Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

जयपुर में 70 रुपए किलो बिके टमाटर:दो घंटे में ही खाली हुए काउंटर; महिला बोलीं- ऑटो लेकर आई, लेकिन कुछ नहीं मिला

जयपुर में 70 रुपए किलो बिके टमाटर:दो घंटे में ही खाली हुए काउंटर; महिला बोलीं- ऑटो लेकर आई, लेकिन कुछ नहीं मिला

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, बिजनेस
जयपुर. जयपुर में केन्द्रीय एजेंसी राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (NCCF) ने शुक्रवार को जयपुर में 5 जगह पर 70 रुपए किलो टमाटर बेचे। सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक अस्थाई विक्रय केंद्र पर टमाटर बेचने थे। लेकिन 2 घंटे में ही सभी केंद्रों पर स्टॉक खत्म हो गया। इसके बाद लोग टमाटर के लिए परेशान होते नजर आए। लोग ऑटो लेकर टमाटर लेने पहुंचे, लेकिन खाली हाथ लौटे। शहर में आज 22 गोदाम पर सहकार भवन परिसर, उद्योग भवन परिसर, वैशाली नगर क्वींस रोड पर उपासना टावर, मानसरोवर मेट्रो स्टेशन और रामनगर- सोडाला में सस्ते टमाटर बेचे गए थे। हालांकि दोपहर 12 बजे जयपुर में वैशाली नगर में क्वींस रोड पर लगे स्टॉल की जगह पर सरकारी गाड़ी मौजूद नहीं थी। उद्योग भवन पर भी टमाटर का स्टॉक खत्म हो गया। लोग परेशान होकर टमाटर खरीदने के लिए नई जगह का पता करने में जुटे हुए थे। उन्हें किसी ने कहा- 22 गोदाम पर सहकार भवन में सस्ते ...
‘राजस्थान सरकार के भ्रष्टाचार का इससे मजबूत प्रमाण नहीं हो सकता,’ लाल डायरी लीक पर बीजेपी

‘राजस्थान सरकार के भ्रष्टाचार का इससे मजबूत प्रमाण नहीं हो सकता,’ लाल डायरी लीक पर बीजेपी

जयपुर
राजस्थान। राजस्थान में 'लाल डायरी' को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीति तेज हो गई है। राजस्थान के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए "लाल डायरी" के तीन पेज जारी किए थे। बीजेपी ने गुरुवार को कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का इससे अधिक प्रामाणिक प्रमाण नहीं हो सकता है।राजेंद्र गुढ़ा ने बुधवार को कथित लाल डायरी के तीन पेज सार्वजनिक किए थे, जिसमें उनका दावा है कि इसमें कांग्रेस सरकार के वित्तीय भ्रष्टाचार का लेखा-जोखा है. गुढ़ा ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के लिए इसी डायरी का हवाला दिया।सरकार के भ्रष्टाचार का प्रामाणिक सबूत- बीजेपीपूर्व मंत्री गुढ़ा ने आरोप लगाया कि तीन पन्नों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव भवानी समोता और अन्य के...
1350 किलो नकली घी बरामद

1350 किलो नकली घी बरामद

जयपुर
जयपुर (वार्ता). राजस्थान में दौसा जिले के बसवा में पुलिस ने सीआईडी क्राईम ब्रांच एवं खाद्य विभाग की टीम के साथ नकली घी की फैक्ट्री पर कार्रवाई कर 1350 किलो नकली घी बरामद किया गया। बसवा थाना क्षेत्र में सीआईडी क्राईम ब्रांच की टीम, खाद्य विभाग एवं दौसा पुलिस टीम द्वारा नकली घी की फैक्ट्री को चिह्नित किया जाकर, नकली घी फैक्ट्री पर कार्रवाई कर एक हजार तीन सौ पचास किलो नकली घी पकड़ा गया।...
एक जैसी मण्डी फीस तथा कृषक कल्याण फीस लगाने की मांग को लेकर खाद्य पदार्थ व्यापार संघ ने दिया ज्ञापन

एक जैसी मण्डी फीस तथा कृषक कल्याण फीस लगाने की मांग को लेकर खाद्य पदार्थ व्यापार संघ ने दिया ज्ञापन

