Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

इंग्लैंड सीरीज की तैयारी:दूसरे दिन काउंटी-XI का स्कोर 220/9, उमेश ने 3 और सिराज ने 2 विकेट झटके; भारत अब भी 91 रनों से आगे

इंग्लैंड सीरीज की तैयारी:दूसरे दिन काउंटी-XI का स्कोर 220/9, उमेश ने 3 और सिराज ने 2 विकेट झटके; भारत अब भी 91 रनों से आगे

स्पोर्ट्स
डरहम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले भारत और काउंटी-XI के बीच प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक काउंटी-XI ने 9 विकेट पर 220 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से उमेश यादव ने 3 और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट झटके। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिले। भारत की अब भी काउंटी-XI पर 91 रनों की लीड है। टीम इंडिया की पहली पारी दूसरे दिन 311 रन पर खत्म हो गई। लोकेश राहुल ने 101 रन और रविंद्र जडेजा ने 75 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज 30+ रन भी नहीं बना सका।...
टोक्यो ओलिंपिक में भारत का शेड्यूल:पहले दिन महिला तीरंदाजों का रैंकिंग राउंड, इसमें दिखाए परफॉर्मेंस के आधार पर तय होगा ड्रॉ

टोक्यो ओलिंपिक में भारत का शेड्यूल:पहले दिन महिला तीरंदाजों का रैंकिंग राउंड, इसमें दिखाए परफॉर्मेंस के आधार पर तय होगा ड्रॉ

स्पोर्ट्स
टोक्यो टोक्यो ओलिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी 23 जुलाई को होनी है। इस दिन कई खेलों में मुकाबलों की शुरुआत हो जाएगी। हालांकि, कोई मेडल दांव पर नहीं होगा। महिला तीरंदाजीः 23 जुलाई, सुबह 5ः30 बजे सेभारतीय खिलाड़ियों में तीरंदाज दीपिका कुमारी एक्शन में होंगी। वे महिला तीरंदाजों के रैंकिंग राउंड में हिस्सा लेंगी। इस राउंड में 64 महिला तीरंदाज निशाना साधेंगी। सबसे ज्यादा पॉइंट लाने वाले तीरंदाज को पहली रैंक मिलेगी। मुख्य ड्रॉ में नंबर-1 पॉजीशन पर रहने वाली तीरंदाज का सामना 64वें नंबर पर रहने वाली तीरंदाज से होगा। इसी तरह नंबर-2 का मुकाबला नंबर 63 से होगा। महिला तीरंदाजी में सिंगल्स इवेंट का राउंड ऑफ 64 और राउंड ऑफ 16 के मुकाबले 27 और 28 जुलाई को होंगे।...
ओलिंपिक के सूरमा:रियो में जीता टोक्यो का कोटा, तीसरी बार ओलिंपिक खेलेंगे संजीव राजपूत

ओलिंपिक के सूरमा:रियो में जीता टोक्यो का कोटा, तीसरी बार ओलिंपिक खेलेंगे संजीव राजपूत

स्पोर्ट्स
यमुनानगर 2008 बीजिंग फिर 2012 लंदन ओलिंपिक के बाद संजीव राजपूत ने 2016 रियो ओलिंपिक के लिए भी ओलिंपिक कोटा जीता था, लेकिन उनका कोटा किसी और को दे दिया। तब उन्हें लगा कि उनकी सालों की तपस्या को मिट्टी में मिला दिया गया है, तब कहा गया कि उनकी उम्र हो गई है, अब उनसे नहीं हो पाएगा। वह वक्त काफी बेचैनी बढ़ाने वाला था। इससे उभरते हुए उन्होंने खुद को और मजबूत किया और रियो में ही जाकर विश्व कप में रजत पदक जीता और टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया। इस बार कोई सामने नहीं आया और अब 40 साल की उम्र में जगाधरी के संजीव राजपूत अपना तीसरा ओलिंपिक खेलेंगे। संजीव राजपूत का कहना है कि अपने जीवन के अनुभव का निचोड़ इस ओलिंपिक में लगाने की कोशिश है, विश्वास भी है कि देश के लिए मेडल जीतने में कामयाब रहेंगे। वे तकनीक में कोई बदलाव करने के बजाए सुधार में लगे हैं। पिछले दो ओलिंपिक में फाइनल में भी जगह नहीं...
जन्मदिन पर आया सुखद संदेश:चंडीगढ़ के संदेश झिंगन चुने गए एआईएफएफ ‘फुटबॉलर ऑफ द ईयर’

