Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

गहलोत ने इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का किया शुभारंभ

गहलोत ने इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का किया शुभारंभ

जयपुर
जयपुर (वार्ता). राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का गुरुवार को यहां शुभारंभ किया। पहले चरण में 40 लाख महिलाओं को मुफ्त में स्मार्टफोन मिलेंगे।इस अवसर पर बिड़ला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इसकी शुरूआत करने के बाद श्री गहलोत ने कहा कि उन्हें खुशी है कि बजट में जो घोषणा की थी वह आज मूर्त रुप लेने जा रही है। उन्होंने कहा ह्लयह हमारी सरकार की बहुत बड़ी खूबी है कि जो वादे हम करते है उन्हें निभाते है। उन्होंने कहा कि अभी 50 प्रतिशत वादे पूरे हो चुके है और सितंबर तक 70 प्रतिशत वादे पूरे हो जायेंगे और दिसंबर तक 90 प्रतिशत वादे पूरे कर लिए जायेंगे, यह भी एक रिकॉर्ड होता है।उन्होंने कहा ह्ल इससे यह स्पष्ट होता है कि हम केवल वादे ही नहीं करते निभाते भी हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद चिप की कमी के चलते बड़ी मात्रा में एक साथ महिलाओं को ये फोन नहीं दे पा रहे है और...
निकायों में बड़ी संख्या में ट्रांसफर

निकायों में बड़ी संख्या में ट्रांसफर

जयपुर
118 अधिकारियों की सूची में जयपुर ग्रेटर से 14 को अधिकारियों को बाहर भेजा; पूजा मीणा की फिर झालावाड़ पोस्टिंगजयपुर. राजस्थान की नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं) में बड़ी संख्या में ट्रांसफर किए हैं। 118 अधिकारियों की जम्बो सूची में आयुक्त, राजस्व अधिकारी (आरओ) अधिशाषी अधिकारी (ईओ) रैंक के अधिकारी शामिल है। जयपुर नगर निगम ग्रेटर से लगभग अधिकांश बड़े अधिकारियों को बाहर भेज दिया है।यहां से कुल 14 अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए है। वहीं नगर निगम हैरिटेज से उपायुक्त पूजा मीणा को एक बार फिर झालावाड़ लगाया है। मीणा ने 7 माह पहले ही झालावाड़ में कमिश्नर रहते हुए एक आईएएस अधिकारी पर सैक्स रैकेट चलाने के आरोप लगाने के बाद चचार्ओं में आई थी।स्वायत्त शासन निदेशालय से जारी सूची में जयपुर नगर निगम ग्रेटर से दीपीका गजराज (आरओ) नगर पालिका गजसिंहपुर, देवानन्द शर्मा (कर निर्धारक) नगर पालिका कानो...
कम आएगा बिजली बिल,फ्यूल सरचार्ज माफ

कम आएगा बिजली बिल,फ्यूल सरचार्ज माफ

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़
गहलोत बोले- फ्यूल सरचार्ज नहीं लगेगा, इसके बदले बिजली कंपनियों को सरकार 2500 करोड़ देगीजयपुर। प्रदेश में अब बिजली कंज्यूमर्स को फ्यूल सरचार्ज नहीं देना होगा। सीएम अशोक गहलोत ने 200 यूनिट से ज्यादा बिजली खपत वाले कंज्यूमर्स का फ्यूल सरचार्ज पूरी ताह माफ करने की घोषणा की है। फ्री स्मार्ट फोन योजना की लॉन्चिंग के दौरान सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि फ्यूल सरचार्ज माफ करने के बदले बिजली कंपनियों को सरकार 2500 करोड़ रुपए देगी। कृषि और घरेलू कंज्यूमर्स का अब फ्यूल सरचार्ज पूरी तरह खत्म किया जाता है।गहलोत ने कहा- पूरे प्रदेश से लोगों की डिमांड थी कि फ्यूल सरचार्ज खत्म किया जाए। पहले 200 यूनिट तक फ्यूल सरचार्ज माफ था, अब कितने ही यूनिट हों, कोई फ्यूल सरचार्ज नहीं देना होगा। सीएम की इस घोषणा से आम बिजली कंज्यूमर को हर महीने कम बिजली का बिजल कम आएगा। अगले बिल से इसका असर होगा। सीएम की घोषणा के बाद सभी बिजल...
27 करोड़ राजस्व का नुकसान, आयरन स्टील की पांच इकाइयों में उत्पादन बंद