जयपुर, बिजनेस
जयपुर (वार्ता). कृषि जिंस के मण्डी में बिकने पर तथा मण्डी के बाहर बिकने पर एक जैसी मण्डी फीस तथा कृषक कल्याण फीस लगाने की मांग को लेकर राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ का एक प्रतिनिधिमण्डल आज अलवर के पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला।प्रतिनिधिमण्डल में राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के चेयरमेन बाबूलाल गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल तथा अशोक सिंघानिया उपस्थित रहे।ज्ञापन में संघ के चेयरमेन श्री गुप्ता ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा कृषक उपज व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन एवं सरलीकरण) अधिनियम 2020 के अनुसार मण्डी के बाहर क्रय-विक्रय को मण्डी सेस आदि से मुक्त किया गया था, परन्तु केन्द्र सरकार द्वारा यह कानून वापिस ले लिया गया है।राज्य सरकार उपरोक्त कानून के लागू होते ही विधानसभा में एक बिल लेकर आयी। जिसमें मण्डी के अन्दर कृषि ...
जमीन विवाद को लेकर हत्या के 8 अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा

जमीन विवाद को लेकर हत्या के 8 अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा

जयपुर
प्रतापगढ़। जिला एवं सेशन न्यायाधीश महेन्द्रसिंह सिसोदिया ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में जानलेवा हमला कर हत्या करने के आठ अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सभी पर अर्थदंड भी लगाया गया है। लोक अभियोजक ललितकुमार भावसार ने बताया कि पारसोला थाने में छायणी चरपोटिया बड़ा गांव निवासी पिंटू पुत्र अणदा मीणा ने 8 अक्टूबर 2017 को रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि उसके पतिा अणदा मीणा बाइक लेकर किसी काम से पारसोला गए थे। वहीं पिंटू और उसका भाई शम्भू दोनों पैदल ही छायणी नए घर से चरपोटिया बड़ा में पुराने घर जा रहे थे। रास्ते में गटार घाटी के पास पहुंचे, जहां उसके पिता सामने आते दिखे। इसी दौरान पत्थरों की दीवार के पीछे कुछ लोग छुपे हुए थे। सभी के हाथों में लाठियां, कुल्हाड़ी, पत्थर, सलीया लेकर बाहर आए। सभी ने मिलकर पिता अणदा पर हमला कर दिया। उन्हें अपहरण कर नारायण मीणा के घर के आंगन में ले गए। इस दौरान दोन...
नाबालिग लड़की को कोयले की भट्टी में जला देना सरकार के माथे पर कलंक-राठौड़

नाबालिग लड़की को कोयले की भट्टी में जला देना सरकार के माथे पर कलंक-राठौड़

जयपुर
जयपुर (वार्ता). राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने भीलवाड़ा जिले में कोटडी थाना क्षेत्र के नृसिंहपुरा गांव में नाबालिग लड़की को कोयले की भट्टी में जलाने की घटना को राज्य सरकार के माथे पर कलंक बताया है।श्री राठौड़ ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कहा कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के बाद कोयले की भट्टी में उसका शव जलाने की लोमहर्षक घटना सरकार के माथे पर कलंक है।श्री राठौड़ ने कहा " श्री गहलोत के जंगलराज की दास्तां देखिये, जब बच्ची का पिता एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंचता है तो गहलोत सरकार की पुलिस कई घंटों तक एफआईआर नहीं लिखती। मैंने स्थानीय भाजपा नेताओं व कार्यकतार्ओं को घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने के लिए निर्देशित किया है।"उन्होंने कहा कि राजस्थान में हर दिन निर्भया कांड आकार ले रहा है लेकिन दुर्भाग्य है कि जिम्मेदार गृह विभाग के मुखिया अशोक गहलोत जो राज...
भीलवाड़ा जिले में एक किशोरी को कोयले की भट्टी में जलाने का मामला सामने आया

भीलवाड़ा जिले में एक किशोरी को कोयले की भट्टी में जलाने का मामला सामने आया

जयपुर
भीलवाड़ा (वार्ता). राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में बकरियां चराने गई एक किशोरी को कोयले की भट्टी में जला देने का मामला सामने आया है।कोयला भट्टी से किशोरी के जले हुए शव के अवशेष एवं एक चांदी का कड़ा मिला है। मौके पर कोटड़ी थाना पुलिस के साथ ही अधिकारी, डॉग स्क्वायड, एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल कर रहे है।पुलिस ने बताया कि कोयला भट्टी पर काम करने वाले कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले में जांच की जा रही है।इस घटना के सामने आने के बाद पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता कालू लाल गुर्जर, उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर एवं अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे। श्री कालू लाल गुर्जर ने मांग की है कि किशोरी के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए, हत्यारों को फांसी की सजा मिले और पूरे पुलिस थाने को निलंबित किया जाए।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि देर रात जब बालिका नहीं मिली तो परिजन ...
कैसे थमेगी दरिंदगी… राजस्थान में गैंगरेप के बाद भट्टी में फूंका, कोयला बन चुकी किशोरी को चांदी के कड़े से पहचाना मां ने…