जन्मदिन पर आया सुखद संदेश:चंडीगढ़ के संदेश झिंगन चुने गए एआईएफएफ ‘फुटबॉलर ऑफ द ईयर’

स्पोर्ट्स
चंडीगढ़ ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने 2020-21 मेन फुटबॉलर ऑफ द ईयर के लिए सिटी सॉकर स्टार संदेश झिंगन के नाम पर मुहर लगाई है। ये मुहर उनके बर्थडे के ही दिन लगी। स्टार डिफेंडर बुधवार को 28 साल के हो गए और उन्होंने इस अवॉर्ड को अभी तक का सबसे बड़ा गिफ्ट माना। ब्लू टाइगर्स के सेंटर बैक संदेश झिंगन को पिछले साल ही अर्जुन अवॉर्ड मिला था और इस बार उन्हें मेन फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुना गया। सेंट स्टीफंस एकेडमी के ट्रेनी रहे संदेश झिंगन ने चंडीगढ़ के लिए काफी फुटबॉल खेला है और वे इस समय नेशनल टीम के डिफेंस की जान हैं। अवॉर्ड मिलने की घोषणा होने के बाद संदेश ने कहा कि जब मुझे इस अवॉर्ड के बारे में पता चला तो ये मेरे लिए सपना सच होने जैसा था। मैं थोड़ा सरप्राइज जरूर था, लेकिन इसके साथ ही बहुत खुश भी था। ये घोषणा मेरे बर्थडे के दिन हुई और ये मेरा सबसे बड़ा गिफ्ट है। मैं बहुत खुश हूं, खासक...
21 फोटोज में इंडिया की जीत का रोमांच:प्रैक्टिस मैच छोड़कर रोहित-रहाणे भारत-श्रीलंका मैच देखते नजर आए; चाहर को बधाई देने डग-आउट से दौड़े ईशान और सूर्यकुमार

21 फोटोज में इंडिया की जीत का रोमांच:प्रैक्टिस मैच छोड़कर रोहित-रहाणे भारत-श्रीलंका मैच देखते नजर आए; चाहर को बधाई देने डग-आउट से दौड़े ईशान और सूर्यकुमार

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
कोलंबो भारत ने श्रीलंका को दूसरे वन-डे में 3 विकेट से हराया। टीम इंडिया ने रोमांचक मैच में आखिरी ओवर में जीत हासिल की। भारत ने 276 रन का टारगेट चेज करते हुए 193 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार स्पेशल ने श्रीलंका से जीत छीन ली। इन दोनों ने 8वें विकेट के लिए 84 रन की नाबाद साझेदारी की। जीत के बाद ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और शॉ चाहर को बधाई देने डग आउट से दौड़ पड़े। इन सभी ने जीत के हीरो चाहर को गले से लगा लिया। भारत के एक टीम शिखर धवन की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ खेल रही है, वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में दूसरी टीम इंग्लैंड काउंटी-XI के खिलाफ डरहम में प्रैक्टिस मैच खेल रही थी। हालांकि, रोहित, अजिंक्य रहाणे, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी उस मैच को छोड़कर भारत-श्रीलंका का मैच देखते नजर आए। रोहित, उमेश, हन...
मैदान पर भिड़े श्रीलंकाई कोच और कप्तान:LIVE टीवी पर कोच मिकी आर्थर से बहस करते दिखे श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका, भारत से मैच हारने पर झड़प

