Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, तड़प कर मौत

झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, तड़प कर मौत

जयपुर
दौसा झोलाछाप (बंगाली) डॉक्टर ने इलाज के नाम पर महिला को मार डाला। महिला खांसी-जुकाम की दवा लेने गई थी। क्लिनिक पर मौजूद युवक ने एक-एक कर 2 इंजेक्शन लगाए, जिससे महिला की हालत और बिगड़ गई। दर्द से वह चिल्लाती रही और दम तोड़ दिया। जांच के लिए उसे सरकारी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद युवक वहां से भाग निकला। महिला के पिता ने आरोपी के खिलाफ दौसा के मंडावली थाने में FIR कराई है। मामला लासोट उपखंड के बिनोरी गांव का है।...
अलवर में पहली और दूसरी लहर का रिकॉर्ड टूटा, तीसरी लहर में 1 दिन में रिकॉर्ड 1846 केस

अलवर में पहली और दूसरी लहर का रिकॉर्ड टूटा, तीसरी लहर में 1 दिन में रिकॉर्ड 1846 केस

जयपुर
जयपुर राजस्थान में कोरोना की तीसरी लहर में कई जिलों में ज्यादा केस के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इसमें भरतपुर, नागौर, डूंगरपुर के बाद अब अलवर का नाम भी शामिल हो गया है। अलवर में कल 1846 मिले, जो अब तक एक दिन में मिले सबसे ज्यादा केस हैं। इससे पहले दूसरी लहर में अलवर में सर्वाधिक 1621 केस मिले थे। वहीं टोंक में भी दूसरी लहर के बराबर केस आ चुके हैं। मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट की रिपोर्ट देखें तो 26 जनवरी को राज्य में सबसे ज्यादा 2234 मरीज जयपुर में मिले थे। जयपुर के बाद अलवर में सबसे ज्यादा 1846 नए केस मिले। जोधपुर में 1000, गंगानगर 801, उदयपुर 673, भरतपुर 588 और अजमेर में 558 केस मिले है। जयपुर, जोधपुर में कल 4-4, नागौर-बीकानेर में 2-2 और अजमेर, अलवर, बाड़मेर, डूंगरपुर, जालौर, झुंझुनूं, कोटा, सीकर और उदयपुर में एक-एक मरीजों की मौत हुई है। राज्य में आज कुल 11,572 रोगी रिकवर भी हुए हैं। एक...
बर्थडे पार्टी में साथियों के साथ जमकर नाचे, टेबल पर नजर आ रही शराब की बोतल

बर्थडे पार्टी में साथियों के साथ जमकर नाचे, टेबल पर नजर आ रही शराब की बोतल

जयपुर
अजमेर अजमेर में पुलिसकर्मियों के डांस का वीडियो सामने आया है। इसमें पुलिसकर्मी फिल्मी गानों जमकर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो में एक टेबल भी नजर आ रही है, जिस पर शराब रखी है। वीडियो मंगलवार रात एक पुलिसकर्मी की बर्थ डे पार्टी का है। पार्टी में अंराई व आस पास के थाने के पुलिसकर्मी शामिल हुए। जो होटल में हुई थी। फिल्मी गानों के धुन पर पुलिसकर्मियों ने जमकर ठुमके लगाए। कोरोना गाइडलाइन की पालना करवाने के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों ने मास्क भी नहीं लगा रखा था। SHO बोले- जानकारी नहींअराई थाना SHO जय सुल्तान कविया ने कहा कि उनको किसी वीडियो की कोई जानकारी नहीं है। यह वीडियो कब का है। वीडियो मिलेगा तो जांच करेंगे।...
अपनी गली में कुत्ते भी शेर होते हैं:जंगल से शहर में घुसे तेंदुए के पीछे पड़े कुत्ते, दुम दबाकर भागा

