पंत की लगातार दूसरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव, 7 दिन लंदन में ही रहेंगे; साहा, ईश्वरन और बॉलिंग कोच को भी राहत
दुबई
टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आई है। BCCI सूत्रों के मुताबिक, कोरोना से संक्रमित ऋषभ पंत लगातार दूसरे टेस्ट में निगेटिव पाए गए हैं। वे 8 जुलाई को कोरोना से संक्रमित हुए थे। वहीं, थ्रो डाउन एक्सपर्ट दयानंद गरानी के संपर्क में आए ऋद्धिमान साहा, अभिमन्यु ईश्वरन और बॉलिंग कोच भरत अरुण ने भी RT-PCR टेस्ट क्लीयर कर लिया। हालांकि, पंत को 7 दिन और लंदन में ही रहना होगा। जबकि, टीम इंडिया के बाकी सदस्य प्रैक्टिस मैच खेलने डरहम पहुंच चुके हैं।
डरहम में प्रैक्टिस करते भारतीय टीम के खिलाड़ी।
गांगुली ने पंत का बचाव कियाइससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत मामले में उनका बचाव किया। गांगुली ने कहा कि हर वक्त मास्क पहनकर रहना संभव नहीं है। पंत वेम्बली में इंग्लैंड और जर्मनी का प्री-क्वार्टरफाइनल मैच देखने पहुंचे थे। इसके बाद उनकी कोरोना रिपो...








