कोहली ने दी बधाई:श्रीलंका में वनडे सीरीज जीतने पर विराट बोले- कठिन परिस्थिति से जीत तक पहुंचने के लिए दिखा बेहतर प्रयास
लंदन
भारत ने श्रीलंका को दूसरे वनडे में 3 विकेट से हरा दिया। 276 रन का टारगेट चेज करते हुए भारत ने एक वक्त 193 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था टीम हार जाएगी। पर इसके बाद दीपक और भुवनेश्वर कुमार ने मोर्चा संभाला और 84 बॉल पर नाबाद 84 रन की पार्टनरशिप की। भारत ने 49.1 ओवर में 7 विकेट पर 277 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसके साथ ही धवन की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज को 2-0 से जीत लिया है।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने धवन की कप्तानी वाली भारतीय टीम को जीत पर बधाई दी है और कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किए। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा- शानदार जीत, एक कठिन परिस्थितियों से जीत तक पहुंचने के लिए बेहतर प्रयास था। सूर्या और डीसी ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किए।
दीपक चाहर मैन ऑफ द मैच रहेदीपक चाहर ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन क...








