Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

जयपुर पुलिस ने 100 किमी पीछा कर पकड़े 3 चोर:नशे की लत डालकर गैंग में जोड़ता बदमाश; टास्क देकर करवाता था चोरी-नकबजनी

जयपुर पुलिस ने 100 किमी पीछा कर पकड़े 3 चोर:नशे की लत डालकर गैंग में जोड़ता बदमाश; टास्क देकर करवाता था चोरी-नकबजनी

जयपुर
जयपुर. पुलिस ने 100 किलोमीटर पीछा कर चोर गिरोह के मास्टरमाइंड समेत 3 चोरों को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार मास्टरमाइंड नशे की लत डालकर बदमाशों को अपनी गैंग में भर्ती करता और फिर टास्क देकर चोरी-नकबजनी की वारदातें करवाता था। हरमाड़ा थाना पुलिस की पूछताछ में तीनों बदमाशों ने जयपुर और महाराष्ट्र में चोरी की करीब 15 वारदात करना स्वीकार किया है। इनके कब्जे से चोरी की बाइक सहित कुछ माल भी बरामद किया गया है।डीसीपी (वेस्ट) संजीव नेन ने बताया कि बदमाश विशाल उर्फ रामरख (19) पुत्र गोपाल मालावत निवासी शिव शक्ति विहार बैनाड करधनी, मनोज प्रजापत (20) पुत्र हरिराम निवासी अंबेडकर नगर बैनाड करधनी और संजय मीणा (22) पुत्र ओम प्रकाश निवासी भैरव नगर बैनाड हरमाड़ा को अरेस्ट किया गया है।उन्होंने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल नरेन्द्र सिंह निठारवाल को सूचना मिली कि जयपुर में होने वाली चोरी-नकबजनी की वारदात विशाल अपनी गैंग के ...
सीएम गहलोत बोले- राजस्थान के कॉलेज-यूनिवर्सिटी में पहुंचा ड्रग्स

सीएम गहलोत बोले- राजस्थान के कॉलेज-यूनिवर्सिटी में पहुंचा ड्रग्स

जयपुर
कहा- मनचलों की तस्वीर सार्वजनिक होगी, रात 12 बजे पार्टी करने वालों के खिलाफ शुरू किया अभियान जयपुर. सीएम गहलोत ने युवा महापंचायत में प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा की आप मांगते-मांगते थक जाओगे। लेकिन में देता-देता नहीं थकूंगा। सीएम गहलोत ने युवा महापंचायत में प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा की आप मांगते-मांगते थक जाओगे। लेकिन में देता-देता नहीं थकूंगा। राजस्थान यूथ बोर्ड द्वारा आयोजित महापंचायत में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने युवाओं में बढ़ती नशे की आदत को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा- राजस्थान के कॉलेज और यूनिवर्सिटी में ड्रग एक बहुत बड़ी बीमारी के तौर पर सामने आ रहा है। रात को हुक्का बार चलते हैं। जहां रात को 12 बजे लड़के-लड़कियां अंदर घुसते हैं। जो सुबह 7-8 बजे निकलते हैं। क्या करते हैं, बेवकूफ की तरह, वहां ड्रिंक भी करते हैं। डां...
नवीन युवा नीति बनेगी विजन-2030 को साकार करने का सशक्त माध्यम-गहलोत

नवीन युवा नीति बनेगी विजन-2030 को साकार करने का सशक्त माध्यम-गहलोत

जयपुर
जयपुर (वार्ता). राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने युवाओं में समाज में परिवर्तन लाने की शक्ति बताते हुए कहा है कि उनकी ऊर्जा और नए आविष्कार की क्षमता समाज को नई दिशा दे सकती है और इसी दिशा में नवीन युवा नीति हमारे विजन 2030 को साकार करने का एक सशक्त माध्यम बनेगी।श्री गहलोत शनिवार को जयपुर के दुर्गापुरा स्थित कृषि अनुसंधान केन्द्र में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महापंचायत ‘युवा संकल्प’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा होना एक अद्भुत और महत्वपूर्ण दौर होता है, युवा शब्द सिर्फ एक आयु का ही नहीं बल्कि यह ऊर्जावान होने का भी संकेत है। नवीन युवा नीति से राजस्थान वर्ष 2030 तक देश का अग्रणी राज्य बनेगा।कार्यक्रम में राजस्थान की नवीन युवा नीति पर प्रस्तुतीकरण दिया गया तथा इस पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा ने मुख्यमंत्री को नवीन...
राजस्थान भाजपा का बढ़ा कुनबा, पूर्व विधायक और पूर्व पुलिस प्रमुख सहित 16 लोगों ने थामा ‘कमल’

