Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

आरोपी भाइयों को भिजवाया जेल

आरोपी भाइयों को भिजवाया जेल

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मारपीट व छीनाझपटी के मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को टाउन पुलिस ने शनिवार को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी साबर अली उर्फ गोगा व उसके भाई अकरम उर्फ अकबर खान पुत्र काले खान निवासी वार्ड 10, गांव गाहडू को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि 16 अगस्त को गुलाम नबी पुत्र करीम खान निवासी गाहडू ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि उसका दोहिता मोहम्मद सलाम लाइनमैन को बुलाने के लिए जा रहा था। रास्ते में साबर अली उर्फ गोगा व उसके भाई अकरम उर्फ अकबर खान ने रोककर मारपीट कर छीनाझपटी की। विरोध करने पर मोहम्मद सलाम को चोटें मारकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद हैड कांस्टेबल मनीष बिश्नोई व कांस्टेबल प्रदीप गिल ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया।...
शादी में उठी राजस्थानी भाषा को मान्यता देने की मांग

शादी में उठी राजस्थानी भाषा को मान्यता देने की मांग

हनुमानगढ़
राजस्थानी के बैनर, पोस्टर लगाकर दे रहे हैं मायड़ को मानहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव बहलोलनगर में सम्पन्न हुए एक शादी समारोह में राजस्थानी भाषा को मान्यता देने की मांग उठी। समारोह में पीलीबंगा निवासी शुभम जांगू का विवाह किरण मील के साथ हुआ। पूनमचंद शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे गांव बहलोलनगर में हर काम राजस्थानी भाषा में ही होता है। मील परिवार को साधुवाद है कि उन्होंने अतिथियों का स्वागत करने के लिए राजस्थानी भाषा में स्वागत बैनर बनाए। यहां तक कि जमींदारा टेंट घर के संजय जाखड़ ने भी स्वागत बैनर राजस्थानी में छपवाकर राजस्थानी भाषा को मान्यता दी है। हरीश हैरी ने आपणो राजस्थान आपणी राजस्थानी अभियान के माध्यम से आम आदमी को राजस्थानी भाषा से जोड़ा है। राजस्थानी भाषा को मान्यता मिलने से हमारे रीति रिवाज, संस्कार, संस्कृति बचेगी और नौकरियों में बहुत बड़ा फायदा होगा। पंजाब, गु...
रात्रि को दुकान में घुसकर चुराए मोबाइल फोन व नकदी

रात्रि को दुकान में घुसकर चुराए मोबाइल फोन व नकदी

हनुमानगढ़
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नजर आए दो नकाबपोश व्यक्तिहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पीलीबंगा थाना क्षेत्र के गांव कालीबंगा में स्थित मोबाइल फोन रिपेयरिंग व सेल की दुकान में रात्रि को चोरी की वारदात हो गई। दुकान में घुसे दो नकाबपोश व्यक्तियों ने हजारों रुपए कीमत के नए मोबाइल फोन के अलावा नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई। पीलीबंगा पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार पुत्र लालचंद ओड निवासी वार्ड 8, मण्डी पीलीबंगा ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि कालीबंगा कैंची में उसकी राधिका मोबाइल के नाम से मोबाइल फोन रिपेयर व सेल की दुकान है। वह गुरुवार रात को करीब 8 बजे दुकान बंद कर घर चला गया। उसके जाने के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान का ताला तोड़कर 70 हजार रुपए कीमत के नए मोबाइल फोन व 7 हज...
विधायक बलवान पूनिया ने जयपुर में लगाया धरना

