Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

तीन नए पुलिस थाना के भवन निर्माण के लिए 10 करोड़ 32 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति

तीन नए पुलिस थाना के भवन निर्माण के लिए 10 करोड़ 32 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति

हनुमानगढ़
क्षेत्रीय विधायक अमित चाचाण की मांग पर राज्य सरकार ने जारी की राशिनोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र के तीन पुलिस थानों के नए भवन बनेंगे। नोहर क्षेत्र में तीन नए पुलिस थाना भवनों के निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा 10 करोड़ 32 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। नोहर विधायक अमित चाचाण की मांग पर राज्य सरकार ने सिंचाई पुलिस थाने के अलावा खुईया व फेफाना पुलिस थाना भवन के लिए बजट स्वीकृत किया है। सिंचाई पुलिस थाना के लिए 3 करोड़ 44 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी हुई है। इसके अलावा फेफाना पुलिस थाना के लिए भी 3 करोड़ 44 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी हुई है इसके अलावा खुईयां पुलिस थाने के नए भवन निर्माण के लिए भी 3 करोड़ 44 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी हुई है । क्षेत्र में तीन नए पुलिस थानों के भवन के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने पर विधायक अमित चाचाण ने मुख्यमंत्री अशोक गहलो...
पांच किलोग्राम डोडा पोस्त सहित दो जने गिरफ्तार

पांच किलोग्राम डोडा पोस्त सहित दो जने गिरफ्तार

हनुमानगढ़
मोटर साइकिल जब्त, टिब्बी पुलिस की आॅपरेशन फ्लश आउट के तहत कार्रवाईहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टिब्बी पुलिस ने आॅपरेशन फ्लश आउट के तहत कार्रवाई करते हुए पांच किलोग्राम डोडा पोस्त सहित दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम व क्षेत्र को नशा मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान आॅपरेशन फ्लश आउट के तहत टिब्बी थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। गश्त करते हुए पुलिस टीम टिब्बी में सेमनाला पुल के पास पहुंची तो मोटर साइकिल पर दो जने आते नजर आए। पुलिस टीम ने बाइक को रूकवाया तो इनके कब्जे से पांच किलोग्राम डोडा पोस्त मिला। पुलिस ने पोस्त बरामद कर मौके से बाइक सवार बूटासिंह (27) पुत्र दलीपसिंह रायसिख निवासी वार्ड 14, गांव सूरेवाला, व छिन्द्रसिंह (22) पुत्र फौजासिंह र...
हल्की बारिश के बाद सर्दी से राहत, चढ़ा पारा

हल्की बारिश के बाद सर्दी से राहत, चढ़ा पारा

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ जिले में 25 एमएम बारिश दर्ज, रावतसर तहसील में सर्वाधिक 8 एमएम बारिशहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पश्चिमी विक्षोभ के असर से क्षेत्रवासियों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली है। गुरुवार को दिन भर बादलवाही के बाद देर शाम को शुरू हुई हल्की बारिश देर रात तक जारी रही। बूंदाबांदी से सड़कें भीग गई। हनुमानगढ़ जिले में 25 एमएम बारिश दर्ज की गई। रावतसर तहसील में सर्वाधिक 8 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा हनुमानगढ़ तहसील में 6 एमएम, नोहर में 5 एमएम, पीलीबंगा में 2 एमएम, संगरिया में 2 एमएम, टिब्बी में 2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। भादरा क्षेत्र में बारिश के समाचार नहीं हैं। शुक्रवार को हनुमानगढ़ क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। संगरिया स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र की मौसम इकाई के पूर्वानुमान के अनुसार हनुमानगढ़ जिले में 21-22 जनवरी को शुष्क मौसम तथा ...
श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई मकर संक्रांति

