...
भारत के लिए मुश्किलें बढ़ीं:9 खिलाड़ियों के आइसोलेट होने पर 5 नेट बॉलर्स को इंडियन स्क्वॉड में शामिल किया गया; भारत के पास सिर्फ 5 बैट्समैन बचे

भारत के लिए मुश्किलें बढ़ीं:9 खिलाड़ियों के आइसोलेट होने पर 5 नेट बॉलर्स को इंडियन स्क्वॉड में शामिल किया गया; भारत के पास सिर्फ 5 बैट्समैन बचे

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
कोलंबो भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 8 और खिलाड़ियों को आइसोलेट कर दिया गया है। इनमें पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, मनीष पांडेय, ईशान किशन और कृष्णप्पा गौतम शामिल हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी भरपाई के लिए नेट बॉलर्स के रूप में दौरे पर गए 5 खिलाड़ियों को इंडियन स्क्वॉड में शामिल किया है। टीम इंडिया के पास सिर्फ 5 बल्लेबाज बचेइशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर और सिमरनजीत सिंह रेगुलर स्क्वॉड में शामिल किए गए हैं। हालांकि, टीम इंडिया के लिए इसके अलावा और भी परेशानियां हैं। आइसोलेट हुए खिलाड़ियों में ज्यादातर बैट्समैन हैं। इस वजह से मौजूदा टीम में सिर्फ 5 बैट्समैन बचे हैं। इसमें शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन और नीतीश राणा शामिल हैं। बल्लेबाजों को संभल कर खे...
पूजा रानी के बॉक्सर बनने की कहानी:घर में बिना बताए खेलना शुरू किया, कॉलेज में एडमिशन के बाद पहली बार पहना था बॉक्सिंग ग्लव्स

पूजा रानी के बॉक्सर बनने की कहानी:घर में बिना बताए खेलना शुरू किया, कॉलेज में एडमिशन के बाद पहली बार पहना था बॉक्सिंग ग्लव्स

स्पोर्ट्स
भिवानी भारतीय मुक्केबाज पूजा रानी ने टोक्यो ओलिंपिक में महिलाओं की 75 किलोग्राम वेट कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। पहले राउंड में बाय पाने वाली 30 साल की पूजा ने बुधवार को राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में अल्जीरिया की इचराक चाइब को 5-0 से हराया। अगर पूजा अगली बाउट जीत जाती हैं तो उनका मेडल पक्का हो जाएगा। मेडल की दहलीज पर खड़ीं पूजा के बॉ़क्सर बनने की कहानी काफी रोचक होने के साथ-साथ देश की करोड़ों लड़कियों के लिए खासा इन्सपायरिंग भी है। पूजा ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ इस खेल को अपनाया था। चलिए जानते हैं कि आखिर पूजा इस खेल में आईं कैसे। कॉलेज की फिजिकल टीचर ने अच्छी हाइट देखकर सिलेक्शन कियाऐसा नहीं है कि पूजा रानी बचपन से बॉक्सिंग करना चाहती थीं। 2008 में आदर्श कॉलेज भिवानी में बीए फर्स्ट ईयर में एडमिशन लेने तक उन्होंने कभी इस खेल में जाने के बारे में नहीं सोचा था। कॉलेज...
टेबल टेनिस में चीन की बादशाहत खत्म:2004 ओलिंपिक के बाद पहली बार किसी दूसरे देश ने गोल्ड जीता, सिल्वर जीतकर भी चीनी खिलाड़ियों ने देश से मांगी माफी

टेबल टेनिस में चीन की बादशाहत खत्म:2004 ओलिंपिक के बाद पहली बार किसी दूसरे देश ने गोल्ड जीता, सिल्वर जीतकर भी चीनी खिलाड़ियों ने देश से मांगी माफी

स्पोर्ट्स
टोक्यो ओलिंपिक गेम्स के टेबल टेनिस स्पोर्ट्स के मिक्स्ड डबल्स इवेंट में चीनी टीम को हार झेलनी पड़ी। जापान के जुन मिजुतानी और मीमा इटो ने फाइनल में चीन के जू जिन और लियू शिवेन को हराया। यह 2004 के बाद पहली बार है जब टेबल टेनिस के किसी भी इवेंट में चीन के अलावा कोई दूसरा देश गोल्ड मेडल जीत सका है। 2004 में मेंस सिंगल्स में साउथ कोरिया के रियू सिउंग मिन ने गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद से पुरुष और महिला सिंगल्स, मेंस डबल्स, विमेंस डबल्स, मेंस टीम और विमेंस टीम इवेंट में सिर्फ चीन की ही बादशाहत रही है। पिछले 17 साल से इन सभी इवेंट्स में चीन ने गोल्ड जीते हैं। टेबल टेनिस में मिक्स्ड डबल्स की शुरुआत इसी ओलिंपिक से हुई है। मैच के दौरान जिन और लियू को सलाह देते चीन के कोच। जापान के खिलाफ मिक्स्ड डबल्स फाइनल में एक्शन में चीन के जिन और लियू। 1988 में पहली बार टेबल टेनिस को ओलि...
ओलिंपिक में सिंधु की आगे की राह कठिन:प्री क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट से मुकाबला, क्वार्टर फाइनल में यामागूची से भिड़ंत संभव

