Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

प्रदेश में जनता तो क्या मंत्री-विधायक सुरक्षित नहीं

प्रदेश में जनता तो क्या मंत्री-विधायक सुरक्षित नहीं

जयपुर
कोटा. राजस्थान में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। आम जनता तो यहां मंत्री, विधायक सुरक्षित नहीं है। राज्य के एक मंत्री ने कानून व्यवस्था की हकीकत बयां कर दी, तो उसे चंद घंटों में बर्खास्त कर दिया गया। यह बात शनिवार को केंद्र सरकार के कानून एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने यूआईटी आॅडिटोरियम में रोजगार मेले के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कही।उन्होंने कहा, राज्य में कानून की िस्थति विकट है। महिला व दलितों पर अत्याचार हो रहे है। अत्याचार की हालत यह है कि थानों और स्कूलों में दुष्कर्म हो रहे है। इससे पहले ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा पर भी हमला हो चुका है, वे खुद स्वीकार कर चुकी है कि जनता तो क्या वे खुद इस कांग्रेस राज में सुरक्षित नहीं है।कुसी को खुद पर हावी न होने देंरोजगार मेले के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए मंत्री मेघवाल ने नवनियुक्त कर्मचारियों को कहा कि व...
राजस्थान की कांगेस सरकार के काम से बने माहौल से बौखलाई भाजपा-गहलोत

राजस्थान की कांगेस सरकार के काम से बने माहौल से बौखलाई भाजपा-गहलोत

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर (वार्ता). राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर झूठ बोलकर राज्य की कांग्रेस सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं एवं उसके फैसलों से प्रदेश में बने माहौल से घबराई गई है और जनता को गुमराह करने में लगी है।श्री गहलोत न्यूनतम आय गारंटी विधेयक के विधानसभा में पारित होने एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए ऐसा कानून बनाने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बनने के उपलक्ष्य में शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार जिस तरह से एक के बाद एक ऐतिहासिक योजनाएं लाकर लोगों को लाभांवित कर अपनी छाप छोड़ रही हैं और प्रदेश में जो माहौल बना हैं उससे भाजपा के लोग बौखला गये है।उन्होंने कहा कि इस कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के ...
प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने आत्महत्या की

प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने आत्महत्या की

जयपुर
झुंझुनू (वार्ता). राजस्थान में झुंझुनू जिले के गुढागौड़जी थाना क्षेत्र के हांसलसर गांव में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी तथा बाद में स्वयं ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार शराब व्यवसायी सुरेश (32) और युवती प्रियंका (20) दोनों एक ही गांव के थे। शराब व्यवसायी शादीशुदा था। तीन साल पहले शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी। वहीं युवती बीएड की तैयारी कर रही थी।सुरेश और प्रियंका पिछले काफी समय से रिलेशन में थे। युवक शादी का दबाव बना रहा था। लेकिन युवती के घर वाले शादी को राजी नहीं थे। घरवाले युवती की शादी दूसरी जगह करना चाह रहे थे। युवक इस बात से नाराज बताया था।बताया गया कि युवती अपने माता-पिता और बुआ के लड़के साथ एक कमरे में सो रही थी। शुक्रवार रात एक बजे सुरेश कमरे में पहुंचा और युवती पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवती के च...
शव रखकर प्रदर्शन करने पर 5 साल की सजा:डेड बॉडी लेने से मना किया तो जेल जाएंगे परिजन; भाजपा बोली- ये मीसा जैसा कानून

शव रखकर प्रदर्शन करने पर 5 साल की सजा:डेड बॉडी लेने से मना किया तो जेल जाएंगे परिजन; भाजपा बोली- ये मीसा जैसा कानून

