Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

गुरु के बताए मार्ग पर चलने का दिया सन्देश

गुरु के बताए मार्ग पर चलने का दिया सन्देश

हनुमानगढ़
सीमा सन्देश न्यूजहनुमानगढ़। संत शिरोमणी सद्गुरु रविदास महाराज की 646वीं जयंती के उपलक्ष्य में जंक्शन की श्री गुरु रविदास मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में मनाए जा रहे तीन दिवसीय महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को गुरु महाराज का जन्म दिहाड़ा हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम गुरुघर में अमृतवाणी के पाठ कर भोग डाला गया। तत्पश्चात लुधियाना से आए दर्शन सिंह रागी जत्थे ने गुरु महिमा का बखान करते हुए गुरु की वाणी से संगत को निहाल किया। उन्होंने संगत से गुरु के बताए मार्ग पर चलते हुए व उनके वचनों को आत्मसात कर जीवन-यापन करने का सन्देश दिया। हनुमानगढ़ से सुखदुआ समाज की छन्नो बाई, मैना बाई, निर्मलसिंह आदि ने भजन गाकर गुरु महाराज का गुणगान किया। कीर्तन समागम के पश्चात गुरु रविदास महाराज की आरती की। गुरुघर के सेवादार श्याम लाल रंगा ने अरदास कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि व सरबत के भले की कामना की। कार्यक्रम में ...
स्मैक सहित दो युवक गिरफ्तार

स्मैक सहित दो युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश)। टाउन पुलिस ने जिला विशेष दल के सहयोग से आॅपरेशन फ्लश आउट के तहत कार्रवाई करते हुए मोटर साइकिल सवार दो युवकों को 40 ग्राम स्मैक (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। जानकारी अनुसार टाउन पुलिस थाना प्रभारी दिनेश सारण के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम शनिवार रात्रि को गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान जिला विशेष दल की सूचना पर पुलिस टीम गुरुसर-मुंडा रोड पर चक 9 एसएसडब्ल्यू में वाटर वर्क्स टंकी के पास पहुंची तो सामने से दो जने मोटर साइकिल पर आते दिखाई दिए। बाइक सवारों की गतिविधियां संदिग्ध नजर आने पर पुलिस ने इन्हें रूकवा तलाशी ली तो 40 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस ने स्मैक बरामद कर मौके से दिवाकर (28) पुत्र मूलशंकर ब्राह्मण निवासी वार्ड 46, बरकत कॉलोनी, टाउन व महबूब अली (28) पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी चक 12 एचएमएच, गुरुसर को गिर...
शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम, हत्या के आरोप में मुकद्दमा दर्ज

शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम, हत्या के आरोप में मुकद्दमा दर्ज

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़। टाउन के वार्ड 46, जयप्रकाश कॉलोनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के मामले में जिला अस्पताल के मोर्चरी कक्ष में रखे शव का रविवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम हुआ।पुलिस ने मृतका अन्जू रानी पत्नी महेन्द्र कुमार शाक्य का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में महिला पुलिस थाना में मृतका के पिता की ओर से विवाहिता के जेठ-जेठानी सहित सात जनों के खिलाफ सम्पत्ति हड़पने के उद्देश्य से हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की कार्रवाई के दौरान सीओ सिटी रमेश चन्द्र माचरा भी जिला अस्पताल में मौजूद रहे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे मृतका के पीहर पक्ष के लोगों से समझाइश कर उन्हें शांत किया। समझाइश के बाद पीहर पक्ष के लोग शव लेकर रवाना हो गए।जानकारी के अनुसार हीरालाल (58) पुत्र पूर्णराम शाक्य निवासी तेलू...
तिराहे पर नहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

