Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

आरसीबी लगाना चाहेगी जीत की हैट्रिक

आरसीबी लगाना चाहेगी जीत की हैट्रिक

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का 18वां मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाना है। इस मैच का टॉस 7 बजे होगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम यहां अपने पिछले दो मुकाबले जीतकर पहुंची है, वहीं मुंबई की टीम अभी तक प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता नहीं खोल पाई है। आरसीबी की सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। मगर इस टीम ने पिछले दो मुकाबलों के जरिए जोरदार वापसी की है। पंजाब के हाथों हार का सामना करने के बाद आरसीबी ने कोलकाता और राजस्थान को मात दी। वहीं बात मुंबई इंडियंस की करें तो उन्हें दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने मात दी है। आरसीबी की नजरें आज जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी, वहीं मुंबई सीजन 15 का पहला मैच जीतना चाहेगी।...
नेट प्रैक्टिस के दौरान बाल-बाल बचे जेम्स नीशम, डर के कारण किया संन्यास का ऐलान!

नेट प्रैक्टिस के दौरान बाल-बाल बचे जेम्स नीशम, डर के कारण किया संन्यास का ऐलान!

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर जेम्स नीशम ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने फैंस के साथ एक हैरान करने वाला प्रैंक किया है। अपनी नई आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ एक प्रैक्टिस सेशन के बाद जेम्स नीशम ने रियान पराग को नेट्स में गेंदबाजी नहीं कराने के लिए संन्यास का ऐलान किया। नीशम ने संन्यास लेने के पीछे की वजह बताने के लिए एक वीडियो भी शेयर किया है।  रियान पराग नेट्स में काफी अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे। उन्होंने अपने टीम के साथी को स्ट्रेट शॉट से लगभग चोटिल ही करने वाले थे। नीशम को गेंद से बचने के लिए जमीन पर गिरना पड़ा। नीशम ने इसका फायदा उठाते हुए अपने फैंस के साथ प्रैंक करने की कोशिश की और संन्यास का ऐलान किया है। ...
मैदान पर उतरते ही रविंद्र जडेजा ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मैदान पर उतरते ही रविंद्र जडेजा ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2022 का 17वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। यह मैच सीएसके के कप्तान रविंद्र जडेजा के लिए बेहद खास है। जडेजा आज सीएसके के लिए 150वां मुकाबला खेल रहे हैं और वह ऐसा करने वाले मात्र तीसरे खिलाड़ी बने हैं। सीएसके के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है जो इस टीम के लिए 218वां मैच खेल रहे हैं वहीं सुरेश रैना सीएसके के लिए 200 मुकाबले खेल चुके हैं।  सीएसके के लिए सबसे ज्यादा मुकाबला खेलने वाले खिलाड़ी- महेंद्र सिंह धोनी - 218*सुरेश रैना - 200रविंद्र जडेजा - 150*ड्वेन ब्रावो - 124*...
टी नटराजन ने ऋतुराज गायकवाड़ को इस शानदार गेंद पर किया क्लीन बोल्ड

टी नटराजन ने ऋतुराज गायकवाड़ को इस शानदार गेंद पर किया क्लीन बोल्ड

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2022 का 17वां मुकाबला मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पावरप्ले में दोनों सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा और ऋतुराज गायकवाड़ प्लवेलियन लौट गए हैं। सीएसके ने 36 रन पर अपने पहले दो विकेट खो दिए थे मगर अब अंबाति रायुडू और मोइन अली ने पारी को संभाला हुआ है। रॉबिन उथप्पा को जहां वॉशिंगटन सुंदर ने अपने जाल में फंसाया, वहीं गायकवाड़ को टी नटराजन ने शानदार गेंद पर क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। नटराजन ने गायकवाड़ को फूल पिच गेंद डाली थी, बल्लेबाज इस गेंद को लॉन्ग ऑन और मिड विकेट के बीच में मारना चाहता था मगर गेंद उनके बैट और पैड के बीच से निकलते हुए मिडिल स्टंप पर जा लगी।...
युजवेंद्र चहल के बालकनी वाले खुलासे पर रवि शास्त्री भड़के, बोले- तुरंत लाइफ बैन लगाओ

युजवेंद्र चहल के बालकनी वाले खुलासे पर रवि शास्त्री भड़के, बोले- तुरंत लाइफ बैन लगाओ

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल द्वारा खुद के ऊपर हुए शारीरिक उत्पीड़न के खुलासे पर क्रिकेटिंग जगत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारत के पूर्व कोच और वर्तमान में कमेंटेटर रवि शास्त्री ने कहा है कि ऐसे कार्यों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और ऐसा करने वालों पर तुरंत आजीवन प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। शास्त्री ने क्रिकइंफो हिंदी के विशेष कार्यक्रम टी20 टाइमआउट के दौरान कहा, "यह हंसने वाली बात नहीं है। अगर कोई व्यक्ति होश में नहीं है तो उसे सार्वजनिक जगहों पर जाना ही नहीं चाहिए। यह चिंता की बात है क्योंकि उस वक्त किसी की जिंदगी जोखिम में थी। कुछ लोग इसे मजाक के तौर पर देख सकते हैं, लेकिन मेरे लिए यह मजाक नहीं है। एक छोटी सी भी गलती से किसी की जान जा सकती थी और इसे नहीं स्वीकारा जा सकता। क्रिकेटिंग सर्किल में मैं ऐसी भयानक बात पहली बार सुन रहा हूं और इसे बिल्कु...
शुभम गिल की बल्लेबाजी देख खुश हुए रवि शास्त्री

