Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

आकाश चोपड़ा ने चुनी कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI, चेन्नई के खिलाफ इन खिलाड़ियों को दिया मौका

आकाश चोपड़ा ने चुनी कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI, चेन्नई के खिलाफ इन खिलाड़ियों को दिया मौका

स्पोर्ट्स
मुंबई  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 को शुरू​ होने में अब से कुछ ही घंटे बचे हैं। सीजन के उद्घाटन मुकाबले में मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर (सीएसके) का सामना शाम को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के होना है। केकेआर के लिए एलेक्स हेल्स पहले ही बायो-बबल का हवाला देकर टूर्नामेंट से नाम वापस ले चुके हैं, जबकि उनकी जगह टीम में शामिल किए गए एरॉन फिंच पहले पांच मैचों के लिए उपलब्ध नहीं है।  तेज गेंदबाज पैट कमिंस को पाकिस्तान से आने के बाद क्वारंटाइन में जाना होगा और वह भी उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसे में पहले मैच में केकेआर की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले सीजन के इस पहले मुकाबले के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI का चयन किया है।  आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मैं वेंकट...
केकेआर के खिलाफ मैच से पहले बोले ड्वेन ब्रावो,’खिताब जीतना तो आसान है मगर….’

केकेआर के खिलाफ मैच से पहले बोले ड्वेन ब्रावो,’खिताब जीतना तो आसान है मगर….’

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स अपने खिताब को बचाने के इरादे से उतरेगी। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में इस टीम ने साल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स को मात देते हुए चौथा खिताब अपने नाम किया था। अभी तक एक बार ही ऐसा हुआ है जब सीएसके अपना खिताब डिफेंड करने में कामयाब रही है। 2010 में टीम ने अपना पहला खिताब जीतने के बाद 2011 में लगातार दूसरी बार खिताब जीता था। इसके बाद टीम 2016 में चैंपियन बनीं, मगर बैन लगने की वजह से यह टीम अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाई। चेन्नई सुपर किंग्स के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो का मनना है कि खिताब जीतना तो आसान है, मगर उसे डिफेंस करना काफी कठिन है।...
क्या कोहली-रोहित की इस खास लिस्ट में आज धोनी बना पाएंगे अपनी जगह?

क्या कोहली-रोहित की इस खास लिस्ट में आज धोनी बना पाएंगे अपनी जगह?

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास विराट कोहली और रोहित शर्मा की लिस्ट में शामिल होने का शानदार मौका है। आईपीएल 2022 का आगाज आज गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले पहले मैच से होगा। अगर इस मैच में धोनी 65 रन बना लेते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरा कर लेंगे। धोनी ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में 7000 रन का आंकड़ा छूने वाले 6ठें खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक इस मुकाम तक RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली (10273), रोहित शर्मा (9895), शिखर धवन (8775), सुरेश रैना (8654) और रॉबिन उथप्पा (7042) पहुंचे हैं। धोनी के करियर की बात करें तो अभी तक खेले 347 टी20 मैचों में उन्होंने 38.31 के औसत और 134.37 के स्टाइकरेट के साथ 6935 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 27 अर्धशतक भी लगाए हैं।...
24 साल बाद पाकिस्तान खेलने पहुंची ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, तीसरे टेस्ट में 115 रन से हराकर 1-0 से जीती ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज

24 साल बाद पाकिस्तान खेलने पहुंची ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, तीसरे टेस्ट में 115 रन से हराकर 1-0 से जीती ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के तहत लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का निर्णायक टेस्ट मैच खेला गया। तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 115 रन से हराकर सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली है। पहला और दूसरा मैच ड्रॉ रहा था। मैच के आखिरी दिन का खेल काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका था। आखिरी दिन चायकाल के बाद 351 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की दूसरी पारी 235 रन पर सिमट गई। कप्तान बाबर आजम हालांकि एक छोर टिके हुए थे, लेकिन नाथन लियोन ने उन्हें 55 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजकर पाकिस्तान की उम्मीदों को करारा झटका दिया है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन ने पांच विकेट हॉल हासिल किया। ...
KKR की बढ़ी मुश्किल, कप्तानी देने के बाद अब जडेजा को धोनी दे रहे स्पेशल ट्रेनिंग

KKR की बढ़ी मुश्किल, कप्तानी देने के बाद अब जडेजा को धोनी दे रहे स्पेशल ट्रेनिंग

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली IPL के 15वें सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने बड़ा फैसला करते हुए रविंद्र जडेजा को टीम की कमान सौंप दी है। चेन्नई आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके ने चार बार आईपीएल का खिताब जीता है। अब धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा कप्तान बन गए हैं। टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अब बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलेंगे। हालांकि वह लीडर की भूमिका में तब तक बने रहेंगे, जब तक कि वह आईपीएल खेलते रहेंगे। कप्तानी मिलने के बाद जडेजा ने भी ये बात मानी है।  जडेजा ने चेन्नई सुपर कग्सिं का कप्तान बनने के बाद अपने पहले बयान में कहा कि मुझे अच्छा लग रहा है, लेकिन मुझे एक बड़े खिलाड़ी की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे भरना बल्किुल भी आसान नहीं होगा। माही भाई ने कप्तान के रूप में जो विरासत खड़ी की है. मुझ...
अजहर अली के विकेट पर मचा बवाल