अपनी गली में कुत्ते भी शेर होते हैं:जंगल से शहर में घुसे तेंदुए के पीछे पड़े कुत्ते, दुम दबाकर भागा

जयपुर
पाली जंगल से एक तेंदुआ बाजार में आ गया। यहां काफी देर तक गलियों में घूमता रहा। इसी दौरान कुत्ते उसे देखकर भौंकने लगे और उसके पीछे पड़ गए। कुत्तों को देख तेंदुआ डर गया और वहां से भाग निकला। घटना का CCTV भी सामने आया है, जिसमें कुत्तों से डरकर तेंदुआ भागता हुआ नजर आ रहा है। घटना पाली जिले के सादड़ी कस्बे की है। सादड़ी कस्बा रणकपुर के जंगलों से सटा हुआ है। सोमवार सुबह करीब 4 बजे एक तेंदुआ जंगलों से कस्बे में पहुंच गया। बाजार में कई देर तक घूमता रहा। तेंदुए को देखकर कुत्ते भौंकने लगे। कुत्तों के लगातार भौंकने पर लोगों को शक हुआ तो वे घरों के बाहर आए। सादड़ी के बड़ा मंदिर और मैन बाजार के बीच कुछ लोगों ने तेंदुए को देखा भी था। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेंदुआ मैन बाजार से होते हुए वाराजी मंदिर, बड़ा मंदिर, इलोजी चौक से मैन रोड पार करते हुए चांद कॉलोनी की तरफ गया था। तेंदुए के जाने के बाद ल...
डॉक्टरों की लापरवाही ने बच्चे को मार डाला

डॉक्टरों की लापरवाही ने बच्चे को मार डाला

जयपुर
झुुंझुनूं तीन डॉक्टरों की लापरवाही के कारण 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। उसे कुत्ते ने काट लिया था। रेबीज का इंजेक्शन दिए बिना ही इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने दवा देकर घर भेज दिया। धीरे-धीरे बच्चे की तबीयत बिगड़ती चली गई और उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों की लापरवाही पर बच्चे के पिता ने संभागीय आयुक्त डॉ. समित शर्मा से शिकायत की थी। इसके बाद सीएमएचओ छोटे लाल गुर्जर की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई गई। एक साल बाद रिपोर्ट आई, जिसमें सरकारी अस्पताल के तीन डॉक्टरों को दोषी पाया गया है। यह साफ हो गया है कि इन्हीं डॉक्टरों की लापरवाही ने बच्चे की जान ले ली। रविवार देर रात तीनों डॉक्टरों के खिलाफ FIR हुई है।...
राजस्थान में हर तीसरा सैंपल पॉजिटिव

राजस्थान में हर तीसरा सैंपल पॉजिटिव

जयपुर
जयपुर राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9480 नए केस मिले हैं, जबकि 23 लोगों की मौत हुई है। इसमें सबसे ज्यादा 5 मौत जोधपुर जिले में हुई है। जोधपुर के अलावा सोमवार को जयपुर, झालावाड़ समेत 13 जिलों में कोरोना से मौत हुई है। 11 जून के बाद आज पहला ऐसा मौका है कि कोरोना से एक दिन में 23 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
राजस्थान में आज से कोरोना की नई गाइडलाइन:शादियों में 100 लोग शामिल हो सकेंगे, संडे कर्फ्यू केवल शहरों में

राजस्थान में आज से कोरोना की नई गाइडलाइन:शादियों में 100 लोग शामिल हो सकेंगे, संडे कर्फ्यू केवल शहरों में

