आज नर्सिंग दिवस पर जयपुर में महापड़ाव डालेंगी एएनएम-एलएचवी
ग्रेड पे में बढ़ोतरी की मांग को लेकर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ग्रेड पे में बढ़ोतरी व पदनाम परिवर्तन की मांग कर रही एएनएम और एलएचवी की हड़ताल गुरुवार को 11वें दिन भी जारी रही। एलएचवी-एएनएम संघ आॅफ राजस्थान के बैनर तले एएनएम-एलएचवी ने गुरुवार को भी जिला कलक्ट्रेट के समक्ष धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संघ जिलाध्यक्ष संतोष चौधरी ने कहा कि पिछले 11 दिनों से जिले भर की एएनएम एवं एलएचवी जिला कलक्ट्रेट के समक्ष धरना लगाकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज करवा रही हैं परन्तु सरकार आमजन से किसी तरह से सरोकार नहीं रख रही और अपनी हठधर्मिता पर अड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार को मांगों से कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन हर बार आश्वासन देकर उन्हें काम पर लौटा दिया जाता है। उन्होंने शुक्रवार को नर्सिंग डे पर जयपुर में प्रस्तावित महापड़ाव में शामिल होने की बात कही। जि...