अजहर अली के विकेट पर मचा बवाल

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली  पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच के पांचवें दिन अजहर अली के विकेट को लेकर खूब विवाद छिड़ गया है। पाकिस्तान ने 105 के स्कोर पर अजहर अली के रूप में दूसरा विकेट गंवाया। नाथन लियोन की गेंद पर अजहर के खिलाफ स्मिथ ने कैच की जोरदार अपील की। ऑनफील्ड अंपायर ने हालांकि उन्हें नॉटआउट करार दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने इसको लेकर डीआरएस लिया। रिप्ले में अजहर के बल्ले के पास से जब गेंद गुजरी तो, अल्ट्राएज पर हल्की स्पाइक देखने को मिली, जिसके आधार पर थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया।...
चेन्नई सुपर किंग्स के आगे नहीं टिक सकी है कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम

चेन्नई सुपर किंग्स के आगे नहीं टिक सकी है कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2022 शनिवार (26 मार्च) को वानखेड़े स्टेडियम में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मैच के साथ शुरू होगा। दोनों टीमें इस सीजन नए कप्तान के नेतृत्व में खेलने उतरेंगी। श्रेयस अय्यर को आईपीएल में कप्तानी का अच्छा अनुभव है, लेकिन जडेजा पहली बार आईपीएल में कप्तानी करने उतरेंगे। हालांकि दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करे तो चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है। चेन्नई की टीम ने पिछले चार मुकाबलों में कोलकाता को हराया है, जिसमें एक पिछले सीजन का फाइनल मुकाबला भी शामिल है। ऐसे में श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल 2022 के पहले मैच में चेन्नई को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।  चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स का आईपीएल में 26 बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें 18 बा...
स्टंप्स पर गिल्लियों के बिना ही हुआ AUS W vs BAN W मैच

स्टंप्स पर गिल्लियों के बिना ही हुआ AUS W vs BAN W मैच

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 का 25वां मैच ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेला गया, इस मैच में स्टंप्स के ऊपर गिल्लियां नजर नहीं आईं। मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला गया, जहां काफी तेज हवा चल रही थी। बारिश के चलते मैच देरी से शुरू हुआ और इसे 43-43 ओवर का कर दिया गया। मैच का पहला ओवर ऑस्ट्रेलिया की मेगन स्कूट फेंकने आईं और उनकी बॉलिंग से पहले स्टंप्स से गिल्लियां नीचे गिर गईं। दरअसल हवा इतनी तेज थी कि स्टंप्स पर गिल्लियां रुक ही नहीं पा रही थीं। इसी वजह से इस मैच में ज्यादातर समय स्टंप्स पर गिल्लियां नजर ही नहीं आईं। आईसीसी पर इस मैच के जो वीडियो शेयर किए गए हैं, उनमें आप देख सकते हैं कि स्टंप्स पर गिल्लियां नहीं रखी हुई हैं। वेलिंगटन में हवा इतनी तेज चल रही थी कि खिलाड़ी भी ठंड में कांपती नजर आईं।...
आरसीबी के प्रैक्टिस मैच में बने 427 रन

आरसीबी के प्रैक्टिस मैच में बने 427 रन

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2022 के शुरू होने से पहले आरसीबी के बल्लेबाज इंट्रा स्क्वॉड मैच के दौरान शानदार रंग में दिखे। 24 मार्च को फाफ डु प्लेसिस XI और हर्षल पटेल XI के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलाकर कुल 427 रन ठोके। इस दौरान कप्तान फाफ डुप्लेसिस और सूयश के बल्ले से तूफानी अर्धशतक भी निकले, वहीं हर्षल पटेल ने तीन और आकाश दीप ने 4 विकेट भी झटके। मैच के बाद डुप्लेसिस आकाश दीप की गेंदबाजी से काफी प्रभावित भी हुए। फाफ डुप्लेसिस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 214 रन बनाए। इस दौरान कप्तान ने 40 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली, वहीं दिल्ली के विकेट कीपर बल्लेबाज अनुज रावत के बल्ले से 25 गेंदों पर 46 रन निकले। अंत में वेस्टइंडीज के हरफनमौला शेरफेन रदरफोर्ड ने 31 गेंदों पर 59 रनों की धमाकेदार पारी खेलते हुए इनिंग का आंत किया। हर्षल पटेल ने इस दौरान सबसे अधिक तीन ...
ऑस्ट्रेलिया ने जीते सारे लीग मैच

ऑस्ट्रेलिया ने जीते सारे लीग मैच

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल जगह पक्की कर चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया। बारिश के चलते मैच को 43-43 ओवर का कर दिया गया था। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 135 रन बनाए। लता मोंडाल ने 33 रनों की पारी खेली। एश्ले गार्डनर ने 28 रन देकर दो विकेट लिए, वहीं जेस जोनासन ने 9 ओवर में महज 19 रन खर्चे और दो विकेट अपने नाम किए। ऑस्ट्रेलिया की सात लीग मैचों में यह सातवीं जीत है।...