17 साल की शेफाली का तीनों फॉर्मेट में डेब्यू, ऐसा करने वाली सबसे युवा भारतीय और दुनिया की 5वीं प्लेयर बनीं
ब्रिस्टल
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर शेफाली वर्मा ने रविवार को इतिहास रच दिया है। वे क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) में डेब्यू करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं। इस मामले में शेफाली ओवरऑल (महिला-पुरुष) क्रिकेटर्स में दुनिया की 5वीं प्लेयर हैं। यह उपलब्धि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल वनडे में हासिल की।
17 साल और 150 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाली शेफाली ने मैच में 14 बॉल पर 15 रन बनाए। उन्हें इंग्लिश बॉलर कैथरीन ब्रंट ने आन्या श्रबसोल के हाथों कैच आउट कराया।
डेब्यू टेस्ट में दो फिफ्टी लगाकर रिकॉर्ड बनायाशेफाली ने इंग्लैंड के खिलाफ इसी महीने टेस्ट में डेब्यू किया था। इस मैच की दोनों पारी में उन्होंने फिफ्टी लगाई। शेफाली ने डेब्यू टेस्ट में 96 और 63 रन की पारी खेली थी। यह टेस्ट ड्रॉ रहा। इसी के साथ शेफाली डेब्यू टेस्ट में दो फिफ्टी लगाने वाली पहल...








