मध्य प्रदेश-राजस्थान के बीहड़ों में डकैत जगन गुर्जर को तलाश रही पुलिस, विधायक को दी थी धमकी
धौलपुर
राजस्थान में धौलपुर के बीहड़ों में तहलका मचाने वाले 15 हजार के इनामी डकैत जगन गुर्जर की तलाश में पुलिस प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीहड़ों में लगातार दबिश दे रही है। हालांकि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी डकैत के पुलिस के हत्थे चढ़ने की बात तो दूर उसका सुराग तक नहीं मिला है।
जानकारी के मुताबिक, फिलहाल छह टीमों का गठन कर जगन की तलाश के साथ डकैत को मदद पहुंचाने वालों की लिस्ट तैयार की जा रही है। भरतपुर और करौली का पुलिस बल भी धौलपुर बुलाया गया है। इस बीच जानकारी मिली है कि जगन गुर्जर के वीडियो वायरल करने के बाद जाति विशेष के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्व अलग-अलग वीडियो से एक-दूसरे की जातियों को गाली देते हुए नजर आते हैं।
जगन ने दी थी विधायक को जान से मारने की धमकीबता दें कि इससे पहले 22 जनवरी को जगन गुर्जर ने वीडियो के जरिए बाड़ी विधायक को जान से मा...








