Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

छह ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

छह ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन पुलिस ने छह ग्राम चिट्टा बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सादुल ब्रांच नहर के पटड़ा पर शुक्रवार रात्रि को की गई। मामले की जांच सदर पुलिस कर रही है। जानकारी के अनुसार जंक्शन पुलिस थाना के एसआई जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस टीम जंक्शन में सादुल ब्रांच नहर के पटड़ा पर पहुंची तो सामने से आ रहा एक जना पुलिस को देख वापस मुड़कर तेज कदमों से भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने युवक को रूकवा भागने का कारण पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से छह ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से राजपाल उर्फ राजू (26) पुत्र महेन्द्रसिंह रायसिख निवासी वार्ड 4, नई खुंजा, जंक्शन को गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले की जांच सदर थाना प्रभारी लखवीर सिंह गिल कर रहे हैं।टिब्बी पुलिस ने भी बराम...
अधिकारियों की सुस्ती पर सरपंचों की नाराजगी

अधिकारियों की सुस्ती पर सरपंचों की नाराजगी

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक में छाए बिजली-पानी के मुद्देहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पंचायत समिति हनुमानगढ़ की साधारण सभा की बैठक गुरुवार को टाउन स्थित पंचायत समिति कार्यालय के सभागार में प्रधान इन्द्रा जाखड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बिजली, पानी, अतिक्रमण सहित कई मुद्दे छाए रहे। बैठक में राष्टÑीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना व पंचायती राज योजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना पर चर्चा की गई। गत बैठक में उठे मुद्दों के हुए समाधान पर भी चर्चा की गई। बैठक में मौजूद सरपंचों एवं पंचायत समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा सहित अनेक समस्याओं के बारे में बताया और इनके समाधान की मांग रखी। बैठक में नाराज सरपंचों का कहना था कि हर बार की बैठक में जनप्रतिनिधि अपने-अपने गांवों की समस्याएं तो रखते हैं लेकिन विभागों के अ...
आदर्श जीवन का पवित्र ग्रंथ है श्री गुरु ग्रंथ साहिब

आदर्श जीवन का पवित्र ग्रंथ है श्री गुरु ग्रंथ साहिब

हनुमानगढ़
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के गुरुता गद्दी दिवस को समर्पित खुले दीवान सजाएहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के प्रेमनगर स्थित गुरुद्वारा गुरुनानकसर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 314वें गुरुता गद्दी दिवस को समर्पित दो दिवसीय रात्रिकालीन खुले दीवान सजाए गए। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चरणजीत सिंह खालसा आनंदपुर साहिब वालों ने मौजूद संगत को बताया कि सिख धर्म के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का संपादन किया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश 16 अगस्त 1604 को हरिमंदिर साहिब श्री अमृतसर में हुआ। 1705 में दमदमा साहिब में दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी ने गुरु तेग बहादुर जी के 116 शब्द जोड़कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब को पूर्ण किया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब में कुल 1430 पृष्ठ हैं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब में मात्र सिख गुरुओं के ही उपदेश नहीं हैं, वरन 3...
मौके पर नष्ट करवाया पांच किलोग्राम दूषित मावा

मौके पर नष्ट करवाया पांच किलोग्राम दूषित मावा

हनुमानगढ़
मावा व पनीर के सैम्पल भी भरे, दो संस्थानों पर खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाईहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा दल की ओर से बुधवार को टाउन में खाद्य सामग्री बनाने व बेचान करने वाले दो संस्थानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सामग्री के सैम्पल भरे गए। यह कार्रवाई अग्रवाल डेयरी व रेड एप्पल फूड प्रोडक्ट पर की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि खाद्य आयुक्त सुनील शर्मा एवं जिला कलक्टर नथमल डिडेल के निर्देशन में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बुधवार को खाद्य सामग्री का निर्माण एवं विक्रय करने वाले संस्थानों पर निरीक्षण की कार्रवाई की गई तथा सैम्पल भरे गए। निरीक्षण दल में शामिल जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयसिंह यादव ने खाद्य सामग्र...
मुख्य बाजार में चौपहिया वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद

मुख्य बाजार में चौपहिया वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद

हनुमानगढ़
दीपावली के त्योहार के मद्देनजर यातायात प्रभारी ने की व्यापारियों के साथ बैठकहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दीपावली त्योहार को मद्देनजर रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह राठौड़ के निर्देशानुसार यातायात प्रभारी अनिल चिन्दा की ओर से जंक्शन के गुरुद्वारा श्रीसिंह सभा में व्यापारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में दीपावली त्योहार पर सामान को दुकानों के सामने रोड पर नहीं रखने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया। यातायात प्रभारी अनिल चिन्दा ने बताया कि 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक टाउन व जंक्शन के मुख्य बाजार में चौपहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। दोपहिया वाहन चालकों का आवागमन सुचारू रहेगा। दोपहिया वाहन चालक अपने वाहनों को रेल्वे स्टेशन रोड पर बने डिवाइडर के दोनों तरफ खड़ा कर सकेंगे। चौपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था संगरिया रोड पर बालिका विद्य...
भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक रेगुलेशन जारी

भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक रेगुलेशन जारी

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
19 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक रहेगा प्रभावीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम जारी किया गया है। यह वरीयताक्रम 19 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पीलीबंगा (पीबीएन) नहर में 330 क्यूसेक, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) में 455, अमरपुरा (एएमपी) में 595, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 608, नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) में 619, मोरजण्डा (एमजेडी) में 832, प्रतापपुरा (पीटीपी) में 962, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 993, रतनपुरा (आरटीपी) में 1005, मोडिया (एमओडी) में 1165, सूरतपुरा (एसटीपी) में 1174, दीनगढ़ (डीएनजी) में 1187, हरिपुरा (एचआरपी) में 1200, मम्मड़खेड़ा (एमएमके) में 1395, जोड़कियां (जेआरके) में 1475, सूरतगढ़ (एसटीजी) में 1595, भगतपुरा (बीजीपी) में 1633, संगरिया (एसएनजी) में 1639, नगराना...
नकली ग्वार बीज की शिकायत पर कृषि विभाग की टीम ने किया खेतों का दौरा

नकली ग्वार बीज की शिकायत पर कृषि विभाग की टीम ने किया खेतों का दौरा

हनुमानगढ़
भादरा (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र में किसानों को ग्वार की फसल में घटिया बीजों की शिकायत करने पर कृषि विभाग भादरा की टीम ने अलग-अलग गांवों में जाकर किसानों के खेतों का निरीक्षण किया है सहायक निदेशक राजपाल झाझड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि कई गांवो से किसानों द्वारा कई कंपनियों के घटिया ग्वार बीज की शिकायतें कृषि विभाग को प्राप्त हुई थी जिस पर संज्ञान लेते हुए कृषि विभाग भादरा की 5 सदस्य टीम ने किसानों के खेतों का निरीक्षण कर ग्वार की फसल का जायजा लिया है। टीम ने पाया कि प्रथम दृष्टया ग्वार की कई किस्मों में किसी स्तर पर मिक्सिंग होना प्रतीत हो रहा है जो पादप प्रजनन के स्तर पर जांच का विषय है इस वर्ष ग्वार की फसल में एक तरफ जहां कम वर्षा, जीवाणु झुलसा रोग व कवक जनित रोगों के प्रकोप के कारण नुकसान हुआ है वहीं दूसरी तरफ कई कंपनियों की बीज की किस्मों में भी शिकायतें मिल रही है जिसका कृषि वि...
किसानों के धरने का 28वां दिन, उमड़े सैकड़ों किसान

