भारतीय कप्तान ने कहा- यह सिर्फ एक टीम नहीं, परिवार है; इंग्लैंड सीरीज से पहले टीम बदलने की आई थी रिपोर्ट
साउथैम्पटन
भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी में भारतीय खिलाड़ियों के चेहरे उतरे हुए थे। पर विराट कोहली ने टीम के लिए एक पॉजिटिव मैसेज दिया है। उन्होंने कहा है कि यह सिर्फ एक टीम नहीं है, बल्कि परिवार है। इससे कई इमोशन जुड़े हैं। हम साथ आगे बढ़ते हैं।
दरअसल, इस पोस्ट से विराट ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को भी खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि इंग्लैंड सीरीज के लिए स्क्वॉड में बदलाव किए जा सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 4 अगस्त से हो रही है।
हार के बाद काफी निराश थे टीम के सभी खिलाड़ीफाइनल हारने के बाद रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल और रविचंद्रन अश्विन समेत पूरी टीम निराश नजर आई थी। इंग्लैंड के खिलाफ अहम सीरीज से पहले टीम का मनोबल गिरना टीम...