राजस्थान भाजपा का बढ़ा कुनबा, पूर्व विधायक और पूर्व पुलिस प्रमुख सहित 16 लोगों ने थामा ‘कमल’

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का कुनबा बढ़ा है। पूर्व विधायक और एक सेवानिवृत्त राज्य पुलिस प्रमुख सहित 16 लोग शनिवार को भाजपा में शामिल हो गये। राजस्थान के भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने इस मौके पर कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के चलते लोग कांग्रेस सरकार से दुखी हो गए हैं और भाजपा पर विश्वास दिखा रहे हैं।ये लोग हुए शामिलराज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। उससे पहले आज पूर्व विधायक मोतीलाल खरेरा, अनिता कटारा, गोपीचंद गुर्जर, सेवानिवृत्त न्यायाधीश किशन लाल गुर्जर, मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी पवन कुमार जैन और कांग्रेस नेता मृदुरेखा चौधरी कुछ ऐसे प्रमुख चेहरे हैं जो पार्टी में शामिल हुए।भाजपा की नीतियों से लोग खुशअरुण सिंह ने कहा, 16 नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता आज भाजपा में शामिल हुए हैं। कई लोग पहले भी पार्टी में शामिल हुए थे और यह भविष्...
सोने की कीमत में 450 रुपये की गिरावट, चांदी भी पुरानी कीमत से गिरा

सोने की कीमत में 450 रुपये की गिरावट, चांदी भी पुरानी कीमत से गिरा

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
जयपुर. आज शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोना सस्ती कीमत के साथ ओपन हुआ और चांदी स्थिर भाव पर ट्रेड करती दिखाई दे रही है। आज 11 अगस्त 2023 को सर्राफा बाजार में सोने चांदी की नई कीमतें जारी की गईं। चांदी हाजिर 500 रुपए लुढककर और सोना स्टैंडर्ड 450 रुपए गिरकर प्रति दस ग्राम रहा। चांदी हाजिर 500 रुपए लुढककर 72100 रुपए प्रति किलो ग्राम रही। उधर सोना स्टैंडर्ड 450 रुपए गिरकर 60350 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती भी 300 रुपए फिसलकर 57 हजार बोला गया। राजस्थान में 22 कैरेट सोने का भाव : एक ग्राम की कीमत ₹ 5473, आठ ग्राम की कीमत ₹ 43784 और दस ग्राम की कीमत ₹ 54730 है। राजस्थान में 24 कैरेट सोने का भाव : एक ग्राम की कीमत ₹ 5977, आठ ग्राम की कीमत ₹ 47816 और दस ग्राम की कीमत ₹ 59770 है। राजस्थान में चांदी का भाव : सराफा बाजार में 1 ग्राम की कीमत है ₹ 73 और एक किलोग्राम की कीमत ₹ 73,000/- है। 4 म...
20 अगस्त से मानसून पकड़ेगा रफ्तार

20 अगस्त से मानसून पकड़ेगा रफ्तार

जयपुर
जयपुर. प्रदेश में मानसून की गति अभी कमजोर है. लेकिन अभी भी कुछ संभाग ऐसे हैं, जहां बादलों की आवाजाही जारी है और हल्की बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। वही कुछ जिलों में गर्मी और उमस से आमजन परेशान हैं। 20 अगस्त से एक्टिव होगा मानसूनमौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन हिमालय की तहलटी पर सरक गई है, जिससे उत्तराखण्ड के पहाड़ी इलाकों पर झमाझम बारिश हो रही है। ट्रफ लाइन अपनी सामान्य स्थिति 20 अगस्त के आसपास आएगी। उसके बाद ही बदरा प्रदेश में बरसेंगे। तब तक प्रदेश में मानसून की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आज जयपुर का मौसममौसम विभाग का अलर्ट है कि आज 11 अगस्त को भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र हल्की बारिश होगी। राजस्थान के कई इलाकों में आगामी 3-4 दिन अपेक्षाकृत तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 25 से 35 Kmph चलने की प्रबल संभावना है। जयपुर में मौसम का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्...
चीन के हेबेई प्रांत में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 29 लोगों की मौत

चीन के हेबेई प्रांत में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 29 लोगों की मौत

