Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

अजमेर: ख्वाजा साहब का 810वां सालाना उर्स, शनिवार से होगी औपचारिक शुरुआत

अजमेर: ख्वाजा साहब का 810वां सालाना उर्स, शनिवार से होगी औपचारिक शुरुआत

जयपुर
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में विश्व विख्यात सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 810वें सालाना उर्स की औपचारिक शुरुआत शनिवार की शाम को हो जायेगी। सालाना उर्स का झण्डा 29 जनवरी असर की नमाज के बाद लेकिन रोशनी से पहले परम्परागत तरीके से दरगाह के बुलंद दरवाजे पर चढ़ाया जाएगा। भीलवाड़ा का लाल मोहम्मद गौरी परिवार झण्डे की रस्म को वर्ष 1944 से निभाता आ रहा है।  गौरी परिवार के पोते अजमेर पहुंच गए हैं और दरगाह कमेटी के साथ मिलकर झण्डे की रस्म की तैयारियां कर रहे हैं। झंडे की रस्म के साथ ही सालाना उर्स की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी और जायरीनों का आना भी शुरू हो जाएगा। कोरोना गाइडलाइंस के पालन में उर्स आयोजन की परस्पर सहमति के बावजूद खादिमों की संस्थाओं ने रात्रिकालीन बंदिशों और वीकेंड कर्फ्यू में छूट की मांग प्रशासन व सरकार से की है। ...
राजस्थान: ‘डायन है तेरी पत्नी, गांव छोड़कर भाग जा’, विरोध पर पति को लाठियों-पत्थरों से मारा

राजस्थान: ‘डायन है तेरी पत्नी, गांव छोड़कर भाग जा’, विरोध पर पति को लाठियों-पत्थरों से मारा

जयपुर
उदयपुर। आदिवासी बाहुल्य दक्षिणी राजस्थान में महिलाओं को डाकन (डायन) कहकर प्रताड़ित करने की कुरीति खत्म होती दिखाई नहीं दे रही है। पिछले दो महीनों में छह से ज्यादा मुकदमे उदयपुर संभाग के अलग-अलग जिलों में दर्ज हो चुके हैं। ताजा मामला बांसवाड़ा में दानपुर का है, जहां एक महिला को डाकन कहकर गांव छोड़ने की धमकी दी जा रही। हद तो तब हो गई जब महिला के पति को लोगों ने लठियों और पत्थर के वार से घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मारपीट व हमले के दौरान लोग युवक पर यह आरोप लगा रहे थे कि तेरी पत्नी डाकन है और टोने टोटके करती है। इससे उनके पालतू मवेशियों की बिना किसी वजह के ही मौत हो रही है। दरअसल, फेफर आंबापाड़ा निवासी ईश्वर पुत्र प्रभाशंकर चरपोटा के घर पर कुछ पालतू मवेशियों की बीते दिनों मौत हो गई। इस पर आरोपी ईश्वर और उसकी पत्नी केसर चरपोटा ने एक महिला पर टोना-टोटके कर मवेशियों को मारन...
राजस्थान: गाय-नंदी की शादी में जुटे मेहमान, मेहंदी-हल्दी से लेकर फेरे तक हुए

राजस्थान: गाय-नंदी की शादी में जुटे मेहमान, मेहंदी-हल्दी से लेकर फेरे तक हुए

जयपुर
चित्तौड़। भारत एक ऐसा देश है, जहां गाय को माता के रूप में पूजा जाता है, लेकिन चित्तौड़गढ़ जिले में एक नि:संतान दंपती ने गाय को बेटी बनाकर उसका कन्यादान किया। गाय और नंदी की इस शादी में हर रस्म धूमधाम निभाई गई। इस विवाह में दंपती ने कुल सात लाख रुपये खर्च किए। इस अनोखे विवाह समारोह में शामिल होने के लिए दूर-दूर से मेहमान आए। मेहंदी और हल्दी की रस्में हुईं। गाजे-बाजे के साथ बिंदौली निकाली गई, गाय और नंदी के फेरे हुए, जिसमें पंडित ने मंत्र पढ़कर विवाह की रस्म को पूरा किया। गाय और नंदी की शादी की पूरे इलाके में चर्चा के साथ धार्मिक माहौल बन गया है। पंडित सत्यनारायण सुखवाल ने मंत्र पढ़े और अग्नि को साक्षी मानकर गाय और नंदी ने बाकायदा 7 फेरे लिए।...
राजस्थान: कांग्रेस का मिशन 2023, भाजापा के दिग्गजों को घर में घेरने की रणनीति पर फोकस, बनाया ये प्लान

राजस्थान: कांग्रेस का मिशन 2023, भाजापा के दिग्गजों को घर में घेरने की रणनीति पर फोकस, बनाया ये प्लान

जयपुर
जयपुर राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए भले ही 21 महीने हो लेकिन कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के दिग्गजों को घर में हराने की रणनीति का काम करना शुरू कर दिया है। पार्टी की सोशस मीडिया टीम नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया समेत 4 दर्जन से अधिक ऐसी सीटों पर काम कर रही है जहां पार्टी को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। साल 2018 के चुनावों में गुलाबचंद कटारिया, सतीश पूनिया और राजेंद्र सिंह राठौड़ की जीत का अंतर बहुत कम था। ऐसे कांग्रेस के रणनीतिकारों ने भाजपा के दिग्गज नेताओं को उनके घर मे घेरनी की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को कोटा संभाग, उदयपुर संभाग औऱ बीकानेर संभाग के जिलों में आने वाली इन सीटों लगातार तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के अनुसार ...
सपने में भी नहीं सोचा था कभी राइफल को हाथ लगाऊंगी, रोड एक्सीडेंट ने बदल दी जिंदगी