विधायक बलवान पूनिया ने जयपुर में लगाया धरना

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
भादरा (सीमा सन्देश न्यूज)। विधायक का. बलवान पूनियां द्वारा गांधी नगर जयपुर में विधायक आवास एम 28 एम 28 के पास अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने की मुख्य मांग है सिंचाई पानी और फसल बीमा क्लेम। भादरा विधायक बलवान पूनियां ने बताया कि भादरा नोहर में हरियाणा,पंजाब से पूरा पानी नहीं मिल रहा है जिससे भादरा नोहर की नहरें पिट जाती है और किसानों को सिंचाई पानी नहीं मिल रहा है। सीपी 5 भादरा व सीपी 4 पर नोहर में पिछले कई दिनों से हिस्से का पूरा पानी नहीं मिल रहा है। बीबीएमबी भाखड़ा व्यास मैनेजमेंट बोर्ड की बैठक में तय हिस्से के अनुसार भादरा एक्सईएन आॅफिस से मांग पत्र हरियाणा को भेजा जाता है लेकिन हरियाणा अपनी मनमर्जी से पानी छोड़ता है, जिससे हमारी (राजस्थान) की नहरों को कम पानी मिलता है।हमारी मांग है कि तयशुदा हिस्से से कम पानी नहीं दिया जाये तथा भविष्य में हरियाणा, पंजाब हमारे ...
घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बना रही आशा

घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बना रही आशा

हनुमानगढ़
जिले में बनाए जाने हैं पात्र 5 लाख 95 हजार 503 व्यक्तियों के कार्डहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लाभार्थियों की पहचान कर रही हैं। आयुष्मान लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। योजना की कार्यदायी संस्था नेशनल हेल्थ अथॉरिटी की ओर से लॉन्च किए गए आयुष्मान भारत पीएमजेएवाई एप के माध्यम से लाभार्थियों की पहचान करने के साथ ही आशा आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थियों को चिन्हित कर रही हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जिले में पात्र 5 लाख 95 हजार 503 व्यक्तियों के कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को दिया गया है। जिला आशा समन्वयक संदीप बिश्नोई ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में केन्द्र सरकार की ओर से प्रत्येक परिवार को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने ...
भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन घोषित

भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन घोषित

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
4 नवंबर से 12 नवंबर तक रहेगा प्रभावीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से गुरुवार को भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम जारी किया गया। यह वरीयताक्रम 4 नवंबर से 12 नवंबर तक प्रभावी रहेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हरिपुरा (एचआरपी) नहर में 37 क्यूसेक, दीनगढ़ (डीएनजी) में 50, सूरतपुरा (एसटीपी) में 59, मोडिया (एमओडी) में 314, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) में 549, पीलीबंगा (पीबीएन) 674, अमरपुरा (एएमपी) में 790, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 803, नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) में 814, मोरजण्डा (एमजेडी) में 1027, प्रतापपुरा (पीटीपी) में 1157, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 1188, रतनपुरा (आरटीपी) में 1200, भाखरांवाली (बीकेडब्ल्यू) में 1205, करनीसिंह (केएसडी) में 1535, मम्मड़खेड़ा (एमएमके) में 1730, जोड़कियां (जेआरके) में 1810, सूरतगढ़ (एसटीजी) में 1930, भगतपुरा...
हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

हनुमानगढ़
पानी की बारी को लेकर चल रहे विवाद की रंजिश में अधेड़ की हत्या करने का मामलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पानी की बारी को लेकर चल रहे विवाद की रंजिश में अधेड़ की हत्या करने के मामले में पीलीबंगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भरपूसिंह (62) पुत्र इन्द्रसिंह जटसिख निवासी चक 46 एसएसडब्ल्यू कालीबंगा के रूप में हुई है। पीलीबंगा पुलिस थाना प्रभारी विजय कुमार मीणा ने बताया कि इस प्रकरण में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल कस्सी आदि की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी विजय कुमार मीणा, कांस्टेबल विजय व अविनाश शामिल थे। गौरतलब है कि मंगासिंह पुत्र जीतसिंह जटसिख निवासी 12 एसटीबी ने एक नवंबर को मुकदमा दर्ज करवाया था कि...
पाइप लीकेज से रोजाना हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