जयपुर
जयपुर. मौसम का मिज़ाज भी अजब ही होता है। यह मिज़ाज कब बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। मौसम कभी भी करवट ले सकता है और कई बार मौसम बड़ा ही भीषण कहर बरपाता है। ऐसे में गर्मी में भीषण गर्मी, सर्दी में कंपकंपाती ठंड और बारिश में मूसलाधार बारिश देखने को मिलती है। ऐसा ही चीन (China) में भी देखने को मिल रहा है। चीन में कुछ समय पहले तक भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ था। पर अब चीन में कई जगहों पर भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। चीन में बाढ़ के कहर से हेबेई (Hebei) प्रांत के लोगों का हाल काफी बुरा चल रहा है। अब तक 29 लोगों की मौत चीन में दूसरी कई जगहों की ही तरह हेबेई प्रांत में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। पिछले करीब दो हफ्तों से हेबेई प्रांत में मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ आ चुकी है। और इस बाढ़ की वजह से हेबेई में लोगों की जान पर बन आई है। इस वजह से अब तक करीब 29 लोगों की मौत हो गई है। 16 लोग...
राजस्थान को मिली तीसरी वंदे भारत

राजस्थान को मिली तीसरी वंदे भारत

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
जयपुर.  इस साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं। सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी जहां पुन: सत्ता में लौटने की पूरी कोशिश में लगी है, वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने भी ताल ठोक दी है। इसी के मद्देनजर, रेलवे मंत्रालय ने राजस्थान के लिए तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की घोषणा कर दी है। यह ट्रेन राजधानी जयपुर से झीलों की नगरी उदयपुर के बीच चलेगी। ट्रेन उदयपुर पहुंच गई है और इसका ट्रायल शनिवार से होगा। यह ट्रेन आठ डिब्बाों की होगी। हालांकि, दोनों शहरों के बीच यह ट्रेन कब चलेगी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और न ही किराए की जानकारी बताई गई है। माना जा रहा है कि इस ट्रेन को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। हालांकि, इस बात की पुष्अि नहीं हुई है कि वह इस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे या फिर राजस्थान आकर इसे हरी झंडी दिखाएंगे। उल्लेखनी...
ऋषिकेश- हल्द्वानी में 31 सेंटीमीटर वर्षा, 3 घंटे की मूसलाधार बारिश ने ली 9 लोगों की जान, 200 को किया गया रेस्क्यू

ऋषिकेश- हल्द्वानी में 31 सेंटीमीटर वर्षा, 3 घंटे की मूसलाधार बारिश ने ली 9 लोगों की जान, 200 को किया गया रेस्क्यू

जयपुर
देहरादून. उत्तराखंड के हल्द्वानी में मंगलवार को 3 घंटे तक हुई मूसलाधार बरसात ने शहर में तबाही मचा दिया है। जगह- जगह जलभराव और बरसाती नहर ओवरफ्लो होने लगे, जिसकी वजह से कई जगहों पर घरों में पानी घुस गया। खासकर काठगोदाम के कलसिया नाले के कहर ने लोगों को डरा कर रख दिया है। वहीं, पहाड़ों में हो रही बारिश से गोला नदी में भारी पानी आया है, जिसके बाद बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं।हल्द्वानी के कलसिया नाले से घरों को भारी नुकसान हुआ है, अभी तक दो मकान क्षतिग्रस्त बताएं जा रहे हैं, जबकि अभी किसी तरह की कोई जानहानि नहीं है। वहीं, सूचना मिलते ही एसडीएम मनीष कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल वहां पर फंसे डेढ़ सौ लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और खाने की व्यवस्था कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं, नगर निगम की टीम भी शहर में जल भराव को कम करने के लिए नहरों के ओवरफ्लो को कम करन...
गाय-बकरी चराने गए दो किशोर पानी पीने के दौरान अचानक डिग्गी में डूबे, परिवार में पसरा मातम

गाय-बकरी चराने गए दो किशोर पानी पीने के दौरान अचानक डिग्गी में डूबे, परिवार में पसरा मातम

जयपुर
नागौर। सुरपालिया थाना इलाके में डेह के निकट जिंदास रोड पर गाय-बकरी चराने गए दो किशोर की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई थे। प्रारंभिक तौर पर इसकी वजह पानी पीने के दौरान गिरने से मानी जा रही है, हालांकि पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। दोनों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए।सुरपालिया थाना प्रभारी सियाराम ने बताया कि थाने में करीब साढ़े पांच बजे सूचना आई कि डिग्गी के पास दो बच्चों की चप्पल पड़ी है और उनके डूबने की आशंका है। इस पर मय टीम वे वहां पहुंचे। कुछ ही देर में दोनों बच्चों के शव निकाले गए। सागर (16) पुत्र ओमाराम व प्रेम (14) पुत्र रूपाराम के रूप में इनकी शिनाख्त हुई। ये दोनों बच्चे दोपहर में ही गाय-बकरी चराने के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजन भी चिंतित हुए।इस बीच गांव के घीसाराम ने उनकी चप्पल डिग्गी के बाहर पड़ी होने की सूचना...