Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

फजा दुबई पैरा बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचे भगत, जोशी

फजा दुबई पैरा बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचे भगत, जोशी

स्पोर्ट्स
दुबई (वार्ता)। पैरा ओलंपिक में भारत के लिये स्वर्ण जीतने वाले प्रमोद भगत और मौजूदा विश्व चैम्पियन मानसी जोशी सहित नौ भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने यहां शनिवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर चौथे फजा दुबई पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2022 के फाइनल में जगह बनायी।हाल ही में बहरीन 2022 इंटरनेशनल में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले भगत ने पुरुष एकल एसएल3 में जापान के डाइसुके फुजिहारा को शिकस्त दी। भगत ने 1 घंटे 16 मिनट तक चले इस मुकाबले में 14-21, 21-14, 21-18 से जीत हासिल की।मैच के बाद भगत ने कहा, ह्लमैंने कभी नहीं सोचा था कि खेल इतना लंबा चलेगा। मैं खेल पर नियंत्रण करने की कोशिश कर रहा था लेकिन वह थके हुए दिखने के बावजूद हार नहीं मान रहे थे। मुझे लगता है कि उन्होंने तीसरे गेम में 18-18 के बाद हार मान ली थी।ह्वफाइनल में भगत का मुकाबला अपने हमवतन नितेश कुमार से होगा।कुमार ने...
जॉर्डन से 0-2 से हारा भारत

जॉर्डन से 0-2 से हारा भारत

स्पोर्ट्स
दोहा (वार्ता)। कतर की राजधानी दोहा में शनिवार रात हुए एक फ्रेंडली फुटबॉल मुकाबले में जॉर्डन ने भारत को 2-0 से शिकस्त दी।कतर के एससी स्टेडियम में हुए मुकाबले के पहले हाफ में एक भी गोल न होने के बाद अबु अमारा ने 76वें मिनट और अबु ज्रैक ने इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में जॉर्डन के लिये गोल किया।दोनों टीमों ने मैच की सतर्क शुरूआत की। हमजा अलदारद्रेह 20वें मिनट में भारत के डिफेंस को भेदने में सफल रहे, लेकिन वह गेंद को नियंत्रित नहीं कर पाये और गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने अपनी लाइन से हटकर उनके प्रयास को नाकाम कर दिया।पहले हाफ के अंतिम 15 मिनट में मनवीर सिंह ने काउंटर किया, हालांकि वह गेंद पर नियंत्रण नहीं रख सके जिसे जॉर्डन के डिफेंस ने संभाल लिया।भारत ने दूसरे हाफ की शुरूआत उत्साह के साथ की मगर जॉर्डन ने अपने डिफेंस से इनकी सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया। भारत को इस दौरान एक फ्री किक और एक कॉर्नर...
मुंबई इंडियंस अगले सीजन में इन खिलाड़ियों को करेगी रिलीज

मुंबई इंडियंस अगले सीजन में इन खिलाड़ियों को करेगी रिलीज

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल के 15वें सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद छठी बार ट्रॉफी उठाने से चूक गई। टीम के खराब प्रदर्शन की वजह उसके मेन खिलाड़ियों का ना चल पाना रहा। इनमें कैरेबियाई ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) भी एक थे। पोलार्ड इस सीजन में 11 मैचों में 14.40 के खराब औसत से केवल 144 रन ही बना सके। ऐसे में अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा को लगता है कि मुंबई अगली बार कैरेबियाई ऑलराउंडर को रिटेन नहीं करेगी। मुंबई इंडियंस का IPL 2022 सबसे खराब सीजन रहा और वह सबसे पहले प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। बाद में पोलार्ड को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर गया क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा ने नए खिलाड़ियों को मौका दिया और टीम फिर भी तालिका में सबसे नीचे रही।...
दिनेश कार्तिक ने PAK कप्तान की कर दी जमकर तारीफ, बोले- बाबर आजम करेंगे तीनों फॉर्मेट पर राज

दिनेश कार्तिक ने PAK कप्तान की कर दी जमकर तारीफ, बोले- बाबर आजम करेंगे तीनों फॉर्मेट पर राज