पाइप लीकेज से रोजाना हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
सीमा सन्देश न्यूजथालड़का। गांव के मुख्य बस स्टैंड से ग्राम पंचायत एवं पीएनबी बैंक को जाने वाली बाजार की मुख्य गली में पिछले 2 माह से पेयजल पाइप लीकेज होने के कारण रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। पेयजल पाइप लीकेज का पूरा पानी सड़क के ऊपर पसरा रहता है जिसके कारण बाजार में कीचड़ ही कीचड़ रहता है। जिसको लेकर के आम लोगों के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय दुकानदार कृष्ण लाल सिहाग, हरिराम वर्मा, दीपक टेलर, रामचंद्र, नत्थूराम स्वामी, विनोद छापोला आदि ने बताया कि लगभग पिछले दो माह से पेयजल पाइप लीकेज पड़ी है। जलदाय विभाग के कर्मचारियों को कई बार अवगत करवाया मगर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दुकानदारों ने बताया कि यह जलदाय विभाग के लिए आखरी चेतावनी है उसके बाद में आंदोलन करेंगे।...
बोलेरो गाड़ी में चिट्टे की सप्लाई करते 3 गिरफ्तार

बोलेरो गाड़ी में चिट्टे की सप्लाई करते 3 गिरफ्तार

हनुमानगढ़
भादरा (सीमा सन्देश)। पुलिस प्रशासन द्वारा गत लंबे समय से चिट्टे (हेरोइन) के खिलाफ एक मुहिम चलाई जा रही है। आपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत भादरा पुलिस थाना के उपनिरीक्षक मोहरसिंह ने शनिवार को नाकाबन्दी कर सड़क आम साहवा नोहर बाईपास पर गाड़ी सवार तीन युवकों को 12 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसआई मोहरसिंह के नेतृत्व में कास्टेबल मोहनलाल, राजीव कुमार, रणवीर सिंह व सोमवीर के सहयोग से तीन युवकों शिशराम पुत्र कुलदीप जाट, भालसिंह पुत्र महेन्द्र सिंह धाणक निवासी राखी, कृष्ण कुमार पुत्र हरदतसिंह जाट निवासी कलाना को 12 ग्राम चिट्ठा (हेरोइन)सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों युवक आदनत अपराधी हैं इन पर विभिन्न थानों में अनेकों मामले दर्ज हैं जो कि न्यायालय विचाराधीन हैं। भादरा पुलिस ने तीनों की तलाशी में 12 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। आरोपितों के पास एक बोलेरो वा...
लोकआस्था के महापर्व ‘छठ’ के दूसरे दिन मनाया ‘खरना’

लोकआस्था के महापर्व ‘छठ’ के दूसरे दिन मनाया ‘खरना’

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
आज अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देंगे पूर्वांचलवासीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नहाय खाय के साथ शुक्रवार को लोक आस्था का महापर्व ‘छठ’ शुरू हो चुका है। चार दिवसीय यह पर्व 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसी क्रम में पूर्वांचलवासियों की ओर से शनिवार को दूसरा दिन ‘खरना’ के रूप में मनाया गया। इस मौके पर छठी मैया को खुश करने के लिए व्रती ने प्रसाद में चार चीजें बनार्इं। व्रती ने सुबह से निर्जला व्रत रखकर शाम को मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ और चावल की खीर बनाई। खीर के साथ रोटी भी बनी। रोटी और खीर के साथ मौसमी फल केला शामिल किया गया और मिठाई के साथ एक केले के पत्ते पर रखकर छठ माता को चढ़ाया गया। इसके बाद व्रती ने खुद भी इस प्रसाद को ग्रहण कर परिवार के बाकी लोगों को भी प्रसाद बांटा। पर्व के तीसरे दिन रविवार को संध्या कालीन अर्घ्य और चौथे दिन सोमवार को उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ छठ व्रत का समापन हो जा...