राजस्थान विधानसभा में फिर गूंजा ‘लाल डायरी’ का मुद्दा
भाजपा विधायकों का हंगामा; सदन की कार्यवाही हुई बाधितजयपुर। राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बीजेपी विधायकों का हंगामा देखने को मिला है। राजस्थान विधानसभा में बुधवार को मुख्य विपक्षी दल इखढ के विधायकों की नारेबाजी व हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करना पड़ा।भाजपा ने सदन में किया हंगामादरअसल, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दल भाजपा ने विधायक मदन दिलावर के निलंबन का मुद्दा उठाया। इस दौरान विपक्षी दलों की ओर से कुछ नारेबाजी भी की गई, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने उन्हें शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाने की अनुमति देने का आश्वासन दिया, जिसके बाद सदन व्यवस्थित हुआ।नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने रामगंजमंडी विधायक दिलावर के निलंबन का मुद्दा उठाया। बता दें कि विधायक दिलावर और बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को 24 जुलाई को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर द...