27 करोड़ राजस्व का नुकसान, आयरन स्टील की पांच इकाइयों में उत्पादन बंद

जयपुर
भिवाड़ी. प्रदेश में महंगी बिजली का असर है कि औद्योगिक क्षेत्र की पांच फर्नेस इकाइयों ने एक साल में उत्पादन बंद कर दिया है। उत्पादन बंद होने से बिजली निगम को करीब पांच से सात करोड़ बिल का प्रति महीने नुकसान है। राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) में भी बड़ी कमी आई है। वित्तीय वर्ष के चार महीने में ही फर्नेस इकाइयों से मिलने वाले राजस्व में २७ करोड़ से अधिक की कमी आई है।एसजीएसटी से मिले आंकड़ों को देखें तो औद्योगिक क्षेत्र के सभी 10 सेक्टर से मिलने वाले राजस्व में अप्रेल से जुलाई तक 80 करोड़ रुपए के राजस्व की कमी आई है। चालू वित्तीय वर्ष के चार महीने में मशीनरी एंड एयरकंडीशनिंग सेक्टर में 15 करोड़, इन आॅर्गेनिक केमिकल में छह करोड़, इलेक्ट्रिक मशीनरी उपकरण में 6.82 करोड़, आॅर्गेनिक केमिकल में एक करोड़, कॉपर एंड पार्टिकल्स में 7.83 करोड़ और व्हीकल आॅटो मोबाइल एंड स्पेयर पार्टस सेक्टर से मिलने वाले राजस्व...
मेहंदीपुर बालाजी थाने के हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीट कर हत्या

मेहंदीपुर बालाजी थाने के हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीट कर हत्या

जयपुर
दौसा. मेहंदीपुर बालाजी थाने के हिस्ट्रीशीटर निरंजन उर्फ घुण्ड्या मीणा की मंगलवार देर रात आपसी रंजिस में बदमाशों ने आपसी रंजिश के चलते पीट पीट कर हत्या कर दी और थाने से महज 100 मीटर दूर मीन भगवान मंदिर के पास पटक कर फरार हो गए। हालांकि पुलिस को मृतक घायल अवस्था में मिला। चिकित्सालय पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रशासन ने हत्या के आरोपी के 6 टेंपो, 2 टैक्टर , जीप सहित अन्य वाहन जब्त कर लिए हैं। साथ ही हत्या के आरोपी द्वारा थाने के पास जमीन पर किए अतिक्रमण को ध्वस्त करने की तैयारी भी प्रशासन ने शुरू कर दी है। बालाजी थाना प्रभारी अजीत बडसरा ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे मीन भगवान मंदिर के पास से गुजर रहे राहगीर ने पुलिस को अज्ञात व्यक्ति के पड़े होने की सूचना दी थी। इस पर हैड कान्स्टेबल देवेंद्र शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे। जहां घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति की प...
राहुल गांधी के आने से ऐन पहले आई ‘किसान कर्जमाफी’ की ये हैरान करने वाली खबर

राहुल गांधी के आने से ऐन पहले आई ‘किसान कर्जमाफी’ की ये हैरान करने वाली खबर

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राजस्थान दौरे से पहले किसान कर्जमाफी का मुद्दा एक बार फिर गरमाने लगा है। इधर राहुल दौरे से ऐन पहले प्रदेश में किसानों के बकाया कृषि कर्ज में बकाया के हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए हैं। दरअसल, ये आंकड़े आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल की ओर से पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए हैं।केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने लोकसभा में दी जानकारी में बताया गया है कि राजस्थान के किसानों पर 1,47,538.62 करोड़ रुपए का कृषि कर्ज बकाया है। साथ ही ये भी स्पष्ट किया गया है कि केंद्र के पास किसान कर्ज माफी की कोई योजना फिलहाल नहीं है।केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से प्राप्त सूचना के अनुसार 30 जून 2023 तक राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों में किसानों पर बकाया कृषि कर्ज के आंकड़े बताए ह...
राजस्थान में नये उन्नीस जिलों के गठन की अधिसूचना जारी