तिराहे पर नहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

हनुमानगढ़
हर समय रहती है वाहनों के जाम की स्थितिथालड़का (सीमा सन्देश न्यूज)। स्थानीय कस्बे के मिस्त्री मार्केट तिराहे पर सुरक्षा को लेकर के कोई पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। आपको बता दें कि तिराहे पर मुख्य मार्ग नोहर रावतसर और थालड़का से मसीतावाली हेड मार्ग तिराहे बना हुआ है। इन दोनों मार्गों पर वाहनों का आवागमन सबसे ज्यादा है। इसके चलते हुए तिराहे पर बैरिकेट्स नहीं होने की वजह से वाहनों का हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है जिसको लेकर के आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कई बार तो जाम को लेकर के वाहन चालकों की आपसी में तू तू मैं मैं तक की नौबत आ जाती है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि तिराहे पर बैरिकेट्स नहीं होने के कारण कई बार छोटे बड़े हादसे भी हो चुके हैं। क्योंकि दोनों मार्गों पर वाहन तेज स्पीड से आते है। वाहनों की भिड़ंत हो जाती है। तिराहे पर बैरिकेट्स लगाने की मांग काफी समय से ह...
जल्दी अमीर बनने को चुना नशीली दवा का धंधा, अब जेल में गुजारने पड़ेंगे दस साल

जल्दी अमीर बनने को चुना नशीली दवा का धंधा, अब जेल में गुजारने पड़ेंगे दस साल

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ एनडीपीएस कोर्ट ने दो जनों को नशीली दवा तस्करी में सुनाई दस साल कठोर कारावास की सजा दोनों पर एक-एक लाख रुपए का लगाया जुमार्नाहनुमानगढ़. नशीली दवा तस्करी के मामले में गुरुवार को विशिष्ट न्यायाधीश एनडीपीएस प्रकरण रूपचंद सुथार ने दो जनों को दोषी करार दिया। दोनों को दस-दस बरस के कठोर कारावास तथा एक-एक लाख रुपए जुमार्ने की सजा सुनाई। राज्य की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक दिनेश दाधीच ने पैरवी की।प्रकरण के अनुसार 22 अक्टूबर 2018 को टाउन पुलिस ने मेगा हाइवे पर टोल नाके के पास बाइक सवार दो जनों को पकड़ा। उनके कब्जे से 10000 ट्रामाडोल टेबलेट, 1970 डॉरटाडोल टेबलेट तथा 150 पारवोरीन स्पास कैप्सूल मिले। आरोपियों की पहचान जयकिशन उर्फ लाली पुत्र अर्जुन सिंह निवासी वार्ड नौ, लखुवाली तथा सतपाल उर्फ सत्ता पुत्र बृजलाल निवासी कुंथला तहसील ऐलनाबाद जिला सिरसा हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस ने दवा व बाइक जब...
आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा बाइक बरामद

आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा बाइक बरामद

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। फाइनेंस कंपनी कार्यालय के सामने खड़ी बाइक चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए जंक्शन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा मोटर साइकिल बरामद कर ली। मामले की जांच कर रहे एएसआई कुंजीलाल मीणा ने बताया कि विकास सैनी (23) पुत्र जगदीश प्रसाद सैनी निवासी सीकर खण्डेला दो नम्बर चुंगी खण्डेला जिला सीकर ने 26 जनवरी को मुकदमा दर्ज करवाया था कि वह भारत फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। उसने 25 जनवरी को अपनी मोटर साइकिल नम्बर आरजे 23 क्यूएस 3699 जंक्शन में रेलवे ओवरब्रिज के नजदीक स्थित भारत फाइनेंस कंपनी के कार्यालय समक्ष खड़ी की थी। शाम करीब सात बजे बाइक संभाली तो नहीं मिली। कोई अज्ञात जना बाइक चोरी कर ले गया। जांच अधिकारी के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व मुखबिर तंत्र के आधार पर बाइक चोरी करने वाले की प...
अपराध पर नियंत्रण और लंबित प्रकरणों के निस्तारण के दिए निर्देश

अपराध पर नियंत्रण और लंबित प्रकरणों के निस्तारण के दिए निर्देश

हनुमानगढ़
जिला पुलिस अधीक्षक ने ली हनुमानगढ़ सेक्टर की अपराध समीक्षा बैठकहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह राठौड़ ने शनिवार को हनुमानगढ़ सेक्टर के पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग लेकर कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। एसपी ने पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार कार्रवाई करने सहित कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सम्बंध में दिशा-निर्देश दिए। विशेषकर नशे के नेटवर्क के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी कार्यालय के सभागार में हनुमानगढ़ सेक्टर के पुलिस अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक ने लंबित अपराधों एवं शिकायत की समीक्षा करते हुए त्वरित निराकरण करने व पेंडेंसी कम करने के उद्देश्य से सभी सुपरविजन अधिकारी एवं थाना व चौकी प्रभारियों से सभी अनसुलझे व लंबित मामलों पर चर्चा कर निस्तारण के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। एसपी ने लं...
लॉरेंस गैंग के नाम पर दो पार्षदों व चिकित्सक से मांगी फिरौती