मैदान पर भिड़े श्रीलंकाई कोच और कप्तान:LIVE टीवी पर कोच मिकी आर्थर से बहस करते दिखे श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका, भारत से मैच हारने पर झड़प

स्पोर्ट्स
कोलंबो दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया से हार के बाद श्रीलंका के कोच मिकी आर्थर और कप्तान दासुन शनाका बीच ग्राउंड पर बहस करने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मैच के दौरान भारत के हर विकेट पर आर्थर की खुशी देखते बनती थी, लेकिन जब दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार के बीच आठवें विकेट की साझेदारी आगे बढ़ने लगी उनके चेहरे की रंगत भी उड़ने लगी। मैच खत्म होते-होते वे काफी निराश हो गए थे और बार-बार अपनी झल्लाहट दिखा रहे थे। फिर मैच के बाद कप्तान से उनकी बहस भी हो गई। ड्रेसिंग रूम जा रहे कप्तान को रोककर बहस कीवीडियो में देखा जा सकता है कि मैच खत्म होने के बाद आर्थर ग्राउंड में गए और उन्होंने ड्रेसिंग रूम में जा रहे शनाका को कुछ कहा। इसके बाद शनाका और उनके बीच बहस होने लगी। शनाका के गुस्से में कुछ कहने के बाद आर्थर वहां से चले गए। रसेल अर्नोल्ड बोले- ड्रेसिंग रूम में होनी चाहिए...
भारत-श्रीलंका दूसरे वन-डे में बने 5 बड़े रिकॉर्ड:भारत ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार नौवीं सीरीज जीती, श्रीलंका को सबसे ज्यादा बार हराने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया

भारत-श्रीलंका दूसरे वन-डे में बने 5 बड़े रिकॉर्ड:भारत ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार नौवीं सीरीज जीती, श्रीलंका को सबसे ज्यादा बार हराने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया

स्पोर्ट्स
कोलंबो टीम इंडिया ने 3 वन-डे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को 3 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली है। आखिरी ओवर तक खिंचे इस रोमांचक मुकाबले में दीपक चाहर (69 नाबाद) बल्ले के साथ हीरो बने। भुवनेश्वर कुमार (19 नाबाद) के साथ उनकी 84 रनों की नाबाद साझेदारी की बदौलत भारत को जीत मिली। इस मुकाबले में 5 बड़े रिकॉर्ड भी बने। चलिए जान लेते हैं उन तमाम रिकॉर्ड्स के बारे में। 1. श्रीलंका के खिलाफ लगातार 9वीं सीरीज जीतभारत ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार 9वीं द्विपक्षीय वन-डे सीरीज में जीत हासिल की है। दुनिया की कोई भी अन्य टीम श्रीलंका को लगातार इतनी सीरीज में नहीं हरा सकी है। लगातार 7 सीरीज जीत के साथ पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है। 2. श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा वन-डे जीत का वर्ल्ड रिकॉर्डयह भारत की श्रीलंका के खिलाफ वन-डे क्रिकेट में 93वीं जीत है। इसके साथ ही टीम ...
2032 ओलिंपिक गेम्स ब्रिस्बेन में:इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी ने की घोषणा, ऑस्ट्रेलिया 3 बार समर ओलिंपिक होस्ट करने वाला तीसरा देश बनेगा

2032 ओलिंपिक गेम्स ब्रिस्बेन में:इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी ने की घोषणा, ऑस्ट्रेलिया 3 बार समर ओलिंपिक होस्ट करने वाला तीसरा देश बनेगा