शुभम गिल की बल्लेबाजी देख खुश हुए रवि शास्त्री

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली शुभमन गिल ने शुक्रवार रात पंजाब किंग्स के खिलाफ लाजवाब बल्लेबाजी की। 11 चौकों और 1 गगनचुंबी छक्के की मदद से उन्होंने 96 रनों की शानदार पारी खेल गुजरात टाइटंस की जीत में अहम भूमिका निभाई। गिल को इस अंदाज में बल्लेबाजी करता देख भारतीय पूर्व कोच रवि शास्त्री काफी खुश हुए और उन्होंने  22 साल के इस खिलाड़ी की तुलना विराट कोहली से कर दी। गिल को इस अंदाज में बल्लेबाजी करता देख शास्त्री को विराट कोहली के प्राइम की याद आ गई। शुभमन गिल की बल्लेबाजी के बारे में रवि शास्त्री ने कहा "उन्होंने फिर से खूबसूरती से बल्लेबाजी की, वास्तव में खूबसूरती से। जिस तरह से उन्होंने गेंद को टाइम किया, बैकफुट पर खेले गए कुछ शॉट्स, प्लेसमेंट, ताकत और स्क्वायर के सामने हिट करने की क्षमता उन्हें एक असाधारण खिलाड़ी बनाती है। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ियों में से एक हैं। जब वह पूरे फ्लो में होते ह...
‘मैं झुकेगा नहीं’, लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मैच से पहले मस्ती के मूड में दिखे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत

‘मैं झुकेगा नहीं’, लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मैच से पहले मस्ती के मूड में दिखे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2022 का 15वां मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच से पहले दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत मस्ती के मूड़ में दिखे। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पंत की तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह साउथ की फिल्स पुष्पा के ऑइकॉनिक एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बात मुकाबले की करें तो केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने एक बदलाव किया है। मनीष पांडे की जगह कृष्णप्पा गौतम की एंट्री हुई है। वहीं दिल्ली ने तीन बदलाव किए हैं। डेविड वॉर्नर, एनरिक नॉर्टजे और सरफराज खान को पंत ने प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।...
मुंबई इंडियंस की हार की हैट्रिक पर कप्तान रोहित शर्मा का इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल

मुंबई इंडियंस की हार की हैट्रिक पर कप्तान रोहित शर्मा का इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस का जो हाल है, उसे देखकर कोई नहीं कहेगा कि इस टीम ने पांच खिताब अपने नाम किए हैं। मुंबई इंडियंस को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और अब टीम के खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज को लेकर भी क्रिकेट एक्सपर्ट्स टिप्पणी कर रहे हैं। कप्तान रोहित ने केकेआर के खिलाप मिली पांच विकेट की हार के अगले दिन इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है। रोहित ने टीम की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हम अच्छे या बुरे समय में एकसाथ खड़े रहते हैं और यह हमारी कई ताकतों में से एक ताकत है। आप ने अभी तक कुछ देखा ही नहीं है।' इस पोस्ट से रोहित ने इशारा किया है कि आने वाले मैचों में मुंबई इंडियंस का बदला हुआ रूप दिख सकता है। मुंबई ने अभी तक दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के खिलाफ मैच गंवाए हैं। दिल्ली ...
डी वाई पाटिल स्टेडियम ने बढ़ाई ऋषभ पंत और केएल राहुल की टेशन

डी वाई पाटिल स्टेडियम ने बढ़ाई ऋषभ पंत और केएल राहुल की टेशन

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच आईपीएल 2022 का 15वां मुकाबला मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के कप्तान ऋषभ पंत और केएल राहुल दुविधा में है कि टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुने या बल्लेबाजी। दरअसल आईपीएल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले को जीत का गुरुमंत्र बताया जा रहा है। इस बात की पुष्टि आंकड़े भी करते हैं। अभी तक सीजन 15 में खेले गए 14 मुकाबलों में से 10 बार रनों का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही है, वहीं चार ही बार उस टीम को विजय मिली है जिसने पहले बल्लेबाजी की है।...
2016 से इन 3 टीमों ने जीते हैं आईपीएल खिताब

2016 से इन 3 टीमों ने जीते हैं आईपीएल खिताब

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली 26 मार्च से आईपीएल 2022 का आगाज हो चुका है। सीजन 15 को शुरू हुए अभी महज 10 ही दिन हुए हैं मगर इस रंगारंग लीग का रोमांच अपने चरम पर है। इस बार कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही है तो प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए टीमों को काफी मेहनत करनी होगी। अभी तक नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइंट्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने काफी प्रभावित किया है। मगर दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसी चैंपियन टीमों ने निराश किया है। 2016 से हैदराबाद 1, चेन्नई 2, और मुंबई 3 खिताब जीता है मगर आईपीएल 2022 में यह तीनों ही टीमें अभी तक खाता नहीं खोल पाई है। हैदराबाद 2 में से 2 मैच हारकर 10वें तो सीएसके और एमआई हार की हैट्रिक लगाते हुए क्रमश: 8वें और 9वें पायदान पर है।...