Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान स्वाह

फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान स्वाह

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
सीमा सन्देश न्यूजगोलूवाला। 3 एचडीपी रोड पर स्थित व्यापारी बृजमोहन जांगू की फैक्ट्री जय सन्तोषी जिनिंग प्रेस मिल में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे फैक्टरी में रखे नरमे ने आग पकड़ ली। इसके पश्चात स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुँची और दमकलों को मँगवाया गया। मोके पर 4 दमकल और कई ट्रेक्टरों की सहायता से आग को काबू करने के प्रयास किये गये। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
महिला थानेदार 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

महिला थानेदार 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हनुमानगढ़
छेड़छाड़ के संबंध में दर्ज मुकदमे में एफआर लगाने की एवज में मांगी थी रिश्वतहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो श्रीगंगानगर की टीम ने गुरुवार को दोपहर बाद हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा पुलिस थाना में तैनात एक महिला सहायक उप निरीक्षक को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस थाना में छेड़छाड़ के संबंध में दर्ज मुकदमे में एफआर लगाने की एवज में रिश्वत मांगी गई थी। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
मेडिकल कॉलेज शुरू होने पर हर वर्ष मिलेंगे पांच हजार से अधिक चिकित्सक

मेडिकल कॉलेज शुरू होने पर हर वर्ष मिलेंगे पांच हजार से अधिक चिकित्सक

हनुमानगढ़
मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण के शिलान्यास दिन को बताया हनुमानगढ़ जिले के लिए ऐतिहासिक, पत्रकारों से मुखातिब हुए उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवरसिंह भाटीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भंवरसिंह भाटी का कहना है कि आने वाले तीन-चार सालों में जब राज्य में 31 कॉलेज शुरू हो जाएंगे तब हर वर्ष राजस्थान को पांच हजार से अधिक चिकित्सक मिलेंगे। तब निश्चित रूप से राजस्थान में चिकित्सा के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम होगा। यह बात उन्होंने गुरुवार को अपने एकदिवसीय दौरे के दौरान मीडियाकर्मियों से मुखातिब होते हुए कही। मंत्री भाटी ने कहा कि आज का दिन हनुमानगढ़ जिले के लिए ऐतिहासिक है। क्योंकि राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से किया गया है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
नहर में डाले जा रहे गंदे पानी को बंद करवाने की मांग

नहर में डाले जा रहे गंदे पानी को बंद करवाने की मांग

हनुमानगढ़
सीडीआर नहरी क्षेत्र के किसानों ने कलक्टर को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सीडीआर नहर में गन्दा पानी डालने से रोकने व नहर पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग को लेकर गुरुवार को सीडीआर नहरी क्षेत्र के किसानों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि सीडीआर में ग्राम पंचायत सूरेवाला व कुछ ढाणियों से निकलने वाला गंदा पानी डाला जा रहा है। इससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। प्रतिनिधि मंडल में शामिल रामप्रताप भाटीवाल ने बताया कि सीडीआर नहर के अंतिम छोर पर निवास होने के चलते उन्हें दूषित जल से होने वाली बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
दो पुलिस थानों के बीच चक्करघिन्नी बना युवक

दो पुलिस थानों के बीच चक्करघिन्नी बना युवक

हनुमानगढ़
कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लोन उठाने का आरोप, एसपी के नाम सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। एक युवक अपने साथ हुई ठगी के संबंध में मुकदमा दर्ज करवाने के लिए दो पुलिस थानों के बीच चक्करघिन्नी बना हुआ है। दोनों ही पुलिस थानों के अधिकारियों की ओर से अपने-अपने थाना क्षेत्र का मामला न होने की बात कह मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा। पिछले दिनों उक्त युवक गुहार लेकर जिला पुलिस अधीक्षक के पास भी पहुंचा था। तब एसपी ने परिवाद को टिब्बी पुलिस थाना भिजवा दिया। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
‘भटनेर नगरी’ के इतिहास में जुड़ा नया अध्याय

‘भटनेर नगरी’ के इतिहास में जुड़ा नया अध्याय

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
पीएम बोले- कोविड आपदा में आत्मनिर्भर बनने का भारत ने लिया संकल्पहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भटनेर नगरी हनुमानगढ़ के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा। इस दिन जिला मुख्यालय पर बनने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली से रिमोट का बटन दबाकर वर्चुअली आधारशिला रखी। हनुमानगढ़ के अलावा सिरोही, बांसवाड़ा और दौसा के मेडिकल कॉलेज भवन का आॅनलाइन शिलान्यास किया गया। जिला मुख्यालय पर टाउन स्थित एमजीएम राजकीय जिला चिकित्सालय के फिजियोथैरेपी सेंटर में शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। जयपुर के सीतापुरा स्थित केन्द्रीय पेट्रो केमिकल्स इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान (सिपेट) में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
इतने कम पानी में नहीं पक सकती फसलें

