हनुमानगढ़ । पीलीबंगा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव प्रेमपुरा में युवक जगदीश की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने रविवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वारदात में संलिप्त एक नाबालिग बालक को भी निरुद्ध किया गया है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)
संगरिया। उपतहसील ढांबा में शनिवार को विधायक गुरदीप सिंह शाहपीनी विधायक कोटे से नव निर्मित 43.50 लाख की राशि से बामावि में कमरा मय बरामदा निर्माण का शिलान्यास किया तथा वहीं प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान के विकास के लिए विधायक कोटे से 5 लाख की राशि के कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ 31 लाख की राशि से सीसी ब्लॉक मय नाली निर्माण, ढाबां रेलवे स्टेशन मुख्य रोड से हरियाणा बॉर्डर तक का शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक के साथ पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप बेनीवाल ,सरपंच सिमरजीत कौर, हरीपुरा सरपंच सुरेंद्र जाखड, रमन सिद्वू, गुरपास बराड, कुलदीप सिद्वू, मिठू सिंह, मनदीप सिंह,गुरप्रीत सिंह, कृष्ण सुथार, अमरसिंह फगोडिया सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।...
रावतसर। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में हिंदुओं पर हो रहे आतंकी हमले के विरोध में मटोरिया गैरेज के पास पाकिस्तान का झंडा व आतंकवाद का पुतला जलाकर विरोध जताया। कश्मीर में आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि अब कश्मीर में हिंदुओं पर आतंकी हमला बर्दाश्त से बाहर है, जिनका हम विरोध व रोष प्रकट करते हैं। कश्मीर में आमजन व नागरिकों में हाथ की भय का वातावरण पैदा करना चाहते हैं। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद प्रखंड मंत्री घनश्याम कड़वासरा, विश्व हिंदू परिषद विभाग संयोजक कृष्ण गेदर, ओम पाईवाल, जगदीश शर्मा, रंग लाल बिश्नोई, कुलदीप शेखावत, योगेश शर्मा, सोनू सोनी सहित हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता रहे मौजूद।...
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। कस्बें के विभिन्न वार्डांे में पेयजल पाइप लाइन डालने का कार्य निरंतर जारी हैं। वार्डो में पाईप लाईन डाले जाने के कारण वर्षो से चली आ रही पेयजल समस्या दूर होगी। कस्बें के वार्ड नं. 9 व 10 में नई पाईप लाईन डालने के कार्य का शुभारंभ पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता राजेन्द्र चाचाण ने किया। इस मौके पर विचार व्यक्त करते हुए राजेन्द्र चाचाण ने कहा कि करीब 33 लाख कि लागत से विभिन्न वार्डो में पाईप लाईन डालने के कार्य निरंतर जारी हैं। जिन वार्डो में वर्षो पूरानी पाईप लाइनें हैं। उनकी जगह नई पाईप लाइनें डाली जा रही हैं। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश खटोतिया, कांग्रेसी नेता राधेश्याम जोईया, पालिका उपाध्यक्ष रूस्तम चावली, असलम खान, प्रयाग नाई, शेरसिंह, लोकेश सैनी, नियामत अली, रामकुमार टिडियासर सहित वार्डवासी उपस्थित थे।...
संगरिया। शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में अधिशाषी अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हनुमानगढ़ दिनेश कुमार कूकना की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जन सहयोग से राशि एकत्रित करने तथा ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का बैंक में खाता खुलवाने हेतु पंचायत समिति के समस्त सरपंचों एवं ग्राम विकास अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। सरपंच व ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभाग से गाइडलाइन के बारे में पूछने पर सहायक अभियंता उपदेश अग्रवाल व कनिष्ठ अभियंता प्रमोद कुमार ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिशासी अभियंता द्वारा सभी सरपंचों में ग्राम विकास अधिकारियों से इस महती योजना में सहयोग करने हेतु आग्रह किया गया तथा बताया कि सहयोग राशि एकत्र करने हेतु राशि का निर्धारण योजना की लागत अनुसार ग्राम एवं जल स्वच्छता समिति के द्वारा अपने स्तर पर सक्षम रूप से किया जाए। बैठक मे...