लॉरेंस गैंग के नाम पर दो पार्षदों व चिकित्सक से मांगी फिरौती

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
पार्षदों से 50-50 लाख व चिकित्सक से मांगे एक करोड़ रुपए, नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। शराब कारोबार से जुड़े शहर के दो भाजपा पार्षदों व नामी चिकित्सक को कॉल कर लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी देकर फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जंक्शन व टाउन पुलिस थानों में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए हैं। जंक्शन पुलिस थाना में पार्षद की ओर से दो जनों जबकि टाउन पुलिस थाना में चिकित्सक की ओर से एक जने के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है। जानकारी के अनुसार शराब कारोबार से जुड़े शहर के भाजपा पार्षद राजेन्द्र कुमार (45) पुत्र रामपत जाट निवासी वार्ड 57, बिजली कॉलोनी, सुरेशिया व गुरदीप सिंह बराड़ निवासी गांधीनगर ने जंक्शन पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनके मोबाइल फोन नम्बर पर 25 जनवरी को अज्ञात नम्बर से व्हाट्सएप से वॉ...
गहलोत ने हनुमानगढ़ के संगरिया में रेलवे अंडरब्रिज निर्माण के लिए आठ करोड़ रुपए की मंजूरी

गहलोत ने हनुमानगढ़ के संगरिया में रेलवे अंडरब्रिज निर्माण के लिए आठ करोड़ रुपए की मंजूरी

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
हनुमानगढ़. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में एलसी-50 के पास रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) निर्माण के लिए आठ करोड़ रुपए की मंजूरी प्रदान की है।श्री गहलोत ने प्रोजेक्ट के लिए राजस्थान परिवहन आधारभूत विकास निधि (आरटीआईडीएफ) के संशोधित प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। यह रेलवे लाईन संगरिया के उत्तर से दक्षिण शहर के बीचों बीच निकलती है। रेलवे लाईन के दक्षिण पश्चिम में मुख्य बाजार, पुराना गांव, नई एवं पुरानी धानमण्डी, बस स्टेण्ड, राजकीय विद्यालय व चिकित्सालय, पुलिस थाना, तहसील व उपखण्ड कार्यालय, प्रशासनिक एवं न्यायिक खण्ड हैं। रेलवे लाईन के पूर्व दिशा में औद्योगिक क्षेत्र, ग्रामोत्थान विद्यापीठ का महाविद्यालय, प्रमुख शिक्षण संस्थाएं, पंचायत समिति तथा समाज कल्याण छात्रावास हैं।इसके अतिरिक्त हनुमानगढ़ एवं डबवाली की ओर से संगरिया में प्रवेश करने का रेलवे लाईन के पूर्व उत्तर दिश...
पाले से खराब हुए सरसों व चने की फसलों का लिया जायजा

पाले से खराब हुए सरसों व चने की फसलों का लिया जायजा

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। पाले से खराब हुए सरसों व चने की फसलों का जायजा लेने तहसीलदार संजय बिंदल एवं कृषि विभाग सहायक निदेशक कृषि सुरेन्द्र जाखड़ ने विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस मौके पर किसान नेता मंगेज चौधरी पर भी मौजूद रहे। तहसीलदार संजय बिंदल व कृषि विभाग के अधिकारियों ने मीलोवाला बास, बडबिराना, सोनड़ी, भोभियोवाली ढ़ाणी, अरडकÞी, असरजाना आदि गांवों में जाकर पाले से खराब हुई सरसों व चने की फसलों का जायजा लिया। इस मौके पर मंगेज चौधरी ने कहा की पाले से किसानों की सरसों एवं चने की फसल बिल्कुल बर्बाद हो चुकी हैं। प्रशासन तुरंत प्रभाव से किसान को राहत प्रदान करे और सरकार उचित मुहावजा दे। तहसीलदार संजय बिंदल ने सोमवार तक सभी गांवों के पटवारियों से पाले से हुये खराबे का आंकलन कर रिपोर्ट भेजने की बात कही। इस मौके पर किसान सभा के तहसील उपाध्यक्ष भलाराम स्वामी, पवन देहडू, महावीर मील, निर्मल सिंह स...