इतने कम पानी में नहीं पक सकती फसलें

Uncategorized, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
सीमा सन्देश न्यूजहनुमानगढ़। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक बुधवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। इस मौके पर विधायक चौधरी विनोद कुमार ने इंदिरा गांधी नहर परियोजना में तीन बारी चलाए जाने के मुद्दे पर कहा कि इतने कम पानी में दुनिया की कोई भी फसल नहीं हो सकती। लेकिन डैम में पानी कम है। फिर भी सिंचाई विभाग इस रेगुलेशन को रिवाइज करे। विधायक ने इस मसले को लेकर सरकार स्तर पर प्रयास करने की भी बात कही। जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा ने जंक्शन के रीको क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों का केमिकलयुक्त पानी एसटीजी नहर व खुले में छोड़ने का मुद्दा उठाते हुए कहा, बार-बार अवगत करवाने के बाद भी जिला प्रशासन टालमटोल कर रहा है। फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने केमिकलयुक्त पानी को नहरों व खुले में न छोड़ने हेतु फैक्ट्री मालिकों को पाबंद करने के साथ उचित निस्तारण की मांग की। (वि...

मनरेगा मेट पर फर्जी हाजरी लगाने का आरोप, पति-पत्नी बैठे धरने पर

हनुमानगढ़
मेट पर धमकी देने व गाली-गलौज करने का भी लगाया आरोपहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला मुख्यालय की नजदीकी ग्राम पंचायत दो केएनजे में महात्मा गांधी नरेगा योजना के अन्तर्गत चल रहे कार्य में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए गांव का ही दम्पती सोमवार को ग्राम पंचायत कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया। पति-पत्नी ने मनरेगा मेट पर फर्जी हाजरी लगाकर भुगतान उठाकर गबन करने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच करवाने की मांग की। इस दौरान ग्राम पंचायत के समक्ष कुछ देर हंगामा भी हुआ। धरने पर बैठे ग्राम पंचायत दो केएनजे निवासी करण प्रजापत का कहना था कि उसकी पत्नी कृष्णा मनरेगा में मजदूरी करती है। ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत चल रहे कार्य में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जो मजदूर तीन-तीन, चार-चार माह से गांव में ही नहीं रह रहा और न ही काम कर रहे हैं, उनकी भी मनरेगा मेट की ओर से फर्जी तरीके से हाजरी लगाकर भुगतान ...
सतीपुरा ओवरब्रिज बनाने वाली ठेका कंपनी पर 20 लाख की पैनल्टी

सतीपुरा ओवरब्रिज बनाने वाली ठेका कंपनी पर 20 लाख की पैनल्टी

हनुमानगढ़
अगस्त 22 तक पूरा होना कार्य, निर्माण कार्य की धीमी गति के चलते लगाई पैनल्टीनर्सिंग होम और कोचिंग सेंटर्स ने पार्किंग नहीं बनाई तो 15 दिन बाद रोड पर खड़े वाहन करें सीज : डीसीजिला कलक्टर ने ली बिजली, पानी, मौसमी बीमारियों समेत विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में बिजली, पानी, मौसमी बीमारियों समेत सभी विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला कलक्टर ने चिकित्सा विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि पीएचसी, सीएचसी और जिला अस्पताल में अगर योजना के अंतर्गत पैकेज बुक नहीं किए तो संबंधित डॉक्टर इसके लिए जिम्मेदार होंगे। जिला कलक्टर ने इसको लेकर एक महीने का समय देते हुए कहा कि सभी डॉक्टर्स को ट्रेनिंग देने के बाद अगर पैकेज का पैसा आरएमआरएस में नहीं आया तो संबंधित ...
चक्काजाम में फंसे आमजन को परेशान होते देख लगाई जलजीरे की छबील

चक्काजाम में फंसे आमजन को परेशान होते देख लगाई जलजीरे की छबील

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। किसान दूसरों का पेट भरने के लिए संघर्ष करता है। कभी दूसरों को परेशान करने में विश्वास नहीं करता। ऐसा नजारा सोमवार को कृषि कानूनों के खिलाफ जंक्शन में टाउन रोड पर घग्घर नाली के पुल पर किए गए चक्काजाम के दौरान देखने को मिला। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान एकता मोर्चा सदस्यों की ओर से घग्घर नाली पुल पर जाम लगाया गया। जाम के दौरान थोड़ी-थोड़ी देर बाद जाम को खोलकर आमजन को निकलने का रास्ता दिया गया। जाम के दौरान गर्मी में परेशान हो रहे लोगों को किसानों व किसान कार्यकतार्ओं की ओर से मौके पर छबील लगाकर जलजीरे की सेवा दी गई। इसमें भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव अपारजोत सिंह बराड़, मुस्लिम महासभा जिलाध्यक्ष सद्दाम हुसैन, अक्शदीप बराड़, शैरी दंदीवाल, निखिल असीजा, दुष्यंत झुरिया, अंकित, रोमा बराड़, जसदीप ढिल्लों, हर्ष गोदारा, मनुज चौधरी आदि ने सहयोग किया। इस मौके ...