पल्लू (सीमा सन्देश न्यूज)। पल्लू धाम राष्ट्रीय सेवा समिति द्वारा नव निर्मित तोरणद्वार का उद्घाटन नोहर विधायक अमित चाचाण, बृज मोहन सर्राफ(सरदारशहर), पंचायत समिति प्रधान श्री मति सरस्वती धर्मपाल सिहाग , सरपंच ग्राम पंचायत पल्लू श्री मति सुनीता देवकीनन्दन जोशी , पूर्व सरपंच सत्यनारायण जोशी ,व माँ ब्रह्माणी पल्लू ट्रस्ट अध्यक्ष गुलाब सिंह भाटी के करकमलों से पूजा अर्चना कर किया गया ! पल्लू धाम राष्ट्रीय सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल , सचिव राकेश सिरसलेवाला , कोषाध्यक्ष अमित बिजराजक, दिनेश खेमका , विनोद लीला व स्थानीय व्यापार मंडल अध्यक्ष मेहरचंद न्योल , ताराचंद थालोड़ , हरिराम जोशी, भरत सिंह बन्नासर जगदीश स्वामी द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक अमित चाचाण ने सम्बोधन करते हुए उपस्थित ग्राम वासियों व जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए ग्राम पंचायत पल्लू के विकास कार्य हेतु ...
(सीमा सन्देश न्यूज)हनुमानगढ़ । धान की शीघ्र सरकारी खरीद शुरू करने व जिला कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन कर रहे किसानों व किसान कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के मामले में दोषी पुलिस अधिकारी को जांच कर हटाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का पड़ाव शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। हालांकि केन्द्र सरकार की ओर से हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर जिलों में धान की सरकारी खरीद शुरू करने की अनुमति दो दिन पहले ही राज्य सरकार को दी जा चुकी है, लेकिन किसानों व किसान कार्यकर्ताओं की मांग है कि आदेश के बाद अभी तक धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। जब तक समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू नहीं हो जाती व जंक्शन थाना प्रभारी को हटाकर जांच नहीं की जाती तब तक वे पड़ाव समाप्त नहीं करेंगे।...
गोलूवाला (सीमा सन्देश न्यूज)। गोलूवाला निवादान पंचायत के वार्ड नम्बर 17 में शुक्रवार को एकसाथ तीन सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ। बस स्टैंड के नजदीक वडिंग हॉस्पिटल से लेकर लालचंद मिमानी की घर की ओर, शिव मंदिर से हंसराज सोनी के घर तक व अनिल मिमानी के प्लाट से जीएस एकेडमी की तरफ जाने वाले मार्ग पर इंटर लॉकिंग शुरू की गई है।...
धान की सरकारी खरीद की मंजूरी मिलने पर किसानों सहित व्यापारियों में दौड़ी खुशी की लहर, पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप का किया सम्मानहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान सरकार को केन्द्र सरकार की तरफ से धान की समर्थन मूल्य पर खरीद करने की अनुमति मिल गई है। इससे किसानों के साथ व्यापारी वर्ग खुश है। गुरुवार रात्रि को केन्द्र सरकार की ओर से आदेश जारी करने की सूचना मिलते ही किसानों और व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप और श्रीगंगानगर सांसद निहालचंद के प्रयासों से हनुमानगढ़ सहित पड़ोसी जिले श्रीगंगानगर में भी धान की सरकारी खरीद शुरू करने की स्वीकृति राज्य सरकार को मिली है।...
निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत होने का मामलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत होने के मामले को लेकर टाउन पुलिस ने महिला डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इलाज में लापरवाही बरतने से मौत होने के संबंध में टाउन पुलिस ने गुरुवार देर रात मामला दर्ज किया। कृष्ण कुमार (35) पुत्र नेतराम कुम्हार निवासी नन्दराम की ढाणी पीएस हनुमानगढ़ टाउन ने रिपोर्ट दी कि डीआर खीचड़ हॉस्पिटल संचालिका डॉ. सीमा खीचड़ ने उसकी पत्नी कविता की डिलीवरी के आॅपरेशन में लापरवाही बरती। इससे नवजात बच्चे व उसकी पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने भादंसं की धारा 304ए के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच थाना प्रभारी दिनेश सारण कर रहे हैं। वहीं मुकदमा दर्ज होने से पूर्व परिजनों ने पहले नवजात बच्चे व बाद में प्रसूता की मौत के बाद चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए डीआर खीचड़ हॉस्प...