श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई मकर संक्रांति

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
जगह-जगह लगे भण्डारे, प्रसाद को उमड़े लोगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले में शनिवार को मकर संक्रांति, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। लोगों ने खिचड़ी, फल, तिल, वस्त्र आदि दान करने के बाद खिचड़ी का भोजन किया। युवाओं और बच्चों ने इस मौके पर जमकर पतंगबाजी की। गुरुद्वारों में दीवान सजे। संगत ने श्री गुरुग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेकने के बाद अरदास की। रागी जत्थों ने शब्द कीर्तन किया। शहर में जगह-जगह भण्डारे लगाए गए। भण्डारों में बड़ी तादाद में राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। जंक्शन में रेलवे स्टेशन के बाहर मन इच्छा पूर्ण हनुमान मन्दिर समिति सदस्यों की ओर से पकौड़ों का भण्डारा लगाया गया। भण्डारे में प्रकाश तंवर, अमित सहू, नरेश पुरोहित, पुरुषोत्तम सोनी, दीपक तंवर, हेमंत शर्मा, बंटी, प्रदीप बिस्सा, राजकुमार तंवर, रणजीत आदि ने सेवाएं दी। इस मौके पर भाजपा युवा नेता अमित सहू ने शहरवासियों को मकर संक्...
वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर, बताए सड़क सुरक्षा नियम

वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर, बताए सड़क सुरक्षा नियम

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेगा हाइवे पर गांव कोहला के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार को रिडकोर की ओर से पुलिस प्रशासन के साथ सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत रोड सेफ्टी कैंपेन चलाया गया। इस मौके पर रिडकोर के प्रोजेक्ट इंजीनियर अमरचंद, टोल मैनेजर राजेंद्र लिंबा और पेट्रोलिंग टीम की ओर से पुलिस के साथ वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए और सड़क सुरक्षा नियमों के पोस्टर बांटे गए। इसके अलावा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी भी दी गई। दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट व चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट बांधकर वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर शेरगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई विजेन्द्र नेहरा सहित चौकी का स्टाफ मौजूद था।...

क्रिकेट खिलाड़ियों की निखरेगी प्रतिभा

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज में क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन स्थित बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज में शनिवार को बेबी हैप्पी क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन राजस्थान राज्य जूडो संघ कोषाध्यक्ष तरुण विजय व सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई की ओर से किया गया। इस मौके पर भटनेर किंग्स क्लब संरक्षक आशीष विजय, अध्यक्ष कुलभूषण जिन्दल, प्रवक्ता एडवोकेट रोहित अग्रवाल, युवा अध्यक्ष आशीष गौतम सहित कई खेलप्रेमी मौजूद रहे। इस एकेडमी में एनआईएस कोच श्वेता बिश्नोई व दीपक बिश्नोई अंडर 14 खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाकर प्रशिक्षित करेंगी। खिलाड़ी सुबह-शाम प्रेक्टिस कर पाएंगे। एकेडमी के उद्घाटन मौके पर राज्य जूडो संघ कोषाध्यक्ष तरुण विजय ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। पीआरओ सुरेश बिश्नोई ने कहा कि जिले में क्रिकेट एकेडमी की काफी आवश्यकता थी। उम्मीद ...
भूख हड़ताल पर रहे जेल प्रहरी

भूख हड़ताल पर रहे जेल प्रहरी

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। वेतन और भत्तों की विसंगतियों को दूर करने और साल 2017 में राज्य सरकार से हुए समझौते को लागू करने की मांग को लेकर जेल प्रहरियों की ओर से बेमियादी समय के लिए शुरू किया गया मैस का बहिष्कार शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। जेल प्रहरी शुक्रवार सुबह से अन्न का त्याग कर बिना कुछ खाए ही ड्यूटी दे रहे हैं। मैस बहिष्कार आंदोलन अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत के बैनर तले किया जा रहा है। जंक्शन स्थित जिला कारागृह प्रांगण में धरने पर बैठे जेल प्रहरियों की मांग का जेलर अमराराम भाटी ने भी समर्थन करते हुए उनके साथ धरना दिया। साल 2017 में जो समझौता हुआ था, उसे लागू किया जाए। उन्होंने बताया कि करीब एक पखवाड़े पूर्व जेलकर्मियों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए मैस के बहिष्कार की चेतावनी दी थी। इस मौके पर मंजूबाला, सुखदीप सिंह, रामप्रताप, विष्णु कुमार,...
सीईटी परीक्षा : रोडवेज बसों में रही भीड़