सपने में भी नहीं सोचा था कभी राइफल को हाथ लगाऊंगी, रोड एक्सीडेंट ने बदल दी जिंदगी

जयपुर
जयपुर पैरालिंपिक 2020 में देश के लिए एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली अवनि को अब पद्मश्री अवॉर्ड नवाजा जाएगा। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की तो इसमें देश की सबसे यंग पैरा खिलाड़ी अवनि लेखरा का नाम भी शामिल है। जयपुर सहित पूरे राजस्थान के लिए यह बड़े ही गर्व की बात है।
बस को 1 सेकेंड में पार कर जाती बाइक, मूकबधिर से एक्सीडेंट के कारण देरी; इसी थ्योरी पर टिकी जांच

बस को 1 सेकेंड में पार कर जाती बाइक, मूकबधिर से एक्सीडेंट के कारण देरी; इसी थ्योरी पर टिकी जांच

जयपुर
अलवर अलवर के तिजारा फाटक पुलिया पर खून से लथपथ मिली 15 साल की मूकबधिर नाबालिग के मामले में नई थ्योरी सामने आई है। फूड डिलीवरी बॉय की बाइक की स्पीड इतनी तेज थी कि महज 2 सेकेंड में हादसा हुआ। अब सवाल यह उठ रहा है कि 2 सेकेंड में बालिका कैसे लहूलुहान हुई? पुलिस ने माना बाइक जिस स्पीड से पुलिया पर चल रही थी, उस हिसाब से बस को 1 सेकेंड में पार कर लेनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बाइक करीब 3 सेकेंड में बस से आगे निकली। उसके बाद ही सीसीटीवी फुटेज में दिखी है। मतलब 2 सेकेंड ज्यादा लगे। ये 2 सेकेंड इसलिए अधिक लगे कि बाइक ने बालिका को टक्कर मारी। टक्कर से बाइक स्लो जरूर हुई, लेकिन गिरी नहीं। फूड डिलीवरी बॉय टक्कर लगने के बाद बाइक को ले गया। मतलब बाइक को बस को क्रॉस करने में 3 सेकेंड लग गए। जबकि सामान्य तौर पर बाइक निकलती तो 1 ही सेकेंड लगता।...
अजमेर की यंगेस्ट कैलीग्राफी टीचर के हुनर का जवाब नहीं, कई रिकॉर्ड-अवॉर्ड नाम पर

अजमेर की यंगेस्ट कैलीग्राफी टीचर के हुनर का जवाब नहीं, कई रिकॉर्ड-अवॉर्ड नाम पर

जयपुर
अजमेर अजमेर की यंगेस्ट कैलीग्राफी टीचर गौरी माहेश्वरी का हर कोई मुरीद है। 13 साल की गौरी अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक 6 से लेकर 60 साल के स्टूडेंट को कैलीग्राफी का हुनर सिखा रही हैं। इसी कला के चलते गौरी को साल 2022 का प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिला। गौरी का नाम दुनिया की कई रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज है। दरअसल, टीचर ने गौरी को बच्चा समझकर कैलीग्राफी सिखाने से इनकार किया था। गौरी माहेश्वरी की उम्र तब महज 6 साल थी।...
15 साल से श्मशान में मां, बोली- बेटा सोया है

15 साल से श्मशान में मां, बोली- बेटा सोया है

जयपुर
जयपुर मां का अपनी संतान से रिश्ता जन्म से 9 महीने पहले जुड़ जाता है, लेकिन एक मां ऐसी भी है, जिसने बेटे की मौत के 15 साल बाद भी उसे खुद से जुदा नहीं होने दिया है। जहां बेटे का अंतिम संस्कार हुआ, मां ने उसी श्मशान घाट को अपना घर बना लिया।
तीसरी लहर के 25 दिन में 176 ने दम तोड़ा, 90% को लगी थी वैक्सीन की दोनों डोज

तीसरी लहर के 25 दिन में 176 ने दम तोड़ा, 90% को लगी थी वैक्सीन की दोनों डोज

जयपुर
जयपुर राजस्थान में कोरोना की तीसरी लहर में मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। राज्य में 25 दिन में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 176 पहुंच गई है। मरने वालों में 90 फीसदी से ज्यादा को कोरोना की दोनों डोज लग चुकी थी और उन्हें दूसरी अन्य बीमारियां भी थी। मेडिकल हेल्थ डिपोर्टमेंट की रिपोर्ट देखें तो राज्य में एक से 25 जनवरी तक 1.92 लाख से ज्यादा केस मिल चुके हैं, जिनमें से 176 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 90 फीसदी से ज्यादा उन लोगों की मौत हुई है, जिन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थी। एक्सपर्ट इन मौत के पीछे कोरोना की बजाय कोई दूसरा कारण मान रहे हैं। ...
5 महीने में 70 हजार पदों पर बंपर भर्तियां

5 महीने में 70 हजार पदों पर बंपर भर्तियां

जयपुर
जयपुर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 5 महीने में 15 विभागों में लगभग 70 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें अब तक बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में 2786, आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी में 8700, कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 1120, राजस्थान सरकार में 32,000 शिक्षक, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन में 190, सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) में 647, नवोदय विद्यालय समिति में 1925, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में 570, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में 1092, रक्षा मंत्रालय में 41, बैंक ऑफ बड़ौदा में 163, डीआरडीओ में 150 और एपीआरओ के 76 पदों पर भर्ती निकाली गई है।...