ओलिंपिक में सिंधु की आगे की राह कठिन:प्री क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट से मुकाबला, क्वार्टर फाइनल में यामागूची से भिड़ंत संभव

स्पोर्ट्स
टोक्यो भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु टोक्यो ओलिंपिक में महिला सिंगल्स के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। ग्रुप जे के अपने दूसरे मुकाबले में सिंधु ने हांगकांग की एनगान यी चेयुंग को 35 मिनट में 21-9, 21-16 से हरा दिया। नॉकआउट राउंड में सिंधु की राह कठिन हो सकती है। चलिए जानते हैं कि आगे सिंधु को किन खिलाड़ियों का सामना करना पड़ सकता है और उनके खिलाफ सिंधु का रिकॉर्ड कैसा है। ब्लिचफेल्ट ने सिंधु को इस साल हराया हैवर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-7 खिलाड़ी पीवी सिंधु प्री क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट से भिड़ेंगी। ब्लिचफेल्ट के खिलाफ ओवरऑल सिंधु का रिकॉर्ड अच्छा है। दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक 5 मुकाबले हुए हैं। इनमें सिंधु ने 4 में जीत हासिल की है। हालांकि, वर्ल्ड रैंकिंग में 12वें नंबर पर मौजूद डेनिश खिलाड़ी ने हाल-फिलहाल अपने खेल में बहुत सुधार किया है। थाईलैंड ओ...
टोक्यो ओलिंपिक:भारत की बेटियों ने फिर किया शानदार प्रदर्शन, बैडमिंटन में पीवी सिंधु, तीरंदाजी में दीपिका कुमारी और बॉक्सिंग में पूजा रानी जीतीं

टोक्यो ओलिंपिक:भारत की बेटियों ने फिर किया शानदार प्रदर्शन, बैडमिंटन में पीवी सिंधु, तीरंदाजी में दीपिका कुमारी और बॉक्सिंग में पूजा रानी जीतीं

स्पोर्ट्स
टोक्यो टोक्यो ओलिंपिक में बुधवार को भारत की लड़कियों ने जोरदार प्रदर्शन किया है। बॉक्सिंग में पूजा रानी महिलाओं की 75 किलोग्राम वेट कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। एक मैच और जीतते ही उनका मेडल पक्का हो जाएगा। वहीं, बैडमिंटन में पीवी सिंधु और तीरंदाजी में दीपिका कुमारी महिला सिंगल्स के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। हालांकि, महिला हॉकी टीम को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी है। 5वें दिन कैसा रहा भारत का प्रदर्शन? महिला हॉकी: ग्रेट ब्रिटेन ने भारतीय टीम को 3-0 से हराया। भारतीय टीम की ये लगातार तीसरी हार है।बैडमिंटन: पीवी सिंधु हांगकांग की एनगान यी चेयुंग को हराकर नॉकआउट में पहुंचीं। बी साई प्रणीत नीदरलैंड के मार्क कैलजॉव से 14-21, 14-21 से हार गए। प्रणीत का ओलिंपिक सफर खत्म हो गया है।तीरंदाजी: दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। प्रवीण जाधव प...
टोक्यो ओलिंपिक में 2 बड़ी घटनाएं:बरमूडा गोल्ड जीतने वाला दुनिया का सबसे छोटा देश बना, नंबर-1 जिम्नास्ट मेंटल हेल्थ के कारण फाइनल से हटीं

टोक्यो ओलिंपिक में 2 बड़ी घटनाएं:बरमूडा गोल्ड जीतने वाला दुनिया का सबसे छोटा देश बना, नंबर-1 जिम्नास्ट मेंटल हेल्थ के कारण फाइनल से हटीं

स्पोर्ट्स
टोक्यो टोक्यो ओलिंपिक में मंगलवार का दिन हैरान करने वाला रहा। सिर्फ 63 हजार की जनसंख्या वाला बरमूडा ओलिंपिक गोल्ड जीतने वाला दुनिया का सबसे छोटा देश बन गया है। बरमूडा की फ्लोरा डफी ने ट्रायएथलॉन इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं दुनिया की बेस्ट जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स ने फाइनल मैच से ठीक पहले मेंटल हेल्थ की वजह से अपना नाम वापस ले लिया। इसका खमियाजा उनकी टीम को भुगतना पड़ा। इवेंट के दौरान चोटिल हुईं सिमोन बाइल्सअमेरिका की 24 साल की स्टार जिम्नास्ट को इस खेल की सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में गिना जाता है। बाइल्स 4 बार ओलिंपिक गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। वे 5 वर्ल्ड ऑलराउंड खिताब जीतने वाली दुनिया की एकमात्र महिला हैं। ओलिंपिक में वे वॉल्ट के दौरान कूदने के बाद एक ट्रेनर से टकरा गईं। इसके बाद उन्हें डॉक्टरों की टीम के साथ जाना पड़ा। वापस लौटकर बाइल्स ने अपनी टीम को चीयर कियाकुछ मि...