किसानों के धरने का 28वां दिन, उमड़े सैकड़ों किसान

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
20 को करेंगे उपखंड कार्यालय का घेरावभादरा (सीमा सन्देश न्यूज)। उपतहसील डुंगराना में चल रहे फÞसल बीमा आंदोलन रबी 2020 व ख़रीफÞ 2021 को ले चल रहे फसल बीमा आंदोलन के 28 वे दिन बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए व नारेबाजÞी कर आक्रोश व्यक्त किया। युवा किसान नेता बजरंग सहारन के नेतृत्व में चल रहे अनिश्चितकÞालीन धरने की मुख्य माँग 2020 रबी बकाया क्लैम व 2021 ख़रीफÞ क्लैम को क्रॉप कटिंग आधार बना क्लैम की माँग है। सहारण ने अपने सम्बोधन में कहा जब तक हमारी माँग नहीं मानी जाती हम आंदोलन को और तेज करेंगे, उन्होंने कहा की मौजूदा शासन प्रशासन किसानो के मामले में शून्य है व पिछले तीन सालो में फसलो की गारंटिड उपज आधे से कम हुई है परंतु हमारे जनप्रतिनिधि एक शब्द भी नहीं बोले, भादरा में बीमा पालिसिया 83 हजÞार से 42 हजार पर आना शासन की उदासीनता दर्शाता है। आज किसान के खेत में कढ़ाई, कटाई व बुआई का समय है फिर भी ...
बिजली आंदोलन पर पुलिस कार्यवाही के आदेश का चौतरफा विरोध

बिजली आंदोलन पर पुलिस कार्यवाही के आदेश का चौतरफा विरोध

हनुमानगढ़
नेठराना में 19 को होगा विरोध प्रदर्शनभादरा (सीमा सन्देश न्यूज)। नेठराना से आरंभ हो कर नोहर-भादरा तहसील में पिछले तीन साल से बिजली बिलों में लगने वाले तरह तरह के शुल्क के विरोध में चल रहे आंदोलन पर एक बार फिर से पुलिस दमन व ग्रामीणों के कनेक्शन काटे जाने के विरोध में आज कई गांवों ने एकजुटता दिखाई व इस पुलिस कार्यवाही के आदेश खारिज किए जाने बाबत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम छानी बड़ी, रामगढ़ तथा नोहर तहसील में ज्ञापन सौंपे गए। पिछली 28 मई 2022 को नेठराना में बिजली विभाग ने पुलिस के बल पर 700 से ज्यादा ग्रामीणों के कनेक्शन काटे थे और अब एक बार पुनº जिला प्रशासन ने पुलिस बल प्रयोग कर 19 अक्टूबर 2022 को गरीब जनता को दिवाली के मौके पर अंधेरे में डालने का फरमान जारी कर दिया है जिसका इलाके की जनता ने कड़ा विरोध जताया है जो कि पूरी तरह से अन्याय पूर्ण है। बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति की ओर से कहा गया ...
मंदबुद्धि युवक को बंधक बनाकर पीटा, मरा समझकर छोड़कर भागे

मंदबुद्धि युवक को बंधक बनाकर पीटा, मरा समझकर छोड़कर भागे

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पिता ने करवाया हत्या प्रयास का मुकदमा, तीन नामजदहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। तीन जनों ने मिलकर खेत में सो रहे एक मंदबुद्धि युवक को खंभे से बांधकर इतना पीटा कि उसके गंभीर चोटें आई। तीनों जने युवक को मरा हुआ समझकर मौके पर छोड़ भाग गए। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। मामला पीलीबंगा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 18 एसपीडी का है। पीलीबंगा पुलिस थाना में युवक के पिता की ओर से तीन जनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस हत्या प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार कृष्णलाल (52) पुत्र पुरखाराम जाट निवासी वार्ड 1, 18 एसपीडी ए ने बताया कि उसका लड़का राकेश कुमार मंदबुद्धि व्यक्ति है। इसी वजह से राकेश कुमार अक्सर घर से बाहर कहीं जाकर सो जाता है। जब भी भूख प्यास लगती है घर आकर या मांगकर खा-पी लेता है। र...