जयपुर
जयपुर। राजस्थान में अब डेड बॉडी रखकर विरोध प्रदर्शन करने वालों को सजा होगी। इसमें परिवार के सदस्यों के साथ नेताओं को भी सजा मिलेगी।दरअसल, राजस्थान सरकार डेड बॉडी के सम्मान वाला बिल लेकर आई है, जिसे गुरुवार को विधानसभा में बहस के बाद पारित कर दिया गया। भाजपा ने इसकी तुलना आपातकाल के मीसा कानून से की है।इस बिल में डेड बॉडी के साथ विरोध प्रदर्शन करने और समय पर अंतिम संस्कार नहीं करने पर सजा व जुमार्ने का प्रावधान किया गया है। राजस्थान मृतक शरीर के सम्मान का विधेयक के प्रावधानों के अनुसार परिजन को मृतक का समय पर अंतिम संस्कार करना होगा।कोई भी फैमिली मेंबर अगर डेड बॉडी का इस्तेमाल विरोध करने के लिए करता है या किसी नेता को डेड बॉडी का इस्तेमाल विरोध प्रदर्शन में करने देता है या उसकी सहमति देता है तो उसे भी 2 साल तक की सजा हो सकती है।अगर कोई नेता या गैर परिजन किसी डेड बॉडी का इस्तेमाल विरोध प्रदर...
गहलोत सरकार की सख्ती, अब प्रदर्शन का अपना ये तरीका- तो होगी 10 साल तक जेल

गहलोत सरकार की सख्ती, अब प्रदर्शन का अपना ये तरीका- तो होगी 10 साल तक जेल

जयपुर
जयपुर. प्रदेश में आए दिन घटना—दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के शव को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर विराम लगाने के लिए राज्य सरकार सख्त कानून ला रही है। इसके तहत मृत शरीर को लेकर प्रदर्शन करने वालों को दो से दस साल तकी सजा का प्रावधान किया गया है। राज्य विधानसभा में आज राजस्थान में मृत शरीर का सम्मान विधेयक—2023 पर चर्चा कर पारित कराया जा रहा है।इसलिए लाया गया है विधेयकप्रदेश में पिछले कुछ सालों में शव को लेकर प्रदर्शन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसमें किसी भी प्रकार की घटना—दुर्घटना पर सरकार से मुआवजे की मांग को लेकर कई दिनों तक शव के साथ प्रदर्शन हुए। इन आंदोलनों में सामान्य कानूनी प्रक्रिया के तहत तो सरकार ने आंदोलनकारियों पर कार्रवाई की, लेकिन मृत शरीर की दुर्दशा व उसके दाह संस्कार की अनिवार्यता के संबंध में किसी भी प्रकार की कानून नहीं होने के कारण सरकार को कई बार पीछे भी हटना पड़ा। इन तमाम वाक...
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 48 घंटे होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 48 घंटे होगी झमाझम बारिश

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
कोटा। राजस्थान मौसम केंद्र ने मौसम और मानसूनी बारिश का नया अपडेट जारी किया है। मौसम केंद्र जयपुर ने बताया है कि वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उड़ीसा तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। आज मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर, कोटा से होते हुए कम दबाव के क्षेत्र तक विस्तृत है। एक और नया कम दबाव का क्षेत्र दिनांक 24 जुलाई को उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बनने की प्रबल संभावना है।इस परिसंचतरण तंत्र के मद्देनजर राज्य में आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकतर भागों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। इसके असर से राज्य के अधिकांश भागों में हल्के से मध्यम बारिश जबकि आगामी दो दिनों के दौरान दक्षिणी व पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 22-23 जुलाई से राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा कहीं भारी व कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है।21 जु...
सीएम गहलोत आलाकमान को पैसे की धौंस दिखाकर आंख दिखाते हैं-राज्यवर्धन