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे उनकी तुलना भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली से भी होती रहती है। बाबर तीनों फॉर्मेट में आईसीसी की रैकिंग में टॉप-5 में जगह बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।  वह टेस्ट में पांचवें स्थान पर है लेकिन सफेद गेंद के दोनों प्रारूपों में शीर्ष पर हैं। हाल ही भारतीय टीम में जगह बनाने वाले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार फिनिशर दिनेश कार्तिक का मानना है कि बाबर खेल के इतिहास में सभी प्रारूपों में नंबर 1 स्थान हासिल करने का दम रखते हैं।  उन्होंने कहा, ''वह एक हाई क्वालिटी वाला खिलाड़ी है जो अपनी बल्लेबाजी कौशल के चरम पर है और वह कुछ टेस्ट मैच खेलने जा रहा है। वह खेल के तीनों प्रारूपों में असाधारण रहा है और उसने विभिन्न बल्लेबाजी स्थानों पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है। मैं उसे शुभकामनाएं देता हूं ...
शोएब अख्तर ने कहा- पर्सनल लाइफ में बहुत झेलने के बाद क्रिकेट में दिनेश कार्तिक का कमबैक दमदार

शोएब अख्तर ने कहा- पर्सनल लाइफ में बहुत झेलने के बाद क्रिकेट में दिनेश कार्तिक का कमबैक दमदार

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली दिनेश कार्तिक को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टी20 टीम में कमबैक का मौका मिला है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने इस दमदार कमबैक के लिए दिनेश कार्तिक की जमकर तारीफ की है। उन्होंने साथ ही कहा कि मैं पर्सनल लाइफ पर बात करना पसंद नहीं करता, लेकिन दिनेश कार्तिक ने जो कुछ झेला और उसके बाद से क्रिकेट में जिस तरह से वापसी की वह दिखाता है कि वह मानसिक रूप से कितने मजबूत हैं। स्पोर्ट्सकीड़ा पर अख्तर ने कहा, 'मैं लोगों की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने से बचता हूं। मैं यहां पर यह कहना चाहता हूं कि उसने पर्सनल लाइफ में बहुत कुछ झेला है, लेकिन उसके बाद उसने जबर्दस्त वापसी की है। मैंने उसकी पर्सनल लाइफ को फॉलो किया है और इसके बारे में काफी कुछ पढ़ा है। और...
प्लेऑफ मैचों का बड़ा रिकॉर्ड! क्या आज मुंबई इंडियंस को पीछे छोड़ CSK की बराबरी कर पाएगा RCB?

प्लेऑफ मैचों का बड़ा रिकॉर्ड! क्या आज मुंबई इंडियंस को पीछे छोड़ CSK की बराबरी कर पाएगा RCB?

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली Indian Premier League के इतिहास में प्लेऑफ में सबसे ज्यादा बार 200+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल चेन्नई सुपरकिंग्स के नाम दर्ज है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आज होने वाले दूसरे क्वॉलिफायर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम इस मामले में सीएसके की बराबरी कर सकती है। आरसीबी ने एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जायन्ट्स के खिलाफ 207 रनों का स्कोर खड़ा किया था और अगर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी उनके बल्लेबाज चमकते हैं, तो वह इस खास मामले में मुंबई इंडियंस को पीछे छोड़ देंगे।...
2nd क्वॉलिफायर मैच से पहले आरसीबी के दिनेश कार्तिक को मिली फटकार

2nd क्वॉलिफायर मैच से पहले आरसीबी के दिनेश कार्तिक को मिली फटकार

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के एलिमिनेटर मैच के दौरान आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के चलते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को फटकार झेलनी पड़ी है। आईपीएल की ओर से जारी आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई है, हालांकि इसमें यह नहीं बताया गया है कि किस घटना की वजह से उन्हें यह सजा दी गई है। दरअसल एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जायन्ट्स की ओर से आखिरी ओवर फेंकने आवेश खान आए थे, दिनेश कार्तिक इस शॉट पर एक शॉट लगाना चाहते थे, लेकिन वह चूक गए, जिसके बाद वह खुद पर गुस्सा उतारते नजर आए थे। दिनेश कार्तिक गुस्से में काफी तेज चिल्लाए भी थे। ऐसा माना जा रहा है कि इस दौरान उनके मुंह से कुछ अपशब्द निकले, जिसके चलते उन्हें यह सजा दी गई।...
शेन वॉट्सन ने RCB की इस प्लान को बताया शानदार, बोले- फाफ उन खिलाड़ियों में हैं