स्पोर्ट्स
टोक्यो ऑस्ट्रेलिया के शहर ब्रिस्बेन ने 2032 ओलिंपिक गेम्स की मेजबानी हासिल कर ली है। इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) ने बुधवार यह घोषणा की। ब्रिस्बेन में मौजूद ​​​​​​​ गाबा स्टेडियम को ओलिंपिक स्टेडियम के रूप में कन्वर्ट किया जाएगा। इस स्टेडियम के पास अंडरग्राउंड रेल स्टॉप भी बनाया जाएगा। मेलबर्न और सिडनी में भी हो चुके हैं ओलिंपिक गेम्सऑस्ट्रेलिया तीसरी बार समर ओलिंपिक गेम्स की मेजबानी करेगा। इससे पहले 1956 में मेलबर्न और 2000 में सिडनी में ओलिंपिक गेम्स हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया 3 या ज्यादा समर ओलिंपिक गेम्स आयोजित करने वाला तीसरा देश बन जाएगा। अमेरिका ने अब तक 4 और ब्रिटेन ने 3 समर ओलिंपिक का आय़ोजन किया है। फ्रांस, जर्मनी और ग्रीस में दो-दो बार समर ओलिंपिक हुए हैं। 2024 में फ्रांस भी तीन बार समर ओलिंपिक आयोजित करने वाला देश बन जाएगा। बनाए जाएंगे दो खेल गांव2032 ओलिंपिक गेम्स के ल...
श्रीलंका जीत के हीरो को मिला था गुरु मंत्र:2 विकेट लेने के बाद 69 रन बनाने वाले दीपक बोले- राहुल सर ने कहा था, बची हुई हर गेंद खेलना

श्रीलंका जीत के हीरो को मिला था गुरु मंत्र:2 विकेट लेने के बाद 69 रन बनाने वाले दीपक बोले- राहुल सर ने कहा था, बची हुई हर गेंद खेलना

स्पोर्ट्स
कोलंबो भारत ने श्रीलंका को दूसरे वनडे में 3 विकेट से हरा दिया। 276 रन का टारगेट चेज करते हुए भारत एक समय 193 रन पर 7 विकेट गंवा चुका था। लग रहा था कि इंडिया हार जाएगी, पर दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार ने 84 बॉल पर नाबाद 84 रन की पार्टनरशिप कर 49.1 ओवर में मैच जीत लिया। दीपक ने अपनी पहली इंटरनेशनल फिफ्टी लगाई। दीपक 82 बॉल पर 69 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने इससे पहले दो विकेट भी लिए थे। चाहर को इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। दीपक ने इस पारी का पूरा श्रेय कोच राहुल द्रविड़ को दिया। उन्होंने कहा, 'देश के लिए मैच जिताने का इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता है। राहुल सर ने कहा था कि मैं बची हुई हर गेंद को खेलूं। वो जब इंडिया ए के कोच थे, तब उन्होंने मुझे कई मैच खेलते हुए देखा है। इसलिए उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। वे मुझसे कहते थे कि तुम नंबर सात पर बल्लेबाजी करने के काबिल ह...
इंग्लैंड V/S पाकिस्तान:इंग्लैंड ने पाकिस्तान को आखिरी टी-20 मैच में 3 विकेट से हराया; सीरीज पर 2-1 से कब्जा

इंग्लैंड V/S पाकिस्तान:इंग्लैंड ने पाकिस्तान को आखिरी टी-20 मैच में 3 विकेट से हराया; सीरीज पर 2-1 से कब्जा

स्पोर्ट्स
इंग्लैंड इंग्लैंड ने पाकिस्तान को आखिरी टी-20 मैच में 3 विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। ये संभव हो पाया आदिल राशिद की शानदार गेंदबाजी और जेसन रॉय की तूफानी पारी की बदौलत। सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान ने जीता, जबकि दूसरा मैच इंग्लैंड ने जीत कर सीरीज में बराबर ली और आखिरी मैच को जीत कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया। रिजवान ने 76 रन की पारी खेलीपहले बल्‍लेबाजी करते हुए पाकिस्‍तान ने 6 विकेट पर 154 रन बनाए थे। एक बार फिर अच्छी शुरुआत के बाद पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा पाए। पहला विकेट कप्तान बाबर आजम के रूप में 42 रन पर गिरा। आजम 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं पाकिस्तान का दूसरा विकेट 67 रन पर गिरा। शोएब मकसूद 12 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसी ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद हफीज कैच देकर पवेलियन लौट गए। वहीं एक छोर पर टिके हुए रिज...