व्यापारी से फिरौती मांगने के मामले में चार जने गिरफ्तार
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। किरयाना व्यापारी को फोन कर 70 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में जंक्शन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से अनुसंधान कर रही है। पकड़े गए आरोपी किरयाना व्यापारी के जानकार बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी अरुण चौधरी ने बताया कि जितेन्द्र महाजनी (32) पुत्र छगनलाल निवासी वार्ड 19, गुप्ता कॉलोनी, जंक्शन ने 11 सितम्बर को मुकदमा दर्ज करवाया था कि वह शहीद भगतसिंह चौक पर कई वर्षांे से किरयाना की दुकान करता आ रहा है। उसके मोबाइल फोन पर 6 सितम्बर को दोपहर करीब 2 बजे मोबाइल नम्बर 1 (705)712-3487 से मैसेज फोन आया। मैसेज करने वाले ने खुद को अनमोल बिश्नोई बताते हुए 70 लाख रुपए की फिरौती मांगी। इसके लिए सात दिन का समय दिया। धमकी से वह डिप्रशेन में है। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच ...