सीईटी परीक्षा : रोडवेज बसों में रही भीड़

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से गृह, जल संसाधन समेत 8 विभागों में 3000 पदों के लिए आयोजित करवाई जा रही सीईटी ग्रेजुएशन लेवल पात्रता परीक्षा शनिवार से शुरू हुई। हालांकि हनुमानगढ़ जिले में इस परीक्षा का कोई केन्द्र नहीं बनाया गया। हनुमानगढ़ जिले के परीक्षार्थियों के परीक्षा केन्द्र श्रीगंगानगर एवं बीकानेर बनाए गए हैं। रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाने के चलते श्रीगंगानगर एवं बीकानेर जाने वाली रोडवेज बसों में शनिवार को अभ्यर्थियों की भीड़ रही। कुछ अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक भी साथ गए। परीक्षार्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह नजर आया। सीईटी ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा का आयोजन रविवार को भी होगा। दोनों दिन चार परियों में परीक्षा हो रही है। पहली पारी का पेपर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पारी का पेपर दोपहर 2.30 से शाम 5.30 तक हुआ। राज...
कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से

कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से

हनुमानगढ़
पीसीसी के वॉर रूम में अभियान को लेकर बैठक कलहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से शुरू होगा। यह अभियान दो माह तक चलेगा। रविवार को पीसीसी के वॉर रूम में अभियान को लेकर बैठक बुलाई गई है। इसमें बीकानेर जिले के समन्वयक के रूप में राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त व विकास आयोग अध्यक्ष व हनुमानगढ़ निवासी पवन गोदारा (राज्यमंत्री) भी हिस्सा लेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रभारी सुखजिन्द्र रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और अभियान से जुड़े सभी जिला समन्वयक हिस्सा लेंगे। राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त व विकास आयोग अध्यक्ष (राज्यमंत्री) पवन गोदारा ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में अहम बैठक की और तय किया कि जिस तरह से राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। उसी के परिप्रेक्ष्य में हाथ से हाथ ज...
बर्फीली हवाओं ने झकझोरा, हाथ-पैर पड़े सुन्न

बर्फीली हवाओं ने झकझोरा, हाथ-पैर पड़े सुन्न

हनुमानगढ़
पूरा दिन रहा कोहरे का असर, गलन भरी सर्दी तोड़ रही रिकॉर्डहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर गुरुवार को भी हनुमानगढ़ जिले में देखने को मिला। गुरुवार को घना कोहरा छाया रहा। पूरा दिन कोहरे का असर रहा और धूप नहीं निकली। ऊपर से दिनभर शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। हाथ-पांव सुन्न पड़ गए। इससे तापमान में बुधवार की अपेक्षा और गिरावट दर्ज की गई। हालांकि तीन-चार दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान बढ़ने की संभावना है। गुरुवार सुबह से हनुमानगढ़ घने कोहरे की चपेट में रहा। ग्रामीण व खुले क्षेत्रों में बर्फ जम गई। तेज हवाओं ने सर्दी का अहसास और बढ़ा दिया। पिछले दो-तीन दिन से दिन व रात में हवाएं भी तेज हैं, जिससे सर्दी बढ़ी है। हाथ-पैर ठिठुर रहे हैं। सड़कों पर बिना टोपी के राहगीर अब नहीं दिख रहे। सर्दी के चलते आठ-नौ बजे बाद कॉलोनियों में लोगों की आवाजाही भी कम हो...