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में सोमवार से कोरोना की संशोधित गाइडलाइंस लागू हो गई हैं। इसके मुताबिक, शादियों में 100 मेहमान शामिल हो सकेंगे। इससे पहले कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए सरकार ने मेहमानों की संख्या 50 मेहमानों तक सीमित कर दी थी। कुछ दिन पहले हुई मुख्यमंत्री की रिव्यू बैठक के बाद संशोधित गाइडलाइन जारी की गई थीं। अब शदियों में शहर और गांव दोनों में बराबर लिमिट रहेगी। 100 लोगों की लिमिट में बैंड वालों को अलग रखा गया है। पुरानी गाइडलाइन में ग्रामीण क्षेत्रों में 100 और शहरी क्षेत्रों की शादियों में 50 लोगों की लिमिट थी।...
13 साल की गौरी जानती हैं 150 डिजाइन, 1500 से ज्यादा लोगों को दे चुकी हैं ट्रेनिंग

13 साल की गौरी जानती हैं 150 डिजाइन, 1500 से ज्यादा लोगों को दे चुकी हैं ट्रेनिंग

जयपुर
अजमेर अजमेर की बेटी गौरी माहेश्वरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अजमेर में जन्मी गौरी यंगेस्ट कैलीग्राफी टीचर है। 13 साल गौरी कैलीग्राफी की 150 से अधिक डिजाइन जानती हैं। वह 1500 से लोगों को कैलीग्राफी की ट्रेनिंग दे चुकी हैं।
राजस्थान में अगले 2 दिन कड़ाके की ठंड

राजस्थान में अगले 2 दिन कड़ाके की ठंड

जयपुर
जयपुर 3 दिन से बादल-बारिश के मौसम से परेशान लोगों को सोमवार को थोड़ी राहत मिली। जयपुर समेत प्रदेश के तमाम शहरों में आज मौसम साफ रहा। हालांकि कभी धूप, कभी बादल वाली स्थिति बनी रही। इस बीच, गलनभरी सर्दी से रात के तापमान में गिरावट हुई। जयपुर, उदयपुर, जोधपुर समेत राजस्थान के कई शहरों में बीती रात न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज की गई। वहीं, माउंट आबू में बारिश, तूफान और सर्द हवाओं ने तापमान में जबरदस्त बदलाव लाया है। एक ही दिन में रात का पारा 4 डिग्री गिरा। वहीं, अधिकतम तापमान में 4 डिग्री का उछाल आया। इससे शहर का तापमान शून्य से माइनस 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम की स्थिति देखें तो आज सभी जगह धूप निकलने से न केवल लोगों की दिनचर्या में बदलाव देखने को मिला। बाजारों में लोगों की भीड़ दिखी और शहरों में विजिबिलिटी भी अच्छी रही। पॉल्यूशन लेवल भ...
स्टूडेंट के हाथ-पैर तोड़ने वाले बदमाशों को गैंगस्टर की धमकी

स्टूडेंट के हाथ-पैर तोड़ने वाले बदमाशों को गैंगस्टर की धमकी

जयपुर
अलवर अलवर में युवक के हाथ-पैर तोड़ने के मामले में एक हिस्ट्रीशीटर की एंट्री हुई है। हिस्ट्रीशीटर प्रदीप रावत ने युवक को पीटने वाली बल्लू गैंग को धमकी दी है। सोशल मीडिया पर धमकी देते हुए बल्लू ने प्रदीप को जयपुर बुलाया। इसके बाद प्रदीप रविवार रात काे ही जयपुर के मानसरोवर पहुंचा और मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से लाइव वीडियो जारी कर बल्लू को धमकी दी। हिस्ट्रीशीटर ने बल्लू को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि उसका गांव कोटपूतली के पास सुंदरपुरा है। उसके खिलाफ 12 थानों में 25 मुकदमे दर्ज हैं। कोटपूतली थाने का हिस्ट्रीशीटर हूं, एक बार पता कर लेना। बल्लू बालावास को कहा कि तुम दो-चार हजार रुपए के कट्टे लेकर डराते हो। इतने हथियार तो थाने में जब्त हो चुके हैं। इतना मारूंगा कि सब भूल जाएगा। छोटे-छोटे बच्चों को लेकर जो बदमाशी कर रहे हो, यह सब छोटी हरकत है।...