कैसे थमेगी दरिंदगी… राजस्थान में गैंगरेप के बाद भट्टी में फूंका, कोयला बन चुकी किशोरी को चांदी के कड़े से पहचाना मां ने…

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. राजस्थान में कम उम्र की लड़कियों के साथ हैवानियत की हदें पार हो रही हैं। कभी रेप की खबर सामने आती है तो कभी रेप के बाद मर्डर की खबर पुलिस को दौड़ा रही है। पिछले कुछ घंटों में तीन जिलों से तीन बड़ी खबरें सामने आई हैं। तीनों जिलों में चौदह साल की लड़कियों के साथ गंभीरतम अपराध हुए हैं। जयपुर में लड़की के साथ उसके परिवार को मारने की धमकी देकर रेप किया। गर्भवती होने पर मां को जानकारी मिली। चूरू में चौदह साल की लड़की को ज्यूस की बोतल में बीयर पिलाकर नशे में तीन लोगों ने रौंद डाला। उधर भीलवाड़ा में चौदह साल की लड़की की लाश कोयले की भट्टी मे कोयले की तरह भुनी हुई मिली। नब्बे प्रतिशत तक शरीर जल चुका है।चौदह साल की लड़की को जिंदा जला दिया, कोयले की भट्टी में मिली जलती लाश….राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में ग्रामीण क्षेत्र में स्थित कोटड़ी थाना इलाके से बड़ी खबर है। इलाके में स्थित नरसिंहपुरा गांव में रहने वा...
ट्रक और कार की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत

ट्रक और कार की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत

जयपुर
भरतपुर (वार्ता). राजस्थान के करौली में एनएच-11बी पर सरमथुरा मार्ग स्थित मचानी गांव के पास बुधवार ट्रक और कार के बीच हुई भिड़ंत में कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतको के नाम सरमथुरा निवासी 32 वर्षीय शफीक खान, 22 वर्षीय छोटू उर्फ भोंगा निवासी डोमई एवं 20 वर्षीय अमित निवासी रोहर मासलपुर बताये गये है।बताया गया है कि शफीक खान और छोटू साझेदारी में बिजनेस करते थे और व्यापार के सिलसिले में ही करौली से सरमथुरा जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मासलपुर थाने में खड़ा करवाने के बाद ट्रक मालिक और ड्राइवर का पता लगाने का प्रयास शुरू किया है। ।मृतकों के शव करौली हॉस्पिटल की मॉच्युर्री में रखवाए गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा सड़क पर अचानक आए पशु को बचाने के प्रयास में दुर्घटना होने की बात कही जा रही है।...
लाल डायरी पर हंगामा, राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

लाल डायरी पर हंगामा, राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जयपुर
जयपुर। राजस्थान की पन्द्रहवीं विधानसभा के अष्टम सत्र का आखिरी दिन हंगामेदार रहा और विपक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों के हंगामे के बीच ही सदन ने 5 विधेयक ध्वनिमत से पारित किए और बाद में सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। अब नई सरकार बनने के बाद सत्र बुलाया जाएगा।इससे पहले हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही आधे-आधे घंटे के लिए दो बार स्थगित करनी पड़ी। शून्यकाल में नेता प्रतिपक्ष राजन्द्र सिंह राठौड़ ने लाल डायरी का जिक्र करते हुए विधायक मदन दिलावर के सदन से निलंबन का मामला उठाते ही सत्ता पक्ष के विधायक गोविंद सिंह डोटासरा खड़े हो गए और और बोलने लगे। इस पर अध्यक्ष के हस्तक्षेप करने पर वह बैठ गए।राठौड़ ने दिलावर का निलंबन वापस लेने की मांग की और उनके बोलने के दौरान फिर डोटासरा के बीच में बोलने पर पक्ष एवं विपक्ष की तरफ से सदस्यों के बोलने पर हंगामा हुआ और इस दौरान भाजपा स...