राजस्थान में नये उन्नीस जिलों के गठन की अधिसूचना जारी

जयपुर
जयपुर (वार्ता). राजस्थान सरकार ने नये उन्नीस जिलों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी हैं।राज्य मंत्रिमंडल की शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक में अधिसूचना को मंजूरी देकर नवगठित जिलों के सीमांकन की प्रक्रिया को अंतिम रुप दिया गया। बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बटन दबाकर अधिसूचना को जारी किया। श्री गहलोत ने कहा कि सात अगस्त को इन नये जिलों की विधिवत स्थापना की जायेगी। उस दिन सभी प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में जाकर वहां सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल होंगे। इस दौरान भारतीय परंपरा एवं संस्कृति के अनुसार पूजा पाठ किए जाने के बाद नए जिलों की विधिवत स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि कहा कि भौगोलिक रूप से जिले बड़े होते हैं तब जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक चाह कर भी प्रत्येक इलाके में नहीं जा पाते हैं। कहीं जगह तो लोगों को अपनी समस्या के निराकरण के...
19 नए जिलों के प्रस्ताव को मंजूरी, किस जिले में होगी कौनसी तहसील

19 नए जिलों के प्रस्ताव को मंजूरी, किस जिले में होगी कौनसी तहसील

जयपुर
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की अहम बैठक हुई। जिसमें गहलोत कैबिनेट ने 19 नए जिले के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके अलावा 3 नए संभाग बनाए जाने के प्रपोजल को भी स्वीकार कर लिया गया है। राजस्थान में अब कुल 50 जिले हो गए हैं। राजस्थान में लंबे अरसे से नए जिले की मांग हो रही थी। गहलोत सरकार ने विधानसभा चुनाव 2023 से ठीक पहले इस मांग को पूरा कर ट्रम्प कार्ड खेला है।नए तीन संभाग और उनके जिलेसीकर संभाग- सीकर, झुंझुनूं, नीम का थाना और चूरू जिला शामिल होंगे।पाली संभाग- पाली, जालोर, सांचौर और सिरोही जिले शामिल होंगे।बांसवाड़ा संभाग- बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जिले शामिल होंगे।नए जिले और तहसील व उपखंड जयपुर जिला: जयपुर नगर निगम हेरिटेज और ग्रेटर में आने वाला पूरा भाग आएगा।तहसील: जयपुर, कालवाड़, आमेर और सांगानेर जयपुर (ग्रामीण) जिले में 13 उपखंड और 18 तहसील ह...
जयपुर में सोते हुए युवक की सिर कुचलकर हत्या:सुबह छत पर मिली खून से सनी लाश, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

जयपुर में सोते हुए युवक की सिर कुचलकर हत्या:सुबह छत पर मिली खून से सनी लाश, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

जयपुर
जयपुर. जयपुर में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति की खून से सनी लाश मिली। छत पर लाश पड़ी देख इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। खोह नागोरियान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। सीनियर पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने बताया- थाना इलाके के बाबा नाहर सिंह कॉलोनी में रहने वाले (45) हरि प्रसाद का लहूलुहान शव मिलने की जानकारी पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा। मौके पर हरिप्रसाद का सिर पत्थर से कुचला हुआ मिला। इस पर एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए गए। मृतक हरि प्रसाद मूल रूप से यूपी का रहने वाला हैं। यहां पर पीओपी का काम किया करता था। खोह नागारिया इलाके के जिस घर में रहता था उसी की छत पर हरि प्रसाद का शव मिला। यहां अन्य मजदूर भी रहते हैं। मकान में रहने वाले लोगों से हो रही पूछत...
आज 10 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट; सोमकमला, कालीसिंध-कोटा बैराज के गेट फिर खोले

आज 10 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट; सोमकमला, कालीसिंध-कोटा बैराज के गेट फिर खोले

जयपुर
जयपुर. राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में बीती रात से आज सुबह तक रुक-रुककर बारिश हुई। राजस्थान के साथ पश्चिमी मध्य प्रदेश के हिस्सों में हो रही लगातार बारिश के कारण कालीसिंध, चंबल समेत अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। नदियों में लगातार पानी की आवक के कारण प्रशासन ने सोमकमला आंबा बांध, कालीसिंध बांध और कोटा बैराज के गेट खोलकर 3 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी की निकासी शुरू कर दी है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पूर्वी राजस्थान में अगले दो दिन और अच्छी बारिश होगी। यहां आज 10 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे के भीतर अलवर, बारां, बांसवाड़ा, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली जिलों में कई स्थानों पर पानी बरसा। इधर, पश्चिमी राजस्थान के जिलों में बारिश का दौर धीमा पड़ने से यहां तापमान बढ़ने लगा है। गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर में दिन का अधिकत...