शेन वॉट्सन ने RCB की इस प्लान को बताया शानदार, बोले- फाफ उन खिलाड़ियों में हैं

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच शेन वॉट्सन का मानना है कि फाफ डुप्लेसी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का कप्तान बनाने का फैसला अच्छा था। उन्होंने ये भी कहा कि विराट कोहली के 2021 सत्र की समाप्ति के बाद पद छोड़ने के बाद यह सही कदम था। वॉटसन ने स्वीकार किया कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही आरसीबी उनके पसंदीदा में से एक थी। उन्होने आरसीबी की नीलामी प्लानिंग को शानदार बताया है।    वॉट्सन ने ग्रेड क्रिकेटर पॉडकास्ट पर कहा, ''इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही, आरसीबी मेरे पसंदीदा में से एक थी। क्योंकि उन्होंने नीलामी में कितना अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम को एक साथ रखने में संतुलित थी। फाफ डु प्लेसिस, यह उनके लिए एक बड़ी खरीद थी। क्योंकि यह जानते हुए कि विराट पद छोड़ने जा रहे हैं, फाफ शायद उन कुछ खिलाड़ियों में से एक थे जो मुझे लगता है कि यह जानने के लिए एक शानदार काम करने जा रह...
अंकित कूकणा ने जीता मेडल

अंकित कूकणा ने जीता मेडल

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। 24वीं यूथ नेशनल वॉलीबाल चैम्पियनशिप सांगली महाराष्ट्र में आयोजित हुई। इसमें राजस्थान टीम को सिल्वर मेडल मिला। संगरिया तहसील के गांव नुकेरां के खिलाड़ी अंकित कूकणा ने मेडल जीता। गुरुवार को अंकित कूकणा के संगरिया पहुंचने पर खेल प्रेमी व खेलों के कोच, नुकेरां ग्राम के प्रबुद्ध नागरिकों व संगरिया शहर के वरिष्ठ जनों, प्रबुद्ध नागरिकों ने खिलाड़ी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अपने क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ाने के लिए साधुवाद और बधाई दी। खेलप्रेमियोंं ने रंग-गुलाल लगा जश्न मनाया। इसके बाद खिलाड़ी अंकित कूकणा खुली जीप में सवार होकर बाजार से निकले। जगह-जगह उनका स्वागत हुआ। इस मौके पर कोच निर्मलसिंह, कोच बसंतसिंह मान, रामलाल बिस्सू, पार्षद विजेंद्र कस्वां ने माला पहनाकर खिलाड़ी अंकित कूकणा का स्वागत किया।...
क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पूजा रानी, राउंड 16 में हारी लवलीना

क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पूजा रानी, राउंड 16 में हारी लवलीना

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नयी दिल्ली (वार्ता). दो बार की एशियाई चैम्पियन भारत की पूजा रानी ने तुर्की के शहर इस्तांबुल में जारी आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के 12वें संस्करण में शुक्रवार को एकतरफा जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (70 किग्रा) का सफर हालांकि प्री-क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया।पूजा ने जहां 81 किग्रा भार वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में हंगरी की तिमिया नागी को 5-0 से हराया वहीं लवलीना को फेयर चांस टीम की सिंडी नगाम्बा के हाथों 1-4 से अप्रत्याशित हार मिली। इस चैम्पियनशिप में इस साल भारत की पहली हार है।पूजा ने अपने स्वभाव के अनूरूप सावधान शुरुआत की और सही मौकों पर सटीक मुक्के लगाते हुए पहले राउंड में सभी जजों को प्रभावित किया। दूसरे राउंड में भी पूजा ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और एक बार फिर पूरे अंको...