सीएम गहलोत आलाकमान को पैसे की धौंस दिखाकर आंख दिखाते हैं-राज्यवर्धन

जयपुर
जयपुर। जयपुर ग्रामीण सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान के तहत बुधवार को कहा कि राजस्थान प्रदेश अपराध का गढ़ बन चुका है। पौने पांच सालों में 11 लाख मुकदमे दर्ज हुए है। वीरो की भूमि कहे जाने वाले राजस्थान की धरा पर ऐसा पहली बार हुआ है। राजस्थान अपराधियों की शरणस्थली बन गया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। राज्य सरकार पिछले पौने पांच साल में इन लूटपाट की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पाई है। दूसरे राज्यो से अपराधी यहां शरण ले रहे हैं, जबकी भाजपा शसित राज्यों में अपराध का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा हैं यूपी में क्राइम का सफाया हुआ। लेकिन गहलोत का सिर्फ एक ही नारा रहा 'अपराधियों, अलगावादियों पधारो म्हारे देश'। भ्रष्टाचार पर राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में भ्रष्टाचार चरम पर है। कांग्रेस के नेता सिर्फ अपने परिवार को मजबू...
भाजपा का CM पर निशाना, कहा- गहलोत ने राजस्थान को शर्मसार कर दिया

भाजपा का CM पर निशाना, कहा- गहलोत ने राजस्थान को शर्मसार कर दिया

जयपुर
जयपुर। राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की हाल की विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य को ह्यबदनाम और शर्मसार' कर दिया है। पार्टी ने यह दावा भी किया कि कांग्रेस का हर विधायक अधिकारियों के तबादले और तैनाती को नियंत्रित करता है इसलिए अपराध की घटनाओं से जुड़े मामलों में कार्रवाई की संभावना समाप्त हो जाती है।यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा मुख्यमंत्री के गृह जिले जोधपुर में पिछले दिनों एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई लेकिन गहलोत इस प्रकरण पर पर्दा डालने की कोशिश करते रहें। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में जितनी भी बलात्कार और सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं हुईं, विशेष तौर से दलित महिलाओं के साथ, उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा, ह्...
कर्नाटक में ब्लास्ट की साजिश! करकर के संदिग्ध 5 आतंकी गिरफ्तार, 7 पिस्टल, 4 वॉकी-टॉकी बरामद

कर्नाटक में ब्लास्ट की साजिश! करकर के संदिग्ध 5 आतंकी गिरफ्तार, 7 पिस्टल, 4 वॉकी-टॉकी बरामद

जयपुर
जयपुर. कर्नाटक में आईएसआईएस के टेरर मॉड्यूल का पदार्फाश हुआ है। बेंगलुरु में पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।कर्नाटक में आईएसआईएस (करकर) के टेरर मॉड्यूल का पदार्फाश हुआ है। प्रदेश की सेंट्रल क्राइम ब्रांच (उउइ) ने बेंगलुरु में पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने केंद्रीय खुफिया विभाग के साथ ज्वाइंट आॅपरेशन में देशद्रोही गतिविधियों में शामिल होने के शक में ये गिरफ्तारियां की हैं। उनके पास से विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। इनकी पहचान सैयद सुहेल, उमर, जनिद, मुदासिर और जाहिद के रूप में की गई है।पुलिस को आशंका है कि इन संदिग्ध आतंकियों ने बेंगलुरु में धमाका करने की योजना बनाई थी। पांचों 2017 के एक हत्या मामले में आरोपी थे। अधिकारियों का मानना है कि इन्हें सीमा पार से हथियार सप्लाय हुए हैं। ये ...
चेतावनी : 48 घंटों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

चेतावनी : 48 घंटों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

जयपुर
बीकानेर, हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर में भारी बरसात की संभावनाजोधपुर। राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। इसके साथ ही कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने बुधवार से 48 घंटे के बीच जोधपुर और बीकानेर संभाग में बारिश की संभावना जताई है। अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, राजसमंद, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़, पाली और श्रीगंगानगर में भारी बारिश हो सकती है। चूरू, नागौर सहित कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।जोधपुर शहर में दस दिन से उमस से बेहाल लोगों को मंगलवार रात को कुछ राहत मिल सकी। रात को झमाझम बरसात हुई। सड़कों पर पानी बहने लग गया। लम्बे समय बाद बौछारें देखकर शहरवासियों की बांछें खिल गईं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उड़ीसा तट पर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके आगामी 48 घंटों में एक कम ...