आठवीं क्लास की छात्रा की बोतल में मिलाया पेशाब:स्कूल बैग में मिली ‘I LOVE U’ लिखी पर्ची, दो पक्षों में तनाव के बाद लाठीचार्ज
भीलवाड़ा
सरकारी स्कूल में पढ़ने गई छात्रा की पानी की बोतल में 2 छात्रों ने पेशाब मिला दिया। इतना ही नहीं, उसके स्कूल बैग में 'I LOVE U' लिखकर पर्ची भी रख दी। लंच के दौरान पानी की बोतल से दुर्गंध आई तो लड़की को शक हुआ। आरोप समुदाय विशेष के 2 छात्रों पर है। सोमवार को दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया। मामला राजस्थान के भीलवाड़ा का है।
बोतल से आ रही थी दुर्गंधसहाड़ा (भीलवाड़ा) एएसपी घनश्याम शर्मा ने बताया- मामला लुहारिया गांव के सरकारी स्कूल का है। आठवीं कक्षा की छात्रा शुक्रवार को अपने परिवार वालों के साथ थाने आई थी। उसने अपने ही क्लास के 2 छात्रों पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, लंच के दौरान छात्रा की पानी की बोतल में से दुर्गंध आ रही थी। बैग देखा तो उसमें 'I LOVE U' लिखी पर्ची भी मिली। लड़की के अनुसार, यह करतूत उ...








